22 September 2022 Current Affairs – उत्तराखण्ड की UKSSSC/UKPCS द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं तथा देश की सभी परीक्षाओं में जिनमें करेंट अफेयर्स (22 September 2022 Current Affairs ) से सम्बधित प्रश्न पूछे जाते हैं उन सभी परीक्षाओं के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स (22 September 2022 Current Affairs ) हिन्दी में सभी के लिये। तो पढ़िये “22 September 2022 Current Affairs ”तथा तैयारी कीजिए इस पोस्ट के माध्यम से-
21 सितंबर को मनाया गया विश्व अल्जाइमर दिवस
- प्रतिवर्ष 21 सितंबर को विश्व अल्जाइमर दिवस के रूप में मनाया जाता है। अल्जाइमर दिवस 2005 की थीम डिमेंशिया को जाने, अल्जाइमर को जाने (Know Dementia, Know Alzheimer’s) है। अल्जाइमर बीमारी से लोगों को बचाने उसके प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्व अल्जाइमर दिवस मनाया जाता है।
- अल्जाइमर रोक एक न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर है जो मस्तिष्क के तंत्रिका कोशिकाओं को नष्ट करता है। इसके कारण रोगी की शारीरिक और मानसिक स्थिति क्षीण हो जाती है उसे कुछ भी याद नहीं रहता और उसके निर्णय लेने की क्षमता घट जाती है तथा स्वभाव में लगातार परिवर्तन होता रहता है।
एक वर्ष के लिए बड़ी भारत की एशिया पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ ब्रॉडकास्टिंग डेवलपमेंट की अध्यक्षता
हाल ही में एशिया पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ ब्रॉडकास्टिंग डेवलपमेंट (AIBD) कि भारत की अध्यक्षता को एक और वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है। नई दिल्ली में आयोजित संस्थान की दो दिवसीय वार्षिक सभा में AIBD के सदस्य देशों द्वारा सर्वसम्मति के बाद यह निर्णय लिया गया। गौरतलब है कि 47 वी AIBD वार्षिक सभा/47वीं AIBD आम सम्मेलन और संबंध बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई।
AIBD
एशिया पेसिफिक इंस्टीट्यूट फॉर ब्रॉडकास्टिंग डेवलपमेंट (AIBD) की स्थापना वर्ष 1977 में संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) के तत्वाधान में हुई थी। यह इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के विकास के क्षेत्र में एशिया और प्रशांत के लिए संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक आयोग (UN-ESCAP) के देश की सेवा करने वाला अद्वितीय क्षेत्रीय अंतर-सरकारी संगठन है। इशिका सचिवालय कुआलालंपुर में स्थिति और इसकी मेजबानी मलेशिया सरकार करती है। इसका उद्देश्य AIBD नीति और संसाधन विकास के माध्यम से एशिया-प्रशांत क्षेत्र में एक जीवंत और संगठित इलेक्ट्रॉनिक मीडिया वातावरण प्रदान करने के लिए अनिवार्य है।
वाराणसी से बोगीबील के बीच शुरू होगी देश की सबसे लंबी क्रूज सेवा
देश की सबसे लंबी नदी क्रूज सेवा उत्तर प्रदेश के वाराणसी और असम के बोगीबील के बीच अगले साल की शुरुआत में शुरू होगी। यह क्रूज सेवा 4000 किलोमीटर से भी लंबा सफर तय करेगी और गंगा भारत-बांग्लादेश प्रोटोकॉल मार्ग एवं ब्रह्मपुत्र नदियों से होकर गुजरेगी। बंदरगाह पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने यह जानकारी दी। सोनोवाल ने कहा कि इस क्रूज सेवा के शुरू होने से असम के लोग व्यापार एवं पर्यटन से जुड़ी आजीविका के अलावा मार्ग हम को भी बढ़ावा देने में नदी जल मार्गों का इस्तेमाल कर पाएंगे।
रतन टाटा पीटी थॉमस और करिया मुंडा बने पीएम केयर्स फंड के ट्रस्टी
- हाल ही में दिग्गज भारतीय उद्योगपति और टाटा संस के मानद अध्यक्ष रतन टाटा, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज केटी थॉमस और लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष करिया मुंडा को पीएम केयर्स फंड का ट्रस्टी बनाया गया है।
- भारत के पूर्व नियंत्रक व महालेखा परीक्षक राजीव महर्षि इंफोसिस फाउंडेशन की पूर्व अध्यक्ष सुधा मूर्ति और इंडी कॉर्प्स और पीरामल फाउंडेशन के पूर्व कार्यकारी अधिकारी आनंद शाह को पीएम केयर्स फंड के सलाहकार बोर्ड के रूप में मनोनीत किया गया।
पीएम केयर्स फंड
पीएम केयर्स फंड को पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट के रूप में रजिस्टर्ड किया गया है। पीएम केयर्स फंड का ट्रस्ट रजिस्ट्रेशन 27 मार्च 2020 पीएम केयर्स फंड को पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट के रूप में रजिस्टर्ड किया गया है। पीएम केयर्स फंड का ट्रस्ट रजिस्ट्रेशन 27 मार्च 2020 को नई दिल्ली में रजिस्ट्रेशन एक्ट 1908 के तहत कराया गया है। इस फंड को कोविड-19 महामारी के दौरान आपातकालीन राहत उपायों के हिस्से के रूप में बनाया था। इस फंड को कोविड-19 महामारी के दौरान आपातकालीन राहत उपायों के हिस्से के रूप में बनाया था।
चेक गणराज्य की लिंडा ने WTA चेन्नई ओपन 2022 का खिताब जीता
12 से 18 सितंबर 2022 तक चेन्नई में WTA (Women’s Tennis Association) चेन्नई ओपन 2022 आयोजित किया गया है। चेन्नई ओपन 2022 एक पेशेवर पहला टेनिस टूर्नामेंट है जो आउटडोर हार्ड कोर्ट पर खेला जाता है। चेक गणराज्य की 17 वर्षीय लिंडा फुहवीर्टोवा ने WTA 2022 का एकल खिताब जीता है। उन्होंने फाइनल में पोलैंड की मैंग्डा लिनेट को हराया है। युगल मुकाबले में ब्राजील की लुईसा स्टेफनी और कनाडा की गैब्रिएला डाब्रोस्की की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी ने फाइनल में रूसी टेनिस फेडरेशन कि अन्ना ब्लिंकोवा और जॉर्जिया की नातेला जालामिजे को 6-2 6-1 से हराया।
असम के एल्विस अली हजारिका नॉर्थ चैनल को पार करने वाले पूर्वोत्तर के पहले तैराक बने
हाल ही में असम के एल्विस अली हजारिका नॉर्थ चैनल को पार करने वाले पूर्वोत्तर क्षेत्र के पहले तक बन गए हैं। यह चैनल उत्तरी आयरलैंड और दक्षिणी पश्चिमी स्कॉटलैंड के बीच का जल क्षेत्र है। एल्विस और उनकी टीम ने इस जल क्षेत्र को पार करने में 14 घंटे 38 मिनट का समय लिया। इस प्रकार एल्विस नॉर्थ चैनल को पार करने वाले सबसे अधिक आयु के भारतीय तैराक भी बन गए।
दुनिया को हंसाने वाले और कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव का हुआ निधन
21 सितंबर 2022 को कॉमेडी की दुनिया के सबसे फेमस और कॉमेडियन किंग राजू श्रीवास्तव का दिल्ली के एम्स में 58 साल की उम्र में निधन हो गया है। 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट करने के दौरान राजू श्रीवास्तव को हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उन्हें तुरंत दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। जिंदगी और मौत के बीच 42 दिनों की लंबी लड़ाई लड़ने के बाद कॉमेडियन इस दुनिया को अलविदा कह दिया। राजू श्रीवास्तव जी ने अक्सर गजोधर के नाम से भी जाना जाता था,इनका जन्म 25 दिसंबर 1963 को उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था।
मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का तीसरा संस्करण किया जा रहा है आयोजित
19 से 22 सितंबर 2022 तक मुंबई के ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का तीसरा संस्करण आयोजित किया जा रहा है। तीसरा ग्लोबल फिनटेक फेस्ट हाइब्रिड मोड में आयोजित किया जा रहा है। ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का आयोजन नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, पेमेंट काउंसिल ऑफ इंडिया और फिनटेक कंजर्विस काउंसिल द्वारा किया जा रहा है। फिनटेक फेस्ट 2022 का विषय एक सतत वित्तीय दुनिया बनाना है।
अडानी समूह देश की दूसरी सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी बनी
अंबुजा सीमेंट्स और एसीसी लिमिटेड के अधिग्रहण को अंतिम रूप देने के बाद अडानी समूह देश की दूसरी सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी बन गई है। 1.8 7 नागपुर रोड पर से अधिक के बाजार मूल्य के साथ अल्ट्राटेक सीमेंट सबसे बड़ी कंपनी है। अंबुजा सीमेंट्स और एसीसी का अधिग्रहण अडानी समूह द्वारा अब तक का सबसे बड़ा अधिग्रहण है और बुनियादी ढांचे और सामग्री के क्षेत्र में भारत का अब तक का सबसे बड़ा अधिग्रहण है।
Pingback: 23 September 2022 Current Affairs - Uttarakhand GK
Pingback: 24 September 2022 Current Affairs - Uttarakhand GK