30 September 2022 Current Affairs

Please Follow and Subscribe

30 September 2022 Current Affairs – उत्तराखण्ड की UKSSSC/UKPSC द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं तथा देश की सभी परीक्षाओं में जिनमें करेंट अफेयर्स (30 September 2022 Current Affairs ) से सम्बधित प्रश्न पूछे जाते हैं उन सभी परीक्षाओं के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स (30 September 2022 Current Affairs ) हिन्दी में सभी के लिये। तो पढ़िये “30 September 2022 Current Affairs ”तथा तैयारी कीजिए इस पोस्ट के माध्यम से

28 सितंबर को मनाया गया विश्व रेबीज दिवस

प्रतिवर्ष 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2022 के लिए इस दिवस की थीम ’रेबीजः वन हेल्थ, जीरो हेल्थ’ रखी गई है। यह दिवस फ्रांस के प्रसिद्ध जीवविज्ञानी लुई पाश्चर की पुण्यतिथि के अवसर पर 28 सितंबर को मनाया जाता है, जिन्होंने पहला रेबीज टीका विकसित किया था और रेबीज की रोकथाम की नींव रखी गई थी।

टाटा स्टील ने जमशेदपर मे कदमा जैव विविधता पार्क का किया उद्घाटन

27 सिंतबर, 2022 को टाटा स्टील ने जमशेदपुर में कदमा जैव विविधता पार्क का उद्घाटन किया है। यह जमशेदपुर के आसपास ग्रीन जोन को बढ़ाएगा। यह पार्क 13.5 एकड़ में फैला हुआ है जहां 5650 पेड़ और 4650 झाड़ियां लगाई गई हैं, जो मौजूदा 300 पेड़ो के अतिरिक्त है। पार्क में पेड़ों के देशी प्रजातियों के कई समूह हैं। इसमें पक्षी और गिलहरी के घोंसले, गहरे वन क्षेत्र, घास के मैदान और पार्क में पाए जाने वाले जीवों और वनस्पतियों की जानकारी प्रदान करने के लिए सूचना केंद्र भी है।

गृह मंत्रालय ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) को ’विधिरूद्ध संगठन’ घोषित किया

पॉपलुर फ्रंट ऑफ इंडिया और उसके सहयोगी संगठनों को गंभीर अपराधों में लिप्त पाया गया है, जिनमें आंतकवाद और उसका वित्तपोषण, नृशंस हत्याएं, देश के संवैधानिक ढांचे की अवहेलना, सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ना आदि शामिल हैं जो कि देश की अखंडता, सुरक्षा और संप्रभुता के लिए हानिकारक हैं।इसलिए गृह मंत्रालय ने इस संगठन की नापाक गतिविधियों पर अंकुश लगाना आवश्यक पाया और इसलिए पॉपलुर फ्रंट ऑफ इंडिया और उसके सहयोगी संगठनों को विधिरूद्ध क्रियाकलापों अधिनियम, 1967 के प्रावधानों के अंतर्गत विधिरुद्ध संगठन घोषित कर दिया है।

ऑपरेशन ऑक्टोपस

वैस पीएफआई पर बैन की पृष्ठभूमि 2 महीने पहले तभी तैयार हो गई जब जुलाई में पीएम मोदी की पटना रैली में विस्फोट की उसकी नापाक साजिश से पर्दा उठा था। तभी से एंजेसियों का उस पर शिकंजा तेज हो गया था। इसी महीने 22 सितंबर को जब प्रवर्तन निदेशालय और राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने राज्यों की पुलिस के साथ मिलकर पीएफआई के खिलाफ देशभर में सबसे बड़ा अभियान ऑपरेशन ऑक्टोपस चलाया था।

द पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI)

  • यह स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया की एक शाखा है। सरकार ने एसआईएमआई को वर्ष 2001 में प्रतिबंधित कर दिया था। पीएफआई को दक्षिण भारत के तीन संगठनों को मिलाकर बनाया गया था। फरवरी 2009 में कोझिकोड में एक बैठक के दौरान तीन घटक राष्ट्रीय विकास मोर्चा केरल, कर्नाटक फोरम फॉर डिग्निटी, कर्नाटक और मनीथा नीथी पासराय तमिलनाडु का विलय कर पीएफआई का गठन किया गया।
  • आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, दिल्ली, गोवा, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल आदि राज्यों में पीएफआई संगठन सक्रिय है। 12 फरवरी 2019 को झारखंड सरकार ने आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम 1908 की धारा 16 के तहत पीएफआई को एक गैरकानूनी संगठन घोषित किया था।

डीआरडीओ ने कम दूरी की वायु रक्षा प्रणाली मिसाइल का किया सफल परीक्षण

  • 27 सितंबर, 2022 को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने ओडिशा के चांदीपुर में जमीन पर आधारित पोर्टेबल लॉन्चर से बहुत कम दूरी की वायु रक्षा प्रणाली मिसाइल की दो सफल परीक्षण किया है। दोनों उड़ान परीक्षण मिशन के उद्देश्यों को पूरा करते हैं।
  • बहुत कम दूरी की वायु रक्षा प्रणाली एक मैन पोर्टेबल वायु रक्षा प्रणाली है जिसे डीआरडीओ के रिसर्च सेंटर इमारत, हैदराबाद द्वारा अन्य डीआरडीओ प्रयोगशालाओं और भारतीय उद्योग भागीदारों के सहयोग से स्वदेशी रुप से डिजाइन एवं विकसित किया गया है। कम दूरी के निम्न ऊँचाई वाले हवाई खतरों को निष्प्रभावी करने वालय यह मिसाइल, डुअल थ्रस्ट ठोस मोटर द्वारा संचालित है।

मोहम्मद बिन सलमान को सऊदी अरब का नया प्रधानमंत्री बनाया गया

सितंबर, 2022 में सऊदी अरब में शाह सलमान बिन अब्दुल अजीज ने अपने सुपुत्र और उत्तराधिकारी प्रिंस मोहम्मद बन सलमान को प्रधानमंत्री नामित किया है। एक शाही फश्रमान के अनुसार शाह सलमान ने अपने दूसरे पुत्र प्रिंस खालिद केा उप-रक्षामंत्री से रक्षा मंत्री बनाया है। 86 वर्षीय शाह मंत्रिमंडल की बैठकों की अध्यक्षता करते रहेंगे। सलमान बिन अब्दुल अजीज इन दिनों अस्वस्थ चल रहें हैं और उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान इससे पहले रक्षा मंत्री थे।

लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान होंगे नए सीडीएस

  • 28 सितंबर, 2022 को भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल (रि.) अनिल चौहान को अगले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के रुप में नियुक्त किया है। वह भारत सरकार के सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रुप में भी कार्य करेंगे। जनरल बिपिन रावत देश के पहले सीडीएस थे, जिन्हें वर्ष 2019 में इस पद पर नियुक्त किया गया था।
  • सीडीएस के स्थायी अध्यक्ष के सदस्य अध्यक्ष के रुप में कार्य करता है जिसमें तीनों सेवाओं के प्रमुख भी सदस्य होंगे। उसका मुख्य कार्य भारतीय सेना की त्रि-सेवाओं के बीच अधिक-से-अधिक परिचालन तालमेल को बढ़ावा देना और अंतर-सेवा विरोधाभास को कम-से-कम रखना है।

अयोध्या में किया गया लता मंगेशरकर चौक का उद्घाटन

28 सितंबर, 2022 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत गायिका लता मंगेशकर के 93वीं जयंती पर अयोध्या में लता मंगेशरकर चौक का उद्घाटन किया है। इस अवसर पर राम कथा पार्क में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनााि ने अयोध्या में प्रसिद्ध न्याय घाट चौराहे का नाम बदलकर लता मंगेशकर चौराहा कर दिया है। इस चौराहे पर चालीस फीट लंबा और 14 टन वजन का वाद्य यंत्र-वीणा स्थापित किया गया है।

जनजातियों का विश्वकोश जारी करने वाला पहला राज्य बना ओडिशा

हाल ही में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ’इनसाइक्लोपीडिया ऑफ ट्राइब्स इन ओडिशा’ का अनावरण किया है। इसके साथ ही यह ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। इसे अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान और ओडिशा राज्य जनजातीय संग्रहालय द्वारा प्रकाशित किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य इन समुदायों की सांस्कृतिक पहचान को बिखरने से बचाना और उनके जीवन, संस्कृति और विकास के विभिन्न पहुलओं पर प्रासंगिक और उपयोगी जानकारी प्रदान करना है।

इनसोक्लोपीडिया ऑफ ट्राइब्स इन ओडिशा

यह 3800 पन्नों का विश्वकोश है जिसमें 418 शोध लेख है। यह पांच संपादित खंडों में जारी की गई है। इसमें ओडिशा में रहने वाले सभी 62 आदिवासी समुदायों की परंपराओं और संस्कृतियों का संकलन मौजूद है। इसमें उनकी सदियों पुरानी और अनूठी पंरपराओं का दस्तावेजीकरण किया गया है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने बुंदेलखंड में पहले बाघ अभयारण्य को मंजूरी दी

बाघों के संरक्षण के अपने प्रयासों के तहत उत्तर प्रदेश सरकार ने बुंदेलखंड क्षेत्र के रानीपुर वन्यजीव अभयारण्य में पहले बाघ अभायरण्य की स्थापना को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई बैठक में कैबिनेट ने वन्य जीव संरक्षण अधिनिष्म की धारा 38(वी) के तहत रानीपुर रिजर्व को अधिसूचित करने की मंजूरी दी।

रानीपुर टाइगर रिजर्व

यह टाइगर रिजर्व 52989.86 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला होगा। इससे 29958.86 हेक्टेयर का बफर जोन होगा और 23031.00 हेक्टेयर का कोर क्षेत्र होगा। कोर क्षेत्र को पहले ही सरकार ने रानीपुर वन्यजीव अभयारण्य के रुप में मान्यता दी गई है।

आईएनएस सुनयना ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस में हिस्सा लेने वेशेल्स पहुंचा

हाल ही में आईएनएस सुनयना संयुक्त समुद्री बल के वार्षिक प्रशिक्षण अभ्यास ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस में भाग लेने के लिये पोर्ट विक्टोरिया, सेशेल्स पहुंचा है। यह ने केवल हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा के लिये भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता को मजबूत करना है, बल्कि सीएमएफ अभ्यास में भारतीय नौसेना के जहाज की पहली भागीदारी को भी चिन्हित करता है।

संयुक्त समुद्री बल

यह एक बहुराष्ट्रीय समुद्री साझेदारी है, जिसका उद्देश्य उच्च समुद्रों पर अवैध और गैर-अधिकृत राष्ट्रों का विरोध करने तथा लगभग 3.2 मिलियन वर्ग मील अंतर्राष्ट्रीय जल सुरक्षा, स्थिरता एवं समृद्धि को बढ़ावा देकर नियम आधारित अंतर्राष्ट्रीय आदेश के कार्यान्वयन को सुनिश्चित करना है। 34 देश सीएमएफ के सदस्य है। भारत सीएमएफ का सदस्य नहीं है। अप्रैल 2022 में आयोजित भारत-अमेरिका 2+2 संवाद में भारत ने घोषणा की थी  िकवह एक सहयोगी भागीदार के रुप में सीएमएफ में शामिल होगा।

आईएनएस सुयना

आईएनएस सुनयना दक्षिणी नौसेना कमान के तहत गोआ शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित है। इसकी लम्बाई 105 मीटर है। इसे दक्षिणी नौसेना कमांड के तहत तैनाती की गई है। इस युद्धपोत को जहाजों के सहयोगी अभियान चलाने, तटीय और अपतटीय गश्ती करने, महासागरीय निरीक्षण करने, संचार की समुद्री लाइनों, अपतटीय संसाधानों की निगरानी और मार्गरक्षण के लिए डिजाइन किया गया है।


Please Follow and Subscribe

1 thought on “30 September 2022 Current Affairs”

  1. Pingback: 01 October 2022 Current Affairs - Uttarakhand GK

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *