27 July 2022: Current Affairs

Please Follow and Subscribe

27 July 2022: Current Affairs- प्रतिदिन के करेंट अफेयर्स की सीरीज में इस पोस्ट “27 July 2022: Current Affairs” में करेंट अफेयर्स हिन्दी में उपलब्ध करवाये जा रहें हैं। उत्तराखण्ड की प्रतियोगी परीक्षाओं करेंट अफेयर्स से प्रश्न पूछे जाते हैं इस पोस्ट “27 July 2022: Current Affairs” के माध्यम से तैयारी कीजिए सभी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स कीI (2July 2022: Current Affairs)

26 जुलाई को देश भर में मनाया गया कारगिल विजय दिवस

26 जुलाई- कारगिल विजय दिवस

देश में 26 जुलाई, 2022 को कारगिल विजय दिवस मनाया गया। 26 जुलाई 1999 को कारगिल युद्ध (Kargil War) में विजय हासिल करने के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष कारगिल विजय दिवस की 23वीं वर्षगांठ है और कारगिल युद्ध को ऑपरेशन विजय के नाम से भी जाना जाता है। वर्ष 1999 में भारत और पाकिस्तान के बीच मई से जुलाई के बीच कश्मीर के कारगिल क्षेत्र में हुए सशस्त्र संघर्ष को ही कारगिल युद्ध कहा जाता है। यह लगभग 60 दिनों तक चला था तथा 26 जुलाई 1999 को समाप्त हुआ था।

आंध्र प्रदेश सरकार शुरू करेगी फैमिली डॉक्टर प्रोजेक्ट

  • आंध्र प्रदेश सरकार ने विशाखापट्टनम जिला के पद्मनाभम मंडल में पायलट आधार पर “फैमिली डॉक्टर प्रोजेक्ट” लागू करने का निर्णय लिया है। इस परियोजना का उद्देश्य ग्रामीण आबादी के बीच स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लेना है। यह परियोजना 15 अगस्त, 2022 से लागू होगी।
  • “फैमिली डॉक्टर प्रोजेक्ट” के अंतर्गत वार्ड और ग्राम सचिवालय में लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) के एक डॉक्टर को उपलब्ध करवाया जाएगा। फैमिली डॉक्टर प्रोजेक्ट को लागू करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा पहले से ही PHC में कार्यरत कर्मचारियों हेतु पद्मनाभम मंडल में आशा कार्यकर्ताओं, MLPHऔर ANM को प्रशिक्षित करने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

भारतीय रेलवे ने जीती 69वीं पुरुष सीनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप 2022

हाल ही में 69वीं पुरुष सीनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप 2022 का आयोजन हरियाणा के चरखी दादरी में किया गया। इसके फाइनल में भारतीय रेलवे ने महाराष्ट्र पर जीत हासिल कर लगातार चौथा नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप खिताब अपने नाम किया है।फाइनल मैच में पवन कुमार सेहरावत के प्रदर्शन ने भारतीय रेल को यह शानदार जीत दिलाने में मदद की। सहरावत फाइनल में 9 अंकों के साथ शीर्ष स्कोरर रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात में अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा प्राधिकरण के मुख्यालय भवन की आधारशिला रखेंगे

29 जुलाई 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात में अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (IFACA) के मुख्यालय भवन की आधारशिला रखेंगे। प्राधिकरण भारत में अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्रों में वित्तीय उत्पादों वित्तीय सेवाओं और वित्तीय संस्थानों के विकास एवं विनियमन के लिए एकीकृत नियामक है। इस प्राधिकरण के मुख्यालय भवन को एक प्रतिष्ठित रचना के रूप में प्रकट किया गया है जो एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय वित्तीय केंद्र के रूप में गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस की पड़ी थी प्रतिष्ठा और अर्चना को दर्शाता है।

इंदरमीत गिल बने विश्व बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री

  • जुलाई 2022 में विश्व बैंक ने भारतीय नागरिक केंद्र अमित गिल को मुख्य अर्थशास्त्री नियुक्त किया है। इस पद के लिए गिल ने कार मेनरेनॉल्ट का स्थान लिया है। भारतीय नागरिक गिल इस पद पर नियुक्त होने वाले दूसरे भारतीय हैं। इन से पूर्व कौशिक बसु साल 2012 से 2016 तक इस पद पर रह चुके हैं। इस पद पर गिल की नियुक्ति 1 सितंबर 2022 से प्रभावी होगी।
  • गिल को चीफ इक्नोमिस्अ के साथ-साथ डेवलपमेंट इक्नॉमिक्स का सीनियर वाइस प्रेजिडेंट बनाया गया है। वर्तमान में गिल वर्ल्ड बैंक के इडिटेबल ग्रोथ, फाइनेंस और इंस्टीटयूशंस के वाइस प्रेजिडेंट हैं।

भारत में नए 5 रामसर स्थलों को किया नामित

  • जुलाई 2022 में भारत ने अंतरराष्ट्रीय महत्व के 5 नए आर्द्रभूमि नामित किए हैं। इसमें तमिलनाडु में तीन आद्र भूमि स्थल (करीकली पक्षी अभयारण्य, पल्लिकरई मार्श रिजर्व फॉरेस्ट और पिचवरम मैंग्रोव) मिजोरम में पाला आद्र भूमि और मध्य प्रदेश में साख्य सागर आद्रभूमि स्थल शामिल है। इस प्रकार देश में रामसर स्थलों की कुल संख्या 50 से बढ़कर 54 हो गई है।
  • आद्र भूमि पारिस्थितिक तंत्र है जो या तो मौसमी या स्थाई रूप से जल से संतृप्त या भरे हुए होते हैं। इनमें मैग्रोव, दलदल, नदियाँ, झीलें, डेल्टा, बाढ़ के मैदान और बाढ़ के जंगल, चावल के खेत, प्रवाल भित्तियां, समुद्री क्षेत्र जहाँ निम्न ज्वार 6 मीटर से अधिक गहरे नहीं होते तथा इसके अलावा मानव निर्मित आर्द्रभूमि जैसे- अपशिष्ट जल उपचारित जलाशय शामिल हैं।

रामसर कन्वेंशन

रामसर कन्वेंशन 2 फरवरी 1971 में ईरान के शहर रामसर में अस्तित्व में आया। यह अंतर्राष्ट्रीय महत्व की आर्द्र भूमियों के संरक्षण के उद्देश्य से विश्व बैंकों के राष्ट्र के बीच पहली संधि है। यह संदीप विश्व स्तर पर हो रहे आर्द्रभूमि भूमियों के संरक्षण के उद्देश्य से विश्व के राष्ट्रों के बीच पहली संधि है।। भारत 1 फरवरी 1982 को इस कन्वेंशन में शामिल हुआ।

नोएडा के गौतमबुद्ध नगर में भारतीय विरासत संस्थान की स्थापना

  • भारतीय विरासत और इसके संरक्षण से संबंधित क्षेत्रों में उच्च शिक्षा प्रदान करने और अनुसंधान के लिए जल्द ही एक डीम्ड विश्वविद्यालय के रूप में भारतीय विरासत संस्थान की स्थापना की जाएगी।
  • संस्कृति और पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने हाल ही में लोकसभा में यह जानकारी दी। भारतीय विरासत संस्थान की स्थापना उत्तर प्रदेश के नोएडा गौतमबुद्ध नगर में की जाएगी। इसकी घोषणा बजट 2020-21 में की गई थी।
  • यह संस्थान कला के इतिहास, संरक्षण संग्रहालय, विज्ञान, अभिलेख अध्ययन, पुरातत्व निवारक संरक्षण जैसे विषयों में स्नातकोत्तर और शोध डिग्री प्रदान करेगा। भारतीय विरासत संस्थान पूरे सांस्कृतिक क्षेत्र में मानव संसाधन की जरूरतों को पूरा करने के लिए है। ज्ञात है कि नई शिक्षा नीति में शैक्षिक पाठ्यक्रम के अभिन्न अंग के रूप में संस्कृति को शामिल करने की परिकल्पना की गई है। इस संस्थान के खोले जाने से उच्च स्तर पर संग्रहालय विज्ञान के अध्ययन को बढ़ावा मिलेगा।

अखिल भारतीय डाक भारोत्तोलन और पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता जयपुर में हुई शुरू

36 में अखिल भारतीय डाक भारोत्तोलन और पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता 26 जुलाई 2005 से जयपुर के शुरू हो गई है। इसका आयोजन राजस्थान डाक सर्किल जयपुर द्वारा किया जा रहा है और यह 29 जुलाई 2022 तक चलेगी। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने जयपुर में सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में इस प्रतियोगिता का उद्घाटन किया है। राजस्थान और अन्य सर्किलों के भारतीय डाक विभाग के करीब 160 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

सितंबर में आयोजित होगा दूसरा जम्मू फिल्म महोत्सव

जम्मू फिल्म महोत्सव का दूसरा संस्करण 03 सितंबर 2022 से आयोजित किया जाएगा। 2 दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में 15 देशों की 54 फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी। केंद्र शासित प्रदेश की शीतकालीन राजधानी जम्मू में पहला अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव नंबर 2019 में आयोजित किया गया था। Covid-19 की वजह से से दो साल से इस आयोजन का इस महोत्सव का आयोजन नहीं हो पाया था। इस महोत्सव का आयोजन जम्मू-कश्मीर के एक प्रमुख सांस्कृतिक संगठन “वोमेध” द्वारा किया जा रहा है।

आईआईटी कानपुर ने “निर्माण” नामक कार्यक्रम की शुरुआत की

  • आईआईटी कानपुर में स्टार्टअप इनक्यूबेशन एंड इन्नोवेशन सेंटर में भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा समर्थित “निर्माण” त्वरक कार्यक्रम शुरू किया गया है। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य सेवाएं और कृषि डोमेन में लगे विनिर्माण स्टार्टअप पर ध्यान केंद्रित करेगा ताकि उन्हें अपने प्रोटोटाइप-टू-मार्केट यात्रा से चुनौतियों का सामना करने में मदद मिल सके।
  • इसमें स्वास्थ्य सुरक्षा और किसी क्षेत्र में कार्य कर रहे 15 स्टार्टअप को बढ़ावा दिया जाएगा। देश भर की स्टार्टअप कंपनी 5 अगस्त तक आवेदन कर सकती है। निर्माण के तहत कुल 15 स्टार्टअप का चयन किया जाएगा। इसके बाद इन्हें प्रयोगशाला में उत्पाद विकसित करने से लेकर बाजार तक पहुंचाने तक मदद की जाएगी। 15 स्टार्ट के समूह में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले स्टार्टअप को 1 लाख रुपए तक का पुरस्कार भी दिया जाएगा।

Please Follow and Subscribe

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *