28 September 2022 Current Affairs – उत्तराखण्ड की UKSSSC/UKPSC द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं तथा देश की सभी परीक्षाओं में जिनमें करेंट अफेयर्स (28 September 2022 Current Affairs ) से सम्बधित प्रश्न पूछे जाते हैं उन सभी परीक्षाओं के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स (28 September 2022 Current Affairs ) हिन्दी में सभी के लिये। तो पढ़िये “28 September 2022 Current Affairs ”तथा तैयारी कीजिए इस पोस्ट के माध्यम से
27 सितंबर को मनाया गया विश्व पर्यटन दिवस
प्रतिवर्ष 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है। पर्यटन दिवस 2022 की थीम पर्यटन पर पुनर्विचार (Rethinking Tourism) है। संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन ने विश्व पर्यटन दिवस 2022 की मेजबानी इंडोनेशिया को सौंपी है। इसकी शुरुआत संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 1980 में की गई थी। विश्व पर्यटन दिवस मनाने का उद्देश्य दुनिया भर के लोगों को पर्यटन के प्रति जागरूक करना है।
ग्रामीण विकास मंत्रालय ने ‘जलदूत एप’ किया लॉन्च
27 सितंबर 2022 को नई दिल्ली में ग्रामीण विकास मंत्रालय ने जलदूत एप्लीकेशन लॉन्च किया है। इससे देशभर के गांव के चयनित कुंओ के जलस्तर का पता लगाया जाए जाएगा। ग्राम रोजगार सहायक जलदूत एप्लीकेशन के माध्यम से वर्ष में दो बार मानसून से पहले और बाद में चयनित कुंओ के जलस्तर का मापन करेंगे।
आशा पारेख को दिया जाएगा 52वाँ दादा साहब फाल्के पुरस्कार
27 सितंबर 2022 को सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा 52वाँ दादा साहब फाल्के पुरस्कार की घोषणा की गई। इसके तहत बीते जमाने की मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री आशा पारेख को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह पुरस्कार 2020 के लिए दिया जाएगा। यह पुरस्कार उन्हें नई दिल्ली में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रदान किया जाएगा। 68 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का आयोजन 30 सितंबर 2022 को किया जाना है। इससे पूर्व में दादा साहब फाल्के पुरस्कार वर्ष 2019 के लिए दिग्गज अभिनेता रजनीकांत को दिया गया था।
दादा साहब फाल्के पुरस्कार
यह पुरस्कार सिनेमा के क्षेत्र में देश का सर्वोच्च पुरस्कार है। दादा साहब फाल्के पुरस्कार की शुरुआत 1969 में हुई थी। पहला दादा साहब फाल्के पुरस्कार अभिनेत्री देविका रानी को दिया गया था और यह विजेताओं को भारतीय सिनेमा के विकास में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार के तहत एक स्वर्णकमल 1 शॉल और 10 लाख का नगद पुरस्कार शामिल है।
पश्चिमी घाट में बैंगनी नीले रंग की नीलकुरिंजी फूल खिले
हाल ही में पश्चिमी घाट में बैंगनी नीले रंग की नीलकुरिंजी फूल खिले हैं। नीलकुरिंजी का फूल 12 साल में एक बार खिलता है और आखिरी बार 2006 में खेला था। इसके 2018 में खेलने की उम्मीद थी लेकिन उस साल नीलकुरिंजी या नहीं देखी गई। पर्यावरणविदों के मुताबिक फूलों के खिलने में देरी का कारण जलवायु परिवर्तन है।इन का कुल जीवन का लगभग 3 महीने का होता है
नीलकुरिंजी फूल
इसका वैज्ञानिक नाम स्ट्रोबिलैन्थेस कुंथियानस है। पश्चिमी घाट के शोला वनों के लिए स्थानिक यह पौधा ’अंकैंथेसी’ और जीनस ’स्ट्रोबिलेंथेस’ से सबंधित है। यह एक दुर्लभ प्रजाति का पौधा है, जो आमतौर पर 1300 से 2400 मीटर की ऊँचाई पर होता है। उसके खिलने में 12 साल का समय लगता है क्योंकि नीलकुरिंजी के फूलों के परागण के लिए इतनी लंबी अब तक की आवश्यकता होती है। एरविकुलम राष्ट्रीय उद्यान निर्गुण फूलों के किले के लिए एक विशेष भूमिका कार्य करता है।
असम सरकार ने गैंडे की सींगो से एकत्रित राख का उपयोग करके एबॉड ऑफ द युनिकोर्न स्मारक किया लॉन्च
असम सरकार द्वारा काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में गैंडे के जले हुए सींगों की राख से एक स्मारक का निर्माण किया गया है। एबोड ऑफ द यूनिकॉर्न नाम से इसमें गैंडे की तीन मूर्तियों हैं- एक वयस्क नर, एक वयस्क मादा और एक गैंडे का बच्चा। इसमें वन रक्षकों की तीन मूर्तियों भी हैं, जिन्हें विभिन्न सामग्रियों का उपयोग करके बनाया गया है। गैंडो की मूर्तियों को बनाने के लिए शिकारियों और तस्करों से जब्त किए गए 2,479 गैंडो के सींगो को जलाने से प्राप्त राख और प्राकृतिक रुप से मरने वाले जानवरों से एकत्र की गई राख का उपयोग कंक्रीट मिश्रण में किया गया था।
वरिष्ठ नौकरशाह राजेंद्र कुमार को कर्मचारी राज्य बीमा निगम का महानिदेशक किया गया नियुक्त
होली में केंद्र सरकार ने वरिष्ठ नौकरशाह राजेंद्र कुमार को कर्मचारी राज्य बीमा निगम का महानिदेशक नियुक्त किया है पू। तमिलनाडु ट्रैक्टर की 1995 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी कुमार इससे पहले इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर तैनात थे। गौरतलब है कि राज्य कर्मचारी राज्य बीमा निगम की स्थापना 25 फरवरी 1952 को की गई थी और यह और रोजगार मंत्रालय भारत सरकार के अधीन है
कर्मचारी राज्य बीमा निगम
भारत की कर्मचारी राज्य बीमा योजना एक बहुआयामी सामाजिक सुरक्षा प्रणाली है जो इस योजना में शामिल श्रमिकों और उनके आश्रितों को सामाजिक-आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है। इस योजना की शुरूआत सबसे पहले 24 फरवरी 1952 को कानपुर में की गई थी। इस योजना को कर्मचारी राज्य बीमा निगम द्वारा संचालित किया जाता है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बेंगलुरू में ’इंटीग्रेटेड क्रायोजेनिक इंजन मैन्युफैक्चरिंग फैसलिटी का किया उद्घाटन
27 सितंबर, 2022 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बेंगलुरू में ’इंटीग्रेटेड क्रायोजोनिक इंजन मैन्यफैक्चरिंग फैसिलिटी का उद्घाटन किया है। इसकी स्थापना हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा बेंगलुरू में की गई है। इसमें भारतीय रॉकेट्स के लिए क्रायोजेनिक और सेमी-क्रायोजेनिक इंजन के उत्पादन के लिए 70 से अधिक उच्च तकनीक वाले उपकरण और परीक्षण सुविधाएं हैं। यह सुविधा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के लिए एक छत के नीचे संपूर्ण रॉकेट इंजन निर्माण को पूरा करने में सहायक होगी।
यहूदियों को रोश हशनाह त्यौहार मनाया गया
25 से 27 सिंतबर, 2022 तक रोश हशनशाह त्यौहार मनाया गया है। रोश हशनाह यहूदियों को एक विशेष त्यौहार है, जो यहूदी नव वर्ष का प्रतीक है। गौरतलब है कि यहूदियों द्वारा त्योहार ग्रेगोरियन केलेंडर के बजाय यहूदी या हिब्रू कैलंडर के अनुसर मनाए जाते हैं।
रोश हशनाह
इसका शाब्दिक अर्थ है वर्ष का प्रमुख है। यह ब्रह्मांड के जन्म और एक नई शुरूआत का प्रतीक है। रोश हशनाह के दौरान, यहूदी लोग पारंपरिक रुप से एक दूसरे को शाना तोवा या लशनाह तोवा कह कर नए साल की बधाई देते हैं। इस अवसर पर यहूदी लोग अक्सर पूजा स्थल भी जाते हैं। यहूदी मान्यता के अनुसार, रोश हशनाह और योम किप्पुर के बीच 10 दिनों के दौरान भगवान पिछले साल के अच्छे कार्यों और बुरे कार्यों का मूल्यांकन करते हैं और उनके लिए आने वाले वर्ष को तय करते हैं।
भारतीय मूल की ब्रिटिश गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने जीता पहला क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय पुरस्कार
ब्रिटेन में भारतीय मूल की गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन को एक समारोह में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय वुमन ऑफ द ईयर पुरस्कार के लिए नामित किया गया। इस श्रेणी में यह अब तक का पहला पुरस्कार है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री लिज ट्रस के मंत्रिमंडल में इस महीन शामिल की गई ब्रेवरमैन ने कहा कि दिवंगत महारानी को समर्पित एशियन एचीवर्स अवार्ड्स 2022 की नई भूमिका निभाने के लिए यह सम्मान मिला है।
मिलेट को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ को मिला पोषक अनाज अर्वाड् 2022
हाल ही में हैदराबाद में पोषक अनाज अवार्ड, 2022 में मिलेट को बढ़ावा देने के लिये छत्तीसगढ़ को सर्वश्रेष्ठ उदीयमान राज्य के रुप में पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री की पहल पर कोदो, कुटकी और रागी को ’राजीव गांधी किसान न्याय योजना’ में शामिल किया गया है और उसके उत्पादक कृषकों को प्रोत्साहनस्वरुप प्रति एकड़ के मान से 9 हजार रुपए की आदान सहायता भी दी जा रही है। छत्तीसगढ़ देश का इकलौता राज्य है, जहां कोदो, कुटकी और रागी की समर्थन मूल्य पर खरीदी और इसकी वैल्यू एडिशन का काम भी किया जा रहा है।