6 अप्रैल 2022 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स

Please Follow and Subscribe

  • फोर्ब्स अरबपतियों 2022 की लिस्ट में मुकेश अंबानी बने 10वें सबसे अमीर व्यक्ति। एलोन मस्क 219 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ आगे चल रहें हैं, इसके बाद अमेजन के प्रमुख जेफ बेजोस शामिल है।
  • भारत ने 2022 के लिए संयुक्त राष्ट्र लोकतंत्र कोष यूएनडीईएफ में 150,000 अमेरिकी डॉलर का योगदान दिया है। इसने दुनिया भर में लोकतांत्रिक शासन को मजबूत करने के लिए संयुक्त राष्ट्र के अन्य प्रयासों को पूरा करने और कोष का समर्थन करेन के लिए प्रसिद्ध है।
  • आहियो स्अेट सीने ने निर्देशक विवेक अग्निहोत्री केा उनकी फिल्म ’द कश्मीर फाइल्स’ के सम्मान में एक प्रशस्ति पत्र प्रस्तुत किया है।
  • विकास और शांति के लिए हर साल 6 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।
  • ग्रोह-हुरूण इंडिया रियल एस्टेट रिच लिस्ट 2021 के अनुसार, 61,220 करोड़ रूपये की संपत्ति के साथ, डीएलएफ के अध्यक्ष राजीव सिंह सबसे धनी भारतीय रियल एस्टेट उद्यमी बन गए हैं।
  • एशियाई विकास बैंक ने अनुमान लगाया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 2022-23 में 7.5 % और अगले वर्ष में 8 % तक बढ़ेगी।
  • संसद ने दिल्ली नगर निगम (संशोधन) विधेयक, 2022 पारित किया है। यह विधेयक दिल्ली नगर निगम अधिनियम, 1957 में और संशोधन करने का प्रयास करता है और दिल्ली के तीन मौजूदा नगर निगमों को एक दिल्ली नगर निगम में एकीकृत करने का प्रस्ताव करता है।
  • दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने गोएथे इंस्टीटयूट के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं। दिल्ली सरकार के स्कूलों के छात्रों को जर्मन भाषा का पाठ्यक्रम प्रदान करने के लिए इस पर हस्ताक्षर किये हैं।
  • केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिर्वतन मंत्री भूपेंद्र यादव ने 5 अप्रैल 2022 को शुभंकर ’प्रकृति’ का शुभारंभ किया।
  • केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 5 अप्रैल 2022 को ’’बिरसा मुडा-जनजाति नायक’’ पुस्तक का विमोचन किया। इसे प्रोफेसर आलोक चक्रवाल, कुलपति, गुरू घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर ने लिखा है।
  • एनटीपीसी ने गुजराज गैस लिमिटेड के साथ एक समझौता किया है, जो गुजरात गैस लिमिटेड द्वारा आपूर्ति की जाने वाली पाइप्ड प्राकृतिक गैस के साथ हरित हाडड्रोजन को मिश्रित करेन की एक पहल है।

Please Follow and Subscribe

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *