27 October 2022 Current Affairs की महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स (27 October 2022 Current Affairs)
- सरकार 2024 तक सभी राज्यों में एनआईए कार्यालय स्थापित करेगी; अमित शाह
- श्रीनगर में मनाया गया शौर्य दिवस
- फरवरी 2023 में नाडी, फिजी में 12वां विश्व हिंदी सम्मेलन आयोजित होगा (27 October 2022 Current Affairs)
- आईजीआई हवाई अड्डा दिल्ली दुनिया का 10वां सबसे व्यस्त एयरपोर्ट (27 October 2022 Current Affairs)
- 2023 में दुनिया में वेतन वृद्धि सबसे ज्यादा भारत में; ईसीए वेतन रुझान सर्वेक्षण
- गुजराती नव वर्ष ‘बेस्टू वर्ष’
- चक्रवात सितरंग
- 2022-23 के पहले 5 महीनों में नीदरलैंड ने चीन को तीसरे सबसे बड़े निर्यात गंतव्य के रूप में प्रतिस्थापित किया
सरकार 2024 तक सभी राज्यों में एनआईए कार्यालय स्थापित करेगी; अमित शाह
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 27 अक्टूबर 2022 को हरियाणा के सूरजकुंड में दो दिवसीय (27-28 अक्टूबर 2022) चिंतन शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) 2024 तक भारत के सभी राज्यों में अपनी शाखाएं स्थापित करेगी।
- केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा आयोजित चिंतन शिविर में राज्यों के मुख्यमंत्री, राज्यों के गृह मंत्री और केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल और प्रशासक भाग ले रहे हैं।
- 2008 में मुंबई आतंकवादी हमले के बाद 2009 में भारत सरकार द्वारा एनआईए की स्थापना की गई थी। यह भारत में प्रमुख काउंटर-टेररिस्ट एजेंसी है
श्रीनगर में मनाया गया शौर्य दिवस
रक्षा मंत्रालय ने 1947 में बडगाम हवाई अड्डे पर भारतीय सेना के हवाई लैंडिंग ऑपरेशन के 75 वें वर्ष के उपलक्ष्य में 27 अक्टूबर, 2022 को श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर में ‘शौर्य दिवस‘ समारोह का आयोजन किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शौर्य दिवस समारोह में मुख्य अतिथि थे। यह कार्यक्रम ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के हिस्से के रूप में आयोजित किया गया था
दिन की पृष्ठभूमि
27 अक्टूबर, 1947 को, भारतीय वायु सेना द्वारा भारतीय सेना को एयर-लिफ्ट कर जम्मू-कश्मीर के बडगाम हवाई अड्डे पर उतरा गया था । भारत सरकार और जम्मू-कश्मीर के महाराजा हरि सिंह के बीच ‘इंस्ट्रूमेंट ऑफ एक्सेसेशन’ पर हस्ताक्षर किए जाने के एक दिन बाद भारतीय सशस्त्र बल को वहां भेजा गया था ताकि पाकिस्तानी समर्थित जनजातीय आक्रमणकारियों को राज्य से बाहर किया जा सके।
फरवरी 2023 में नाडी, फिजी में 12वां विश्व हिंदी सम्मेलन आयोजित होगा
विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने 27 अक्टूबर 2022 को नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में घोषणा की कि 12वां विश्व हिंदी सम्मेलन 15-17 फरवरी 2023 तक नाडी,फिजी में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन विदेश मंत्रालय ,भारत सरकार और फिजी सरकार द्वारा किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उपयोग हिंदी को वैश्विक भाषा के रूप में बढ़ावा देने के लिए किया जाएगा।
फ़िजी एक मेज़बान देश
यह पहली बार है कि फिजी सम्मेलन की मेजबानी करेगा। अंग्रेजी, फिजी और हिंदी ,फिजी की तीन आधिकारिक भाषाएं हैं। फ़िजी की आबादी का लगभग 30% भारतीय मूल का है और उनमें से अधिकांश हिंदी बोलते हैं।
हिन्दी को संयुक्त राष्ट्र की भाषा बनाने का प्रयास
- इसी कार्यक्रम में बोलते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता दिलाने के प्रयास जारी हैं और उस दिशा में प्रगति हुई है लेकिन इसमें कुछ समय लगेगा
- हालाँकि हिंदी संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक भाषा नहीं है। संयुक्त राष्ट्र की छह आधिकारिक भाषाएं हैं: अंग्रेजी, रूसी, स्पेनिश, चीनी, अरबी और फ्रेंच।
आईजीआई हवाई अड्डा दिल्ली दुनिया का 10वां सबसे व्यस्त एयरपोर्ट
- इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, नई दिल्ली अक्टूबर 2022 में दुनिया के 10 वें सबसे व्यस्त हवाई अड्डे के रूप में उभरा है, और उसने पूर्व-महामारी की अवधि की तुलना में अपनी रैंकिंग में भी सुधार किया है।
- अपनी रिपोर्ट में, एविएशन एनालिटिक्स फर्म ओएजी ने कहा कि दिल्ली हवाई अड्डे ने महामारी से पहले के समय ,अक्टूबर 2019 के 14 वें स्थान से अपनी स्थिति में सुधार किया है।
- ओएजी द्वारा जरी की गयीरैंकिंग अक्टूबर माह 2022 में अनुसूचित एयरलाइन क्षमता पर आधारित है और इसकी तुलना अक्टूबर माह 2019 से की गयी है।
दुनिया के शीर्ष 10 सबसे व्यस्त हवाई अड्डे 2022 (घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों क्षमताएं शामिल हैं)
- अटलांटा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, संयुक्त राज्य अमेरिका
- दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, संयुक्त अरब अमीरात
- टोक्यो हनेडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा। जापान
- फोर्ट वर्थ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, डलास, संयुक्त राज्य अमेरिका
- डेनवर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, संयुक्त राज्य अमेरिका
- हीथ्रो एयरपोर्ट, लंदन, इंग्लैंड
- शिकागो ओ’हारे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, संयुक्त राज्य अमेरिका
- इस्तांबुल हवाई अड्डा, तुर्की
- लॉस एंजिल्स अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, संयुक्त राज्य अमेरिका
- इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, नई दिल्ली
2022 में सबसे व्यस्त अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा
2022 में शीर्ष 10 सबसे व्यस्त अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में कोई भी भारतीय हवाई अड्डा शामिल नहीं किया गया है। शीर्ष तीन सबसे व्यस्त अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे इस प्रकार हैं;
- दुबई हवाई अड्डा,
- हीथ्रो हवाई अड्डा,
- एम्स्टर्डम एयरपोर्ट शिफोल, नीदरलैंड्स
2023 में दुनिया में वेतन वृद्धि सबसे ज्यादा भारत में; ईसीए वेतन रुझान सर्वेक्षण
- हाल ही में हुए ईसीए के वेतन रुझान सर्वेक्षण के अनुसार, भारत दुनिया में वास्तविक वेतन में सबसे अधिक वृद्धि देखने के लिए तैयार है।ईसीए का वेतन रुझान सर्वेक्षण, 68 देशों और शहरों में 360 से अधिक बहुराष्ट्रीय कंपनियों से एकत्रित जानकारी के आधार पर, वैश्विक स्तर पर केवल 37 प्रतिशत देशों को वास्तविक अवधि के वेतन वृद्धि की रिपोर्ट करने की उम्मीद करता है। वास्तविक वेतन वृद्धि का अर्थ है ,वेतन में नाममात्र वृद्धि – मुद्रास्फीति की दर।
- ईसीए वेतन रुझान सर्वेक्षण को उम्मीद है कि पाकिस्तान अपनी उच्च मुद्रास्फीति दर के साथ 9.9% की वास्तविक मजदूरी में गिरावट के साथ सबसे खराब प्रदर्शन करेगा।
शीर्ष 5 देश हैं और 2023 में उनकी अनुमानित वास्तविक वेतन में वृद्धि:
- भारत (4.6 प्रतिशत)
- वियतनाम (4.0 प्रतिशत)
- चीन (3.8 प्रतिशत)
- ब्राजील (3.4 प्रतिशत)
- सऊदी अरब (2.3 प्रतिशत)
नीचे के पांच देश और 2023 में उनकी अनुमानित वास्तविक वेतन में कमी:
- पाकिस्तान (-9.9 फीसदी)
- घाना (-11.9 प्रतिशत)
- तुर्की (-14.4 प्रतिशत)
- श्रीलंका (-20.5 प्रतिशत)
- अर्जेंटीना (-26.1 प्रतिशत)
गुजराती नव वर्ष ‘बेस्टू वर्ष’
26 अक्टूबर, 2022 गुजराती नव वर्ष या बेस्टु वर्ष मनाया गया। गुजरात में, नया साल जिसे बेस्टु वर्ष के नाम से जाना जाता है, पांच दिवसीय दिवाली समारोह के हिस्से के रूप में मनाया जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, यह कार्तिक महीने में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा पर आता है।
चक्रवात सितरंग
- बांग्लादेश चक्रवात सितरंग से तबाह हो गया है, यहाँ घनी आबादी वाले, निचले इलाके बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। थाईलैंड द्वारा नामित यह चक्रवात 2022 के मानसून के बाद के मौसम का पहला उष्णकटिबंधीय चक्रवात है।
- भारत मौसम विज्ञान विभाग ने भविष्यवाणी की है कि दक्षिण-पूर्व और इससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।
- इसके कारण कम दबाव का क्षेत्र एक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है जो ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश के उत्तरी भाग और आसपास के क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है।
चक्रवात सितरंग के बारे में
- एक उष्णकटिबंधीय चक्रवात एक तीव्र गोलाकार तूफान है जो गर्म उष्णकटिबंधीय महासागरों से उत्पन्न होता है, निम्न वायुमंडलीय दबाव, उच्च हवाएं और भारी वर्षा इसकी मुख्य विशेषताएं होती है।
- इस चक्रवात का नाम थाईलैंड द्वारा दिया गया है।
- सितारंग चक्रवात आसनी चक्रवात के बाद आया है, जो इस साल मई की शुरुआत में बंगाल की खाड़ी में विकसित हुआ था।
- यह 2022 का दूसरा चक्रवाती तूफान होगा।
- अरब सागर और बंगाल की खाड़ी सहित उत्तर हिंद महासागर में बनने वाले चक्रवातों को आईएमडी द्वारा नाम दिया गया है।
- तेरह देशों -बांग्लादेश, भारत, ईरान, मालदीव, म्यांमार, ओमान, पाकिस्तान, कतर, सऊदी अरब, श्रीलंका, थाईलैंड, संयुक्त अरब अमीरात और यमन को आईएमडी द्वारा उष्णकटिबंधीय चक्रवातों और तूफानी लहरों के बारे में चेतावनी दी गई है।
2022-23 के पहले 5 महीनों में नीदरलैंड ने चीन को तीसरे सबसे बड़े निर्यात गंतव्य के रूप में प्रतिस्थापित किया
चालू वित्त वर्ष 2022-23 के पहले पांच महीनों (अप्रैल-अगस्त) में नीदरलैंड भारत के लिए तीसरा सबसे बड़ा निर्यात गंतव्य के रूप में उभरा है।नीदरलैंड, चीन और बांग्लादेश को पीछे छोड़ते हुए, भारत का तीसरा सबसे बड़ा निर्यात गंतव्य के रूप में उभरा है।इस वर्ष के पहले 5 महीने में नीदरलैंड को कुल निर्यात बढ़ कर 7.5 बिलियन डॉलर हो गया है जिसमे इसी अवधि में 106% की वृद्धि हुई है। 2021-22 में नीदरलैंड , भारत का पांचवा सबसे बड़ा निर्यात गन्तव था।
अमेरिका और यूएई शीर्ष दो निर्यात गंतव्य
अभी भी अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात भारत के लिए क्रमशः सबसे बड़े और दूसरे सबसे बड़े निर्यात गंतव्य बने हुए हैं। अगस्त तक अमेरिका को निर्यात 18.3% बढकर 35.2 बिलियन डॉलर हो गया, जबकि यूएई को निर्यात 27.3% बढ़कर 13.8 बिलियन डॉलर हो गया।
उत्तराखण्ड की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रतिदिन के करेंट अफेयर्स व उत्तराखण्ड सामान्य ज्ञान