26 July 2022: Current Affairs

Please Follow and Subscribe

26 July 2022: Current Affairs – प्रतिदिन के करेंट अफेयर्स की सीरीज में इस पोस्ट “26 July 2022: Current Affairs” में करेंट अफेयर्स हिन्दी में उपलब्ध करवाये जा रहें हैं। उत्तराखण्ड की प्रतियोगी परीक्षाओं करेंट अफेयर्स से प्रश्न पूछे जाते हैं इस पोस्ट “26 July 2022: Current Affairs” के माध्यम से तैयारी कीजिए सभी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स कीI (2July 2022: Current Affairs)

24 जुलाई को मनाया गया 163 वां आयकर दिवस

  • 24 जुलाई, 2022 को केंद्रीय प्रत्यक्ष बोर्ड तथा देश भर में इसकी सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में 163 वां आयकर दिवस मनाया गया है। 24 जुलाई, 1860 को ब्रिटिश शासन द्वारा प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान ब्रिटिश शासन को हुए नुकसान की भरपाई के लिए सर जेम्स विल्सन द्वारा भारत में पहली बार आयकर पेश किया गया था।
  • वर्ष 1963 में ‘केंद्रीय राजस्व बोर्ड अधिनियम 1963’ के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग के अधीन दो संस्थाओं केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (Central Board of Direct Taxation) तथा केंद्रीय उत्पाद शुल्क और सीमा शुल्क बोर्ड (Central Board of Excise and Customs) का गठन किया गया था यह दोनों ही संस्थाएं ‘सांविधिक निकाय’ (Statutory Body) हैं।
  • CBDT प्रत्यक्ष करों से संबंधित नीचे एवं योजनाओं के संबंध में महत्वपूर्ण इनपुट प्रदान करने के साथ-साथ आयकर विभाग की सहायता से प्रत्यक्ष करो से संबंधित कानूनों का प्रशासन करता है। वही CBEC भारत में सीमा शुल्क केंद्रीय उत्पाद शुल्क सेवा कर तथा नारकोटिक्स के प्रशासन के लिए उत्तरदाई नोडल एजेंसी है।

दिन-रात तिरंगा फहराने की अनुमति देने के लिए भारतीय ध्वज संहिता 2002 में किया गया संशोधन

केंद्र सरकार ने दिन-रात तिरंगा फहराने की अनुमति
  • हाल ही में केंद्र सरकार ने भारतीय ध्वज संहिता 2002 में संशोधन करते हुए खुले में तथा व्यक्तिगत मकान आया भवनों पर दिन-रात तिरंगा फहराने की अनुमति दे दी है। इससे पहले ध्वज को खुले में सूर्योदय से सूर्यास्त तक फहराने की अनुमति थी।
  • अब कोई भी भारतीय नागरिक निजी या शिक्षण संस्थान सभी दिवस और अवसरों पर राष्ट्रीय ध्वज के गौरव और सम्मान के अनुरूप तिरंगा फहरा सकता है। स्वतंत्र की 75 वीं वर्षगांठ से ठीक पहले यह निर्णय लिया गया है।
  • भारतीय ध्वज संहिता 2002 को 20 जुलाई 2022 को एक आदेश के माध्यम से और संशोधित किया गया है और भारत के ध्वज संहिता 2002 के भाग- II पैराग्राफ 2.2 के खंड (xi) को अनुसार जाना जाएगा। झंडे को अब दिन-रात फहराया जा सकता है, इससे पहले तरंगों को सूर्योदय से सूर्यास्त तक रहने की अनुमति दी जाए मौसम कुछ भी हो।
  • भारतीय ध्वज संहिता में संशोधन 30 दिसंबर 2021 को किया गया था जिसमें कपास, ऊन, रेशम और खादी के हाथ से बुने, हाथ से सिले, और मशीन से बने ध्वज के अलावा पॉलिएस्टर से बने या सिले ध्वज के उपयोग की अनुमति भी दी गई थी।

जापान के सकुराजिमा ज्वालामुखी में हुआ विस्फोट

  • हाल ही में जापान के कागोशिमा प्रांत में स्थित सकुराजिमा ज्वालामुखी 24 जुलाई 2022 को फट गया। इसमें से लगातार राख और पत्थर निकल रहे हैं। आसपास के लोगों के लिए घर खाली कराए गए हैं तथा एक रिपोर्ट के मुताबिक JMA ने पांचवें स्तर का अलर्ट जारी किया है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मुताबिक सकुराजिमा ज्वालामुखी जापान के सबसे सक्रिय ज्वालामुखी में शामिल है।
  • इससे पहले हाल के दशकों में इस ज्वालामुखी में कई बार विस्फोट हो चुका है। यहां इससे पहले जनवरी 2022 में फटा था और कई किलोमीटर दूर तक हवा में राख के बादल फैल गए थे। यह ज्वालामुखी कागोशिमा प्रांत में स्थित है जो जापान के दक्षिणी हिस्से में है। ज्वालामुखी विशेषज्ञ ने कहा है कि यह पूरा इलाका सपोर्ट के लिए पूरी तरह से तैयार है।

असम सरकार ने बराक घाटी में दूसरे वन्यजीव अभयारण्य को दी हरी झंडी

असम की बराक घाटी कई पक्षियों और स्तनपाई प्रजातियों का निवास स्थान है। इसलिए बराक भुवन को जल्द ही असम का दूसरे वन्यजीव अभयारण्य स्थापित किया जाएगा। बराक भुवन वन्य जीव अभ्यारण के प्रस्ताव को राज्यपाल जगदीश मुखी ने अपनी मंजूरी दे दी है। बराक घाटी में पहले से ही बोरी वन्यजीव अभयारण्य स्थित है। बराक भुवन वन्यजीव अभयारण्य बराक नदी और सुनाई नदी के बीच 320 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला है।

भारत का पहला ब्रेन हेल्थ क्लिनिक बेंगलुरू में हुआ शुरू

हाल ही में कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने भारत में अपनी तरह के पहले ब्रेन हेल्थ क्लीनिक का उद्घाटन बेंगलुरु कर्नाटक में किया है। यह कर्नाटक ब्रेन हेल्थ इनीशिएटिव के तहत निर्माण के सहयोग से राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्थापित किया गया है। मानसिक स्वास्थ्य का इलाज 243 नंबर क्लीनिक में उपलब्ध होगा जो जल्द ही काम करने लगेंगे।

लोकसभा ने पास किया भारतीय अंटार्कटिक विधेयक 2022

हाल ही में लोकसभा ने भारतीय अंटार्कटिक विधेयक 2022 पारित किया है। इस विधेयक का उद्देश्य अंटार्कटिक क्षेत्र में भारतीय अनुसंधान स्टेशनों को देश के घरेलू कानूनों के तहत लाना है। केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह ने विधायक को विचार के लिए पेश किया था। अंटार्कटिक क्षेत्र में भारत के 2 सक्रिय अनुसंधान केंद्र है भारती और मैत्री। अनुसंधान केंद्र क्षेत्र में शोध करने वाले वैज्ञानिकों के लिए आधार हैं। बिल इन संस्थानों अनुसंधान केंद्र पर भी घरेलू कानूनों के आवेदन का विस्तार करना चाहता है क्योंकि वह वर्तमान में इसके दायरे में नहीं आते हैं।

भारतीय अंटार्कटिक विधेयक 2022 क्या है?

भारतीय अंटार्कटिक विधायक 2022 भारतीय न्यायालय के अधिकार क्षेत्र को अंटार्कटिका तक विस्तारित करने का प्रयास करता है तथा यह विधायक 1 अप्रैल 2022 को लोकसभा में पेश किया गया था और यह संसद में चल रहे मानसून सत्र के दौरान सदन द्वारा पारित होने वाला पहला विधायक बन गया है।

फिल्म निर्माता केपी कुमारन को जैसी डेनियल अवार्ड 2022 से किया गया सम्मानित

  • हाल ही में मलयालम फिल्म निर्माता केपी कुमारन को केरल के सर्वोच्च फिल्म पुरस्कार जैसी डेनियल अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया है। कुमारन ने मलयालम फिल्म उद्योग में उनके योगदान के लिए पुरस्कार जीता।
  • इस पुरस्कार में ₹500000 नगद पुरस्कार एक प्रशस्ति पत्र और एक पट्टिका शामिल है। जेसी डेनियल अवार्ड केरल सरकार की तरफ से दिया जाने वाला सबसे बड़ा इनाम है जो हर साल दिए जाने वाले नाम के तहत विजेता को ₹500000 की राशि और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। 1995 में स्थापित यह पुरस्कार मलयालम सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्राप्त कर्ताओं को सम्मानित करने के लिए किया जाता है।

नीति आयोग ने इलेक्ट्रिक वाहन जागरूकता बढ़ाने के लिए अमृत मोबाइल ऐप का अनावरण किया

हाल ही में नीति आयोग ने भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। केंद्रीय एजेंसी ने भारतीय नागरिकों के बीच e-mobility के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए अमृत मोबाइल एप लांच किया है। अमृत अब तक का एक पोर्टल हुआ करता था जिसका उद्देश्य इलेक्ट्रिक वाहनों के सभी पहलुओं के बारे में जानकारी उपलब्ध कराना था। नीति आयोग ने एक रिपोर्ट भी जारी की है जिसमें कहा गया है कि इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग के कारण भारत का ऊर्जा भंडारण अब तक के उच्चतम स्तर तक पहुंचने की संभावना है।

MSME के लिए RAMP योजना की गई शुरु

जुलाई 2022 में सरकार द्वारा MSME के लिए RAMP (Raising and Accelerating MSME Performance) योजना की शुरुआत की गई है। योजना एमएसएमई प्रदर्शन में ‘सुधार और तेजी’ RAMP है। यह एक विश्व बैंक समर्थित केंद्रीय क्षेत्र की योजना है। इससे एमएसएमई क्षेत्र के प्रदर्शन को बढ़ावा देकर रोजगार के अवसरों में बढ़ोतरी में मदद मिलेगी।

योजना का उद्देश्य

केंद्र और राज्य में संस्थानों और शासन को मजबूत करना तथा केंद्र राज्य संबंधों और साझेदारों में सुधार करना। MSME की बाजार और प्रिंट तक पहुंचने सुधार लाना। प्रौद्योगिकी उन्नयन और विलंबित भुगतान और संबंधित मुद्दों को संबोधित करना।

सुपरस्टार कमल हासन को मिला UAE गोल्डन वीजा

जुलाई 2022 में साउथ सुपरस्टार कमल हासन को संयुक्त अरब अमीरात द्वारा प्रतिष्ठित गोल्डन वीजा दिया गया है। कमल हसन से पहले अभिनेता नासिर ममूटी मोहनलाल टोकीना थॉमस भारतीय अपन अमला पौल और शाहरुख खान इसे सभी से प्राप्त कर चुके हैं।

UAE गोल्डन वीजा

  • UAE गोल्डन वीजा एक दीर्घकालिक निवास वीजा प्रणाली (Long term residence visa system) है जिसकी अवधि 5 से 10 साल तक होती है। इसके बाद भी जा ऑटोमेटिक रिन्यू हो जाता है। यह यह विभिन्न क्षेत्रों के अचीवर्स, प्रोफेशनल्स, इन्वेस्टर और प्रोग्रामिंग एबिलिटी रखने वाले लोगों को दिया जाता है। कमल हासन फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने स्टार हैं जिसका कई दफा दुबई में आना जाना लगा रहता है।
  • गोल्डन वीजा को पहली बार 21 मई 2019 को लांच किया था जिसे यूएई के उपराष्ट्रपति और दुबई के साथ शेख मोहम्मद बिन रशीद अल को जारी करते हुए लिखा था हमने निवेशकों के लिए एक व्यवस्था शुरू की है।

Please Follow and Subscribe

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *