25 July 2022: Current Affairs

Please Follow and Subscribe

25 July 2022: Current Affairs – प्रतिदिन के करेंट अफेयर्स की सीरीज में इस पोस्ट “25 July 2022: Current Affairs” में करेंट अफेयर्स हिन्दी में उपलब्ध करवाये जा रहें हैं। उत्तराखण्ड की प्रतियोगी परीक्षाओं करेंट अफेयर्स से प्रश्न पूछे जाते हैं इस पोस्ट “25 July 2022: Current Affairs” के माध्यम से तैयारी कीजिए सभी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स कीI (25 July 2022: Current Affairs)

23 जुलाई को मनाया गया राष्ट्रीय प्रसारण दिवस

  • प्रतिवर्ष 23 जुलाई को देश भर में राष्ट्रीय प्रसारण दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन वर्ष 1927 में इंडियन ब्रॉडकास्टिंग कंपनी (IBC) ने मुंबई स्टेशन से रेडियो प्रसारण शुरू किया था।
  • भारत में रेडियो प्रसारण सेवा में वर्ष 1923 में ब्रिटिश शासन के दौरान रेडियो क्लब ऑफ मुंबई की पहल के तहत शुरू की गई थी। वर्ष 1930 में ब्रिटिश सरकार ने रेडियो प्रसारण को अपने हाथ में ले लिया और उसने भारतीय राज्य प्रसारण सेवा (ISBS) शुरू की।
  • आईबीसी जो कि एक निजी संस्था थी, को ब्रिटिश सरकार द्वारा देश में दो रेडियो स्टेशन संचालित करने की अनुमति दी गई थी। मई 1932 में IBC को स्थाई रूप से भारतीय राज्य प्रसारण सेवा (ISBS) के रूप में बदल दिया गया।
  • बाद में 8 जून, 1936 को भारतीय राज्य प्रसारण सेवा (ISBS) को ऑल इंडिया रेडियो (AIR) में परिवर्तित कर दिया गया तथा वर्ष 1957 में इसे आकाशवाणी का नाम दिया गया। प्रसार भारती भारत की सबसे बड़ी सार्वजनिक प्रसारण एजेंसी है और इसे संसद के एक अधिनियम द्वारा स्थापित किया गया था।

मध्य प्रदेश का बुरहानपुर देश का पहला प्रमाणित हर घर जल जिला बना

हाल ही में मध्य प्रदेश का बुरहानपुर देश का पहला प्रमाणित हर घर जल जिला बन गया है। बुरहानपुर के सभी 254 गांवों में लोगों को नल से पीने का साफ जल मिल रहा है। 15 अगस्त 2019 में जल मिशन की शुरुआत के समय जिले में सिर्फ 36.5% घरों में नल से जल उपलब्ध था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के पहले यात्री ड्रोन ‘वरुण’ का किया अनावरण

  • हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के पहली यात्री ड्रोन ‘वरुण’ का अनावरण किया है देश निर्मित पायलट-रहित ड्रोन को भारतीय नौसेना के लिए बनाया गया है।
  • पूरी तरह परीक्षण के बाद युद्ध में पहली बार भारतीय नौसेना युद्धपोतों पर इसका इस्तेमाल करेंगी। इसके बाद यह इंसानों को ले जाने के लिए इस्तेमाल होगा। हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित ‘स्वावलंबन’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने इसका प्रदर्शन किया गया।
  • इस ‘वरुण’ को एक स्टार्टअप द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है और इसमें एक व्यक्ति को अंदर ले जाने की क्षमता है। वरुण ड्रोन एक बार उड़ान भरकर 25 किलोमीटर तक जा सकता है तथा इस ड्रोन में 130 किलो तक का सामान या लोगों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने की क्षमता है। यह जमीन से 2 मीटर ऊपर उड़ेगा तथा इसकी समय सीमा 25 से 33 मिनट तक का है।

भारतीय नौसेना और जापान मैरिटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स के बीच समुद्री साझेदारी अभ्यास हुआ आयोजित

23 जुलाई 2022 को जापान मैरिटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स और भारतीय नौसेना के बीच अंडमान सागर में एक समुद्री साझेदारी अभ्यास (MPX) आयोजित किया गया। एक अपतटीय गश्ती पोत आईएनएस सुकन्या और मुरासम क्लास डेस्ट्रोयर जेएस समदर ने अभियानगत अभ्यास के अंतर्गत सीमैनशिप गतिविधियों, एयरक्राफ्ट ऑपरेशन और सामरिक युद्ध अभ्यास किए। दोनों देश समुद्री सतह को मजबूत करने के लिए हिंद महासागर क्षेत्र में नियमित अभ्यास कर रहे हैं। इस अभ्यास का उद्देश्य ‘अंतः क्रियाशीलता और सुव्यवस्थित और संचार प्रक्रिया’ को बेहतर करना है।

नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीत रचा इतिहास

नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीत रचा इतिहास

ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने अमेरिका के यूजीन में चल रही 18वीं विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में भाला फेंक स्पर्धा में 88.13 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीता है। इसके साथ ही नीरज चोपड़ा विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले दूसरे और रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। इससे पहले भारत के लिए विश्व चैंपियनशिप में एकमात्र पदक 2003 में पेरिस में अंजू बॉबी जॉर्ज ने लंबी कूद में कांस्य जीता था। ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने फाइनल में 90.54 के बेस्ट थ्रो के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।

डब्ल्यूएचओ ने मल्टीबॉक्स को वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मंकीपॉक्स को संक्रमण को वैश्विक स्वास्थ्य आपात स्थिति घोषित किया है। मंकीपॉक्स पर संगठन की आपात समिति की दूसरी बैठक में यह निर्णय लिया गया। W.H.O. के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस एडानॉक गैब्रेयासिस ने बताया कि 75 देशों में 16 हजार से अधिक लोग मंकीपॉक्स से संक्रमित हो चुके हैं। अब तक 5 लोगों की इसकी मौत हुई है। विश्व में इस समय केवल दो अन्य स्वास्थ्य आपात स्थिति है पहली कोरोना महामारी और दूसरी पोलियो उन्मूलन के लिए जारी प्रयास।

क्या है मंकीपॉक्स?

  • मंकीपॉक्स एक वायरल जूनोटिक रोग (Zoonotic Disease – जानवरों से मनुष्यों में संचरण होने वाला रोग) है जो बंदरों में चेचक जैसी बीमारी के रूप में पहचाना जाता है इसलिए इसे मंकीपॉक्स नाम दिया गया है। यह नाइजीरिया की स्थानिक बीमारी है। मंकीपॉक्स वायरस के स्रोत के रूप में पहचाने जाने वाले जानवरों में बंदर और वानर,  विभिन्न प्रकार के कृतंक (चूहों, गिलहरियों तथा प्रैरी कुत्तों) एवं खरगोश शामिल है।
  • यह रोग मंकीपॉक्स वायरस के कारण होता है जो पॉक्सविरिडे फैमिली (Poxviridae Family) में ऑर्थोपॉक्सवायरस जीनस (Orthopoxvirus Genus) का सदस्य है। मंकीपॉक्स का संक्रमण पहली बार वर्ष 1958 में अनुसंधान के लिए रखे गए बंदरों की कॉलोनियों में चेचक जैसी बीमारी के दो प्रकोपों के बाद खोजा गया, जिससे मंकीपॉक्स नाम दिया गया।

मंकीपॉक्स के लक्षण

इससे संक्रमित लोगों में चिकन पॉक्स जैसे दिखने वाले दाने निकल कर आते हैं लेकिन मंकीपॉक्स के कारण होने वाला बुखार अस्वस्थता और सिरदर्द आमतौर पर चिकन पॉक्स के संक्रमण की तुलना में अधिक गंभीर होते हैं। रोग के प्रारंभिक चरण में मंकीपॉक्स को चेचक से अलग किया जा सकता है क्योंकि इसकी लिम्फ ग्रंथि बढ़ जाती है।

इसरो ने बेंगलुरू में ‘ह्यूमन स्पेसफ्लाइट एक्सपो’ का किया उद्घाटन

हाल ही में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने अन्य वरिष्ठ वैज्ञानिकों के साथ आजादी की अमृत महोत्सव के उपलक्ष में बेंगलुरु में ह्यूमन स्पेसफ्लाइट एक्सपो का उद्घाटन किया है। इसरो जल्द ही अपने पहले मानव रहित मिशन गगनयान की शुरुआत कर रहा है और प्रदर्शनी में क्रू मॉड्यूल जीएसएलवी मार्क III मानव रेटेड लॉन्च वाहन और क्रू एस्केप सिस्टम का प्रदर्शन किया गया। एक्सपो, तारामंडल और बेंगलुरु एसोसिएशन फॉर एजुकेशन (BASE) के सहयोग से किया जा रहा है। यह शुक्रवार से रविवार तक जनता के लिए खुला रहेगा। एक्स्पो में विभिन्न भारतीय उपग्रह और लॉन्च वाहनों के स्केल किए गए मॉडल के साथ साथ प्रस्तावित भारत अंतरिक्ष स्टेशन के स्केल किए गए मॉडल सहित कई प्रदर्शनी शामिल है।

मध्यप्रदेश के भोपाल में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की भव्य प्रतिमा की जाएगी स्थापित

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 23 जुलाई 2022 को अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 116 वी जयंती पर भोपाल में आयोजित प्रथम राज्य स्तरीय युवा महापंचायत के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते भोपाल में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की भव्य प्रतिमा स्थापित किए जाने की घोषणा की है। प्रतिमा की नींव में आजाद की जन्मस्थली भाबरा से लाई गई मिट्टी का उपयोग किया जाएगा। प्रतिमा स्थल को युवाओं के प्रेरणा के स्रोत के रूप में विकसित किया जाएगा।

केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद  सानोवाल ने बाल रक्षा मोबाइल ऐप किया लॉन्च

23 जुलाई 2022 को केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद  सानोवाल ने अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान में बच्चों के लिए टीकाकरण केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने बाल रक्षा मोबाइल एप लांच किया। बाल रक्षा मोबाइल ऐप का उद्देश्य माता-पिता के बीच आयुर्वेद के माध्यम से बाल रोग निवारक स्वास्थ्य देखभाल के प्रति जागरूकता पैदा करना है। ऐप माता-पिता से उनके बच्चों के स्वास्थ्य और प्रतिरक्षा पर किट के प्रभाव के बारे में भी प्रतिक्रिया भी एकत्रित करेगा।


Please Follow and Subscribe

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *