Important Current Affairs 08 April 2022 in hindi
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने रूस को किया मानवाधिकार परिषद से निलंबित किया
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने रूस को विश्व निकाय की प्रमुख मानवाधिकार परषिद् से निलंबित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अमेरिका द्वारा शुरू किए गय प्रस्ताव के पक्ष में 93 वोट मिले, जबकि 24 देशों ने वोट नहीं दिया और भारत सहित 58 देशों ने भाग नहीं लिया।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने SAMBHAV लांच किया
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने UnionNXT नाम से अपना सुपर-ऐप और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन प्रोजेक्ट SAMBHAV लॉन्च किया है। यह बैंकिंग सुपर-ऐप अनिवार्य रुप से एक ही प्लेटफार्म पर भुगतान, बिल भुगतान, रिचार्ज, निवेश, ऋण और फंड ट्रांसफर जैसी कई सेवाओं को जोड़ती है।
1971 के युद्ध में वीरता पुरस्कार विजेताओं का विवरण देने वाली पुस्तक का विमोचन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ’हीरोज ऑफ 1971’ पुस्तक का विमोचन किया है। पुस्तक का संपादन द ट्रिब्यून के प्रमुख संपादक राजेश रामचंद्रन ने किया है। 1971 के युद्ध के वीरता पुरस्कार विजेताओं का विवरण देने वाली इस पुस्तक में समस्त लड़ाइयों तथा भारतीय सेना जीत की गाथा का उल्लेख किया गया है।
संत नामदेव राष्ट्रीय पुरस्कार वर्ष 2021 व 2022
मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक और पूर्व अनुसंधान और विश्लेषण विंग के निदेशक ए.एस. दुलत को क्रमशः वर्ष 2021 और 2020 के लिए संत नामदेव राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें पुणे स्थित गैर-सरकारी संगठन सरहद द्वारा सम्मानित किया गया।
अंतराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (IFSCA)
अंतराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (IFSCA) और GVFL ने गिफ्ट सिटी, गुजरात में IFSCA के कार्यालय में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। GIFT में फिनटेक पारितंत्र को समर्थन और सुविधा प्रदान करने के लिए सहयोग और सहभागिता के लिए इस पर हस्ताक्षर किए हैं।
दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय
दिल्ली सरकार द्वारा संचालित इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय ने यूनिवर्सिटी मलेशिया पर्लिस के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में द्विपक्षीय अनुसंधान के अवसरों को बढ़ावा देगा।
केंद्रीय अनुसंधान संस्थान
केंद्रीय अनुसंधान संस्थान को कुछ विद्युत उपकरणों को प्रमाणित करने क लिए राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड से प्रमाणन निकायों के रुप में मान्यता प्राप्त हुई है। से परीक्षण प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले निर्माता भारत के बाहर किसी अन्य निकाय द्वारा पुनः परीक्षण या प्रमाणीकरण की आवश्यकता के बिना अपने उत्पादों का निर्यात करने में सक्षम होंगे।