22 July 2022- Current Affairs: प्रतिदिन के करेंट अफेयर्स की सीरीज में इस पोस्ट “22 July 2022- Current Affairs ” में करेंट अफेयर्स हिन्दी में उपलब्ध करवाये जा रहें हैं। उत्तराखण्ड की प्रतियोगी परीक्षाओं करेंट अफेयर्स से प्रश्न पूछे जाते हैं इस पोस्ट “22 July 2022- Current Affairs ” के माध्यम से तैयारी कीजिए सभी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स की-
कर्नाटक, मणिपुर और चंडीगढ़ नीति आयोग के इंडिया इनोवेशन इंडेक्स 2021 में शीर्ष पर
21 जुलाई, 2022 को नीति आयोग द्वारा जारी इंडिया इनोवेशन इंडेक्स 2021 के तीसरे संस्करण में कर्नाटक, मणिपुर और चंडीगढ़ ने अपनी-अपनी श्रेणियों में शीर्ष स्थान हासिल किया है। यह सूचकांक नीति आयोग द्वारा ’इंस्टीयूट फॉर कॉम्पिटीटिवनेस’ के सहयोग से जारी किया जाता है।
प्रमुख राज्यों की श्रेणी
कर्नाटक
तेलंगाना
हरियाणा
पूर्वोत्तर और पहाड़ी राज्यों की श्रेणी
मणिपुर
उत्तराखण्ड
मेघालय
केन्द्र शासित प्रदेशों और शहर राज्यों की श्रेणी
चंडीगढ़
दिल्ली
अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह
इंडिया इनोवेशन इंडेक्स क्या है?
नीति आयोग और प्रतिस्पर्धा संस्थान द्वारा तैयार किया गया, इंडिया इनोवेशन इंडेक्स देश के इनोवेशन इकोसिस्टम के मूल्यांकन और विकास एक विस्तृत साधन है। यह राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को उनके नवाचार प्रदर्शन पर क्रम में रखता है ताकि उनके बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बनी रहती है।
केंद्र सरकार ने MSP व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए किया संजय अग्रवाल समिति का गठन
केंद्र सरकार ने तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को वापस लेने के आठ महीने बाद फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की ’अधिक असरदार एवं पारदर्शी’ व्यवस्था के निर्माण के लिए एक समिति का गठन कर दिया है। एमएसपी समिति का प्रमुख पूर्व कृषि सचिव संजय अग्रवाल को बनाया गया है।
न्यूनतम समर्थन मूल्य
MSP वह दर है जिस पर सरकार किसानों से फसल खरीदती है और यह किसानों से फसल खरीदती है और यह किसानों की उत्पादन लागत से कम-से-कम डेढ़ गुना अधिक होती है। न्यूनतम समर्थन मूल्य किसी भी फसल के लिये वह ’न्यूनतम मूल्य’ है, जिसे सरकार किसानों के लिये लाभकारी मानती है और इसलिये इसके माध्यम से किसानों को ’समर्थन’ करती है।
भारत और नामीबिया ने कुना राष्ट्रीय उद्यान में चीता लाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
- भारत और नामीबिया ने वन्यजीव संरक्षा और सतत जैव-विविधता उपयोग संबंधी समझौता-ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौता-ज्ञापन में दोनों देशों के बीच वन्यजीव संरक्षण और सतत जैव-विविधता पर जोर दिया गया है।
- भारत और नामीबिया के बीच एक समझौता ज्ञापन का उद्देश्य लगभग सात दशकों के बाद देश में चीतों को वापस लाना है। मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में पहल आठ चीतों को 15 अगस्त तक पहुंचने की उम्मीद है।
हेनले पासपोर्ट सूचकांक 2022 Q3 हुआ जारी
हाल ही में जारी सबसे शक्तिशाली रिपोर्ट ’हेनले पासपोर्ट सूचकांक 2022 Q3’ में भारत का 87वां स्थान दिया गया है। इस प्रकार भारत के पास दूनिया भरत में 60 गंतव्यों के लिए वीजा-मुक्त पहुँच है। मौजूदा रैंकिग वर्ष 2022 की तीसरी तिमाही के लिये है।
वैश्विक रैंकिंग
जापान सूचकांक में शीर्ष पर है। सिंगापुर रैंकिग में दूसर स्थान पर है। जापान के पास दुनिया भारत में 193 गंत्वयों के लिये वीजा मुक्त पहुँच है। अफगानिस्तान (112वां स्थान) और इराक (111वां स्थान) ’सबसे खराब पासपोर्ट रखने वाले की श्रेणी में बने हुए हैं
सूचकांक के बारे में
’हेनले पासपोर्ट इंडेक्स’ दुनिया के सभी पासपोर्टों की मूल रैकिंग है, जो यह बताता है कि किसी एक विशेष देश का पासपोर्ट धारक कितने देशों में बिन पूर्व वीजा के यात्रा कर सकता है।
भारतीय नौसेना की पहली नौसेना नवाचार और स्वदेशीकरण संगोष्ठी ’स्वावलंबन’ का किया गया आयोजन
- नौसेना नवाचार और स्वदेशीकरण संगठन की पहली संगोष्ठी ’स्वावलंबन’ 18-19 जुलाई 2022 को नई दिल्ली में आयोजित हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्य अतिथि के रुप में इस अवसर पर उपस्थित थे। माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संगोष्ठी में विशिष्ट अतिथि थे।
- नौसेना नवाचार और स्वदेशीकरण संगठन- प्राद्योगिकी से सम्बधित अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिये रक्षा मंत्रालय द्वार वर्ष में लॉन्च किया गया। इसका उद्देश्य आत्मनिर्भर भारत के विजन को ध्यान में रखते हुए रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लिये नवाचार और स्वदेशीकरण को बढ़ावा देना। यह अंतिम उपयोगकर्ताओं के लिय अकादमिक और उद्योग के साथ बातचीत करने हेतु समर्पित संरचनाएं स्थापित करेगा।
ग्लोबल ऊर्जा पुरस्कारः भारतीय मूल के राजशेखर ने जीता वैश्विक ऊर्जा पुरस्कार
- भारतीय मूल के प्रोफेसर कौशिक राजशेखर ने वैश्विक ऊर्जा पुरस्कार जीता है। राजशेखर हयूस्टन विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग के प्रोफेसर है। उनको ये पुरस्कार बिजली उत्पादन उत्सर्जन को कम करते हुए परिवहन विद्युतीकरण और ऊर्जा दक्षता प्रौद्योगिकियों में उत्कृष्ट योगदान के लिय दिया गया है।
- ग्लोबल एनर्जी एसोसिएशन द्वारा दिऐ जाने वाले इस सम्मान के लिए इस वर्ष 43 देशों के रिकॉर्ड 119 में केवल तीन लोगों का चयन किया गया था। ये पुरस्कार समारोह 12-14 अक्टूबर को मास्को में रूसी ऊर्जा सप्ताह के दौरान आयोजित किया जाएगा।
राष्ट्रीय ध्वज दिवसः 22 जुलाई
भारत हर साल 22 जुलाई, को राष्ट्रीय ध्वज दिवस मनाता है। इसी दिन 1947 में तिरंगे को भारत के राष्ट्रीय ध्वज के रुप में अपनाया गया था। भारत के राष्ट्रीय ध्वज को अपनाने के लिए 22 जुलाई, 1947 को दिल्ली के संविधान हॉल में भारतीय संविधान सभा के सदस्यों द्वारा चर्चा की गई थी। पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा भारत के राष्ट्रीय ध्वज के रुप में तिरंगे को अपनाने का प्रस्ताव रखा गया था।
राष्ट्रीय ध्वज दिवस के बारे में मुख्य तथ्य
- संविधान सभा ने 22 जुलाई 1947 को तिरंगे को उसके वर्तमान स्वरुप में मनाया।
- बैठक के दौरान यह प्रस्तावित किया गया था कि भारतीय राष्ट्रीय ध्वज ’’समान अनुपात मे गहरे केसरिया, सफेद और गहरे रंग का क्षैतिज तिरंगा हो।’’
- यह भी प्रस्तावित किया गया था कि केंद्र में सफेद की ताकत और साहस का प्रतिनिधित्व करता है, वहीं सफेद मध्य बैंड शांति और सच्चाई का दर्शाता है और नीचे का हरा रंग भूमि की वृद्धि, उर्वरता और शुभता का दर्शाता है।
- स्वतंत्र भारत में पहली बार भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 16 अगस्त, 1947 को लाल किले पर अपनाया गया था।
- भारत के राष्ट्रीय ध्वज को भारतीय स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वैंकेया ने डिजाइन किया था। प्रारंभिक ध्वज डिजाइन में, वैकेंया ने अशोक चक्र के बजाय एक चरखा खींचा था।
- महात्मा गांधी ने पहली बार 1921 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को तिरंगे झंडे का प्रस्ताव रखा गया था।
- 23 जून, 1947 को गठित संविधान सभा समिति द्वारा भारत के राष्ट्रीय ध्वज में चरखे को अशोक चक्र से बदल दिया गया था।
- भारत सरकार ने 26 जनवरी 2002 को भारतीय ध्वज संहिता में संशोधन किया, जिससे लोगों को अपन घरों और कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अनुमति मिली।
Pingback: 23 July 2022: Current Affairs - Uttarakhand GK