26 December 2022 Current Affairs

Please Follow and Subscribe

26 December 2022 Current Affairs ( महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स)

  • पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ को तीसरी बार नेपाल का प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया
  • सुशासन दिवस 2022
  • केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कर्नाटक के उडुपी में खेल विज्ञान केंद्र का उद्घाटन किया
  • निकहत ज़रीन, लवलीना बोर्गोहेन ने छठी एलीट राष्ट्रीय महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2022 में स्वर्ण पदक जीते
  • भारत 2037 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा; सीईबीआर
  • तीरंदाजी एशिया कप 2022 चरण 3 में भारतीय तीरंदाजों का दबदबा, 10 पदक के साथ शीर्ष पर
  • चीन, पाकिस्तान सीमा पर तैनात करने के लिए सरकार ने सशस्त्र बलों के लिए 120 प्रलय बैलिस्टिक मिसाइलों को मंजूरी दी
  • लद्दाखी नव वर्ष को चिह्नित करने के लिए लद्दाख में लोसर महोत्सव मनाया गया
  • बुलंदशहर जेल का खाना एफएसएसएआई द्वारा फाइव स्टार रेटिंग वाला यूपी का दूसरा जेल बन गया है 

पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ को तीसरी बार नेपाल का प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया

  • नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने 25 दिसंबर 2022 को पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ को नेपाल का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। प्रचंड तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।
  • हाल ही में हुए संसदीय चुनाव में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला। प्रचंड की माओवादी सेंटर पार्टी ने नेपाल की 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में 32 सीटें जीती थीं ।
  • उन्होंने कम्युनिस्ट यूनिफाइड मार्क्सिस्ट-लेनिनिस्ट (यूएमएल) पार्टी, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी, राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी और अन्य छोटे दलों के समर्थन से एक गठबंधन सरकार बनाई है। प्रचंड को 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में 165 सांसदों का समर्थन प्राप्त है।

नेपाल की संसद

  • नेपाल कीसंसद को संघीय संसद कहा जाता है। यह एक द्विसदनीय सदनहै। उच्च सदन को नेशनल असेंबली या राष्ट्रीय सभा कहा जाता है। इसमें 59 सदस्य होते हैं। यह एक स्थायी निकाय है और राष्ट्रीय सभा के सदस्य का कार्यकाल छह वर्ष  होता है।
  • निचले सदन को प्रतिनिधि सभा कहा जाता है। इसके 275 सदस्य होते हैं और उनका कार्यकाल  पांच साल का होता है ।
  • नेपाल की मुद्रा: नेपाली रुपया
  • राजधानी : काठमांडू
  • अध्यक्ष : विद्या देवी भंडारी

सुशासन दिवस 2022

  • भारत के 10वें प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को चिह्नित करने के लिए हर साल 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन इसलिए मनाया जाता है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सरकार द्वारा देश के नागरिकों के साथ उचित व्यवहार किया जाए और विभिन्न सरकारी सेवाएं उन्हें निष्पक्ष रूप से उपलब्ध कराई जाएं।
  • सुशासन दिवस का उद्देश्य सुशासन के माध्यम से विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों और सेवाओं तक जनता की पहुंच बढ़ाना है। इसकी स्थापना “ई-गवर्नेंस के माध्यम से सुशासन” के थीम के साथ की गई थी।
  • 2014 में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थीकि अब से 25 दिसंबर को पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में ‘सुशासन दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था। वे तीन बार भारत के प्रधानमंत्री रह चुके हैं।
  • वह  पहली बार ,16 मई 1996 को प्रधान मंत्री बने और उन्होंने  1 जून 1996 को इस्तीफा दे दिया था। फिर वे दूसरी बार 19 मार्च 1998 – 13 अक्टूबर 1999 तक  प्रधान मंत्री रहे ।
  • अंतिम बार वे  13 अक्टूबर 1999 से 22 मई 2004 तक प्रधानमंत्री रहे।

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कर्नाटक के उडुपी में खेल विज्ञान केंद्र का उद्घाटन किया

  • केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री, सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने 24 दिसंबर 2022 को उडुपी में खेल विज्ञान केंद्र का उद्घाटन किया। यह खेल विज्ञान केंद्र कर्नाटक सरकार द्वारा स्थापित किया गया है।
  • राज्य सरकार ने उडुपी और बेंगलुरु में दो खेल विज्ञान केंद्र स्थापित किए हैं। ये केंद्र खिलाड़ियों के लिए दवाओं, पौष्टिक भोजन, उपचार और पुनर्वास उपायों पर शोध करेंगे, जिससे उन्हें अपनी क्षमताओं को बढ़ाने में मदद मिलेगी।
  • अनुराग ठाकुर ने कहा कि भविष्य में ऐसे कई और खेल विज्ञान केंद्र खुलेंगे।

राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र

  • केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय के तहत आने वाली स्वायत्त संस्थान ,भारतीय खेल प्राधिकरण (साईं ) ने भी अपने स्वयं के खेल विज्ञान केंद्र की स्थापना की है जो उसके द्वारा स्थापित 21 राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (एनसीओई) और दो उच्च प्रदर्शन केंद्र (बेंगलुरु और पटियाला) में स्तिथ हैं ।
  • इसने नई दिल्ली में एक राष्ट्रीय खेल विज्ञान और अनुसंधान केंद्र भी स्थापित किया है जो साईं  खेल विज्ञान केन्द्रों  का केंद्र है।

निकहत ज़रीन, लवलीना बोर्गोहेन ने छठी एलीट राष्ट्रीय महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2022 में स्वर्ण पदक जीते

  • तेलंगाना की विश्व चैंपियन निखत ज़रीन और असम की टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहैन ने 26 दिसंबर 2022 को भोपाल में 6वीं एलीट राष्ट्रीय महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2022 में अपने-अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीते।
  • 6वीं एलीट राष्ट्रीय महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप 20-26 दिसंबर 2022 तक तात्या टोपे स्टेडियम, भोपाल, मध्य प्रदेश में आयोजित की गई थी। इस आयोजन में देश भर से 302 महिला मुक्केबाजों ने भाग लिया।
  • रेलवे की टीम 10 पदक – पांच स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर रही।
  • एक स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य के साथ मध्य प्रदेश की टीम दूसरे और दो स्वर्ण और दो कांस्य के साथ हरियाणा की टीम तीसरे स्थान पर रही।

भारत 2037 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा; सीईबीआर

  • यूनाइटेड किंगडम स्थित अर्थशास्त्र सलाहकार संस्था सेंटर फॉर इकोनॉमिक्स एंड बिजनेस रिसर्च (सीईबीआर) ने भविष्यवाणी की है कि भारत 2037 तक  विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
  • ‘वर्ल्ड इकोनॉमिक लीग टेबल’ शीर्षक वाली इसकी वार्षिक रिपोर्ट विश्व स्तर पर और देशवार व्यापक आर्थिक विकास को ट्रैक करती है। इस रिपोर्ट में यहदुनिया के 191 देशों के लिए पूर्वानुमान प्रस्तुत करता है।
  • 26 दिसंबर 2022 को जारी रिपोर्ट के 14वें संस्करण के अनुसार, अगले पांच वर्षों में भारत की वार्षिक आर्थिक वृद्धि औसतन 6.4% रहने की उम्मीद है, और फिर उसके बाद के नौ वर्षों में भारत की विकास दर औसतन 6.5% रहने की उम्मीद है।

तीरंदाजी एशिया कप 2022 चरण 3 में भारतीय तीरंदाजों का दबदबा, 10 पदक के साथ शीर्ष पर

भारतीय तीरंदाजों ने 20 से 25 दिसंबर 2022 तक संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह में आयोजित तीरंदाजी एशिया कप 2022 चरण 3 में अपना दबदबा कायम रखा । भारतीय टीम 10 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर रहे जिसमे पांच स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य  पदक थे।

तीरंदाजी एशिया कप 2022 चरण 3 में भारत के 10 पदकों में से सात ,कंपाउंड स्पर्धा में तीरंदाजों द्वारा जीते गए थे। भारत ने इस प्रतियोगिता में एक जूनियर टीम भेजी थी।

लद्दाखी नव वर्ष को चिह्नित करने के लिए लद्दाख में लोसर महोत्सव मनाया गया

लद्दाख में लद्दाखी नव वर्ष को चिह्नित करने के लिए 24 दिसंबर 2022 को लोसर महोत्सव मनाया गया

  • लोसर महोत्सव या लद्दाखी नव वर्ष सर्दियों के दौरान मनाया जाने वाला लद्दाख का एक प्रमुख सामाजिक-धार्मिक त्योहार है।
  • प्रति वर्ष 24 दिसंबर से 15 दिन तक आयोजित होने वाले इस त्यौहार के दौरान प्रेयर लैंप जलाए जाते हैं और भवनों, घरों, पूजास्थलों, स्तूपों तथा कारोबारी स्थानों की सजावट की जाती है।
  • इस अवसर पर अतिथियों को खुरा और काबसे परोसे जाते हैं। 
  • इस दौरान दिवंगत हुए परिजनों की स्मृति में, लोसर उत्सव की पूर्व संध्या को लोग उनकी कब्र पर स्वादिष्ट भोजन अर्पित करते हैं और प्रार्थना करते हैं।
  • पहली जनवरी से अगले नौ दिनों तक लोग आईबैक्स के सम्मान में नृत्य और गायन करते हैं तथा कैलाश पर्वत की यात्रा करते हैं। 
लद्दाख में प्रसिद्ध अन्य त्योहार
  • हेमिस त्सेचु – जून के अंत और जुलाई की शुरुआत
  • सिंधु दर्शन महोत्सव – जून
  • लद्दाख हार्वेस्ट फेस्टिवल – सितंबर
  • शक दावा महोत्सव – जून

चीन, पाकिस्तान सीमा पर तैनात करने के लिए सरकार ने सशस्त्र बलों के लिए 120 प्रलय बैलिस्टिक मिसाइलों को मंजूरी दी

  • केंद्रीय रक्षा मंत्रालय ने 25 दिसंबर 2022 को चीन पाकिस्तान सीमाओं पर तैनात की जाने वाली लगभग 120 प्रलय बैलिस्टिक मिसाइलों को खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस मिसाइल को पहले भारतीय वायुसेना और फिर भारतीय सेना में शामिल किया जाएगा।
  • प्रलय बैलिस्टिक मिसाइल युद्ध के उपयोग के लिए रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित एक कनस्तरीकृत सामरिक, सतह से सतह पर मार करने वाली कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल है।
  • प्रलय मिसाइल तरल ईंधन वाली पृथ्वी -1 मिसाइल की जगह लेगी जो भारतीय सेना द्वारा उपयोग की जा रही है। पृथ्वी-1 की मारक क्षमता 150 किलोमीटर है और इसमें 1 टन विस्फोटक ले जाने की क्षमता है। तरल ईंधन वाले रॉकेट अधिक सटीक होते हैं लेकिन महंगे होते हैं और मौसम की स्थिति इसके प्रदर्शन को प्रभावित करते हैं।
  • प्रलय बैलिस्टिक मिसाइल पृथ्वी -1 मिसाइल से बेहतर है । इन मिसाइलों की रेंज 150 से 500 किलोमीटर है। यह एक ठोस ईंधन वाला रॉकेट है जो अर्ध-बैलिस्टिक प्रक्षेपवक्र का अनुसरण करता है और एंटी-बैलिस्टिक इंटरसेप्टर को हराने के लिए मध्य वायु दिशा परिवर्तन  कर सकता है।

बुलंदशहर जेल का खाना एफएसएसएआई द्वारा फाइव स्टार रेटिंग वाला यूपी का दूसरा जेल बन गया है 

  • जेल द्वारा प्रदान किए गए भोजन को पांच सितारा रेटिंग और ‘ईट राइट कैंपस’ टैग से सम्मानित किया है।फर्रुखाबाद जेल के बाद उत्तर प्रदेश से यह टैग पाने वाली बुलंदशहर जेल दूसरी जेल है।
  • एफएसएसएआई की टीम ने जेल केरसोई के भोजन की गुणवत्ता, भंडारण और स्वच्छता का निरीक्षण किया, जिसके आधार पर बुलंदशहर जेल को एफएसएसएआई द्वारा ‘उत्कृष्ट’ की टिप्पणी के अलावा पांच सितारा रेटिंग, ‘ईट राइट कैंपस’ टैग दिया गया।

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई)

  • भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) की स्थापना खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के तहत की गई है।
  • इसकी स्थापना 5 सितंबर 2008 को हुई थी।
  • यह केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत आता है।
  • एफएसएसएआई खाद्य सुरक्षा के विनियमन और पर्यवेक्षण के माध्यम से सार्वजनिक स्वास्थ्य की रक्षा और प्रचार करने के लिए जिम्मेदार है।

मुख्यालय: नई दिल्ली

एफएसएसएआई की अध्यक्ष: रीता तेवतिया

फुल फॉर्म

एफएसएसएआई/ FSSAI : फ़ूड सेफ्टी एंड स्टैण्डर्ड अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (Food Safety and Standards Authority of India)

साहित्य अकादमी पुरस्कार 2022

साहित्य अकादमी द्वारा वर्ष 2022 के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार 2022 की घोषणा की गई है। 

  • साहित्य अकादमी ने अलग-अलग भाषाओं में पुरस्कारों की घोषणा की है, जिसमें कविता, कहानी, लघु कथा, नाटक, साहित्यक आलोचना, आत्मकथा, साहित्यक अतीत शामिल हैं।
  • ये पुरस्कार 11 मार्च 2023 को नई दिल्ली में प्रदान किए जाएंगे। इस वर्ष हिंदी के प्रसिद्ध कवि बद्री नारायण को साहित्य अकादमी अवॉर्ड दिया जाएगा।  
  • इसके अतिरिक्त अंग्रेजी के लिए अनुराधा रॉय और उर्दू के लिए अनीस अशफाक को इस साल का साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया जाएगा। 

साइकिलिस्ट स्वस्ति सिंह को मिला एकलव्य पुरस्कार 

साइकिलिस्ट स्वाति सिंह को वर्ष 2022 का एकलव्य पुरस्कार प्रदान किया गया। यह पुरस्कार हर साल युवा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए दिया जाता है।

  • सिंह को 23 दिसंबर को IMFA की चैरिटेबल विंग इंडियन मेटल्स पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट (IMPaCT) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी और 5 लाख रुपये नकद प्रदान किए गए।
  • उन्हें 1 अप्रैल, 2020 से 31 मार्च, 2022 तक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों स्तरों पर उनके प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
  • फुटबॉल खिलाड़ी प्यारी खाक्सा और हॉकी खिलाड़ी शिलंदा लकड़ा को भी प्रशस्ति पत्र और 50-50 हजार रुपये नकद देकर सम्मानित किया गया।

एकलव्य पुरस्कार के बारे में

  • एकलव्य पुरस्कार 1993 के बाद से ओडिशा के सबसे प्रतिष्ठित खेल पुरस्कार के रूप में मान्यता प्राप्त करने के लिए एक लंबा सफर तय कर चुका है और कई राष्ट्रीय पुरस्कारों के साथ समानता रखता है।
  • यह पुरस्कार हर साल ओडिशा के युवा खिलाड़ियों को पिछले दो वर्षों में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है।

