26 September 2022 Current Affairs

Please Follow and Subscribe

26 September 2022 Current Affairs – उत्तराखण्ड की UKSSSC/UKPSC द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं तथा देश की सभी परीक्षाओं में जिनमें करेंट अफेयर्स (26 September 2022 Current Affairs ) से सम्बधित प्रश्न पूछे जाते हैं उन सभी परीक्षाओं के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स (26 September 2022 Current Affairs ) हिन्दी में सभी के लिये। तो पढ़िये “26 September 2022 Current Affairs ”तथा तैयारी कीजिए इस पोस्ट के माध्यम से

23 सितंबर को भारतीय सेना द्वारा मनाया गया हाईफा दिवस

प्रतिवर्ष 23 सितंबर को भारतीय सेना द्वारा हाईफा दिवस के रूप में मनाया जाता है। हाईफा दिवस का मुख्य उद्देश्य हाईफा के युद्ध में लड़ने वाले भारतीय सैनिकों के प्रति सम्मान प्रकट करना है। हाईफा का युद्ध 23 सितंबर 1918 को हुआ था इसमें जोधपुर मैसूर तथा हैदराबाद के सैनिकों जोकि 15 इंपीरियल सर्विस कैवलरी ब्रिगेड का हिस्सा थे अपने मित्र राष्ट्र की ओर से प्रथम विश्वयुद्ध में भाग लेकर जर्मनी और तुर्की के आधिपत्य वाले इजरायल के “हाईफा शहर” को मुक्त कराया था।

विप्रो ने मूनलाइटिंग के आरोप में अपने 300 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

आईटी कंपनी विप्रो ने मूनलाइटिंग के आरोप में अपने 300 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। हालांकि यह पहली बार है जब किसी आईटी कंपनी ने मूनलाइटिंग की वजह से अधिक संख्या में लोगों को नौकरी से निकाला है। हाल ही में स्विगी ने इंडस्ट्री में सबसे पहले मूनलाइटिंग पॉलिसी की घोषणा की है।

क्या होती है मूनलाइटिंग?

जब कोई कर्मचारी अपनी स्थाई नौकरी के साथ ही दूसरी जगह भी चोरी-छिपे काम करता है तो उसे तकनीकी तौर पर मूनलाइटिंग कहा जाता है। सरल शब्दों में से साइड जॉब भी कहा जाता है। आईटी उद्योग में मूनलाइटिंग काफी लोकप्रिय हो गई है क्योंकि कोविड-19 महामारी के दौरान घर से काम करना एक आदर्श व्यवस्था बन गई है।

छत्तीसगढ़ सरकार बेटियों की सुरक्षा के लिए “हमर बेटी हमर मान” अभियान

हाल ही में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य सरकार महिला सुरक्षा की दिशा में खासकर बेटियों की सुरक्षा उनके मान-सम्मान की रक्षा उनकी सुविधा और उन्हें आवश्यक सेवा प्रदान करने के लिए एक अभिनव “अभियान हमर बेटी हमर मान” प्रारंभ करने की घोषणा की है। इस अभियान के तहत राज्य पुलिस की महिला अधिकारी एवं कर्मचारी प्रदेश के सभी जिलों में स्कूल कॉलेजों में जाकर बेटियों को उनके कानूनी अधिकार, गुड टच, बैड टच, छेड़खानी, यौन शोषण, साइबर क्राइम, सोशल मीडिया क्राइम से बचाव अधिकार जैसी बातों पर मार्गदर्शन देगी और उनसे संवाद करेंगी।

डॉ राजीव बहल बने भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के महानिदेशक

हाल ही में डॉक्टर राजीव बहल को 3 वर्ष की अवधि के लिए भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के महानिदेशक एवं स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग के सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। डॉ राजीव बहल वर्तमान में जिनेवा में विश्व स्वास्थ्य संगठन के तहत मातृत्व नवजात शिशु एवं किशोर स्वास्थ्य शहनाज कई प्रमुख के तौर पर कार्यरत हैं। इससे पूर्व डॉ बलराम भार्गव ICMR के महानिदेशक एवं स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग के सचिव के रूप में कार्यरत थे जिनका कार्यकाल जुलाई माह में समाप्त हो गया था। डॉ. राजीव बहल बाल रोग विशेषज्ञ हैं और उन्होंने सार्वजनिक स्वास्थ्य का भी अध्ययन किया है।

दो बार बुकर पुरस्कार से सम्मानित होने वाली पहली महिला हिलेरी मेंटल का हुआ निधन

हाल ही में दो बार बुकर पुरस्कार से सम्मानित होने वाली पहली महिला और लोकप्रिय उपन्यास “वुल्क हॉल” की लेखिका हिलेरी मेंटल का 22 सितम्बर 2022 का 70 वर्ष की आयु में लंदन में निधन हो गया। इनका जन्म डर्बीशर इंग्लैंड के ग्लोस्सोप में 6 जुलाई 1952 को हुआ था। इनको वर्ष 2009 में थॉमस कॉन्वेंट श्रृंखला के लिए पहले उपन्यास वुल्फ हॉल के लिए तथा वर्ष 2012 में अनुवर्ती उपन्यास ब्रिंग अप द बॉडीज के लिए बुकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

उत्तरी सिक्किम में देश का पहला हिमस्खलन निगरानी रडार किया गया स्थापित

हाल ही में भारतीय सेना और डीजीआरआई द्वारा उत्तरी सिक्किम में देश का पहला हिमस्खलन निगरानी रडार स्थापित किया गया है। यह हिमस्खलन के साथ भूस्खलन का भी 3 सेकेंड के अंदर पता लगाने में सक्षम है। रडार 15000 फुट की ऊंचाई पर स्थापित किया गया है।

रक्षा भू सूचना विज्ञान और अनुसंधान प्रतिष्ठान (DGRE)

यह रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन का एक विंग है जो सशस्त्र बलों को स्थानीय अत्याधुनिक समाधान प्रदान करने के लिए काम करता है। DGRE का मुख्यालय चंडीगढ़ में है। DGRE, DRDO की दो प्रमुख प्रयोगशालाओं स्नो एंड एवलांच स्टडी एस्टेब्लिशमेंट, चंडीगढ़ और डिफेंस टेरेन रिसर्च लेबोरेटरी, दिल्ली के विलय के साथ गठित एक प्रतिष्ठान है।

ओडिशा में बाल विवाह को मिटाने के लिए एक अनूठी पहल अलीवा को किया जा रहा है लागू

हाल ही में ओडिशा के नयागढ़ जिले में बाल विवाह को मिटाने के लिए एक अनूठी पहल अलीवा को लागू किया गया है। उड़ीसा की बाल विवाह रोकथाम रणनीति के अनुसार राज्य का लक्ष्य 2030 तक बाल विवाह को समाप्त करना है।

अलीवा कार्यक्रम

यह कार्यक्रम जनवरी 2022 में शुरू किया गया था। इसके तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाली हर किशोरी की पहचान करता है और उन पर नजर रखता है। जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में उपलब्ध अलीवा नाम के रजिस्टर में किशोरियों की जन्म पंजीकरण तिथि, आधार, परिवार का विवरण, कौशल परीक्षण आदि का विवरण होता है।

यूको बैंक रुपया व्यापार के लिए आरबीआई की मंजूरी पाने वाला पहला भारतीय बैंक बना

भारत का सार्वजनिक क्षेत्र का ऋणदाता यूको रुपया व्यापार के लिए भारतीय रिजर्व बैंक की मंजूरी प्राप्त करने वाला पहला बैंक है। कोलकाता बेस्ड बैंक भारतीय रुपये में व्यापार निपटाने के लिए रुस के गजप्रॉमबैंक के साथ एक विशेष वोस्ट्रो खाता खोलेगा।

वैश्विक वित्तीय केंद्र सूचकांक में न्यूयार्क रहा शीर्ष पर

  • हाल ही में वैश्विक वित्तीय केंद्र सूचकांक जारी किया गया है। न्यूयॉर्क वैश्विक वित्तीय केंद्र सूचकांक वित्तीय केद्र सूचकांक के 32वें संस्करण में दुनिया के सबसे पसंदीदा वित्तीय केंद्र के रुप में शीर्ष पर है। दुनिया में शीर्ष तीन सबसे पसंदीदा वित्तीय केंद्र न्यूयॉर्क, लंदन और सिंगापुर हैं।
  • न्यूयार्क ने पिछले चार वर्षों में शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। यूक्रेन पर रुसी आक्रमण और इसके कारण हुए राजनियक संकट के कारण मास्को 22वें स्थान गिरकर 73वें स्थान पर पहुँच गया है। भारत के नई दिल्ली और मुंबई क्रमशः 68 वें और 70वें स्थान पर हैं।

वैश्विक वित्तीय केंद्र सूचकांक

  • यह संगठन दुनिया भर के प्रमुख वित्तीय केंद्रो की प्रतिस्पर्धात्मकता की तुलना करता है। यह इन वित्तीय केंद्रो को ऑनलाइन प्रश्नावली और विश्व बैंक, आर्थिक सहयोग और विकास संगठन और इकोनोमिस्ट इंटिलेजेंस यूनिट जैसे संगठनों से 100 अधिक सूचकांको के आधार पर रैक करता है। इसका उद्घाटन संस्करण मार्च, 2007 में प्रकाशित हुआ था।
  • न्यूयार्क ने पिछले चार वर्षों में शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। यूक्रेन पर रुसी आक्रमण और इसके कारण हुए राजनियक संकट के कारण मास्को 22वें स्थान गिरकर 73वें स्थान पर पहुँच गया है। भारत के नई दिल्ली और मुंबई क्रमशः 68 वें और 70वें स्थान पर हैं।

वैश्विक वित्तीय केंद्र सूचकांक

यह संगठन दुनिया भर के प्रमुख वित्तीय केंद्रो की प्रतिस्पर्धात्मकता की तुलना करता है। यह इन वित्तीय केंद्रो को ऑनलाइन प्रश्नावली और विश्व बैंक, आर्थिक सहयोग और विकास संगठन और इकोनोमिस्ट इंटिलेजेंस यूनिट जैसे संगठनों से 100 अधिक सूचकांको के आधार पर रैक करता है। इसका उद्घाटन संस्करण मार्च, 2007 में प्रकाशित हुआ था।

गार्ड ऑफ ऑनर के साथ क्रिकेटर झूलन गोस्वामी को दी गई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदाई

24 सितंबर 2022 को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दिक्कत और तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने अपने करियर का आखिरी इंटरनेशनल मैच खेलने के लिए मैदान में उतरी थी। जब वह मैदान पर बल्लेबाजी के लिए उतरी तो इंग्लैंड के खिलाड़ियों और अंपायर ने झूलन को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। झूलन गोस्वामी ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरूआत इंग्लैंड के खिलाफ एक तेज गेंदबाज के रुप में की थी। 39 वर्षीय झूलन ने भारत के लिए 12 टेस्ट, 203 एकदिवसीय और 68 टी 20 और उन्होंने सभी प्रारूपों में 353 विकेट लिए हैं।


Please Follow and Subscribe

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *