30 Aug 2022: Current Affairs– उत्तराखण्ड की UKSSSC/UKPCS द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं तथा देश की सभी परीक्षाओं में जिनमें करेंट अफेयर्स (30 Aug 2022: Current Affairs) से सम्बधित प्रश्न पूछे जाते हैं उन सभी परीक्षाओं के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स (30 Aug 2022: Current Affairs ) हिन्दी में सभी के लिये। तो पढ़िये “30 Aug 2022: Current Affairs ”तथा तैयारी कीजिए इस पोस्ट के माध्यम से। (30 Aug 2022: Current Affairs )
29 अगस्त, 2022 को मनाया गया परमाणु परीक्षण दिवस
- परमाणु हथियारों के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता लाना और ऐसे परीक्षणों के विरूद्ध आमजन की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 29 अगस्त को ’परमाणु हथियार के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय दिवस का आयोजन किया जाता है।
- परमाणु परीक्षण के विरूद्ध अंतर्राष्ट्रीय दिवस की स्थापना 02 दिसम्बर, 2009 को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा अपने 46वें सत्र के दौरान की गई थी। ज्ञात हो पहला परमाणु परीक्षण (जिस ’ट्रिनिटी’ कहा जाता है) संयुक्त राज्य अमेरिका की सेना द्वारा न्यू मैक्सिको के एक रेगिस्ताना में 16 जुलाई, 1945 को किया गया था।
- इसके बाद अमेरिका ने अगस्त 1945 में जापान के हिरोशिमा और नागासाकी में पहली बार इसका प्रयोग किया था।
भारतीय जूडो के खिलाड़ी लिंथोई चनंबम ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला स्वर्ण
- हाल ही में भारत की जूडो खिलोड़ी लिंथाई चनंबम ने कैडेट विश्व चैम्पियनशिप 2022 में स्वर्ण पदक जीता है। यह पदक जीतने के साथ ही उन्होंने इतिहास रच दिया है।
- 15 वर्षीय मणिपुर की लिंथोई विश्व चैम्पियनशिप के किसी भी आयु वर्ग में पदक जीतने वाली पहली भारतीय जुडोका है।
- वह भारत सरकार के टीओपीएस कार्यक्रम का हिस्सा भी है। इस प्रतियोगिता में लिंथोई ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। उन्होंने सराजेवो में चल रही प्रतियोगिता में महिलाओं के 57 किलोग्राम भारतवर्ग में ब्राजील की बिनाका रेईस को हराकार स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।
- उन्होंने यह मुकाबला 1-0 के अंतर से अपने नाम किया। इससे पहले उन्होंने एशिया चैंपियनशिप भी जीती थी।
आज से शुरू होगा केरल का लोकप्रिय पर्व ओणम
30 अगस्त, 2022 से 08 सितंबर, 2022 तक दक्षिण भारत, विशेषकर केरल में ओणम त्यौहार मनाया जाएगा।
ओणम
- केरल का सबसे लोकप्रिय पर्व ओणम प्रायः सिंतबर माह के पहले पखवाड़े में मनाया जाता है। इस वर्ष ओणम त्यौहार का सबसे खास दिन तिरू ओणम पूरे केरल में 30 अगस्त को मनाया जाता गया।
- यह राज्य का कृषि पर्व कहलाता है तथा इसे मुख्य तौर पर मलयाली हिन्दू मनाते हैं। ओणम मलयालम कैलेंडर के पहले महीने चिंगम में शुरू होता है, इसलिये इसे मलयाली हिन्दुओं का नववर्ष भी कहा जाता है।
- लगभग 10-12 दिन के इस त्यौहार का पहला और आखिरी दिन महत्वपूर्ण होता है।
- यह त्यौहार असुर राजा महाबलि के पुनः घर आगमन का प्रतीक है। ओणम पर 26 पकवानों वाले सद्या को केले के पत्ते पर खास तरीके व क्रम में परोसा जाता है, जिसे सद्या थाली कहते हैं और यह ओणम का सबसे महत्वपूर्ण आयोजन होता है।
भारतीय सेना ने स्वदेशी रुप से विकसित ’स्वार्म ड्रोन’ को सेना के यंत्रीकृत बलों में शामिल किया
- कृत्रिम बुद्धिमत्ता से संचालित सॉफ्टवेयर का उपयोग करके लक्ष्य की पहचान करने में सक्षम और अत्याधुनिक तकनीक से लैस ’स्वार्म’ ड्रोन प्रणाली की भारतीय सेना के यंत्रीकृत बलों (मैकेनाइज्ड फोर्सेस) में शामिल किया जा रहा है।
- स्वार्म ड्रोन में एक ही स्अेशन से नियंत्रित कई ड्रोन होते हैं, जिन्हें निगरानी सहित विभिन्न कार्याें को करने के लिए ’एल्गोरिदम’ का उपयोग करके संचालित किया जा सकता है। नई प्रणाली भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने में उसे बढ़त प्रदान करेगी।
- चीन को भी एआई और स्वार्म-ड्रोन तकनीक में महारत हासिल है। यही वजह है कि भारतीय सेना पूर्वी लद्दाख से सटी एलएसी पर तैनात अपनीे मैकेनाइज्ड फोर्सेज को सबसे पहली ये तकनीक देने की तैयारी कर रहा है।
कैसे काम करेंगे ये ड्रोन
- स्वार्म ड्रोन सिस्टम में बड़ी संख्या में ऐसे एरियल-व्हीकल्स होते हैं, जो आर्टिफिशियल-इंटलीजेंस से युक्त होते हें। एआई तकनीक के चलते ये सभी एरियल व्हीकल कंट्रोल सेंटर के साथ तो संपर्क में रहते हैं साथ ही आपस में भी जुड़े होते हैं।
- एआई की स्वार्मिंग एलगोरदिम के चलते ये सभी ड्रोन अपनी-अपनी जिम्मेदारी खुद बांट लेते हैं। इसके अलावा बिना एक-दूसरे से टकराए सर्च एरिया में जाकर टारगेट भी कर लेते हैं।
- एआई से युक्त ऑटोमैटिक टारगेट रिकोनेगेशन से ड्रोन खुद टैंक, व्हीकल और सैनिकों को पहचान कर कंट्रोल स्टेशन को जानकारी देता है।
- इससे दुश्मन का कोई टारगेट छूटने की गलती नहीं होती है और जिस हथियार से दुश्मन को निशाना बनाना होता है उसका भी जल्द पता लग जाता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में 300 मीटर लंबे अटल पुल का किया उद्घाटन
27 अगस्त, 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद नदी पर पैदल चलने वालों और साइकिल चालकों के लिए 300 मीटर लंबे अटल पुल का उद्घाटन किया है। यह पुल स्थानीय लोगों को द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को श्रद्धांजलि दी है। यह पुल साबरमती नदी के दो किनारों को जोड़ता है और यह डिजाइन और नवाचार में अद्वितीय है।
इंदौर में मध्य भारत के पहले टॉय क्लस्टर का किया गया शिलान्यास
- हाल ही में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में भारत के पहले टॉय क्लस्टर ’इंदौर इंटरनेशनल टॉय क्लस्टर’ का शिलान्यास किया है।
- मध्य भारत के इस पहले टॉय क्लस्टर में 20 लघु इकाईयों स्थापित होंगी तथा दो हजार से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
- इस क्लस्टर के प्रथम चरण में 80 करोड़ रुपये का निवेश संभावित है।
- इसी तरह विभिन्न क्लस्टरों के माध्यम से प्रदेश में ने केवल निवेश बढ़ेगा, बल्कि रोगार के अवसर कई गुना अधिक तेजी से प्रदान किये जायेंगे।
विराट कोहली में तीनों फॉर्मेट में 100 या उससे ज्यादा मैच खेलने वाले पहले भारतीय और दुनिया के दूसरे क्रिकेटर बने
- हाल ही में एशिया कप में भारत और पाकिस्तान को मैच खेला गया। टीम इंडिया ने रोमांचक मैच में पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया। भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली का यह 100वां टी-20 मैच था।
- वह तीनों फॉर्मेट में 100-100 मैच खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि हासिल करने वाले रोस टेलर यह दुनिया के पहल क्रिकेटर हैं।
- इसके साथ ही रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित शर्मा ने 11 रने बनाते ही न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल को पीछे छोड़ दिया है।
दक्षिण कोरिया ने दुनिया की सबसे कम प्रजनन दर कर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा
दुनिया की सबसे कम प्रजनन दर के मामले में दक्षिण कोरिया ने अपना ही रिकार्ड तोड़ दिया है। हाल ही में जारी जनगणना के आंकड़ो के अनुसार, 2021 में इस देश की प्रजन दर घटकर 0.81 प्रतिशत रह गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस साल प्रजनन दर और कम हो जाएगी। वर्ष 1970 से प्रजनन दर में गिरावट आ रही है।
क्या होता है प्रजनन दर?
प्रजनन दर का अर्थ है बच्चे पैदा कर सकने की आयु (जा आमतौर पर 15 से 49 वर्ष की मानी जाती है) वाली प्रति 1000 स्त्रियों की इकाई के पीछे जीवित जन्में बच्चों की संख्या।
बेंगलुरू में होगा भारत का पहला 3डी पोस्ट ऑफिस
भारत का पहला 3डी मुद्रित डाकघर बेंगलुरू, कर्नाटक में बनने वाला है। बेंगलुरू में जल्द ही 3डी प्रिंटिंग तकनीक से निर्मित भारत का पहला डाकघर होगा जो सिर्फ एक महीने में तैयार हो जाएगा। पोस्ट ऑफिस भवन का निर्माण लार्सन एण्ड टुब्रो के द्वारा किया जा रहा है, जो वर्तमान में भारत में निर्माण के लिए 3डी प्रिटिंग तकनीक का उपयोग करने वाली एकमात्र कंपनी है।
करीम बेंजेमा और एलेक्सिया पुटलेस ने यूएफा के वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीता
- हाल ही में करीम बेंजेमा ने यूरोपीय फुटबॉल महासंघ (यूएफा) का वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ा का पुरस्कार जीता है, वहीं एलेक्सिया पुटलेस ने सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पुरस्कार जीता है।
- पुटलेस ने लगातार दूसरी बार यूएफा महिला पुरस्कार जाती है। उन्होंने बर्सिलोना को चैपियंस लीग के फाइनल में पहुंचाने अहम भूमिका निभाई थी।
Pingback: 31 Aug 2022: Current Affairs - Uttarakhand GK