20 September 2022 Current Affairs – उत्तराखण्ड की UKSSSC/UKPCS द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं तथा देश की सभी परीक्षाओं में जिनमें करेंट अफेयर्स (20 September 2022 Current Affairs ) से सम्बधित प्रश्न पूछे जाते हैं उन सभी परीक्षाओं के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स (20 September 2022 Current Affairs ) हिन्दी में सभी के लिये। तो पढ़िये “20September 2022 Current Affairs ”तथा तैयारी कीजिए इस पोस्ट के माध्यम से-
18 सितंबर को मनाया गया विश्व बाँस दिवस
- प्रतिवर्ष 18 सितंबर को विश्व बाँस दिवस मनाया जाता है। विश्व बाँस दिवस 2022 की थीम “Bamboo for Green Life and Sustainable Development” है। यह दिन के बाँस के लाभों के बारे में जागरूकता के प्रसार और रोजमर्रा के उत्पाद में इसके उपयोग को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।
- विश्व बाँस संगठन का उद्देश्य प्राकृतिक संसाधन एवं पर्यावरण की सुरक्षा के लिए इसके स्थाई को सुनिश्चित करने हेतु दुनिया भर के क्षेत्रों में नए उद्योगों के लिए बाँस की खेती को बढ़ावा देना, साथ ही सामुदायिक आर्थिक विकास हेतु स्थानीय रूप से पारंपरिक उपयोगों बढ़ावा देना है।
- बांस संगठन की स्थापना वर्ष 2005 में हुई थी और इसका मुख्यालय एंटवर्प (बेल्जियम) में है।
उत्तर प्रदेश विधानमंडल सत्र में महिला सदस्यों के लिए पहली बार एक दिन किया गया आरक्षित
19 सितंबर 2022 को उत्तर प्रदेश विधान मंडल का मानसून सत्र लखनऊ में शुरू हुआ है। इस सत्र के दौरान पहली बार विधानसभा में 22 सितंबर को महिला विधायकों के लिए एक दिन आरक्षित किया गया है। देश में यह अपनी तरह का पहला प्रयास है। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने बताया कि 22 सितंबर 2022 को प्रश्नकाल के बाद महिला प्रतिनिधि महिलाओं से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करेगी। प्रत्येक महिला सदस्य को कम से कम 3 मिनट और अधिकतम 8 मिनट बोलने का अवसर मिलेगा। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की वर्तमान विधानसभा में 47 तथा विधान परिषद में 6 महिलाएं सदस्य हैं।
देवेंद्र झाझरिया मोरक्को में विश्व पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रजत पदक जीता
15 से 17 सितंबर 2022 तक विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स प्रतियोगिता 2022 का आयोजन मोरक्को में किया गया है। भारतीय बाला बैंक किलाड़ी देवेंद्र झाझरिया ने विश्व और पैरा एथलेटिक्स ग्रांप्री प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया है। पैरा ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता देवेंद्र 60.97 मीटर की दूरी पर वाला खेल कर रजत पदक जीता। वहीं भारत के ही एथलेटिक अजीत कुमार ने 64 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो हासिल कर स्वर्ण पदक जीता है।
महाराष्ट्र में बनाया जाएगा नीति आयोग की तर्ज पर एक राज्यस्तरीय संस्थान
18 सितंबर 2022 को महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने समग्र डेटा विश्लेषण और विभिन्न क्षेत्रों में गहन अध्ययन के बाद निर्णय लेने के लिए राज्य में नीति आयोग की तर्ज पर एक संस्थान स्थापित किए जाने की घोषणा की है। इससे कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, पर्यावरण जैसे क्षेत्र में महत्वपूर्ण परिवर्तन लाने में मदद मिलेगी। नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी व अन्य विशेषज्ञों ने कल एक प्रस्तुतीकरण दिया। यह प्रस्तुतीकरण नीति आयोग द्वारा महाराष्ट्र को विभिन्न क्षेत्रों में परिवर्तन लाने के लिए सहायता देने जाने से संबंधित था।
जापान में नानमाडोल तूफान ने दी दस्तक
महा विनाशकारी तूफान नानमाडोल ने जापान में दस्तक दे दी है। जापान के मौसम विभाग ने देश की तरफ बढ़ रहे इस महाविनाशकारी तूफान को लेकर एक विशेष चेतावनी जारी की है। इस तूफान को दूसरा सबसे शक्तिशाली तूफान माना जा रहा है। इसके चलते दक्षिणी क्यूशू क्षेत्र के कागोशिमा, कुमामोटो और मियांजाकी में रहे लोगों को खतरा पैदा हो गया है। माना जा रहा है कि पिछले दशकों के मुकाबले यह जापान के लिए सबसे विनाशकारी तूफान हो सकता है।
नानमाडोल
अमेरिकी नौसेना के ज्वाइंट टायफून वार्निंग सेंटर द्वारा एक सुपर टाइफून के रूप में वर्गीकृत किया गया है। इसका अर्थ यह है कि यहां पर है विनाशकारी उष्णकटिबंधीय तूफान होने की क्षमता रखता है। जॉइंट टाईफून वार्निंग सेंटर (JTWC) द्वारा 1 मिनट के निरंतर हवाओं का उपयोग करके टाईफून को 5 चरणों में विभाजित किया जाता है। नानमाडोल के जल्द ही टोक्यो पहुंचना का अनुमान है। दक्षिण क्यूसू में 400 मिमी बारिश और 235 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका जताई जा रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 साल की माता पिता का नाम आशा रखा
मध्य प्रदेश के श्योपुर में कूनो नेशनल पार्क में अफ्रीकी देश नामीबिया से लाए गए 8 चीतों के नाम सामने आए हैं। 8 जिलों के नाम ओबान, फ्रेडी, सावन्नाह, आशा, सिबली, सैसा और साशा है। एक मादा चीते का नाम आशा प्रधानमंत्री मोदी ने रखा है जबकि बाकी चीतों के नाम नामीबिया में ही रखे गए थे।
बेंगलुरु ने मुंबई सिटी को हराकर जीता पहला डूरंड कप
18 सितंबर 2022 को कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में बेंगलुरु फुटबॉल क्लब ने मुंबई सिटी फुटबॉल क्लब को 2-1 से हराकर अपना पहला डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट खिताब जीता। दुनिया का तीसरा सबसे पुराना और एशिया का सबसे पुराना फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड का पहली बार बार 1888 में डगशाई (हिमाचल प्रदेश) में आयोजित किया गया था और इसका नाम मोर्टिमर डूरंड के नाम पर रखा गया था जो उस समय भारत के प्रभारी विदेशी सचिव थे।
कजाकिस्तान ने अपनी राजधानी का नाम फिर से अस्ताना रखा
हनी में कजाखस्तान ने अपने देश की राजधानी नोट सुल्तान का नाम बदल कर फिर से अस्ताना रख दिया है। दरअसल पहले नूरसुल्तान को अस्ताना के नाम से ही जाना जाता था। ऐसे में देश की राजधानी के नाम बदलने की बहुत पहले से मांग की जा रही थी। अब कजाकिस्तान के राष्ट्रपति ने राजधानी का नाम बदलने और अपने कार्यकाल को बढ़ाकर 7 साल करने के सविधान संशधनों पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।
राजधानी का नामकरण
इसने राजधानी का नाम नूरसुल्तान से अस्ताना में बदलने के लिए संवैधानिक संशोधन भी पारित किया। 1991 में एक स्वतंत्र देश बनने के बाद कजाकिस्तान ने 1997 ने अपनी राजधानी को अल्माटी से अस्ताना स्थानांतरित कर दिया। सोवियत काल में अस्ताना को त्येलिनोग्राड कहा जाता था। बाद में जब कजाखस्तान के पहले राष्ट्रपति नूरसुल्तान नजरबायेव ने 2019 में लगभग 30 वर्षों तक सत्ता में रहने के बाद इस्तीफा से दे दिया तो उनके उत्तराधिकारी का कसीम जोमार्ट टोकायेव ने पूर्व नेता के सम्मान में अस्ताना का नाम बदलकर नूर सुल्तान कर दिया था।
बिहार और उड़ीसा के बाद झारखंड का सुरक्षा एटलस आज प्रकाशित करने वाला तीसरा राज्य बना
पूर्वी भारत में बिहार और उड़ीसा के बाद झारखंड की सा राज्य बन गया है जिसने ग्रामीण क्षेत्रों के लिए खाद्य सुरक्षा एटलस उपलब्ध कराया है। उड़ीसा और बिहार ने 2018 में अपना एड्रेस लांच किया था। यहां टेलर राज्य में खाद्य सुरक्षा की स्थिति के मानचित्रण की दिशा में एक प्रयास है। इसे दिल्ली स्थित इंस्टीट्यूट फॉर ह्यूमन डेवलपमेंट ने इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट आफ डेवलपमेंट रिसर्च मुंबई की सूत पहल के तहत तैयार किया गया है।
भारत चीन को पीछे छोड़ श्रीलंका का सबसे बड़ा द्विपक्षीय ऋणदाता बना
हाल ही में भारत श्रीलंका का सबसे बड़ा द्विपक्षीय ऋणदाता देश बन गया है। इस मामले में उसने चीन को पीछे छोड़ दिया है। भारत ने 2022 के 4 महीनों में श्रीलंका को 96 करोड़ 80 लाख अमेरिकी डॉलर का ऋण दिया है। वर्ष 2017-2021 के दौरान पिछले 5 वर्षों से चीन श्रीलंका का सबसे बड़े विपक्षी अन्नदाता था।