27 September 2022 Current Affairs – उत्तराखण्ड की UKSSSC/UKPSC द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं तथा देश की सभी परीक्षाओं में जिनमें करेंट अफेयर्स (27 September 2022 Current Affairs ) से सम्बधित प्रश्न पूछे जाते हैं उन सभी परीक्षाओं के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स (27 September 2022 Current Affairs ) हिन्दी में सभी के लिये। तो पढ़िये “27 September 2022 Current Affairs ”तथा तैयारी कीजिए इस पोस्ट के माध्यम से
25 सितंबर को मनाया गया अंत्योदय दिवस
प्रतिवर्ष 25 सिंतबर को भारत में अंत्योदय दिवस मनाया जाता हे। यह दिवस पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को चिन्हित करने के लिये मनाया जाता है। अंत्योदय का अर्थ ’गरीब से गरीब व्यक्ति का उत्थान या अंतिम व्यक्ति का उत्थान है। यह दिन भारत सरकार द्वारा 25 सितंबर, 2014 को घोषित किया गया और आधिकारिक तौर पर वर्ष 2015 से मनाया जा रहा है।
सीबीआई ने बाल यौन शोषण के खिलाफ शुरू किया ऑपरेशन मेघ चक्र
24 सितंबर 2022, को केंद्रीय जांच ब्यूरो ने बाल यौन शोषण सामग्री ऑनलाइन डाउनलोड और शेयर करने वाले के खिलाफ ऑपरेशन ’मेघ चक्र’ चलाकर 21 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेष में 56 स्थाना पर छापे मारकर तलाशी ली। गौरतलब है कि नवंबर 2021 सीबीआई द्वारा ऑपरेशन कार्बन नामक ऐसे ही एक अभ्यास कोड का संचालन किया गया था।
प्रयागराज में देश का दूसरा नैनो खाद प्लांट हुआ तैयार
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में देश का दूसरा नैनो खाद प्लांट तैयार हो गया है। सरकार की मंजूरी मिलते ही इससे उत्पादन आरंभ हो जाएगा। नवंबर, 2022 में इस प्लांट के चाले होने की उम्मीद है। देश में इफको का फूलपुर सिथत यह दूसरा प्लांट होगा। इफको की देश में पहली नैनों खाद की इकाई गुजरात स्थित कलोल में लगी थी। इसका शुभारंभ मई ,2022 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था। नैनो यूरिया पर्यावरण के अनुकूल तो है ही साथ ही यह यूरिया के मुकाबले अधिक लाभदायक भी है। यूरिया से जहां फसल को 30 फीसदी लाभ होता है वहीं नैनो यूरिया से फसल को 80 फीसदी लाभ मिलता है।
तेलंगाना के राज्य उत्सव बथुकम्मा की हुई शुरूआत
25 सिंतबर, 2022 को तेलंगाान में बथुक्म्मा उत्सव की शुरूआत हुई है। विदित हो कि बथुकम्मा तेलंगाना का राज्य त्यौहार है। बथुकम्मा, त्यौहार राज्य की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। यह फूलों का त्यौहार हैं सिजे पारंपरिक रुप से राज्य की महिलाओं द्वारा मनाया जाता है। इस त्यौहार में गुनुका पूलू और तांगेदु पूलू’ जैसे फूलों का प्रचुर मात्रा में प्रयोग किया जाता है। इसके अतिरिक्त बांटी, केमंती और नंदीवर्द्धनम जैसे अन्य फूलों का भी प्रयोग किया जाता है। यह त्यौहार प्रत्येक वर्ष हिंदू कैलंडर के तेलुगु संस्करण के अनुसार भाद्रपद अमावस्या को शुरू होता है जो नवरात्रि के नौ दिनों तक चलता है। तेलुगु में बथुकम्मा का अर्थ साक्षात् मातृ देवी का बुलाना है।
पश्चिम क्षेत्र ने जीता दिलीप ट्रॉफी 2021-22 खिताब
हाल ही में पश्चिम क्षेत्र ने दक्षिण क्षेत्र को 294 रनों से हरकार क्रिकेट का दिलीप ट्रॉफी 2021-22 का खिताब जीता है। पश्चिमी क्षेत्र ने 20वीं बार दिलीप ट्रॉफी जीती है। फाइनल मैच 21 से 25 सिंतबर 2022 को कोयंबटूर (तमिलनाडु) में खेला गया था। पश्चिम क्षेत्र के यशस्वी जयसवाल को प्लेयर ऑफ द फाइनल और पश्चिम क्षेत्र के ही जयदेव उनादकांत को प्लेयर ऑफ द सीरीज घोषित किया गया।
के राजा प्रसाद रेड्डी इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए
हाल ही में तेलुगु मीडिया गु्रप साक्षी के के. राजा प्रसाद रेड्डी को इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी का अध्यक्ष चुना गया है। आईएनएस की 83वीं वार्षिक बैठक में साचार पत्र ’आज समाज’ के राकेश शर्मा को आईएनएस का ’डिप्टी प्रेसीडेंट’ और मातृभूमि आरोग्य मासिक के एम.वी.एस कुमार केा वाइस प्रेसीडेंट चुना गया है। अमर उजाला समाचार पत्र के तन्मय माहेश्वरी को आईएनएस का कोषाध्यक्ष चुना गया है।
इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी
आईएनएस देश में समाचार पत्रों, पत्र-पत्रिकाओं आदि के प्रकाशकों का शीर्ष निकाय है। यह अपने वर्तमान स्वरुप में 1939 से अस्तित्व में है। इसका पूर्व नाम द इंडियन एण्ड ईर्स्टन न्यूजपेपर सोसाइटी था।
इटली के पहली महिला प्रधानमंत्री बनेंगी जॉर्जिया मेलोनी
हाल ही में इटली के राष्ट्रीय चुनावों में द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार दक्षिणपंथी नेतृत्व वाली सरकार बनन जा रही है। इटली में ब्रदर्स ऑफ इटली पार्टी ने जीत हासिल की है। ब्रदर्स पार्टी के जॉर्जिया मेलोनी इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री बनेंगी। अंतिम परिणामों के अनुसार केंद्र और दक्षिणपंथी गठबंधन ने संसदीय वोट का कुल 44 प्रतिशत हासिल किया, इसमें मेलोनी की ब्रदर्स ऑफ इटली पार्टी ने कुल 26 प्रतिशत वोट मिले।
तूफान नोरू के कारण फिलीपींस में हाई अलर्ट घोषित
हील ही में शक्तिशाली चक्रवात ’नोरू’ के कारण फिलीपींस में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। चक्रवात से देश के पूर्वी द्वीप समूह तबाह हो गए हैं। चक्रवात के कारण 240 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। इससे राजधानी मनीला में भूस्खलन, बाढ़ और चक्रवात की तीव्रता में 90 किलोमीटर प्रति घंटे की वृद्धि हुई है।
आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने ’स्वच्छ टॉयकैथॉन’ प्रतियोगिता लॉन्च की
26 सिंतबर, 2022 को आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा ’स्वच्छ टॉयकैथॉन’ नामक प्रतियोगिता लॉन्च की गई है। यह ’कचरे’ से खिलौने बनाने की एक अनोखी प्रतियोगिता है। यह खिलौनों के सृजन या विनिर्माण के कचरे के उपयोग के लिए समाधान की खोज करने का एक प्रयास है।
स्वच्छ टॉयकैथॉन
यह प्रतियोगिता ’स्वच्छ अमृत महोत्सव’ के तहत शुरू की गई है। यह 17 सिंतबर 2022 के सेवा दिवस से लेकर 2 अक्टूबर 2022 के स्वच्छता दिवस तक स्वच्छता से संबंधित कदमों को बढ़ावा देने हेतु किए जाने वाले कार्यकलापों का एक पखवाड़ा है। इसका उद्देश्य सूखे अपशिष्ट का उपयोग करके खिलौनों के डिजाइन में नवोन्मेष लाना है। यह प्रतिषेगिता माई गव (My Gov) के इनोवेट इंडिया पोर्टल पर आयोजित की जा रही है।
चेन्नई में जन्मी कंडासामी को हरमन केस्टन पुरस्कार 2022 से किया जाएगा सम्मानित
हाल ही में भारतीय लेखिका मीना कंडासामी को हरमन केस्टन पुरस्कार 2022 का विजेता घोषित किया गया है। यह पुरस्कार जर्मनी के डार्मस्टाट के पेन सेंटर द्वारा 15 नवंबर, 2022 को दिया जाएगा। मीना कंडासामी चेन्नई में जन्मी जाति विरोधी कार्यकर्ता, उपन्यासकार और कवि हैं। यह पुरस्कार जाति, लिंग और जातीय उत्पीड़न के विषयों पर उनके कमा को मान्यता देता है। इसको पहले जर्मन पुरस्कार कहा जाता था।
हरमन केस्टन पुरस्कार
यह पुरस्कार वर्ष 1985 में शुरू किया गया था। वर्ष 1993 तक दो साल में एक बार दिया जाता था और इसके बाद यह वार्षिक आधार पर दिया जा रहा है। यह पुरस्कार उन व्यक्तियों को दिया जाता है जो सताए गए लेखकों और पत्रकारों के अधिकारों के लिए खड़े होते हैं। वर्ष 2008 में इसका नाम बदलकर हरमन केस्टन अवार्ड कर दिया गया।
Pingback: 30 September 2022 Current Affairs - Uttarakhand GK