विश्व के सर्वश्रेष्ठ व्यंजनों की सूची में भारत का व्यंजन पांचवें स्थान पर

  • टेस्ट एटलस के अनुसार, भारत 2022 के लिए सर्वश्रेष्ठ व्यंजनों की वैश्विक सूची में पांचवें स्थान पर है।यह रैंकिंग सामग्री, व्यंजन और पेय पदार्थों के लिए दर्शकों के वोटों पर आधारित है। 
  • रैंकिंग में इटली का भोजन पहले स्थान पर है उसके बाद ग्रीस और स्पेन का स्थान है।
  • भारत को 4.54 अंक प्राप्त हुए और देश के सर्वोत्तम रेटेड खाद्य पदार्थों में “गरम मसाला, मलाई, घी, मक्खन लहसुन नान, कीमा” शामिल हैं।
  • इस सूची में कुल 460 आइटम हैं। इसके अलावा, सूची में श्री ठाकर भोजनालय (मुंबई), करावल्ली (बेंगलुरु), बुखारा (नई दिल्ली), दम पुख्त (नई दिल्ली), कोमोरिन (गुरुग्राम) और 450 अन्य भारतीय व्यंजनों के लिए सबसे अच्छे रेस्तरां हैं।
  • चीनी व्यंजन, जो दुनिया का सबसे लोकप्रिय व्यंजन है, सूची में 11वें स्थान पर है।

गरुड़ एयरोस्पेस ‘किसान ड्रोन’ के लिए DGCA द्वारा दोहरा प्रमाणन प्राप्त करने वाली पहली ड्रोन कंपनी बनी

ड्रोन निर्माता गरुड़ एयरोस्पेस अपने स्वदेशी रूप से डिज़ाइन किए गए किसान ड्रोन के लिए DGCA द्वारा ‘टाइप सर्टिफिकेशन’ और ‘रिमोट पायलट ट्रेनिंग ऑर्गनाइजेशन’ (RTPO) अनुमोदन प्राप्त करने वाला भारत का पहला ड्रोन स्टार्टअप बन गया है।

  • डीजीसीए टाइप प्रमाणन ड्रोन की गुणवत्ता जांच के आधार पर प्रदान किया जाता है और कठोर परीक्षण प्रक्रिया के बाद जारी किया जाता है।
  • किसान ड्रोन को खेती से जुड़े कामों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसके जीए-एजी मॉडल के लिए टाइप सर्टिफिकेशन मिला है।
  • डीजीसीए ये सर्टिफिकेट क्वालिटी चेक के आधार पर देती है. इसे ड्रोन (मानवरहित विमान) की सख्त जांच के बाद ही जारी किया जाता है।
  • रिमोट पायलट ट्रेनिंग ऑर्गेनाइजेशन डीजीसीए से मान्यता प्राप्त संगठन है जो ड्रोन नियम-2021 के नियम-34 के तहत रिमोट पायलट प्रमाणपत्र देता है।

क्या हैं ‘किसान’ ड्रोन?

  • मेड इन इंडिया ‘किसान’ ड्रोन विशेष रूप से कृषि उद्देश्यों के लिए विकसित किए गए हैं जैसे कि नवीनतम विनिर्माण क्षमताओं के साथ फसल नुकसान को कम करना, फसल स्वास्थ्य निगरानी, उपज माप आदि।
  • ये ड्रोन कीटनाशक के एक समान छिड़काव, फसलों की निगरानी, भूमि से जुड़े आंकड़े जुटाने और डेटा के संग्रह इत्यादि के काम आते हैं। 
  • 4.50 लाख रुपये की कीमत वाला, ‘किसान’ ड्रोन भारत का सबसे किफायती उन्नत स्वचालित कृषि ड्रोन है जो 25 किलो की छोटी श्रेणी के अंतर्गत आता है।
  • गरुड़ एयरोस्पेस ने हाल ही में $250 मिलियन के मूल्यांकन पर अपने $30 मिलियन सीरीज़ ए की शुरुआत की।
  • भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इसमें निवेश किया है और वह कंपनी के ब्रांड एंबेसडर भी हैं।

उत्तराखण्ड की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रतिदिन के करेंट अफेयर्स व उत्तराखण्ड सामान्य ज्ञान


Please Follow and Subscribe

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *