29 Aug 2022: Current Affairs – उत्तराखण्ड की UKSSSC/UKPCS द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं तथा देश की सभी परीक्षाओं में जिनमें करेंट अफेयर्स (29 Aug 2022: Current Affairs) से सम्बधित प्रश्न पूछे जाते हैं उन सभी परीक्षाओं के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स (29 Aug 2022: Current Affairs ) हिन्दी में सभी के लिये। तो पढ़िये “29 Aug 2022: Current Affairs ”तथा तैयारी कीजिए इस पोस्ट के माध्यम से। (29 Aug 2022: Current Affairs )
प्रतिवर्ष देशभर में 29 अगस्त को मनाया जाता है राष्ट्रीय खेल दिवस
प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद की जयंती को भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस के तौर पर मनाया जाता है। राष्ट्रीय खेल दिवस पहली बार साल 2012 में बनाया गया था।
मेजर ध्यानचंद
- द विज़ार्ड के नाम से मशहूर फील्ड हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद ने वर्ष 1926 से 1950 तक अंतरराष्ट्रीय हॉकी खेल और अपने कैरियर में 400 से अधिक कुल की।
- इलाहाबाद में जन्मे ध्यानचंद ओलंपिक टीम का हिस्सा थे जिसने वर्ष 1928 1935 और 1936 में स्वर्ण पदक जीते
- 29 अगस्त 1950 को जन्मे मेजर ध्यानचंद की जयंती को चिन्हित करने के लिए 29 अगस्त को हर साल पूरे भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।
- इस अवसर पर भारत के राष्ट्रपति विभिन्न खेलों के प्रतिष्ठित एथलीटों को खेल रत्न अर्जुन पुरस्कार द्रोणाचार्य पुरस्कार और ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित करते हैं।
- वर्ष 2002 में नई दिल्ली के नेशनल स्टेडियम का नाम बदलकर कर दिया गया था।
अहमदाबाद में साबरमती नदी के किनारे आयोजित किया गया खादी उत्सव
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद में साबरमती तट पर खादी उत्सव में शामिल हुए। खादी उत्सव भारत के स्वतंत्रता संग्राम में खादी के महत्व को दर्शाने के लिए केंद्र के आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित किया गया एक अनूठा आयोजन है। यह उत्सव साबरमती तट पर आयोजित किया गया जिसमें गुजरात के विभिन्न जिलों के 7500 महिला खादी कारीगर एक ही समय पर सरकार चलाया।
अवध बिहारी चौधरी बनी बिहार विधानसभा के नए स्पीकर
हाल ही में बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ विधायक अवध बिहारी चौधरी को सर्वसम्मति से राज्य विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया है। राज्य में बदले राजनीतिक परिदृश्य में विजय कुमार सिन्हा के इस्तीफे के बाद अध्यक्ष पद रिक्त हो गया था।
विधानसभा अध्यक्ष
- पीठासीन अधिकारी यानी विधानसभा अध्यक्ष विधानसभा एवं विधान सभा सचिवालय का प्रमुख होता है इसे संविधान प्रक्रिया नियमों एवं स्थापित संसदीय परंपराओं के तहत व्यापक अधिकार प्राप्त होते हैं। विधानसभा के परिसर में उसका प्राधिकार सर्वोच्च है। सदन की व्यवस्था बनाए रखना उसकी जिम्मेदारी होती है और वह सदन में सदस्यों से नियमों का पालन सुनिश्चित कराता है।
- विधानसभा अध्यक्ष सदन के बाद विवाद में भाग नहीं लेता बल्कि विधानसभा की कार्यवाही के दौरान अपनी व्यवस्था/निर्णय ही देता है जो बाद में नजीर के रूप में संदर्भित की जाती है। विधानसभा में अध्यक्ष की अनुपस्थिति में उपाध्यक्ष सदन का संचालन करता है और दोनों की अनुपस्थिति में सभापति रोस्टर का कोई सदस्य है यह जिम्मेदारी निभाता है।
नीरज चोपड़ा ने निशाने डायमंड लीग 2022 का जीता खिताब
- हाल ही में भारत के स्टार जैवलिन थ्रो व नीरज चोपड़ा ने 89.80 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ लुसाने डायमंड लीग 2022 का खिताब जीता है। नीरज खिताब जीतने वाले भारत के पहले खिलाड़ी हैं।
- लुसाने डायमंड लीग में टोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता जैकब वाडेलच्च 85.880 मीटर बेस्ट थ्रो के साथ दूसरे जबकि यू एस ए के कर्टिस थोम्पसन 83.72 मीटर के बेस्ट थ्रो से तीसरे स्थान पर रहे
नीति आयोग ने हरिद्वार को घोषित किया भारत का सर्वश्रेष्ठ आकांक्षी जिला
अगस्त 2022 में नीति आयोग ने उत्तराखंड के शहर हरिद्वार को 5 मानकों के आधार पर सर्वश्रेष्ठ आकांक्षी जिला घोषित किया है जिससे इस शहर को अब 3 करोड़ का अतिरिक्त आवंटन किया जाएगा। हरिद्वार जिले में बेसिक इन्फ्रास्ट्रक्चर थीम में पहला स्थान हासिल किया है। हरिद्वार जिले को केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को आवंटित किया गया है, जो इसे देश में नंबर वन आकांक्षी जिला बनाने में सक्रिय रुचि ले रहे हैं
आकांक्षी जिला कार्यक्रम
- आकांक्षी जिला कार्यक्रम को जनवरी 2018 में आकांक्षी जिला का परिवर्तन कार्यक्रम (Transformation of Aspirational Districts Programme) के रूप में लांच किया गया था।
- आकांक्षी जिले भारत की वे जिले शामिल है जो खराब सामाजिक आर्थिक संकेतों से प्रभावित हैं। यह प्रत्येक जिले की क्षमता पर ध्यान केंद्रित करता है एवं तत्काल सुधार के लिए प्रभावी कारकों की पहचान करता है और मासिक आधार पर जिलों की रैंकिंग करके प्रगति को मापता है।
केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश की परिवार कल्याण कार्ड योजना को मंजूरी दी
हाल ही में केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश में परिवार कल्याण कार्यक्रमों को जारी करने की मंजूरी दे दी है। यह कार्ड 12 अंकों का परिवार पहचान पत्र होगा। इससे योगी आदित्यनाथ सरकार को एक परिवार द्वारा प्राप्त सरकारी योजना के लाभ पर नजर रखने में मदद मिलेगी।
परिवार कल्याण कार्ड (PKC) योजना
परिवार कल्याण कार्ड योजना उत्तर प्रदेश सरकार की परिवार आईडी योजना है। राज्य की पारिवारिक इकाइयों पर एक व्यापक डेटाबेस स्थापित करने और इसकी विभिन्न योजनाओं के लिए लाभार्थियों की पहचान करने के लिए इसकी घोषणा की गई है। PKC प्रत्येक परिवार के लिए एक अद्वितीय 12 अंकीय आईडी नंबर प्रदान करेगा। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MEITY) ने राज्य सरकार को आधार डाटा को PKC से जोड़ने की अनुमति दी है।
नागपुर में 2 साल बाद मनाया गया मारबत उत्सव
- 27 अगस्त 2022 को महाराष्ट्र के नागपुर में मारबत उत्सव मनाया गया है।
- कोरोना महामारी के चलते करीब 2 साल बाद सार्वजनिक रूप से मारबत का भव्य जुलूस निकाला गया है।
- मारबत उत्सव नागपुर की ऐतिहासिक धरोहर है।
- मारबत दो प्रकार के होते हैं काली मारबत और पीली मारबत कृष्ण को मारने के लिए आई पूतना राक्षसी के रूप में काली मारबत का जुलूस निकाला जाता है
- जबकि लोगों की रक्षा के लिए पीली मारबत का जुलूस निकाला जाता है।
- लोकमान्य तिलक ने देश में ब्रिटिश शासन के खिलाफ नागरिकों को एकजुट करने के लिए पुणे में 1885 में गणेश उत्सव की शुरुआत की तब से नागपुर में भी मारबत उत्सव की शुरुआत हुई।
- मारबत उत्सव को गणेशोत्सव से भी पुराना त्यौहार माना जाता है।
महिला निधि योजना लागू करने वाला देश का दूसरा राज्य बना राजस्थान
- हाल ही में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक उन्नति के लिए स्थापित प्रथम महिला निधि (राजस्थान महिला निधि cooperative क्रेडिट फेडरेशन) योजना का लोकार्पण किया है।
- इस निधि से महिलाओं को रोजमर्रा की आवश्यकता के अलावा व्यवसाय को बढ़ाने व उधमिता के लिए सुलभ ऋण उपलब्ध हो सकेगा। बजट 2022-23 में महिला निधि की स्थापना राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद के माध्यम से करने की घोषणा की गई थी।
- तेलंगाना के बाद राजस्थान देश का दूसरा राज्य है जहां महिला निधि की स्थापना की गई है। महिला स्वयं सहायता समूह को मजबूत बनाने, बैंकों से ऋण दिलाने, गरीब, संपत्तिहीन और सीमांत महिलाओं की आय बढ़ाने व कौशल विकास कर महिलाओं की सामाजिक आर्थिक उन्नति के लिए महिला निधि की स्थापना की गई है।
- कार्यक्रम में अमेजॉन के साथ उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री के लिए एमओयू करार किया गया है। इससे 15,000 से अधिक महिला उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों को ऑनलाइन मार्केटप्लेस पर सूचीबद्ध किया जाएगा और देश भर के लाखों अमेजॉन ग्राहकों को उपलब्ध करवाया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कच्छ में भारत का पहला भूकंप स्मारक राष्ट्र को समर्पित किया
28 अगस्त 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के कच्छ में भारत के पहले भूकंप स्मारक स्मृति वन को देश को समर्पित किया है। स्मृति वन स्मारक कक्ष में वर्ष 2001 में आए विनाशकारी भूकंप के दौरान लोगों द्वारा दिखाए गए जज्बे को समर्पित है।
प्रधानमंत्री जनधन योजना के सफल क्रियान्वयन के 8 वर्ष हुए पूरे
28 अगस्त 2022 को प्रधानमंत्री जनधन योजना के सफलतापूर्वक कार्य निबंध के 8 वर्ष पूरे हो गए हैं। वित्तीय समावेशन के राष्ट्रीय मिशन के अंतर्गत इस योजना में अब तक 46.25 करोड़ से अधिक लाभार्थियों ने जनधन खातों में एक लाख 73 हजार करोड़ से अधिक की राशि जमा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 में स्वतंत्रता दिवस जनधन योजना शुरू करने की घोषणा की थी।
प्रधानमंत्री जनधन योजना
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 15 अगस्त 2014 को प्रधानमंत्री जनधन योजना की घोषणा की गई थी। इस योजना को 28 अगस्त 2014 को औपचारिक रूप से शुरू किया गया था। गौरतलब है कि इस योजना को लागू करने के पहले वर्ष में इसके तहत 17.90 करोड बैंक खाते खोले गए हैं। इस योजना के तहत खोले गए बैंक खातों में न्यूनतम धनराशि जमा रखने की अनिवार्यता नहीं होती है।
प्रधानमंत्री जन धन योजना के मुख्य उद्देश्य
- किफायती मूल्य पर कितने उत्पादों और सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना।
- लागत में कमी लाने और पहुंच को व्यापक बनाने हेतु तकनीकी के प्रयोग को बढ़ावा देना।
- बैंकों की पहुंच से दूर व्यक्तियों को बैंक की प्रणाली से जोड़ ना पूर्णविराम सुरक्षा प्रदान करना।
- वित्त पोषण की सुविधा प्रदान करना पुण्य।
Pingback: 30 Aug 2022: Current Affairs - Uttarakhand GK