23 July 2022: Current Affairs

Please Follow and Subscribe

23 July 2022: Current Affairs – प्रतिदिन के करेंट अफेयर्स की सीरीज में इस पोस्ट “23 July 2022: Current Affairs” में करेंट अफेयर्स हिन्दी में उपलब्ध करवाये जा रहें हैं। उत्तराखण्ड की प्रतियोगी परीक्षाओं करेंट अफेयर्स से प्रश्न पूछे जाते हैं इस पोस्ट “23 July 2022: Current Affairs” के माध्यम से तैयारी कीजिए सभी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स की- 23 July 2022: Current Affairs

22 जुलाई को मनाया गया ‘विश्व मस्तिक दिवस’

प्रतिवर्ष 22 जुलाई को विश्व मस्तिक दिवस का आयोजन किया जाता है। विश्व मस्तिक दिवस 2022 की थीम ‘सभी के लिए मस्तिक स्वास्थ्य’ (Brain Health for all) है। यह दिवस 22 जुलाई, 1957 को ‘वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ न्यूरोलॉजी’ की स्थापना के उपलक्ष में मनाया जाता है। 22 सितंबर, 2013 को ‘वर्ल्ड कांग्रेस आफ न्यूरोलॉजी’ की पब्लिक अवेयरनेस एंड एडवोकेसी कमेटी ने प्रतिवर्ष 22 जुलाई को ‘विश्व मस्तिक दिवस’ अथवा ‘वर्ल्ड ग्रीन डे’ के रूप में मनाया जाने का प्रस्ताव रखा था, जिसके पश्चात 22 जुलाई, 2014 को पहली बार इस दिवस का आयोजन किया गया था।

68 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं की हुई घोषणा

68th National Film Awards
  • 22 जुलाई 2022 को 68 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा नई दिल्ली में की गई। इस साल फीचर फिल्म श्रेणी में 305 फिल्मों का नामांकन मिला है। में पुरस्कार साल 2020 के लिए दिए गए हैं। इस साल फीचर फिल्म जूरी का नेतृत्व फिल्म निर्माता विपुल शाह ने किया है।
  • राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार इस साल के अंत में एक समारोह में दिए जाएंगे। तमिल फिल्म सूरराई पॉटरु को बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिला है। सूरराई फोटो के एक्टर सूर्य और अजय देवगन को मिली तानाजी द अनसंग वॉरियर के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड संयुक्त रूप से मिला है।

विजेता सूची

  • बेस्ट पॉपुलर फिल्म – ताण्हाजीः द अनसंग वॉरियर
  • बेस्ट फीचर फिल्म- सोरारई पोटरू (तमिल)
  • बेस्ट एक्टर- अजय देवगन (ताण्हाजीः द अनसंग वॉरियर) और सूया (सोरारई पोटरू)
  • बेस्ट हिन्दी फिल्म- तुलसीदास जूनियर (आशुतोष गोवारिकर)
  • बेस्ट डायरेक्ट- केआर सचिदानन्द (मलयालम फिल्म एके अरूयप्पनम कोशियुम के लिए)
  • बेस्ट गीतकार- मनोज मुन्तशिर (सायना)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- लक्ष्मी प्रिया चंद्रमौली (शिवरंजिनियम इनुम सिला पेंगलम)
  • बेस्ट बुक ऑन सिनेमा- द लॉन्गेस्ट किसकिश्वर देसाई इसके लेखक हैं।
  • बेस्ट म्यजिक डायरेक्शन (गीत)- थमन एस (अला वैकुंठपुरमुल्लु)
  • बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (बैकग्राउंड म्यूजिक)- जीवी प्रकाश (सोरारई पोटरू)
  • बेस्ट फिल्म ऑन फैमिली वैल्यूज- अभिजीत दलवी
  • बेस्ट नॉन-फीचर फिल्म- एना की गवाही (डांगी)
  • मोस्ट फिल्म फ्रेंडली (विशेष उल्लेख)- उत्तराखंड और यूपी
  • बेस्ट फिल्म ऑन सोशल इस्यू- जस्टिस डिलेड बट डिलिवर्ड और थ्री सिस्टर्स (संयुक्त रूप से)

दिनेश गुणवर्धने बने श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री

22 जुलाई, 2022 को श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के ने वरिष्ठ नेता दिनेश गुणवर्धने को श्रीलंका का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया। रानिल विक्रमसिंघे के ने राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण करने के एक दिन बाद अपने कार्यकाल के पहले दिन यह पहली नियुक्ति की। गुणवर्धने को अप्रैल में पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के कार्यकाल के दौरान गृहमंत्री बनाया गया था। वह विदेश मंत्री और शिक्षा मंत्री के तौर पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। विक्रमसिंघे के के राष्ट्रपति बनने के बाद प्रधानमंत्री पद खाली हो गया था। 6 बार प्रधानमंत्री रह चुके विक्रम सिंह जी ने देश के आठवें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ग्रहण की थी।

यूएजी करेगा एशिया कप 2022 की मेजबानी

क्रिकेट का T20 एशिया कप 2022 का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में होगा। अपेक्स काउंसिल मीटिंग के बाद बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि एशिया कप 2022 का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में होगा। एशिया कप 2022 का आयोजन श्रीलंका में प्रस्तावित था लेकिन इस द्विपीय देश में राजनीतिक अस्थिरता चरम पर है। देश के राष्ट्रपति को गोटबाया राजपक्षे मालदीव में शरण ले चुके हैं। ऐसे हालत में एशिया कप का आयोजन आसान नहीं था, इस वजह से बाकी विकल्पों पर विचार किया जा रहा था लेकिन अब संयुक्त अरब अमीरात के नाम पर सहमति बन गई है। एशिया कप 2022 का आयोजन 27 अगस्त से 11 सितंबर के बीच होना है।

एशिया कप

एशिया कप का पिछला आयोजन 2018 में हुआ था तथा उसे भी यूएई ने होस्ट किया था। तक कुल 6 टीम ने भाग लिया था। भारत और बांग्लादेश फाइनल में पड़े थे। बांग्लादेश पर मिली 3 विकेट की खिताबी जीत में शिखर धवन मैन ऑफ द मैच रहे थे। 1984 में पहले एडिशन से लेकर अब तक भारत ही टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम रही है, जिसने 7 बार ट्रॉफी उठाई है। पहले यह टूर्नामेंट 50-over फॉर्मेट में खेला जाता था लेकिन 2016 में पहली बार T20 स्टाइल में खेला गया।

एसबीआई ने शुरू की व्हाट्सएप बैंकिंग सेवा

हाल ही में भारतीय स्टेट बैंक ने व्हाट्सएप बैंकिंग शुरू की है। इससे एसबीआई ग्राहकों को व्हाट्सएप पर बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठाने में सहायता मिलेगी और ग्राहकों के लिए बैंकिंग आसान हो जाएगी, क्योंकि इससे एसबीआई एप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं रह जाएगी। ग्राहक खाते की शेष राशि की जांच और व्हाट्सएप पर मिनी स्टेटमेंट प्राप्त कर सकेंगे। यह बैंक और ग्राहकों के बीच आसान डाटा ट्रांसफर की सुविधा प्रदान करेगा। एसबीआई कॉर्पोरेट ग्राहकों एवं एग्रीगेटर्स हेतु एप्लीकेशन प्रोग्रामिंग (API) इंटरफेस बैंकिंग भी शुरू करेगा। इस प्रणाली के तहत एपीआई का उपयोग बैंक और client-server के बीच संवाद करने के लिए किया जाता है।

प्रथम खेलो इंडिया फेसिंग विमेंस लीग नई दिल्ली में होगी आयोजित

  • प्रथम खेलो इंडिया फेसिंग विमेंस लीग 25 जुलाई 2022 को नई दिल्ली के तालकटोरा इनडोर स्टेडियम में शुरू होने वाली है। महिलाओं के लिए अपनी तरह की पहली राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता तीन चरणों में 29 जुलाई तक आयोजित होगी।
  • टोक्यो ओलंपियन और टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम की एथलीट भवानी देवी तलवारबाजी के आयोजन में सीनियर वर्ग लीग में प्रतिभागी होंगी। वह तमिलनाडु राज्य का प्रतिनिधित्व कर रही है। खेलो इंडिया विमेन फेसिंग लीग महिलाओं के लिए एक खुला राष्ट्रीय स्तर का रैंकिंग टूर्नामेंट है और फेसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया पोर्टल के साथ पंजीकृत और उनके संबंधी राज्य संघ द्वारा नामित सेंसर की भी भागीदारी हो रही है।
  • यह तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। चरण 1 और 2 नई दिल्ली में निर्धारित है जबकि अंतिम चरण पटियाला में होगा।

जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह भारत का शत-प्रतिशत लैंडलॉर्ड मॉडल वाला पहला बंदरगाह बना

  • हाल ही में जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह भारत का शत-प्रतिशत लैंडलॉर्ड मॉडल वाला पहला प्रमुख बंदरगाह बन गया है, जिसमें सभी पर सार्वजनिक-निजी भागीदारी मॉडल पर संचालित हो रहे थे। इस मॉडल इस मॉडल में सार्वजनिक रूप से शासित बंदरगाह प्राधिकरण एक नियामक निकाय और एक लैंडलॉर्ड के रूप में कार्य करता है, जबकि निजी कंपनियां बंदरगाह का संचालन करती है जिसमें मुख्य रुप से कार्गो हैंडलिंग गतिविधियां शामिल है।
  • इस मॉडल में बंदरगाह प्राधिकरण बंदरगाह का स्वामित्व अपने पास रखता है, जबकि बुनियादी ढांचे को निजी प्रमुख को पट्टे पर दे दिया जाता है, जो स्वयं उस बंदरगाह को अधिरचना प्रदान करते हैं और उसे बनाए रखते हैं तथा कार्गो के संचालन के लिए अपने स्वयं के उपकरण स्थापित करते हैं। बदले में लैंडलॉर्ड बंदरगाह को निजी संस्था से राजस्व का एक हिस्सा प्राप्त होता रहता है।

जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह

हीरो नवी मुंबई में स्थित है, जो भारत में प्रमुख कंटेनर हैंडलिंग पोर्ट है, साथ ही भारत के प्रमुख बंदरगाह में कुल कंटेनर कंटेनरीकृत कार्गो वॉल्यूम का लगभग 50% है। इसे वर्ष 1990 में अधिकृत किया गया था और इसके संचालन की तीन दशकों में जेएनपी थोक कार्गो टर्मिनल (Bulk-Cargo Terminal) से देश का प्रमुख कंटेनर बन बन गया है।

मिस्र के साथ अहमद होंगे अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के कार्यवाहक अध्यक्ष

हाल ही में अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने भारतीय प्रशासन नरेंद्र बत्रा के इस्तीफे के बाद मिस्र के साथ अहमद को कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया। बत्रा ने एफआईएच अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था और साथ ही भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष का पद भी छोड़ दिया। उन्होंने भारतीय ओलंपिक समिति के सदस्य भी छोड़ दी जो IOA है कि उनके पति प्रत्यक्ष रूप से जुड़ी थी।

आज से शुरू होगा दसवां ‘स्वर सम्राट फेस्टिवल’

इस सप्ताह ‘स्वर सम्राट फेस्टिवल’ (Swara Samrat Festival-SSF) का आयोजन किया जा रहा है। इस साल का इस फेस्टिवल का यह दसवां संस्करण है। यह कार्यक्रम 23 जुलाई को दिल्ली से शुरू होगा और बाद में कोलकाता बेंगलुरु और मुंबई की यात्रा करेगा। यह फेस्टिवल प्रसिद्ध सरोद वादक उस्ताद अली अकबर खान के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में मनाया जा रहा है। जिसमें हर साल विभिन्न कलाकारों द्वारा प्रदर्शन किया जाता है।

स्वर सम्राट फेस्टिवल

  • इस कार्यक्रम के तहत अनुभवी उस्तादों और भारतीय शास्त्रीय संगीत तथा नृत्य के युवा उस तरह का प्रदर्शन होता है। इसमें कत्थक जुगलबंदी, पखावज, हिंदुस्तानी गायन, सितार- सरोद जुगलबंदी आदि की प्रस्तुति की जाएगी। यह महोत्सव सरोद वादक पंडित तेजेंद्र नारायण मजमुदार और उनके परिवार की पहल है।
  • इस मेगा फेस्टिवल का आयोजन इसके द्वारा अपनी श्रीरंजनी फाउंडेशन ट्रस्ट के साथ मिलकर पिछले 10 सालों से किया जा रहा है। इसकी शुरुआत जनवरी 2013 में उस्ताद अली अकबर खान के 90 वर्ष को मनाने के लिए एक उत्सव के रूप में हुई थी।

Please Follow and Subscribe

1 thought on “23 July 2022: Current Affairs”

  1. Pingback: 25 July 2022: Current Affairs - Uttarakhand GK

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *