24 September 2022 Current Affairs – उत्तराखण्ड की UKSSSC/UKPSC द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं तथा देश की सभी परीक्षाओं में जिनमें करेंट अफेयर्स (24 September 2022 Current Affairs ) से सम्बधित प्रश्न पूछे जाते हैं उन सभी परीक्षाओं के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स (24 September 2022 Current Affairs ) हिन्दी में सभी के लिये। तो पढ़िये “24 September 2022 Current Affairs ”तथा तैयारी कीजिए इस पोस्ट के माध्यम से-
22 सिंतबर को मनाया गया वर्ल्ड राइनो डे
राइनो की देखभाल, सुरक्षा और संरक्षण में जागरूकता फैलाने की लिये प्रतिवर्ष 22 सिंतबर को वर्ल्ड राइनो डे मनाया जाता है। वर्ल्ड राइनो डे 2022 की थीम फाइव राइनो स्पासेस फोरएवर है। विदित हो कि सर्वप्रथम वर्ष 2010 में विश्व वन्यजीव कोष अक्रीका ने 22 सितंबर को वर्ल्ड राइनो डे मनाने की शुरूआत की थी। भारत में राइनो के संरक्षण तथा प्रजनन को बढ़ावा देने के लिये बिहार की राजधानी पटना में केंद्र सरकार के सहयोग से भारत का पहला राष्ट्रीय राइनो प्रजनन एवं सरंक्षण केंद्र बनाया गया है।
राइनो
यह स्तनपायी और शाकाहरी प्राणी है। विश्व में राइनो की पांच प्रजातियां (ब्लैक राइनो, व्हाइट राइनो, एक-सींग वाले राइनों, सुमात्रा राइनो और जावा राइनो) पाई जाती हैं, जिनमें से दो अफ्रीका में तथा तीन दक्षिण एशिया के देशों में मिलती है। एशियाई राइनों में इंडियन राइनो आकार में सबसे बड़ा होता है। वर्तमान में राइनो असम में स्थित काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में पाये जाते हैं।
तमिलनाडु सरकार ने भारत का पहला ’डुगोंग कंजर्वेशन रिजर्व’ को किया अधिसूचित
हाल ही में तमिलनाडु राज्य सरकार ने भारत का पहला ’डुगोंग कंजर्वेशन रिजर्व’ को अधिसूचित किया है। यह रिजर्व तमिलनाडु के तटीय क्षेत्र पाक खाड़ी में स्थापित किया गया है। इसकी पहल राज्य सरकार ने दिसम्बर 2021 में डुगोंग के संरक्ष्ण को लेकर की थी। इसके तहत समुद्री जीवों के रहन क्षेत्रों को विकसित किया जायेगा और उन्हें संरक्षण प्रदान किया जाएगा।
डुगोंग
यह सबसे बड़े शाकाहारी समुद्री स्तनधारी में से एक है। डुगोंग को ’सी काउ’ भी कहा जाता है। ये समुद्री घास वाले क्षेत्रों में निवास करते हैं। यह सिरेनिया प्रजाति का जीव है। यह जीव वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची I में अधिसूचित है। साथ ही IUCN की रेड लिस्ट की संवेदनशील श्रेणी में शामिल है। ये जीव भारत में मन्नार की खाड़ी, पाक खाड़ी, अंडमान तथा निकोबार द्वीप क्षेत्र और गुजरात के तटीय क्षेत्र कच्छ की खाड़ी में पाए जाते हैं।
उत्तराखंड में दो अक्टूबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ
02 अक्टूबर, 2022 को उत्तराखंड राज्य के 13 जिलों की 682 न्याय पंचायतों में खेल महाकुभ शुरू होगा। इस खेल महाकुंभ का उद्घाटन देहरादून में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह करेंगे। 02 अक्टूबर से शुरू होकर 25 जनवरी 2023 तक चलने वाले खेल महाकुभ में विभिन्न आयु वर्गों की प्रतियोगताएं होंगी।
2023 में दक्षिण अफ्रीका करेगा 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता
हाल ही में ब्रिक्स के विदेश मंत्रियों की न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 77वें सत्र से इतर वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक के दौरान 2023 में ब्रिक्स की अध्यक्षता दक्षिण अफ्रीका को दिये जाने की घोषणा की गई।इस निर्णय को समूह के सभी सदस्यों ने अपना पूर्ण समर्थन दिया। इसके तहत ब्रिक्स का 15वां शिखर सम्मेलन दक्षिण अफ्रीका में आयोजित किया जाएगा। वृक्ष के चौथे में शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता वर्ष 2022 में चीन द्वारा की गई थी।
ब्रिक्स
यह दुनिया की 5 अग्रणी उभरती अर्थव्यवस्थाओं ब्राजील रूस भारत चीन और दक्षिण अफ्रीका के समूह के लिए एक संक्षिप्त शब्द है। ब्रिक्स दुनिया के 5 सबसे बड़े विकासशील देशों को एक साथ लाता है जो वैश्विक आबादी का 41%, वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का 24% और वैश्विक व्यापार का 15% प्रतिनिधित्व करता है। ब्रिक्स कोई अंतरराष्ट्रीय अंतर सरकारी संगठन नहीं है ना ही यह किसी संधि के तहत स्थापित हुआ है। इसे 5 देशों का एकीकृत प्लेटफार्म कहा जा सकता है। ब्रिक्स देशों के सर्वोच्च नेताओं को तथा अन्य मंत्री स्तरीय सम्मेलन प्रतिवर्ष आयोजित किए जाते हैं।
अतुल चतुर्वेदी बनी एशिया पाम ऑयल एलायंस के पहले अध्यक्ष
हाल ही में भारत के अतुल चतुर्वेदी को एशिया पाम आयल एलाइंस का अध्यक्ष चुना गया है। यह इस वैश्विक संगठन के पहले अध्यक्ष हैं। अतुल चतुर्वेदी अडानी विल्मर लिमिटेड के निदेशक और भारत के सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन(SEA) के अध्यक्ष हैं।
APOA
इसका पूरा नाम एशिया पाम ऑयल एलायंस है। इसको 21 सितंबर 2022 को आगरा में Globoil शिखर सम्मेलन के दौरान लांच किया गया था। इसे के पांच प्रमुख तेल आयातक देश भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश व नेपाल के शीर्ष खाद्य तेल उद्योग संघ के संस्थापक सदस्य है।
रक्षा मंत्रालय ने ब्रह्मोस मिसाइल के लिए ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए
22 सितंबर 2022 को रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए अतिरिक्त दोहरी भूमिका वाली ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने हेतु ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड के साथ व 1700 करोड रुपए के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। दोहरी भूमिका क्षमता का तात्पर्य भूमि के साथ-साथ जहाज रोधी हमलो के लिए ब्रह्मोस मिसाइलों के उपयोग से हैं। उन्हें स्थल वायु एवं समुद्र से लांच किया जा सकता है और तीनों वेरिएंट भारतीय सशस्त्र बलों के तहत सेवा में है।
ब्रह्मोस मिसाइल
- भारत रूस संयुक्त उद्यम ब्रह्मोस मिसाइल की मारक क्षमता 290 किलोमीटर है और यह मैक (2.8 ध्वनि की गति से लगभग 3 गुना) की उच्च गति के साथ विश्व की सबसे तेज क्रूज मिसाइल है। इसका नाम भारत की ब्रह्मपुत्र नदी और रूस की मोस्कवा नदी के नाम पर रखा गया है। यह दो चरणों वाली ( पहले चरण में ठोस प्रणोदक इंजन और दूसरे में तरल रैमजेट) मिसाइल है।
- यह एक मल्टीप्लेटफॉर्म मिसाइल है जिसे स्थल व एवं समुद्र में बहुत क्षमता वाली मिसाइल से सटीकता के साथ लांच किया जा सकता है जो खराब मौसम के बावजूद दिन और रात में काम कर सकती है। यह “फायर एंड फॉरगेट” “दागो और भूल जाओ” सिद्धांत पर काम करती है यानी लॉन्च के बाद इसे मार्गदर्शन की आवश्यकता नहीं होती।
तेलंगाना के नए सचिवालय भवन का नाम डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखा जाएगा
तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने तेलंगाना के नए सचिवालय का नाम डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने का फैसला किया है। यह कदम तेलंगना विधानसभा द्वारा सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित करने के बाद आया जिसमें केंद्र सरकार से संविधान के मुख्य वास्तुकार के नाम पर नई दिल्ली में नए संसद भवन का नाम रखने पर आग्रह किया गया था।
केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण ने ई लर्निंग प्लेटफॉर्म भारत विद्या किया लॉन्च
हाल ही में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पुणे में ओरिएंटल और दक्षिण एशियाई अध्ययन के लिए एक लर्निंग प्लेटफार्म भारत विद्या का शुभारंभ किया है। यह अपनी तरह का पहला ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जो कला, वास्तु कला, दर्शन भाषा और विज्ञान से संबंधित इंडोलॉजी के विभिन्न पहलुओं को कवर करने वाले मुफ्त और सशुल्क पाठ्यक्रम दोनों की पेशकश करेगा। भारत विद्या को भंडारकर ओरिएंटल रिसर्च इंस्टीट्यूट (पुणे) द्वारा विकसित किया गया है।
भंडारकर ओरिएंटल रिसर्च इंस्टीट्यूट
इसकी स्थापना 6 जुलाई 1917 को रामकृष्ण गोपाल भंडारकर के कार्यों की स्मृति में की गई थी। भंडारकर भारत में वैज्ञानिक ओरिएंटोलोजी के अग्रणी थे।
भारत वर्ष 2023 में पहली मोटो ग्रैंड प्रिक्स रेस की मेजबानी करेगा
वर्ष 2023 में ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर पहली बार मोटो ग्रां प्री (ग्रैंड प्रिक्स मोटरसाइकिल रेसिंग) की मेजबानी करेगा जिससे ग्रां प्री ऑफ भारत नाम दिया गया है। 21 सितंबर 2022 को मोटो जीपी वाणिज्यिक अधिकार के मालिक डोर्ना ने अगले 7 वर्षोें के लिए भारत में प्रीमियर 2 व्हील रेसिंग इवेंट की मेजबानी करने के लिए नोएडा स्थित रेस प्रमोटर्स फेयरस्ट्रीट स्पोर्ट्स के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस इवेंट पर 19 देशों के राइडर भाग लेंगे।
दिलीप टिर्की बने हॉकी इंडिया के अध्यक्ष
23 सितंबर 2022 को भारत के पूर्व हॉकी कप्तान और ओलंपियन दिलीप टिर्की हॉकी इंडिया के अध्यक्ष चुने गए। उनको हॉकी इंडिया के शीर्ष पद पर निर्विरोध चुना गया है। दिलीप टिर्की के पास 15 साल तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हॉकी खेलने का अनुभव है। उन्होंने देश के लिए 412 मैच खेले हैं और सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच खेलने का यह भारतीय रिकॉर्ड है।
Pingback: 26 September 2022 Current Affairs - Uttarakhand GK