26 November 2022 Current Affairs

Please Follow and Subscribe

26 November 2022 Current Affairs की महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स

  • डॉ. संजीव कुमार बाल्यान ने राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार प्रदान किया
  • भारतीय संविधान की प्रस्तावना के ऑनलाइन वाचन और प्रश्नावली के लिए पोर्टलों का वर्चुअल रूप में शुभारंभ
  • विश्व युवा पुरुष और महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2022 में विश्वनाथ, वंशज, देविका ने जीते स्वर्ण पदक
  • दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले नहीं रहे (26 November 2022 Current Affairs)
  • इसरो ने पृथ्वी अवलोकन उपग्रह ओशनसैट और 8 नैनो उपग्रहों को ले जाने वाले PSLV-C54 रॉकेट को लॉन्च किया
  • क्रिस्टियानो रोनाल्डो 5 अलग-अलग विश्व कप में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने  (26 November 2022 Current Affairs)
  • सेबी ने म्युचुअल फंड के लिए रिकॉर्ड तिथि से 7 दिनों के भीतर निवेशकों को लाभांश का भुगतान करना अनिवार्य कर दिया
  • तेलंगाना में होगी देश की पहली एकीकृत रॉकेट सुविधा  (26 November 2022 Current Affairs)
  • मनरेगा रोजगार गारंटी योजना में सुधार के लिए केंद्र ने समिति गठित की
  • संविधान दिवस (26 November 2022 Current Affairs)
  • भारतीय नौसेना ने नया सर्वेक्षण पोत ‘इक्षक’ लॉन्च किया
  • राष्ट्रीय दुग्ध दिवस

डॉ. संजीव कुमार बाल्यान ने राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार प्रदान किया

केंद्रीय पशुपालन, मत्स्य पालन और डेयरी राज्य मंत्री डॉ. संजीव कुमार बालियान ने देश में दूध उत्पादन में अनुकरणीय योगदान के लिए कृत्रिम गर्भाधान में शामिल किसानों, सहकारी समितियों और तकनीशियनों को राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार प्रदान किया।

यह पुरस्कार 26 नवंबर 2022 को डॉ. बाबू राजेंद्र प्रसाद अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र, जीकेवीके कैंपस, बेंगलुरु, कर्नाटक में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस समारोह के दौरान प्रदान किया गया।

राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार

राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार पशुधन और डेयरी क्षेत्र में सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कारों में से एक है, जिसका उद्देश्य स्वदेशी मवेशीयों को पालने वाले किसानों, सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियनों और डेयरी सहकारी समितियों/ दुग्ध उत्पादक कंपनी/ डेयरी किसान उत्पादक संगठनों की पहचान करना और उन्हें प्रोत्साहित करना है।

भारतीय संविधान की प्रस्तावना के ऑनलाइन वाचन और प्रश्नावली के लिए पोर्टलों का वर्चुअल रूप में शुभारंभ

संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी ने 25 नवंबर 2022 कोभारतीय संविधान की प्रस्तावना के ऑनलाइन वाचन के लिए www.readpreamble.nic.inऔर प्रश्नावली के लिए  www.constitutionquiz.nic.in पोर्टलों का वर्चुअल रूप में शुभारंभ किया। हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारतीय संविधान को प्रख्यापित किया गया था।

इन पोर्टलों का उद्घाटन करते हुए श्री जोशी ने कहा कि सभी भारतीय नागरिकों को संविधान की प्रस्तावना का वाचन 23 भाषाओं में से अपने अनुकूल भाषा में करना चाहिए।

विश्व युवा पुरुष और महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2022 में विश्वनाथ, वंशज, देविका ने जीते स्वर्ण पदक

भारतीय मुक्केबाज विश्वनाथ सुरेशवंशज और देविका घोरपड़े ने 25 नवंबर 2022 को ला नुसिया, स्पेन में आईबीए (अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ) युवा पुरुष और महिला विश्व चैंपियनशिप 2022 में स्वर्ण पदक जीते।

चेन्नई के विश्वनाथ सुरेश ने पुरुषों के 48 किग्रा फाइनल में फिलीपींस के रोनाल सुयोम को हराकर अपना स्वर्ण पदक जीता।

पुणे की देविका ने महिलाओं के 52 किग्रा फाइनल में इंग्लैंड की लॉरेन मैकी को हराकर भारत के लिए दूसरा स्वर्ण जीता।

सोनीपत के एशियन यूथ चैम्पियन वंशाज ने पुरुषों के 63.5 किग्रा फाइनल में जार्जिया के देमूर काजिया को हराकर तीसरा स्वर्ण पदक जीता।

दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले नहीं रहे

पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं से जूझ रहे प्रसिद्ध अभिनेता विक्रम गोखले का  26 नवंबर को निधन हो गया। वह 77 साल के थे।

थिएटर, टेलीविजन और फिल्मों में एक अभिनेता के रूप में लंबे करियर वाले विक्रम गोखले ने कई मराठी और बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया, जिनमें “अग्निपथ” (1990), “भूल भुलैया” (2007), “नटसम्राट” (2015) और “मिशन”, मंगल” (2019)  शामिल हैं। उनकी नवीनतम रिलीज़ मराठी फिल्म “गोदावरी” थी।

2010 में, उन्हें मराठी फिल्म अनुमति में उनके काम के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था । मराठी फिल्म आघाट के साथ उन्होंने अपने फ़िल्मी निर्देशन की शुरुआत भी की थी ।

उनकी आखिरी फिल्म निकम्मा थी जो जून 2022 में रिलीज हुई थी।

इसरो ने पृथ्वी अवलोकन उपग्रह ओशनसैट और 8 नैनो उपग्रहों को ले जाने वाले PSLV-C54 रॉकेट को लॉन्च किया

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) ने 26 नवंबर को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के पहले लॉन्च पैड से पीएसएलवी सी 54 और आठ नैनो उपग्रहों को सफलतापूर्वक लॉन्च किया।

  • यह इसरो के ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान की 56वीं और विस्तारित पीएसएलवीएक्सएल संस्करण की 24वीं उड़ान है।
  • ओशनसैट (PSLV C 54) और आठ अन्य नैनो उपग्रहों सहित मिशन पेलोड निर्दिष्ट दो घंटे में दो अलग-अलग सूर्य-समकालिक कक्षाओं में अलग हो गए हैं।
  • उपग्रह से प्राप्त विशिष्ट डेटा का उपयोग सरकारी विभागों द्वारा किया जाएगा।
  • मिशन निदेशक एस.आर.बीजू ने बताया कि पीएसएलवी रॉकेट इसरो के वर्कहॉर्स हैं।
  • पेलोड स्वदेशी हैं और संभावित क्षेत्रों में समुद्री सुरक्षा और चक्रवातों का पता लगाने सहित महत्वपूर्ण डेटा प्रदान करेंगे।
  • ग्राहक पेलोड भूटन के लिए इसरो नैनो सैटेलाइट-2 (आईएनएस-2बी), आनंद, एस्ट्रोकास्ट के चार उपग्रह और थायबोल्ट के दो उपग्रह हैं।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो 5 अलग-अलग विश्व कप में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने 

फीफा वर्ल्ड कप में घाना के खिलाफ 24 नवंबर को पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पहला गोल मारकर 5 अलग-अलग विश्व कप में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।

  • ग्रुप H के पहले मुकाबले में पुर्तगाल के कप्तान रोनाल्डो ने 65वें मिनट में पहला गोल मारा, इसी के साथ वह पांच अलग-अलग वर्ल्ड कप (2006, 2010, 2014, 2018, 2022) में स्कोर करने वाले दुनिया के पहले पुरुष फुटबॉलर बन गए हैं।
  • इस रिकॉर्ड के साथ रोनाल्डो ने ब्राजील के पेले, जर्मनी के यूवे सीलर और मिरास्लोव क्लोज को पीछे छोड़ दिया है जिन्होंने चार वर्ल्ड कप में गोल मारे हैं। 

सेबी ने म्युचुअल फंड के लिए रिकॉर्ड तिथि से 7 दिनों के भीतर निवेशकों को लाभांश का भुगतान करना अनिवार्य कर दिया

म्यूचुअल फंड नियामक सेबी ने 25 नवंबर 2022 को जारी एक दिशानिर्देश मेंम्यूचुअल फंड यूनिटधारकों को लाभांश से प्राप्त राशि के ट्रांसफर के लिए 15 दिन की समयसीमा को घटाकर 7  कार्य दिवस कर दिया है। डिविडेंड म्यूचुअल फंड द्वारा अर्जित लाभ का वह हिस्सा है जो म्यूचुअल फंड योजना के यूनिट धारकों के बीच वितरित किया जाता है।

लाभांश प्राप्त करने की रिकॉर्ड तिथि

सेबी के अनुसार म्यूचुअल फंड को , रिकॉर्ड तिथि के बाद 7 दिन के  भीतर लाभांश (डिविडेंड) भुगतान करना होगा।

रिकॉर्ड तिथि वह तिथि है जो म्यूचुअल फंड द्वारा निर्धारित की जाती है औरजो यह निर्धारित करता  है कि कौन से यूनिट धारक लाभांश प्राप्त करने के पात्र हैं

साथ ही यूनिट बेचने से प्राप्त रकम के ट्रांसफर के लिये समय सीमा मौजूदा 10  कार्य दिवस   से घटाकर तीन कार्य दिवस कर दी गई है।

तेलंगाना में होगी देश की पहली एकीकृत रॉकेट सुविधा 

तेलंगाना के आईटी और उद्योग मंत्री के. टी. रामाराव ने 25 नवंबर को घोषणा की कि राज्य में देश का पहला एकीकृत रॉकेट डिजाइन, निर्माण परीक्षण केंद्रस्काईरूट स्थापित किया जाएगा।

  • स्काईरूट एयरोस्पेस के विक्रम-एस रॉकेट के सफल प्रक्षेपण का जश्न मनाने के लिए हैदराबाद के टीहब में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए रामा राव ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि यह सुविधा तेलंगाना में स्थापित होगी।
  • हैदराबाद में स्थित स्टार्टअप टीहब ने 18 नवंबर को भारत के पहले निजी रॉकेट का प्रक्षेपण किया था।

मनरेगा रोजगार गारंटी योजना में सुधार के लिए केंद्र ने समिति गठित की

  • केंद्र सरकार ने मनरेगा योजना में सुधार के लिए एक समिति का गठन किया है। यह समिति गरीबी उन्मूलन के साधन के तौर पर मनरेगा की प्रभावकारिता को परखेगी।
  •  पूर्व ग्रामीण विकास सचिव अमरजीत सिन्हा की अध्यक्षता वाली इस समिति की पहली बैठक 21 नवंबर को हुई थी। 
  • इसे अपने सुझाव देने के लिए तीन महीने का समय दिया गया है।
  • समिति को मनरेगा में काम मांग, खर्च के तरीके, अलग-अलग राज्यों में मांग में अंतर और योजना की शुरुआत के बाद से रोजगार मुहैया कराने की बढ़ी लागत की समीक्षा करने को कहा गया है। 

संविधान दिवस

भारत में प्रति वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस या राष्ट्रीय कानून दिवस मनाया जाता है क्योंकि यह उस दिन को चिन्हित करता है जब 1949 में संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान को अपनाया गया था।

  • 19 नवंबर, 2015 को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने 26 नवंबर को ‘संविधान दिवस’ के रूप में मनाने के भारत सरकार के निर्णय को अधिसूचित किया।
  • इस दिन की घोषणा उस वर्ष की गई जब संविधान की मसौदा समिति के अध्यक्ष डॉ भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती मनाई गई थी।
  • 1948 की शुरुआत में, डॉ अम्बेडकर ने भारतीय संविधान का मसौदा पूरा किया और इसे संविधान सभा में प्रस्तुत किया।
  • 26 नवंबर, 1949 को इस मसौदे को अपनाया गया था।
  • भारतीय संविधान 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ, जिसे गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • संविधान के निर्माण में 2 वर्ष 11 महीने और 18 दिन का समय लगा।
  • मूल रूप से भारत का संविधान अंग्रेज़ी और हिंदी में लिखा गया था।

संविधान निर्माण की समितियों और उनके प्रमुखों के नाम

  • मसौदा समिति : बी.आर. अंबेडकर
  • संघ शक्ति समिति : जवाहरलाल नेहरू
  • केंद्रीय संविधान समिति : जवाहरलाल नेहरू
  • प्रांतीय संविधान समिति : वल्लभभाई पटेल
  • मौलिक अधिकारों, अल्पसंख्यकों और जनजातीय तथा बहिष्कृत क्षेत्रों पर सलाहकार समिति : वल्लभभाई पटेल
  • प्रक्रिया समिति के नियम : राजेंद्र प्रसाद
  • राज्य समिति (राज्यों के साथ बातचीत के लिये समिति) : जवाहरलाल नेहरू
  • संचालन समिति : राजेंद्र प्रसाद

भारतीय नौसेना ने नया सर्वेक्षण पोत ‘इक्षक’ लॉन्च किया

भारतीय नौसेना ने जीआरएसई/एल एंड टी द्वारा बनाए जा रहे चार सर्वेक्षण जहाजों (बड़े) में से तीसराइक्षक को 26 नवंबर को कट्टुपल्ली, चेन्नई में लॉन्च किया गया।

  • नौसेना की समुद्री परंपरा को ध्यान में रखते हुए, वीएडीएम एमए हम्पिहोली की पत्नी श्रीमती मधुमती हम्पिहोली ने अथर्ववेद के मंत्रोच्चारण के साथ जहाज का शुभारंभ किया।
  • दक्षिणी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ वीएडीएम एमए हम्पीहोली की उपस्थिति में इसे लॉन्च किया गया।
  • जहाज का नाम ‘इक्षक‘ रखा गया है जिसका अर्थ है ‘गाइड 
  • र्वेक्षण पोत (बड़े) जहाज 110 मीटर लंबे और इनमें 16 मीटर चौड़े 3400 टन के गहरे विस्थापन होते हैं।

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस

दूध के महत्व और इसके फायदों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 26 नवंबर को राष्ट्रीय दुग्ध दिवस मनाया जाता है।

  • यह दिवस श्वेत क्रांति के जनक कहे जाने वाले डॉ वर्गीज कुरियन की जयंती है।
  • 2022 “मिल्कमैन ऑफ इंडिया” डॉ. वर्गीज कुरियन की 101वीं जयंती है।
  • भारत दूध का सबसे बड़ा उत्पादक है। दूध एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जिसे मनुष्य ही नहीं पशु भी आहार के रूप में लेते हैं। 
  • भारत वैश्विक दुग्ध उत्पादन में 23 प्रतिशत का योगदान देता है।
  • पशुपालन और डेयरी विभाग इस वर्ष के “राष्ट्रीय दुग्ध दिवस” को 26 नवंबर 2022 को भारत के सिलिकॉन शहर, बेंगलुरु में “आज़ादी का अमृत महोत्सव” के एक भाग के रूप में मना रहा है।
  • हर साल 1 जून को विश्व दुग्ध दिवस भी मनाया जाता है जिसकी स्थापना खाद्य और कृषि संगठन द्वारा की गई थी।

उत्तराखण्ड की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रतिदिन के करेंट अफेयर्स व उत्तराखण्ड सामान्य ज्ञान


Please Follow and Subscribe

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *