Daily Current Affairs: 16 April 2022

Please Follow and Subscribe

Daily Current affairs in hindi for all competitive exam

अंतरिक्ष में 183 दिनों बाद तीन चीनी यात्री अंतरिक्ष यात्री वापस पृथ्वी पर लौटे
  • तीन चीनी अंतरिक्ष यात्री, अंतरिक्ष स्टेशन निर्माण के लिए कक्षा में भेजी गई दूसरी टीम, छह महीने के ऐतिहासिक मिशन को पूरा करने के बाद 16 अप्रैल 2022 को पृथ्वी पर लौट आए।
  • यह किसी एक मिशन पर चीनी अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा अंतरिक्ष पर सबसे लंबा प्रवास था।
वेदांत माधवन नेओपन स्विमिंग में फ्रीस्टाइल स्पर्धा में रजत पदक जीता
  • वेदांत माधवन ने अप्रैल 2022 में डेनमार्क के कोपेनहेगन में डेनमार्क ओपन स्विमिंग मीट में पुरूषों के 1500 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में रजत पदक जीता।
  • भारतीय अभिनेता आर माधवन के बेटे वेदांत ने 15.57.86 के समय के साथ 10 तैराकों के फाइनल में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विश्व आवाज दिवसः 16 अप्रैल 2022
प्रभात पटनायक को मैकल्म आदिसेशिया पुरस्कार 2022 के लिए चुना गया
  • प्रसिद्ध भारतीय अर्थशास्त्री और राजनीतिक टिप्पणीकार प्रभात पटनायक को 2022 के मैकल्म आदिसेशिया पुरस्कार के लिए चुना गया है।
  • यह पुरस्कार मैल्कम और एलिजाबेथ ट्रस्ट द्वारा एक विशेष रुप से गठित राष्ट्रीय जूरी द्वारा प्राप्त नामांकन से चुने गए एक उत्कृष्ट सामाजिक विज्ञान को प्रतिवर्ष दिया जाता है।
गुजरात में पीएम मोदी ने किया भगवान हनुमान की 108 फीट की प्रतिमा का अनावरण
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 अप्र्रैल 2022 को गुजरात के मोरबी में भगवान हनुमान की 108 फीट की प्रतिमा का अनावरण किया।
  • यह मूर्ति ’हनुमान चार धाम’ परियोजना के तहत देश भर में चार दिशाओं में बन रही चार मूर्तियों में से दूसरी है।

क्रिकेटर जो रुट ने छोड़ी इंग्लैंड की टेस्ट कप्तानी

प्रधानमंत्री पुरस्कार के लिए चयनित हुई UDAN योजना
  • नागरिक उड्डयन मंत्रालय की प्रमुख क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना – ’उड़े देश का आम नागरिक’, उडान को लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार के लिए चुना गया है।
  • इसे इनोवेशन – सेंट्रल श्रेणी के तहत सम्मानित किया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश में हरित हाइड्रोजन परियोजना विकसित करेगी एनएचपीसी
  • एनएचपीसी लिमिटेड ने हिमाचल प्रदेश के चंबा के जिला प्रशासन के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
  • समझौता ज्ञापन के अनुसार, एनएचपीसी हाइड्रोजन उत्पादन सहित एक पायलट ग्रीन हाइड्रोजन मोबिलिटी प्रोजेक्ट विकसित करेगी।
नई दिल्ली में हार्वर्ड के HPAIR ACONF 2022 की मेजबानी के लिए भारत ने जीती बोली
  • हार्वर्ड कॉलेज प्रोजेक्ट फॉर एशियन एंड इंटरनेशनल रिलेशंस (HPAIR) ने घोषणा की है कि भारत नई दिल्ली में HPAIR ACONF 2022 के लिए मेजबान देश होगा।
  • HPAIR एक हार्वर्ड विश्वविद्यालय आधारित छात्र संगठन है जो एशिया में सबसे बड़ा छात्र संचालित सम्मेलन करता है।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने की 14 अप्रैल को ’समानता दिवस’ के रुप में मनाने की घोषणा
  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने घोषणा की है कि 14 अप्रैल को डॉ.बी.आर. अंबेडकर की जयंती को ’समानता दिवस’ या ’समथुवा नाल’ के रुप में मनाया जाएगा।
  • उन्होंने यह भी घोषणा की अंबेडकर की चयनित रचनाओं का तमिल में अनुवाद किया जाएगा।
इंडिगो ने विक्रम मेहता, पूर्व IAF प्रमुख बी.एस. धनोआ को अपने बोर्ड में किया नियुक्त
  • इंडिगो ने विक्रम सिंह मेहता और पूर्व एयर चीफ मार्शल बी.एस. धनोआ को स्वतंत्र गैर-कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया है।
  • विक्रम सिंह मेहता वर्तमान में CSEP के अध्यक्ष और विशिष्ट फेलो है।

Please Follow and Subscribe

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *