28 July 2022: Current Affairs

Please Follow and Subscribe

28 July 2022: Current Affairs- प्रतिदिन के करेंट अफेयर्स की सीरीज में इस पोस्ट “28 July 2022: Current Affairs” में करेंट अफेयर्स हिन्दी में उपलब्ध करवाये जा रहें हैं। उत्तराखण्ड की प्रतियोगी परीक्षाओं करेंट अफेयर्स से प्रश्न पूछे जाते हैं इस पोस्ट “28 July 2022: Current Affairs” के माध्यम से तैयारी कीजिए सभी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स कीI (2July 2022: Current Affairs)

28 जुलाई को मनाया गया विश्व हेपेटाइटिस दिवस

प्रतिवर्ष 28 जुलाई को विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष विश्व हेपेटाइटिस दिवस की थीम “Bringing hepatitis care closer to you”है। इस दिवस का उद्देश्य हेपेटाइटिस A, B, C, D और E नामक संक्रामक रोगों के बारे में वैश्विक जागरूकता को बढ़ाना तथा हेपेटाइटिस की रोकथाम निदान एवं उपचार को प्रोत्साहित करना है।

हेपिटाइटिस

हेपेटाइटिस शब्द लीवर की किसी भी तरह की सूजन को संदर्भित करता है अर्थात किसी भी कारण से लीवर की कोशिकाओं में जलन या सूजन होना। यह आमतौर पर वायरस के एक समूह के कारण होता है जिससे “हेपेटोट्रोपिक” वायरस के रूप में जाना जाता है जिसमें इस प्रकार के विभिन्न प्रकार A, B, C, D, और E शामिल है।

36 वें राष्ट्रीय खेल 2022 का लोगो और टैग लाइन की गई लॉन्च

जुलाई 2022 में भारतीय ओलंपिक संघ ने 36 वें राष्ट्रीय खेल 2022 को संयुक्त रूप से आयोजित करने के लिए गुजरात ओलंपिक संघ और गुजरात राज्य सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर के अवसर पर 36 वें राष्ट्रीय खेल 2022 के लिए  लोगो लांच किया गया। लोगो में गुजरात के दो स्थायी गौरवपूर्ण प्रतीकों सरदार वल्लभभाई पटेल की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और गिर ईसाई शेर को दर्शाया गया है। राष्ट्रीय खेलों का अंतिम संस्करण वर्ष 2015 में केरल में आयोजित किया गया था। राष्ट्रीय खेलों का 2022 करण 7 वर्ष के अंतराल पर आयोजित किया जाएगा।

राष्ट्रीय खेल 2022

36 वें राष्ट्रीय खेल 2022 का आयोजन 27 सितंबर से 10 अक्टूबर 2022 तक गुजरात में किया जाएगा जिसमें सभी 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश शामिल होंगे इसमें कुल 36 खेल शामिल है जो राष्ट्रीय खेलों के इतिहास में सर्वाधिक है। इन खेलों के लिए ध्येय वाक्य टैगलाइन “सेलिब्रेट इन यूनिटी थ्रो स्पोर्ट्स” है।

₹1 वाले डॉक्टर के नाम से प्रसिद्ध डॉक्टर सुशोभन बंदोपाध्याय का हुआ निधन

26 जुलाई 2022 को गरीबों के मसीहा और एक रुपए वाले डॉक्टर के नाम से प्रसिद्ध पदमश्री डॉक्टर सुशोभन बंद्योपाध्याय का कोलकाता में निधन हो गया। डॉक्टर बंद्योपाध्याय पिछले कुछ महीनों से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। वे 84 वर्ष के थे। वर्ष 2020 में उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। डॉक्टर सुशोभन पिछले 57 वर्षों से पश्चिम बंगाल के बोलपुर में ₹1 फीस लेकर गरीबों का इलाज कर रहे थे। सबसे अधिक रोगियों का इलाज करने के लिए इसी वर्ष उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया था। वह धौलपुर से पूर्व विधायक भी रह चुके हैं।

भारत आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 की करेगा मेजबानी

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने घोषणा की है कि भारत महिला एकदिवसीय विश्व कप 2025 की मेजबानी करेगा। भारत में इससे पहले 2013 में महिला विश्व कप हुआ था। भारत ने बर्मिंघम में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की बैठक में सफलतापूर्वक बोली लगाई । बैठक में 5 साल का भविष्य दौरा कार्यक्रम तय किया गया। महिलाओं का T20 विश्व कप 2024 में बांग्लादेश और 2026 में इंग्लैंड पर होगा। पहली महिला T20 चैंपियनशिप 2027 में श्रीलंका में होगी। यह दूसरी बार होगा जब बांग्लादेश महिला T20 विश्व कप की मेजबानी करेगा।

भारतीय सेना को मिला नया स्वदेशी बख्तरबंद युद्धक वाहन

हाल ही में भारतीय सेना को अत्याधुनिक स्वदेशी बख्तरबंद वाहन मिले हैं। यह बख्तरबंद गाड़ियां टाटा कंपनी ने बनाई है। इस गाड़ी का नाम “क्विक रिएक्शन फाइटिंग व्हीकल मीडियम” (QRFV) है। ये  अन्य बख्तरबंद गाड़ियों से तुलनात्मक रूप से तेज चलती है। इसमें असाल्ट राइफल की गोलियां, बमों और बारूदी सुरंग का असर नहीं होता है। यह बख्तरबंद वाहन देश के रक्षक की सभी मौसमों और इलाके की स्थितियों में लड़ने की क्षमता को बढ़ाएंगे और चलते समय सुरक्षा प्रदान करेंगे।

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम में शुरू किया पुलिस का “स्मार्ट बीट सिस्टम”

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हाल ही में पुलिस आयुक्त कार्यालय में “स्मार्ट बीट सिस्टम” का शुभारंभ किया है। उन्होंने इस सिस्टम से जुड़े पुलिस के 119 मोटरसाइकिल राइडर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शहर के चप्पे-चप्पे ये राइडर निगरानी रखेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस शुरुआत के साथ पुलिस का “बीट सिस्टम” पूरी तरह डिजिटलाइज्ड हो गया है। जल्द ही पुलिस की ई-बीट राइडर को डायल 112 से जोड़ा जाएगा। इसके बाद 112 पर किसी भी घटना की सूचना मिलने पर इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल (ERV) के साथ-साथ राइडर भी मौके पर पहुंचे तथा वहां पहुंचकर प्राथमिक मदद प्रदान करेंगे।

बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम में 2022 में पीवी सिंधु होगी भारतीय दल के ध्वजवाहक

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु 28 जुलाई से बर्मिंघम में शुरू होने जा रही है राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय दल की ध्वजवाहक होगी। उद्घाटन समारोह में कुल 164 एथलीट हिस्सा लेंगे। भारतीय ओलंपिक संघ के अनुसार सिंधु को  उद्घाटन समारोह के लिए भारतीय टीम का ध्वजवाहक बनाया गया है। पूर्व विश्व चैंपियन सिंधु बर्मिंघम में महिला एकल स्वर्ण पदक जीतने की प्रबल दावेदारों में से एक है। उन्होंने गोल्ड कोस्ट और ग्लास्गो में पिछले दो चरण में क्रमश रजत और कांस्य पदक जीते थे। सिंधु गोल्ड कोस्ट  राष्ट्रमंडल 2018 खेलों में भी ध्वजवाहक थी।

रूस ने 2024 के बाद अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र छोड़ने का किया फैसला

रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रॉसकॉसमोस के नवनियुक्त अध्यक्ष यूरी बोरि सोफ ने घोषणा की है कि रूस 2024 के बाद अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र छोड़ने का फैसला किया है। यूरी बोरि सोफ ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भी इस से अवगत करा दिया गया है। रूस और अमेरिका पृथ्वी की कक्षा में 1998 में स्थापित केंद्र के लिए मिलकर काम करते रहे हैं। यूरी बोरि सोफ ने  राष्ट्रपति पुतिन को यह भी बताया कि इस निर्णय के बावजूद अध्यक्ष कार्यक्रम को शीर्ष वरीयता जारी रहेगी और वह  2024 से पहले खुद का अंतरिक्ष केंद्र बनाना शुरु कर देगा।

ओरंग नेशनल पार्क ने IUCN इंटरनेशनल रेंजर अवार्ड 2022 जीता

असम में स्थित ओरंग नेशनल पार्क एंड टाइगर रिजर्व को प्रतिष्ठित दूसरा वार्षिक IUCN WCPA इंटरनेशनल रेंजर अवार्ड 2022 प्राप्त हुआ है यह पुरस्कार इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर (IUCN) और वर्ल्ड कमीशन ऑन प्रोटेक्ट एरियाज (WCPA) द्वारा प्रस्तुत किया गया। यह उन लोगों के प्रयासों को पहचानता है जो पृथ्वी के जंगली स्थानों और वन्य जीवन की रक्षा करने और स्थानीय समुदाय का समर्थन करने के लिए कर्तव्य की पुकार से भरे जाते हैं।

28 जुलाईः विश्व प्रकृति दिवस

प्रतिवर्ष 28 जुलाई को दुनियाभर में विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस मनाया जाता है। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस प्राकृतिक संसाधनों के महत्व के बारे में लोगों में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। तकनीकी विकास और आधुनिक जीवन शैली की


Please Follow and Subscribe

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *