20 June 2022: Current Affairs

Please Follow and Subscribe

20 June 2022- Current Affairs : आगामी सभी परीक्षायें जिनमें कि प्रतिदिन के करेंट अफेयर्स के प्रश्न पूछे जाते है, उन सभी परीक्षाओं के लिये इस पोस्ट ’20 June 2022- Current Affairs’ के माध्यम से महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स उपलब्ध करवाया जा रहा है। (20 June 2022- Current Affairs)

हाम्जा आब्दी बर्रे बने सोमालिया के नए प्रधानमंत्री

हाल ही में सोमालिया के राष्ट्रपति हसन शेख मोहम्मद ने हमजा अब्दी बर्रे को प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है। अर्ध-स्वायतत् राज्य जुबालैंड के 48 वर्षीय हमजा अब्दी बर्रे ने मोहम्मद हुसैन रोबले की जगह ली।

लद्दाख के हानले में देश का पहला डार्क स्काई स्थापित किया गया

हाल ही में लद्दाख के हानले में चांगथांग वन्यजीव अभयारण्य का एक हिस्सा भारत का पहला डार्क स्काई रिजर्व बनने के लिए तैयार है। इसे हानले डार्क स्काई रिजर्व घोषित किया जायेगा।

डार्क स्काई रिजर्व

यह एक संरक्षित क्षेत्र है जो सभी रुपों में प्रकाश प्रदूषण को कम करने या समाप्त करने के लिए रात के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। ’डार्क स्काई सेंचुरी’ में ऊर्जा खर्च किए बिना और दूसरे क्षेत्रों को प्रदूषित किए बगैर जरूरत के हिसाब से प्रकाश की प्राकृतिक व्यवस्था होती है। यहां रात को स्वाभाविक तौर पर अंधेरा और सितारों की प्राकृतिक रोशनी होती है।

”भारतीय संविधानः अनकही कहानी’’ का किया विमोचन

18 जून, 2022 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राम बहादुर राय की पुस्तक ’भारतीय संविधानः अनकही कहानी’ का विमोचन किया है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि संविधान बनाने वालों ने भारत की आत्मा समझी।

भारत में होने वाले फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप का शेडयूल हुआ जारी

  • हाल ही में फीफा ने अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 के कार्यक्रम की घोषणा की है। इसका आयोजन भारत में किया जायेगा। आधिकारिक तौर पर ड्रा 24 जून, 2022 को होने वाला है।
  • इसका सेमीफाइनल गोवा के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होगा, जबकि फाइनल मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में 30, अक्टूबर 2022 को खेला जायेगा।

फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स ने पाकिस्तान को ’ग्रे लिस्ट’ से हटाने का किया फैसला

जून, 2022 में फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स ने जर्मनी के बर्लिन में तीन दिन चले अधिवेशन में पाकिस्तान को बड़ी राहत दी है। उसने पाकिस्तान को ’ग्रे लिस्ट’ से हटाने का फैसला किया है। FATF अक्टूबर, 2022 में पूर्ण सत्र के दौरान इसकी आधिकारिक घोषणा कर सकता है।

फाइनेंशियल टास्क फोर्स (FATF)
  • यह एक अंतर-सरकारी निकाय है जिसे 1989 में पेरिस में 1989 के जी7 सम्मेलन के दौरान स्थापित किया गया था। 9/11 हमलों के बाद अक्टूबर 2001 में FATF ने आतंकवादी वित्तपोषण से निपटने के प्रयासों को शामिल करने के लिये अपने जनादेश का विस्तार किया।
  • FATF मे वर्तमान में 37 सदस्य क्षेत्राधिकार और दो क्षेत्रीय संगठन (यूरोपीय आयोग व खाड़ी सहयोग परिषद) शामिल हैं, जो दुनिया के सभी हिस्सों में सबसे प्रमुख वित्तीय केंद्रो का प्रतिनिधित्व करते हैं। भारत 2010 से एफएटीएफ का सदस्य है।
  • ठसका सचिवालय पेरिस में आर्थिक सहयोग और विकास संगठन मुख्यालय में स्थित है।

नीरज चोपड़ा ने फिनलैंड में कुर्ताने गेम्स की भाला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता

18 जून, 2022 को टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा ने फिनलैंड मंे चल रही ट्रैक एंड एथलीट प्रतिस्पर्धाओं के आयोजन कुर्तान गेम्स में जैवलिन थ्रो का गोल्ड मैडल जीता है। उन्होंने 86.69 मीटर तक जैवलिन फेंक कर ये गोल्ड मेडल जीता।

गुजरात के कच्छ में देश की पहली बालिका पंचायत की हुई शुरूआत

  • महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में अनूठी पहल करते हुए गुजरात के कच्छ में देश की पहली बालिक पंचायत की शुरूआत हो गई। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की जल्द ही पूरे देश में बालिका पंचायत की शुरू करने की योजना है।
  • गुजरात के कच्छ जिले में कुनरिया मस्का मोटागिंया कुकमा गांव में इस पंचायत का आगात हुआ है। इसकी जिम्मेदारी 11 से 21 साल की उम्र की बालिकाओं को दी जाती है।

केम्पगोड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने भारत और दक्षिण एशिया के सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रीय हवाई अड्डे का खिताब जीता

  • बेंगलुरू के केम्पगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने स्काईट्रैक्स वर्ल्ड एयरपोर्ट पुरस्कार 2022 में भारत और दक्षिण एशिया के सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रीय हवाई अड्डे का खिताब जीता है।
  • यह पुरस्कार वैश्विक स्तर पर किए गए सर्वेक्षण में यात्रियों की प्रतिक्रिया पर आधारित है। यह सर्वेक्षण आगमन, स्थानान्तरण, सुरक्षा, आप्रवासन और प्रस्थान द्वार पर अलग-अलग व्यवस्थाओं के बारे में उपयोगकर्ताओं के अनुभव पर आधारित होता है।

रॉयटर्स इंस्टीटयूट ने जारी की डिजिटल न्यूज रिपोर्ट 2022

हाल ही में ’रॉयटर्स इंस्टीयूट’ ने डिजिटल न्यूज रिपोर्ट 2022 जारी की है। इस साल की रिपोर्ट कुल मिलाकर ग्याहरवीं, एक ब्रिटिश मार्केट रिसर्च और डेटा एनालिटिक्स फर्म, YouGuv द्वारा जनवरी/फरवरी 2022 में ऑनलाईन प्रश्नावली के माध्यम से किये गये एक सर्वेक्षण पर आधारित है। इसमें छह महाद्वीपों के 46 बाजार शामिल है।

रिपोर्ट के मुख्य बिन्दु
  1. लोग न्यूज कंटेट पर कम ही भरोसा करते हैं।
  2. लगभग सभी देशों में पांरपरिक समाचार मीडिया के प्रयोग में गिरावट आई है।
  3. स्मार्टफोन एक प्रमुख साधन बन गया है जिसमें ज्यादातर लोग सुबह सबसे पहले समाचार प्राप्त करते हैं।
  4. फेसबुक समाचारों के लिये सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाल सोशल नेटवर्क बन रहा है,।
  5. भारत में दृढ़ता से मोबाइल-केंद्रित बाजार है। सर्वेक्षण के 72 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने स्मार्टफोन के माध्यम से समाचारें तक पहुंच प्राप्त की और 35 प्रतिशत ने कम्प्यूटर के माध्यम से।

Please Follow and Subscribe

1 thought on “20 June 2022: Current Affairs”

  1. Pingback: 21 June 2022: Current Affairs - Uttarakhand GK

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *