21 September 2022 Current Affairs – उत्तराखण्ड की UKSSSC/UKPCS द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं तथा देश की सभी परीक्षाओं में जिनमें करेंट अफेयर्स (21 September 2022 Current Affairs ) से सम्बधित प्रश्न पूछे जाते हैं उन सभी परीक्षाओं के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स (21 September 2022 Current Affairs ) हिन्दी में सभी के लिये। तो पढ़िये “21 September 2022 Current Affairs ”तथा तैयारी कीजिए इस पोस्ट के माध्यम से-
20 सितंबर को मनाया गया रेलवे पुलिस बल का स्थापना दिवस
- भारत में प्रतिवर्ष 20 सितंबर को ’रेलवे पुलिस बल का स्थापना दिवस’ के रुप में मनाया जाता है। आरपीएफ एक केंद्रीय सशस्त्र बल है, जो रेल मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन कार्य करता है। आरपीएफ का इतिहास वर्ष 1882 का है जब विभिन्न रेलवे कंपनियों ने रेलवे संपत्ति की सुरक्षा के लिये अपने स्वयं के गार्ड नियुक्त किये हैं।
- रेलवे पुलिस बल को वर्ष 1957 में संसद के अधिनियम द्वारा एक वैधानिक बल घोषित किया गया, जिसे 20 सितंबर, 1985 केा भारत संघ के एक सशस्त्र बल के रुप में घोषित किया गया था। रेलवे संपत्ति की सुरक्षा की जिम्मेदारी आरपीएफ को सौंपी गई है। वर्तमान में रेलवे पुलिस बल के महानिदेशक संजय चंदर है।
संयुक्त अरब अमीरात नवंबर में पहला चंद्र रोवर राशिद करेगा लॉन्च
नवंबर 2022 में संयुक्त अरब अमीरात चंद्रमा पर अपना प्रथम रोवर भेजेगा। रोवर का नामकरण राशि दुबई के सत्तारूढ़ परिवार के नाम पर किया गया है। इसे नवंबर में अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित केनेडी अंतरिक्ष स्टेशन से रवाना किया जाएगा। रोवरको फॉल्कन 9 स्पेसएक्स रॉकेट के जरिए चंद्रमा पर भेजा जाएगा। यह अभियान सफल रहने पर यह भी चंद्रमा की सतह पर अंतरिक्ष यान उतारने वाले देशों अमेरिका रूस और चीन की सूची में शामिल हो जाएगा।
सिक्किम में मनाया गया पांग ल्हबसोल फेस्टिवल
- हाल ही में सिक्किम में पांग ल्हबसोल फेस्टिवल मनाया गया है। पांग ल्हबसोल सिक्किम के सबसे लोकप्रिय सांस्कृतिक वालों में से एक है। यह त्यौहार तीसरे सबसे ऊंचे पर्वत कंचनजंगा पर्वत को सम्मान और श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है।
- ऐसी मान्यता है कि यहां बौद्ध धर्म के प्रसार में पर्वत देवता ने सक्रिय भूमिका निभाई थी। ल्हात्सुन चेम्पो (सिक्किम में बौद्ध धर्म के प्रमुख प्रचारक) की हस्तलिखित जीवनी के अनुसार, पर्वत देवता द्वारा भेजे गए दिव्य दर्शन ने उन्हें डेमाजोंग के लिए निर्देशित किया था। डेमाजोंग को Hidden valley of rice भी कहा जाता है।
- सिक्किम की रक्षा के लिए पांग ल्हब्सोल में पर्वत देवता का आवाहन किया जाता है। हर साल तिब्बती चंद्र कैलेंडर के 7वें महीने के 15वें दिन पांग ल्बहसोल का उत्सव मनाया जाता है।
- अंग्रेजी कैलंडर के हिसाब से यह अगस्त-सितंबर के बीच में कहीं आता है। कार्निवल, सांस्कृतिक प्रदर्शन, लामा योद्धा नृत्य, सिक्किमी व्यंजन इस त्योहार के कुछ प्रमुख आकर्षण है।
32 वर्षों की शानदार सेवा के बाद भारतीय नौसेना से रिटायर हुआ आईएनएस ’अजय’
19 सितंबर 2022 को तकरीबन 32 बरस की शानदार सेवा के पश्चात आई एन एस अजय को सेवा मुक्त कर दिया गया है। आई एन एस अजय की सेवा मुक्ति से संबंधित समारोह पारंपरिक तरीके से मुंबई के नवल डॉकयार्ड में आयोजित किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज नौसैनिक पताका और जहाज के डिकमिश्निंग पेमेंट को आखिरी बार सूर्यास्त के समय उतारा गया था जो कि जहाज की कमीशन सेवा के अंत का प्रतीक था। इसे अजय को पनडुब्बी के नाम से भी जाना जाता।
INS अजय
यह एक पनडुब्बी रोधी जहाज है जिसे 24 जनवरी 1990 को तत्कालीन सोवियत संघ के जॉर्जिया में कमीशन किया गया था। यह प्रारंभ में फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग महाराष्ट्र नौसेना क्षेत्र के संचालन नियंत्रण के तहत देश में 23वें पेट्रोल वेसल स्क्वाड्रन का हिस्सा था। जहाज 32 से अधिक वर्षों से सक्रिय तौर पर नौसैनिक सेवाएं प्रदान कर रहा था।
बांग्लादेश ने नेपाल को हराकर सैफ महिला फुटबाल चैंपियनशिप पहली बार जीती
19 सितंबर 2022 को काठमांडू नेपाल में बांग्लादेश ने नेपाल को 3-1 से हराकर सैफ महिला फुटबॉल चैंपियनशिप 2022 का खिताब जीता है। यह बांग्लादेश का पहला किताब है। यह इसका छठा संस्करण था। भारत ने अब तक 5 बार इस का खिताब जीता है और यह हर 2 साल में आयोजित किया जाता है।
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने नई दिल्ली में अखिल भारतीय पुलिस जूडो क्लस्टर का किया उद्घाटन
19 सितंबर 2022 को केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम परिसर में अखिल भारतीय पुलिस जूडो कलर्स पर 2022 के सातवें संस्करण का उद्घाटन किया है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल द्वारा आयोजित किया जा रहा है यह कार्यक्रम 19 से 24 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा।
मणिपुर के मुख्यमंत्री ने जनता की शिकायतों को दूर करने के लिए ”सीएम दा हैसी वेब पोर्टल” लांच किया
हाल ही में मणिपुर के मुख्यमंत्री नरेंद्र सिंह ने लोगों की शिकायतों का निवारण करने के लिए और भ्रष्टाचार से संबंधित मुद्दों को हल करने के लिए एक वेब पोर्टल सीएम दा हैसी लॉन्च किया है। जनता के पोर्टल में अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है। इस पोर्टल के माध्यम से शिकायतकर्ता अपनी शिकायतों की स्थिति भी देख सकते हैं। होटल पर भ्रष्टाचार विरोधी प्रकोष्ठ के लिए फोन नंबर भी उपलब्ध करवाए गए हैं।
गुजराती फिल्म “छैलो शो” भारत की ऑस्कर 2023 में ऑफिशल एंट्री
निर्देशक पैनलिंग की गुजराती फिल्म छैलो शो अगले साल होने वाले ऑस्कर पुरस्कार 2023 समारोह में भारत की तरफ से आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में भेजने का फैसला किया गया है। फिल्म को भारत की तरफ से बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए भेजा गया है।
चीन में वैज्ञानिकों ने बनाया दुनिया का पहला क्लोन जंगली आर्कटिक भेड़िया “माया”
- आर्केटिक भेड़िए को बचाए रखने के लिए चीन के बीजिंग स्थित जीन फर्म की ओर से दुनिया में पहली बार एक जंगली आर्कटिक भेड़िया का सफलतापूर्वक क्लोन बनाया गया है। उसका नाम माया रखा गया है।
- इसे आर्कटिक को वुल्फ के रूप में भी जाना जाता है। यह कनाडा के क्वीन एलिज़ाबेथ द्वीप दीप समूह के हाई आर्कटिक टुंड्रा का मूल निवासी है। माया की दाता कोशिका एक जंगली मादा आर्कटिक भेड़िये की त्वचा के नमूने से आई थी, जिसे कनाडा से हर्बिन पोलरलैंड लाया गया था।
- जीवित जीवो की क्लोनिंग बनाने की प्रक्रिया का उपयोग पहली बार 1996 में एक स्कॉटिश वैज्ञानिक द्वारा एक जानवर बनाने के लिए किया गया था। पहली बार एक डोली नाम की भेड़ बनाई गई थी।
Pingback: 22 September 2022 Current Affairs - Uttarakhand GK