31 Aug 2022: Current Affairs– उत्तराखण्ड की UKSSSC/UKPCS द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं तथा देश की सभी परीक्षाओं में जिनमें करेंट अफेयर्स (31 Aug 2022: Current Affairs) से सम्बधित प्रश्न पूछे जाते हैं उन सभी परीक्षाओं के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स (31 Aug 2022: Current Affairs) हिन्दी में सभी के लिये। तो पढ़िये “31 Aug 2022: Current Affairs”तथा तैयारी कीजिए इस पोस्ट के माध्यम से। (31 Aug 2022: Current Affairs)
30 अगस्त को मनाया गया राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस
भारतीय समाज में छोटे और लघु उद्योगों के महत्व को मान्यता देने हेतु प्रतिवर्ष 30 अगस्त को राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस का आयोजन किया जाता है। 30 अगस्त 2001 को लघु उद्योग मंत्रालय ने नई दिल्ली में लघु उद्योग के लिए एक ‘लघु उद्योग सम्मेलन’ आयोजित किया, साथ ही लघु उद्योग के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्रदान किए गए, तभी से प्रतिवर्ष 30 अगस्त को राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस का आयोजन किया जाता है।
मणिपुर में शुरू हुआ शुमंग लीला महोत्सव
खाली में 50वां अखिल मणिपुर शुमंग लीला महोत्सव 2021-2022 इम्फाल के इबोयैमा शुमंग लीला शांगलेन में शुरू हुआ है। इसके उद्घाटन समारोह में मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन और मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह शामिल हुए। शुमंग लीला मणिपुर में रंगमंच का एक पारंपरिक रूप है और महिला कलाकारों की भूमिकाएं उनके सभी पुरुष अभिनेताओं द्वारा निभाए जाते हैं और पुरुष पात्रों को महिला कलाकारों द्वारा निभाया जाता है। मूल रूप से शुमंग लीला राजाओं और रईसों के सामने प्रस्तुत एक हास्य शैली के रूप में शुरू हुई जो अंततः आंगन से बने नाटक के वर्तमान रूप में विकसित हुई।
कर्नाटक की दिविता राय ने जीता मिस दिवा यूनिवर्स 2022 का खिताब
हाल ही में कर्नाटक की दिविता राय ने ‘मिस दिवा यूनिवर्स वर्ष 2022’ का खिताब जीता है। मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज़ संधू ने दिविता को अपने उत्तराधिकारी के रूप में ताज पहनाया। ऐसे में 71वें हुए मिस यूनिवर्स 2022 पेजेंट में 23 वर्षीय दिविता भारत का प्रतिनिधित्व करेगी, जहां हरनाज संधू अगली मिस यूनिवर्स विजेता को ताज पहनयेंगी।
जेम्स एंडरसन इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बने
इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 950 विकेट पूरे करने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं। इसके साथ ही जेम्स एंडरसन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैकग्राथ में (949) विकेट का रिकॉर्ड तोड़ा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे सफल गेंदबाज श्रीलंकाई स्पिनर जादूगर मुथैया मुरलीधरन (1347), दिवंगत ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वॉर्न (1001) और भारतीय स्पिनर अनिल कुंबले (956) हैं
दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने गौतम अडानी ऐसा करने वाले पहले एशियाई बने
ब्लूमबर्ग इंटेक्स के मुताबिक गौतम अडानी 137 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ दुनिया के तीसरे सबसे अमीर इंसान बन गए हैं। यह पहली बार है जब किसी एशियाई ने दुनिया के शीर्ष 3 सबसे धनी लोगों की सूची में जगह बनाई है। गौतम अडानी ने मैग्नेट बर्नार्ड अरनॉल्ट को पीछे छोड़ कर दुनिया की तीसरे अमीर इंसान बने हैं। सूची में पहले 2 स्थानों पर टेस्ला के प्रमुख एलन मस्क (251 बिलियन डॉलर) और अमेजन के संस्थापक और सीईओ जेफ बेजोस (153 बिलियन डॉलर) काबिज है इस लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने 11 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ 11वें स्थान पर है।
प्रख्यात अर्थशास्त्री और योजना आयोग के पूर्व सदस्य अभिजीत सेन का हुआ निधन
प्रख्यात अर्थशास्त्री और योजना आयोग के पूर्व सदस्य अभिजीत सेन का निधन हो गया है। सेन को ग्रामीण अर्थव्यवस्था के अग्रणी विशेषज्ञों में से एक माना जाता था। 4 साल से ज्यादा के करियर में अभिजीत ने दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र पढ़ाया। इसके अलावा भी कृषि लागत और मूल्य आयोग के अध्यक्ष सहित कई महत्वपूर्ण सरकारी पदों पर बनी रहे।
अंतरिक्ष में जाने वाली पहली अमेरिकी मूल निवासी महिला होगी निकोल मान
कर्नल निकोल मान नासा के निर्धारित अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए स्पेस क्रू-5 मिशन की मिशन कमांडर है। स्पेसएक्स क्रू-5 की पहली स्पेसफ्लाइट होगी और इसी के साथ अंतरिक्ष में जाने वाली पहली अमेरिकी मूल निवासी महिला बन जाएगी। जून 2013 में मान को नासा द्वारा अंतरिक्ष यात्री कार्यक्रम के लिए चुना गया था। उसने 2015 में कठोर प्रशिक्षण पूरा किया और अक्टूबर 2021 में क्रू-5 मिशन कमांडर के रूप में चुनी गई। उड़ान कैनेडी स्पेस सेंटर, फ्लोरिडा से 29 सितंबर 2022 से पहले लांच होने वाली है।
डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन ने BWF विश्व चैंपियनशिप 2022 का खिताब
हाल ही में डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन ने थाईलैंड के कुनलावुत विटिडर्सन को हराकर BWF विश्व चैंपियनशिप 2022 में पुरूष एकल खिताब जीता है। वहीं जापान की अकाने यामागुची ने महिला एकल खिताब जीता है। 22 से 28 अगस्त 2022 तक टोक्यो, जापान में BWF विश्व चैंपियनशिप 2022 का आयोजन किया गया है। इस जीत के साथ विक्टर एक्सेलसन अब एक साथ ओलंपिक, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप, BWF वर्ल्ड टूर फाइनल और पिछले तीन सुपर 1000 खिताब अपने नाम कर चुके हैं।
119 साल बाद नागालैंड को मिला दूसरा रेलवे स्टेशन
भारत के उत्तर-पूर्वी मे स्थित नागालैंड को पूरे 119 साल बाद दूसरा रेलवे स्टेशन शोखुवी मिला है। यहाँ वर्ष 1903 में पहला रेलवे स्टेशन खुला थ। यह रेलवे स्टेशन दीमापुर रेलवे स्टेशन के नाम से मशहूर है। अब सूबे शोखुवी में दूसरा रलवे स्टेशन खुला है। गौरतलब है कि नागालैंड भारत का छोटा राज्य है। इस सूबे की स्थापना आजादी के बाद 1 दिसंबर 1963 को हुई थी। उस वक्त यह भारत का 16वां राज्य बना था, जिसकी राजधानी कोहिमा है। इस सूबे के पूर्व में म्यांमार, पश्चिम में असम, उत्तर में अरूणाचल प्रदेश और दक्षिण में मणिपुर है।
पश्चिमी बंगाल में वर्ष 2024 तक तैयार होगा दुनिया का सबसे बड़ा वैदिक मंदिर
पश्चिमी बंगाल के नदिया जिले में मायापुर स्थित इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ कृष्णा कॉन्शियसनेस (इस्कॉन) के मुख्यालय में दुनिया का सबसे बड़ा वैदिक मंदिर बन रहा है। वर्ष 2024 में इस मंदिर का निर्माण पूरा होने की संभावना है। दुनिया के सबसे बड़े वैदिक तारामंडल मंदिर में 10 करोड़ डॉलर (करीब 80 करोड़ रुपए) की लागत आने की संभावना है। यह जब बनकर तैयार हो जाएगा, तो कंबोडिया के 400 एकड़ मे बने बड़े अंगकोर वाट मंदिर परिसर की जगह दुनिया का सबसे बड़ा वैदिक मंदिर बन जाएगा।
नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक संग्रहालय को उपहार में दिया स्वर्ण पदक जीतने वाला भाला
ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने अपने ऐतिहासिक टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाल भाला लुसाने में ओलंपिक संग्रहालय को उपहार में दिया है। संग्रहालय में 120 वर्षों का समृद्ध संग्रह है, जिसमें अभिनव बिंद्रा, जो बीजिंग 2008 में व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय बने, की राइफल शामिल है।
Pingback: 01 September 2022 Current Affairs - Uttarakhand GK
Pingback: 02 September 2022 Current Affairs - Uttarakhand GK