23 September 2022 Current Affairs – उत्तराखण्ड की UKSSSC/UKPSC द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं तथा देश की सभी परीक्षाओं में जिनमें करेंट अफेयर्स (23 September 2022 Current Affairs ) से सम्बधित प्रश्न पूछे जाते हैं उन सभी परीक्षाओं के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स (23 September 2022 Current Affairs ) हिन्दी में सभी के लिये। तो पढ़िये “23 September 2022 Current Affairs ”तथा तैयारी कीजिए इस पोस्ट के माध्यम से-
21 सितंबर को मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस
प्रतिवर्ष 21 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाया जाता है। विश्व शांति दिवस 2022 की थीम नक्सलवाद का अंत, शांति की स्थापना (End racism, Build peace) है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सभी देशों और नागरिकों के बीच शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रयास करना एवं अंतर्राष्ट्रीय संघर्षों तथा विवादों पर विराम लगाना है।
मध्य प्रदेश के स्वतंत्र सिंह लोहिया नॉर्थ चैनल पार करने वाले एशिया के पहले पैरा स्वीमर बने
हाल ही में मध्य प्रदेष के पैरा स्वीमर सतेंद्र सिंह लाहिया आयरलैंड में नॉर्थ चैनल पार करने वाले एशिया के पहले पैरा स्वीमर बन गए हैं। सतेंद्र सिंह ने 36 किमी. के नॉर्थ चैनल 14 घंटे 39 मिनट में पार कर विश्व रिकॉर्ड बनाया। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग पैरा स्वीमर सतेंद्र सिंह लोहिया ने पूर्व में इंग्लिश और कैटलीना चैनल को पार करके विश्व रिकॉर्ड बनाया था और ऐसा करने वाले एशिया के पहले अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग पैरा स्वीमर बने थे। अब नॉर्थ चैनल पार करने वाले पहले एशियाई दिव्यांग तैराक भी बन गए हैं।
असमिया शब्दकोश ‘हेमकोश’ का ब्रेल संस्करण प्रधानमंत्री को किया भेंट
हाल ही में असमिया मीडिया समूह सदिन प्रतिदिन के अध्यक्ष जयंत बरुआ ने नई दिल्ली में असमिया शब्दकोश ‘हेमकोश’ को उसके ब्रेल संस्करण की एक प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी भेंट की है। हाल ही में असम के राज्यपाल जगदीश मुखी ने हमको ब्रेल संस्करण का विमोचन किया था।
हेमकोश
यह 19वीं शताब्दी के शुरुआती असमिया शब्दकोश में से एक है। शब्दकोश का प्रकाशन सदिन प्रतिदिन समूह ने किया है। उल्लेखनीय है कि हेमकोष का प्रकाशन सर्वप्रथम वर्ष 1919 में हेमचंद्र बरुआ ने किया था। ब्रेल पद्धति एक तरह की लिपि है जिसको विश्व भर में नेत्रहीनों को पढ़ने और लिखने में स्पर्श करके व्यवहार में लाया जाता है। इस पद्धति का अविष्कार वर्ष 1821 में एक नेत्रहीन फ्रांसीसी के लेखक लुई ब्रेल ने किया था।
नौसेना प्रमुख आर हरि कुमार ने स्वदेशी डाइविंग सपोर्ट वेसल्स आईएनएस विस्तार और निपुण को किया लांच
22 सितंबर 2022 को नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने विशाखापट्टनम में देश के दो अत्याधुनिक और परिष्कृत स्वदेशी डाइविंग सपोर्ट वेसल्स आईएनएस निस्तार और आईएनएस निपुण को लॉन्च किया है।इन वेसल्स को भारतीय नौसेना के लिए हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड विशाखापत्तनम द्वारा बनाया गया है। इन जहाजों को डीप सी डाइविंग ऑपरेशन के लिए तैनात किया जाएगा।
डाइविंग सपोर्ट वेसल्स
ये डीएसवीएस पहले ऐसे जहाज हैं, जिन्हें भारतीय नौसेना के लिए निर्मित किया गया है। डाइविंग सपोर्ट वेसल भारतीय नौसनेा के लिए एचएसएल में स्वदेशी रुप से डिजाइन और निर्मित अपनी तरह के पहली शिप है।
हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड
इसे वर्ष 1941 में स्थापित किया गया था। यह भारतीय प्रायद्वीप के पूर्वी तट पर विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश में स्थित है। यह देश का एक प्रमुख जहाज निर्माण संगठन है। यह पोत निर्माण, पनडुब्बी निर्माण व मरम्मत कार्य के साथ ही अत्याधुनिक अपतटीय और तटवर्ती संरचनाओं के डिजाइन और निर्माण जरूरतों को पूरा करता है।
अंबेडकर सर्किट पर चलेगी विशेष पर्यटक ट्रेन
हाल ही में धर्मशाला राज्य में पर्यटन मंत्रियों के तीन दिवसीय सम्मेलन में केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने “अंबेडकर सर्किट” को कवर करने के लिए एक विशेष पर्यटक ट्रेन की घोषणा की है। इसके अलावा बजट सत्र से पहले देश भर में नेशनल टूरिज्म पॉलिसी लागू होगी। इस पॉलिसी के तहत विकास भी और विरासत भी की तर्ज पर देश में टूरिज्म का विकास किया जाएगा।
अंबेडकर सर्किट या पंचतीर्थ
केंद्र सरकार ने सबसे पहले वर्ष 2016 में अंबेडकर सर्किट या पंचतीर्थ का प्रस्ताव रखा था। इस पंचतीर्थ में जन्म भूमि (महू), शिक्षा भूमि (लंदन) चैत्यभूमि (मुंबई), दीक्षाभूमि (नागपुर), महापरिनिर्वाण भूमि दिल्ली) की जगह शामिल है।
अमेजॉन भारत में अपना पहला सौर ऊर्जा संयंत्र राजस्थान में करेगी स्थापित
ई-कॉमर्स कंपनी अमेजॉन ने भारत में अपना पहला सौर ऊर्जा संयंत्र राजस्थान में स्थापित करने की घोषणा की है। अमेजॉन राजस्थान में 430 मेगा वाट की संयुक्त क्षमता के साथ तीन सौर फार्म स्थापित करेगी। बिजली संयंत्र तीन कंपनी द्वारा विकसित किया जाएगा। रेन्यू पावर 210 मेगा वाट सयंत्र विकसित करेगी, एयर इंडिया 100 मेगावाट स्थापित और ब्रुकफील्ड अक्षय भागीदारी 50 मेगावाट बिजली संयंत्र विकसित करेगी।
REC को ‘महारत्न’ कंपनी का दर्जा मिला
हाल ही में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी आरईसी को महारत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उत्तम का दर्जा दिया गया है। यह दर्जा मिलने से कंपनी को ज्यादा ऑपरेशनल और फाइनेंसियल ऑटोनॉमी मिलेगी। आरएसी महारत्न का खिताब पाने वाली 12वीं कंपनी है। वर्ष 1969 में स्थापित आ रही थी एक गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी है जो देश भर में बिजली क्षेत्र के वित्त पोषण और विकास पर ध्यान केंद्रित करती है।
भारत में महारात्न PSUs की संख्या
पूर्व में भारत में कुल 11 महारत्न कंपनियां थी और इसी सूची में जोड़ने के बाद इनकी संख्या 12 हो गई है। जो कि निम्न प्रकार है
- भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड
- भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड
- कोल इंडिया लिमिटेड
- गेल इंडिया लिमिटेड
- हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड
- इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया
- राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम लिमिटेड
- ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड
- स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड
- पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड
- पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन और
- आरईसी लिमिटेड
महारत्न का दर्जा
- महारत्न व्यवस्था की शुरूआत वर्ष 2010 में सार्वजनिक क्षेत्र के बड़े उद्यमों का वैश्विक दि़ग्गज बनाने के उद्देश्य से की गई थी। ’केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों का आशय उन कंपनियों से है, जिनमें केंद्र सरकारया अन्य सीपीएसई की प्रत्यक्ष हिस्सेदारी 51 प्रतिशत या उससे अधिक होती है।
- महारत्न का दर्जा उस कंपनी को दिया जाता है जिसने लगातार बीत तीन वर्षों में 5,000 करोड़ रुपये से अधिक का शुद्ध लाभ प्राप्त किया है अथवा बीते तीन वर्षों के लिए उसकका औसत वार्षिक कारोबार 25,000 करोड़ रुपये या फिर बीते तीन वर्षों के लिये उसका औसत वार्षिक शुद्ध मूल्य 15,000 करोड़ रुपये है।
भारतीय ओलम्पिक संघ के संविधान संशोधन के लिए पूर्व न्यायाधीश एल. नागेश्वर राव को किया गया नियुक्त
उच्चतम न्यायालय ने भारतीय ओलम्पिक संघ के संविधान में संशोधन और निर्वाचक मंडल तैयार करने के लिए शीर्ष अदालत के पूर्व न्यायाधीश एल. नागेश्वर राव को नियुक्त किया है। न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रच्यूड़ की अध्यक्षता वाली खंडपीछ ने कहाकि पूर्व न्यायाधीश देशी में ओलम्पिक के भविष्य के लिए निष्पक्ष और विकासोन्मुखी दृष्टिकोण सुनिश्चित करेंगे। शीर्ष अदालत ने न्यायमूर्ति राव से कहा है कि वे ओलम्पिक संघ के संविधान में संशोधन और 15 दिसम्बर, 2022 तक संगठन के चुनाव कराने के रूपरेखा तैयार करेंगे।
भारत और अमेरिका के तटरक्षक बलों ने चेन्नई में संयुक्त एक्सरसाइज ’अभ्यास’ का किया आयोजन
हाल ही में भारत और अमेरिका के तटरक्षकों ने चेन्नई के तट पर संयुक्त एक्सरसाइज ’अभ्यास’ किया है। इस प्रयास का उद्देश्य तटरक्षकों केा एक-दूसरे की क्षमताओं से परिचित कराना और समुद्री खोज और बचाव, बोर्डिंग ऑपरेशन और सैन्य समुद्री कानून प्रवर्तन कर्तव्यों के क्षेत्र में अंतर-संचालन क्षमता को बढ़ाना है।
भारत ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के लिए जीता संयुक्त राष्ट्र पुरस्कार
देश में हाइपरटेंशन नियंत्रण और रोकथाम के लिए भारत को संयुक्त राष्ट्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। भारत ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने और रोकने की पहल के लिये यह अवार्ड जीता है। भारत की उच्च रक्तचाप नियत्रंण पहल को अब वैश्विक स्तर पर सराहना मिल रही है।
IHCI ने जीता यूएन अवार्ड
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत उच्च रक्तचाप के नियत्रंण और रोकथाम के लिए विशेष कार्यक्रम चलाया जाता है। इसका संचालन भारत उच्च रक्तचाप नियंत्रण पहल के माध्यम से किया जाता है।
क्या है आईएचसीआई पहल
भारत उच्च रक्तचाप नियंत्रण और प्रबंधन पहल की शुरूआत वर्ष 2017 मेें की गयी थी। यह विश्व स्वास्थ्य संगठन, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की एक संयुक्त पहल है