Important Current Affairs 09 April 2022

Please Follow and Subscribe

Daily Current Affairs in Hindi and Exam Content for Uttarakhand State Competitive Exam

विप्रो ने किया अनीस चेनचा को APMEA का CEO नियुक्त

विप्रो लिमिटेड ने अनीस चेनचा का विप्रो के कार्यकारी बोर्ड के सदस्य और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एपीएमईए (एशिया प्रांत, मध्य पूर्व और अफ्रीका) के रुप में नियुक्त किया है। इससे पहले, उन्होंने कैपजेमिनी के साथ इसकी व्यावसायिक सेवाओं के वैश्विक सीईओ और कार्यकारी समूह समिति के सदस्य के रुप में काम किया है।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और राष्ट्रीय रिमोट सेंसिग, इसरो के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। यह भारत भर में आधार केंद्रो की जानकारी और स्थान प्रदान करने के लिए भुवन-आधार पोर्टल विकसित करेगा।

केंद्रीय मंत्रीमंडल ने दी अटल इनोवेशन मिशन के विस्तार को मंजूरी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मार्च 2023 तक अटल इनोवेशन मिशन (AIM) को जारी रखने का मंजूरी दी है। यह 1000 अटल टिंकरिंग लैब्स (ATL) और 101 अटल इनक्यूबेशन (AIC) स्थापित करेगा। इसका उद्देश्य स्कूल, विश्वविद्यालय और उद्योग स्तरों पर हस्तक्षेप के माध्यम से देश भर में नवाचार और उद्यमिता का एक परितंत्र बनाना और बढ़ावा देना है।

9 अप्रैल 2022 को प्रदान किये जाएंगे संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार

43 प्रख्यात कलाकारों को 9 अप्रैल 2022 को संगीत नाटक अकादमी फैलोशिप और 2018 के लिए संगीत नाटक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। ललित कला अकादमी की फैलोशिप और 2021 के राष्ट्रीय पुरस्कार 23 लोगों को दिए जाएंगे तथा उपराष्ट्रपति एम. वैंकेया नायडू फैलोशिप और पुरस्कार प्रदान करेंगे।

चीन ने किया पृथ्वी अवलोकन के लिए उपग्रह लॉन्च

चीन ने 7 अप्रैल 2022 को सफलतापूर्वक एक नया पृथ्वी अवलोकन उपलग्रह लॉन्च किया।। गैफेन-3 को लॉन्ग मार्च – 4सी रॉकेट द्वारा जिउक्वान सैटेलाइट लॉन्च सेन्टर से लॉन्च किया गया था और यह सफलतापूर्वक नियोजित कक्षा में प्रवेश कर गया है।

OIL ने किए ओम क्लीन टेक प्राइवेट के साथ एक ऊष्मायन समझौते पर हस्ताक्षर

ऑयल इंडिया लिमिटेड ने स्टार्टअप ओम क्लीन टेक प्राइवेट के साथ एक ऊष्मायन समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसे 9-एम हाइड्रोजन फ्यूल सेल-संचालित ई-बस, और एक लिक्विड ऑर्गेनिक हाइड्रोजन कैरियर समाधान के डिजाइन, एकीकरण और विकास के लिए हस्तारक्षित किया गया है।

DRDO ने किया सॉलिड फ्यूल डक्टेड रैमजेट तकनीक का सफलतापूर्वक परीक्षण

डीआरडीओ ने 8 अप्रैल 2022 को ओडिशा के तट पर एकीकृत परीक्षण रेंज, चांदीपुर में सॉलिड फ्यूल डक्टेड रैमजेट बूस्टर का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। एसएफडीआर आधारित प्रणोदन मिसाइल को सुपरसोनिक गति से बहुत लंबी दूरी पर हवाई खतरों को रोकने में सक्षम बनाता है।

रूड़की ने की सस्टेनेबिलिटी कॉन्क्लेव 2022 की मेजबानी

राष्ट्रीय सेवा योजना भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रूड़की ने सस्टेनेबिलिटी कॉन्क्लेव 2022 की मेजबानी की। कॉन्क्लेव का आयोजन ’’अर्निंग फॉर वायबिलिटी’’ विषयवस्तु के तहत किया गया था।

रिया जादोन ने डीजीसी लेडीज ओपन एमेच्योर गोल्फ चैंपियनशिप का 11वां संस्करण जीता।
अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार के लिए चुना गया ’टॉम्ब ऑफ सैंड’

लेखक गीतांजलि श्री का उपन्यास ’टॉम्ब ऑफ सैंड’ अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार के लिए चुने जाने वाली पहली हिंदी भाषा की कृति बन गई है। डेजी रॉकवेल द्वारा अंग्रेजी में अनुवादित पुस्तक दुनिया भर के पांच अन्य शीर्षकों के साथ प्रतिर्स्पधा करेगी।

दुनिया के शीर्ष विश्वविद्यालयों में से एक है खड़गपुर
QS ranking: IIT Kharagpur jumps 34 places to reach 280th spot globally |  The Financial Express

इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कई विषयों के अध्ययन के लिए आईआईटी खड़गपुर को दुनिया के शीर्ष विश्वविद्यालयों में से एक के रुप में नामित किया गया है। संस्थान 2022 में 37वें स्थान पर रहा, जो कि खनिज एंव खनन इंजीनियरिंग में 2021 में 44वें स्थान से बेहतर है। सब्जेक्ट 2022 के अुनसार 12वीं क्यूएस वर्ल्ड युनिवर्सिटी रैंकिग के अनुसार, इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी में, यह दुनिया में 101वें और भारत में तीसरे स्थान पर है।

US सीनेट ने की केतनजी ब्राउन को में बैठने वाली पहली अश्वेत महिला के रुप में पुष्टि

संयुक्त राज्य अमेरिका की सीनेट ने केतनजी ब्राउन जैक्सन को देश की सर्वोच्च अदालत में बैठने वाली पहली अश्वेत महिला के रुप में पुष्टि की है। वर्तमान में डीसी सर्किट कोर्ट आफ अपील्स की जज जैक्सन सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त जज स्टीफन ब्रेयर की जगह लेंगी। थर्गूड मार्शल और क्लेरेंस थॉमस और छठी महिला के बाद जज जैक्सन तीसरी अश्वेत जज बनेगी।

सीआरपीएफ वीरता दिवस हर साल 9 अप्रैल को गुजरात के कच्छ के रण में सरदार पोस्ट पर लड़ाई की याद में मनाया जाता है।
भारतीय नौसेना के एयरक्रू के पहले बैच ने किया यूएस में प्रशिक्षण पूरा

भारतीय नौसेना के वायुकर्मी दले के पहले बैच ने अप्रैल 2022 में एमएच-60 ’रोमियो’ बहु-भूमिका हेलीकॉप्टरों को संचालित करने के लिए अमेरिका में अपना प्रशिक्षण पूरा कर लिया है। 10 महीने के लंबे पाठ्यक्रम में एमएचआर 60 पर रूपातंरण प्रशिक्षण और अन्य उन्नत परियोजनाएं शामिल थी।

2022 वर्ल्ड प्रेस फोटो द ईयर घोषित

पूर्व कमलूप्स इंडियन रेजिडेंशियल स्कूल के पास में ली गई एक तस्वीर को 2022 वर्ल्ड प्रेस फोटो ऑफ द ईयर के रूप में चुना गया है। यह तस्वीर एडमॉन्टन के एक फोटोग्राफर एम्बर ब्रैकेन द्वारा ली गई थी, जो कमलूप्स इंडियन रेजिडेंशियल में मरने वाले बच्चों की याद दिलाता है।


Please Follow and Subscribe

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *