Daily Current Affairs in hindi for all competitive exam
पीएएनबी, आईडीबीआई बैंक के बोर्ड मे शामिल हुए नए निदेशक
- सरकार ने पंजाब नेशनल बैंक और आईडीबीआई बैंक के बोर्ड ने निदेशकों को नामित किया है।
- पंकज शर्मा को तत्काल प्रभाव से और अगले आदेश तक पीएनबी के निदेशक के रुप में नामित किया है।
- वह वर्तमान में वित्त मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग में संयुक्त सचिव हैं।
भारत पेट्रोलियम ने की माइक्रोसॉफ्ट के साथ साझेदारी
- भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने अपने डिजिटल रूपांतरण में तेजी लाने और ग्राहक अनुभव को बढ़ाने के लिए माइक्रोसोफ्ट के साथ सात साल की साझेदारी की घोषणा की है।
- माइक्रोसॉफ्ट BPCL के क्लाउड परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर एज ए सर्विस (IAAS), प्लेटफार्म एज ए सर्विस (PAAS), नेटवर्क और क्लाउड पर सुरक्षा सेवाएं, IOT और एनालिटिक्स के रुप में बुनियादी ढांचा प्रदान करेगा।
असमिया कवि नीलमणि फूकन को प्रदान किया गया ज्ञानपीठ पुरस्कार
- प्रख्यात असमिया कवि नीलमणि फूकन को 56वें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, जिसका समारोह पहली बार असम में आयोजित किया गया।
- वह साहित्य अकादमी और पद्म श्री पुरस्कारों के प्राप्तकर्ता भी हैं।
भारत 2023 में करेगा कला और संस्कृति के लिए राष्ट्रीय डेल्फिक खेलों की मेजबानी
- बर्लिन, जर्मनी स्थित अंतर्राष्ट्रीय डेल्फिक परिषद ने 2023 में भारत में राष्ट्रीय डेल्फिक खेलों की मेजबानी करने की घोषणा की है।
- 25 भारतीय पहले ही स्टेट डेल्फिक परिषदों के साथ अपनी अनूठी संस्कृतियों और कलाओं और प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों का प्रतिनिधित्व करने के लिए एक साथ आ चुके हैं।
ऑस्टेलिया का विक्टोरिया राज्य करेगा 2026 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी
- ऑस्टेलिया का विक्टोरिया राज्य 2026 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करेगा।
- 2026 के खेल जिलॉन्ग, बैलेरैट, बेंडिगा और गिप्सलैंड के चार क्षेत्रीय केंद्रो में आयोजित किये जाएंगे।
- 2022 राष्ट्रमंडल खेल 28 जुलाई से 8 अगस्त 2022 तक इंग्लैंड के बर्मिंघम में आयोजित किए जाएंगे।
भारतीय नौसेना का पी8आई विमान पहुंचा ऑस्ट्रेलिया
- पनडुब्बी रोधी युद्ध जैसे समन्वित समुद्री अभियानों में भाग लेने के लिए भारतीय नौसेना का पी8आई विमान 11 अप्रैल 2022 केा ऑस्ट्रेलिया के शहर डर्विन पहुंच गया है।
- भारतीय नौसेना के समुद्री गश्ती स्कवाड्रन, अल्बाट्रॉस की टीम रॉयल ऑस्ट्रेलियाई वायु सेना के 92 विंग के अपने समकक्षों के साथ अभियान में भाग लेगी।
एनएमडीसी ने 80वें एसकेओसीएच शिखर सम्मेलन 2022 में जीते दो पुरस्कार
- राष्ट्रीय खनिज विकास निगम को अप्रैल 2022 में 80वें एसकेओसीएच शिखर सम्मेलन और पुरस्कारों में एक स्वर्ण और एक रजत पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- इसे प्रोजेक्ट कल्पतरु में निर्बाध डिजिटलीकरण सुनिश्चित करने और कोविड के खिलाफ प्रतिक्रिया श्रेणी में प्रोजेक्ट सेफ्टी फर्स्ट में अपने प्रयासों के लिए ऑर्डर ऑफ मेरिड अवार्ड्स भी मिले।
आईएफ के चिनूक हेलीकॉप्टर ने बनाया अनोखा रिकार्ड
- भारतीय वायु सेना के चिनूक हेवी लिफ्ट हेलीकॉप्टर ने चंडीगढ़ से जोरहाट के लिए उड़ान भरते हुए भारत में एक नॉन-स्टॉप हेलीकॉप्टर उड़ान भरकर एक उड़ान रिकार्ड बनाया है।
- इसने 1910 किलोमीटर का रास्ता 7 घंटे 30 मिनट में पूरा किया है।
लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित होंगे प्रधानमंत्री
- प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी को पहले लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा।
- यह पुरस्कार अनुभवी गायिका की याद में स्थापित किया गया है जिनका फरवरी 2022 में निधन हो गया था।
- यह पुरस्कार प्रतिवर्ष उस व्यक्ति को दिया जाएगा जिसने राष्ट्र और उसके लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण, शानदार और अनुकरणीय योगदान दिया है।
मानव अंतरिक्ष उड़ान का अंतर्राष्ट्रीय दिवसः 12 अप्रैल
टैंकरोधी निर्देशित मिसाइल ’हेलीना’ का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण
- पोखरण में 11 अप्रैल 2022 को उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों में स्वदेशी रूप से विकसित हेलीकॉप्टर से एक टैंकरोधी निर्देशित मिसाइल ’हेलीना’ को सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया था।
- उड़ान परीक्षण संयुक्त रूप से डीआरडीओ, भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना के वैज्ञानिकों की टीमों द्वारा किया गया था।
12 अप्रैल से शुरू होगा खेलो इंडिया राष्ट्रीय रैंकिग महिला तीरदांजी प्रतियोगिता
- भारतीय खेल प्राधिकरण ने छह चरणों में खेलों इंडिया राष्ट्रीय रैंकिग महिला तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी को कुल 75 लाख रूपये की राशि को मंजूरी दी है।
- टाटा तीरदांजी अकादमी, जमशेदपुर 12 और 13 अप्रैल 2022 को प्रतियोगिता के पहले चरण की मेजबानी करने के लिए तैयार है।
उत्कल स्टील को मिली ओडिशा ग्रीनफील्ड प्लांट के लिए पर्यावरणीय मंजूरी
जेएसडब्ल्यू उत्कल स्टील लिमिटेड को ओडिशा में 13.2 मिलियन टन प्रति वर्ष कच्चे इस्पात के ग्रीनफील्ड एकीकृत इस्पात प्लांट की स्थापना के लिए पर्यावरणीय मंजूरी मिली है।
पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री के रुप में चुने गए शहबाज शरीफ
- अविश्वास प्रस्ताव में इमरान खान को हटाए जाने के बाद पाकिस्तान की संसद ने शहबाजा शरीफ को देश का नया प्रधानमंत्री चुना है।
- पाकिस्तान के 75 साल के इतिहास में किसी भी प्रधानमंत्री ने अपने पद पर पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं किया है।