30/03/2022 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स

Please Follow and Subscribe

  • अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के शासी निकाय ने अपने नए महानिदेशक का चयन किया है। टोगो के गिल्बर्ट एफ. हौंगबो को 11वें महानिदेशक के रूप में चुना गया है और वे अक्टूबर 2022 में पदभार ग्रहण करेेंगे।
  • महारष्ट्र ने खेल गांव, उदयपुर में आयोजित 21वीं राष्ट्रीय पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप जीती है। इस टूर्नामेंट का आयोजन भारतीय पैरालंपिक समिति और नारायण सेवा संस्थान द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था।
  • ONGC विदेश लिमिटेड , राज्य के स्वामित्व वाली तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) की विदेशी शाखा ने ओ. एन. ज्ञानी को कंपनी के बोर्ड निदेशक (संचालन) के रूप में घोषित किया है।
  • राष्ट्रीय राम नाथ कोविंद ने 29 मार्च 2022 को राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2022 में ’सर्वश्रेष्ठ राज्य’ का पुरस्कार के लिए उत्तर प्रदेश को चुना गया।
  • मेदांता गुरूग्राम को न्यूजवीक वर्ल्डस् बेस्ट हॉस्पिटल 2022 के सर्वेक्षण के लगातार तीसरी बार भारत में सर्वश्रेष्ठ निजी अस्पताल के रूप में सम्मानित किया गया।
  • BBC इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर 2021 के इस तीसरे संस्करण में क्रिकेटर शैफाली वर्मा को BBC इमर्जिंग प्लेयर अवार्ड प्रदान किया गया।
  • सिडनी में 2000 के खेलों में ओलंपिक पदक जीतने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय महिला कर्णम मल्लेश्वरी को BBC लाइफटाइम अचींवमेंट अवार्ड 2021 से सम्मनित किया गया।
  • भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने 29 मार्च 2022 को बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमेन ऑफ इ ईयर 2021 का पुरस्कार जीता है।
  • कंगो लोकतांत्रिक गणराज्य 29 मार्च 2022 को अपने सातवे सदस्य के रूप में पूर्वी अफ्रीकी समुदाय में शामिल हो गया है।
  • भारत के राष्ट्रपति, श्री राम नाथ कोविंद ने 29 मार्च 2022 को नई दिल्ली में जल शक्ति अभियानः कैच द रेन अभियान 2022 की शुरूआत की ।
  • तीसरे राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2022 में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने 29 मार्च 2022 को ’राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2022’ का प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।
  • भारतीय रेलवे की पुरूष की टीम ने प्रतिष्ठित ओबेदुल्ला खान हेरिटेज हॉकी कप टूर्नामेंट जीता है। फाइनल मुकाबले में रेलवे Sports प्रमोशन बोर्ड की टीम ने आर्मी इलेवन को 02 गोल से पराजित किया।
  • केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दुबई एक्सपो के दौरान विदेश में रह रहे भारतीयो को प्रशिक्षित करने के लिए कौशल भारत अंतर्राष्ट्रय परियोजना ’तेजस (Training for Amirates jobs and Skills)’ का शुभांरभ किया। इस परियोजना का उद्देश्य भारतीयों को कुशल बनाना, प्रमाण पत्र प्रदान करना और विदेश में रोजगार देना है।
  • मेघालय में लोगों और प्रकृति के बीच सामाजिक-सांस्कृतिक, सामाजिक एवं वानस्पतिक संबंधों को उजागर करते 70 से अधिक गांवो मे पाए जाने वाले ’लिविंग रूट ब्रिज’ को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की संभावित सूची में शामिल किया गया है।
  • हाल ही में केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, बेगंलुरू को सामान्य श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डा’ नामित किया गया है, तथा साथ ही ’एविएशन इनोवेशन’ पुरस्कार का विजेता भी रहा है। यह पुरस्कार उद्योग में सबसे प्रतिष्ठित में से एक है, और यह ग्राहक सेवा, सुविधाओं और नवाचारों के मूल्यांकन के बाद किया जाता है।
  • हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ने अंतरिक्ष में रूस और चीन के बढ़ते प्रभाव का मुकाबला करने के लिए एक नई डिफेंस स्पेस कमांड एजेंसी की स्थापना की घोषणा की है। यह सरकार, उद्योग, सहयोगियों और अंतराष्ट्रीय भागीदारों के अंतरिक्ष विशिष्ट प्राथमकिताओं को विकसित करने और उनकी वकालत करने में ऑस्ट्रेलिया की मदद करेगा।

Please Follow and Subscribe

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *