Top Current Affairs of 07 April 2022

Please Follow and Subscribe

Top Current Affairs of 07 April 2022

प्रतियागी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स
  • भारतीय डाक और भारतीय रेलवे का एक संयुक्त पार्सल उत्पाद विकसित किया जा रहा है, जिसमें डाक विभाग द्वारा एक फर्स्ट – माइल और लास्ट-माइल कनेक्विटविटी प्रदान की जाएगी।
  • स्टेशन से स्टेशन तक मध्यवर्ती कनेक्टिविटी रेलवे के माध्यम से की जायेगी। यह पहला ऐसा अभ्यास होगा जहां माल और पार्सल प्राप्तकर्ता के दरवाजे पर पहुंचाए जायेगी।
  • एनईसी प्रयोगशालाओं, एनईसी कॉर्पोरेशन इंडिया की एक इकाई ने तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं।
  • यह कृत्रिम बुद्धिमता और मशीन लर्निंग का उपयोग करके फसलों में रोगों का जल्द पता लगाने के लिये समाधान पेश करेगा।
  • डब्ल्यूएचओ हर साल 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाता है ताकि दुनिया भर में सामान्य स्वास्थ्य और कल्याण के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाई जा सके।
  • यह पहली बार 1950 में मनाया गया था। 2022 में इसका थीम ’आर प्लेनेट, आर हेल्थ’ घोषित किया गया है।
  • मुंबई की पत्रकार आरेफा जौहरी ने आउटस्टैंडिंग वुमन मीडिया पर्सन 2021 के लिए चमेली देवी जैन पुरस्कार जीता है।
  • यह पुरस्कार 1982 में स्थापित किया गया था और इसे वार्षिक रूप से प्रदान किया जाता है।
  • प्रख्यात कवि और साहित्यकार प्रोफेसर रामदरश मिश्र को उनकी कविताओं के संग्रह ’मैं तो यहां हूू’ के लिए प्रतिष्ठित सरस्वती सम्मान, 2021 से सम्मानित किया जाएगा।
  • इसमें एक प्रशस्ति पत्र, एक पट्टिका और 15 लाख का नगद पुरस्कार दिया जाता है।
  • संसद ने आपराधि प्रक्रिया विधेयक 2022 पारित किया है। यह बन्दी शनाख्त अधिनियम 1990 की जगह लेगा ।
  • यह जांचकर्ताओं केा आपराधिक मामलों में पहचान और जांच के उद्देश्यों के लिए दाषियों की कुछ पहचान योग्य जानकारी एकत्र करने की अनुमति देता है।
  • संसद ने संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (संशोधन) विधेयक, 2022 पारित किया है।
  • यह विधेयक त्रिपुरा में अनुसूचित जनजातियों के सूची में एक विशेष समुदाय को शामिल करने के लिए संविधान आदेश, 1950 में संशोधन करता है।


Please Follow and Subscribe

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *