29 July 2022: Current Affairs

Please Follow and Subscribe

29 July 2022: Current Affairs- प्रतिदिन के करेंट अफेयर्स की सीरीज में इस पोस्ट “29 July 2022: Current Affairs” में करेंट अफेयर्स हिन्दी में उपलब्ध करवाये जा रहें हैं। उत्तराखण्ड की प्रतियोगी परीक्षाओं करेंट अफेयर्स से प्रश्न पूछे जाते हैं इस पोस्ट “29 July 2022: Current Affairs” के माध्यम से तैयारी कीजिए सभी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स कीI (2July 2022: Current Affairs)

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में अमेरिका रहा शीर्ष पर

जुलाई 2022 में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन संयुक्त रूप से अमेरिका के यूजीन और ओरिगोन में हुआ है। यह चैंपियनशिप का 18 वां संस्करण था, जिसमें अमेरिका ने पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया है। विश्व एथलेटिक्सचैम्पियनशिप में 13 स्वर्ण नौ रजत और 11 कांस्य पदक सहित कुल 33 पदक जीतकर अमेरिका पहले स्थान पर रहा। इथियोपिया 10 मेडल जीतकर दूसरे स्थान पर रहा।

रोशनी नादर लगातार दूसरे साल भारत की सबसे अमीर महिला बनीं

देश की टॉप आईटी कंपनियों में शामिल एचसीएल टेक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा भारत की सबसे धनवान महिला बनी हुई हैं। वर्ष 2021 में उनकी कुल संपत्ति 54 प्रतिशत बढ़कर 84,330 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। 27 जुलाई को जारी रिपोर्ट के अनुसार 59 वर्षीय नायर की संपत्ति में 2021 के दौरान 963% बढ़ोतरी हुई है और वह भारत की दूसरी सबसे धनी महिला हैं।

उज्बेकिस्तान, कंबोडिया और आईवरी कॉस्ट आईसीसी के नए सदस्य बने

जुलाई, 2022 में बर्मिंघम में आईसीसी की वार्षिक बैठक के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् ने तीन देशों को एसोसिएट सदस्य का दर्जा दिया है। कंबोडिया और आइवरी कॉस्टआईसीसी के नए सदस्य बने हैं। इसके साथ ही आईसीसी के सदस्य देशों की संख्या 108 हो गई है जिसमें 96 एसोसिएट सदस्य हैं। उज्बेकिस्तान और कंबोडिया को मिलाकर अब आईसीसी में एशियाई देशों की संख्या 25 हो गई है, वहीं आइवरी कॉस्ट 21वां अफ्रीकी देश है] जिसे आईसीसी की मेंबरशिप मिली है।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने किया देश में 11 वीं कृषि संगणना का शुभारंभ

  • 28 जुलाई 2022 को देश में 11 विकेट सी संगणना का शुभारंभ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किया है। इस संगणना से भारत जैसे विशाल और कृषि प्रधान देश में व्यापक लाभ होगा। इस संगणना से भारत जैसे विशाल और कृषि प्रधान देश में व्यापक लाभ होगा। इस दौरान नरेंद्र सिंह तोमर ने राज्य/संघ राज्य क्षेत्र के उपयोग के लिए संगणना हेतु प्रचलानात्मक दिशा-निर्देशों से सबंधित पुस्तिका का विमोचन किया, साथ ही डाटा संग्रह पोर्टल/ऐप का शुभारंभ किया है।
  • कृषि संगणना पांच वर्ष में की जाती है जो कोरोना महामारी के कारण केअब होगी। कृषि संगठनों का फील्डवर्क अगस्त 2022 में शुरू होगा। कृषि संगणना अपेक्षाकृत बारीकी स्तर पर विभिन्न प्रकार के कृषि मापदंडों पर सूचना का मुख्य स्रोत है जैसे प्रचालनात्मक जोत की संख्या और क्षेत्र, उनके आकार वर्ग-वार वितरण, भूमि उपयोग, किरायेदारी व फसलन पद्धति इत्यादि।
  • यह पहला अवसर है जब कृषि संगणना के लिए डाटा संग्रह स्मार्टफोन और टैबलेट पर किया जाएगा जिससे कि समय पर डाटा उपलब्ध हो सके। अधिकांश राज्यों ने अपनी भू अभिलेखों और गोदावरी का डिजिटलीकरण कर लिया है जिससे कृषि संगणना के आंकड़ों के संग्रहण में और तेजी आएगी।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत में फीफा अंडर 17 महिला विश्व कप 2022 की मेजबानी के लिए गारंटी पर हस्ताक्षर करने को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत में “फ़ेडरेशन इंटरनेशनल डी फुटबॉल एसोसिएशन (फीफा) अंडर-17 महिला विश्व कप 2022” की मेजबानी के लिए गारंटी पर हस्ताक्षर करने को मंजूरी दी है

फीफा अंडर 17 महिला विश्व कप 2022

  • इसका आयोजन भारत ने 11 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2022 के बीच आयोजित किया जाएगा। द्विवार्षिक युवा टूर्नामेंट का सातवाँ संस्करण पहला ऐसा फीफा महिला टूर्नामेंट होगा जिसकी मेजबानी भारत करेगा।
  • फीफा अंडर-17 विश्व कप 2017 से जुड़ी सकारात्मक विरासत को आगे बढ़ाते हुए देश महिला फुटबॉल के लिए एक विशिष्ट क्षण की तैयारी कर रहे हैं, जिस दौरान दुनियाभर की सर्वश्रेष्ठ युवा महिला फुटबॉल खिलाड़ी इस प्रतिष्ठित ट्रोफ़ी को हासिल करने के लिए अपने अद्भुत कौशल का प्रदर्शन करेंगी।
  • फीफा अंडर 17 महिला विश्व कप 17 साल से कम उम्र या इस आयु तक की महिला खिलाड़ियों के लिए फीफा द्वारा आयोजित विश्व चैम्पियनशिप है। यह आयोजन वर्ष 2008 में शुरू हुआ था और यह परंपरागत रूप से सम संख्या वाले वर्षों में आयोजित किया जाता है।

छत्तीसगढ़ में मनाया गया “हरेली पर्व”

28 जुलाई, 2022 को छत्तीसगढ़ आंचल का प्रथम त्योहार “हरेली”हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। “हरेली” त्यौहार छत्तीसगढ़ का प्रथम त्योहार मनाया जाता है, जिसे प्रतिवर्ष सावन माह में “हरेली” अमावस्या के दिन मनाया जाता है। यह त्यौहार छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए विशेष महत्त्व रखता है इसमें धान की बुवाई के बाद किसानों द्वारा “हरेली” के दिन सभी कृषि एवं लौह औजारों की पूजा की जाती है।

झारखंड सरकार शुरू करेगी मुख्यमंत्री सारथी योजना

हाल ही में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री से भारतीय योजना की शुरुआत करने की घोषणा की है। इस योजना के तहत राज्य सरकार सभी वर्ग समुदाय के ऐसे अभ्यर्थी जो यूपीएससी, जेपीएससी सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए कोचिंग के खर्च का वहन नहीं कर पा रहे हैं को अपने खर्चे से प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करवाएगी।

भारतीय नौसेना को मिला विमान वाहक पोत विक्रांत

  • 28 जुलाई जी को भारतीय नौसेना को कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड कोच्चि से प्रतिष्ठित स्वदेशी विमानवाहक विक्रांत की डेलिवरी मिल चुकी है, जिसे भारतीय नौसेना के नौसेना डिजाइन निदेशालय (DND) द्वारा इसकी डिजाइन की तैयारी की गई थी।
  • यह सीसीएल द्वारा निर्मित, शिपिंग मंत्रालय (MoS) के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र का शिपयार्ड है जिसका नाम भारत के पहले विमानवाहक पोत विक्रांत के नाम पर रखा गया है। 1971 के युद्ध में बड़ी भूमिका निभाई थी।
  • आई ए सी विक्रांत 262 मीटर लंबा है और इसका वजन लगभग 45,000 टन है। यह पूर्ववर्ती जहाज की तुलना में बहुत बड़ा है और उन्नत तकनीक से लैस है। जहाज कुल 88 मेगावॉट बिजली की चार गैस टरबाईन द्वारा संचालित है। इसकी अधिकतम गति 28 समुद्री मील है जो विमान वाहक जांच की कुल लागत 20,000 करोड़ रुपए है।

न्यूजीलैंड में दुनिया का पहला एंटीटोबेको बिल हुआ पेश

हाल ही में न्यूजीलैंड संसद में सरकार ने दुनिया का पहला तंबाकू विरोधी बिल पेश किया है। इसमें तंबाकू से बने उत्पाद जैसे सिगरेट को खरीदने की उम्र, इन्हें कहाँ बेचा जाएगा, निकोटीन की मात्रा कितनी होगी, तम्बाकू कंपनियों के नियम और स्मोक फ्री जेनरेशन को बनाने की बात कही गई है। ये 2023 तक लागू हो सकता है और विपक्ष ने भी इस बिल का समर्थन किया है।


Please Follow and Subscribe

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *