19 September 2022 Current Affairs – उत्तराखण्ड की UKSSSC/UKPCS द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं तथा देश की सभी परीक्षाओं में जिनमें करेंट अफेयर्स (19 September 2022 Current Affairs ) से सम्बधित प्रश्न पूछे जाते हैं उन सभी परीक्षाओं के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स (19 September 2022 Current Affairs ) हिन्दी में सभी के लिये। तो पढ़िये “19 September 2022 Current Affairs ”तथा तैयारी कीजिए इस पोस्ट के माध्यम से-
UNEP ने पहले वैश्विक समुद्री पर्यटन उद्योग मंच ग्रीन फिन्स हब किया लॉन्च
पाली में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम ने 21 स्थित चैरिटी रिपोर्ट फाउंडेशन के साथ मिलकर ग्रीन फिन्स हब लांच किया। ग्रीन फिन्स हब दुनिया भर में ड्राइविंग और स्नर्कलिंग ऑपरेटर के लिए वैश्विक डिजिटल प्लेटफॉर्म है।
ग्रीन फिन्स हब
यह हब अब तक का पहला वैश्विक समुद्री पर्यटन उद्योग मंच है। यह स्थाई समुद्री पर्यटन को बढ़ावा देगा। इसके 14 देशों के लगभग 700 ऑपरेटरो से दुनिया भर में संभावित 30000 ऑपरेटरो तक पहुंचने की उम्मीद है।
ग्रीन फिन्स
ग्रीन फिल्म द रीफ-वर्ल्ड फाउंडेशन और यूनीइपी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कार्यान्वित संरक्षण प्रबंधन दृष्टिकोण हैजो समुद्री पर्यटन से जुड़े नकारात्मक पर्यावरणीय प्रभावों में औसत दर्जेकी कमी को प्रदर्शित करता है। मूल रुप से वर्ष 2004 में थाईलैंड में स्थापित ग्र्रीन फिन्स दृष्टिकोण डाइविंग और स्नॉर्कलिंग पर्यटन उद्योग में सर्वोत्तम प्रथााओं को अपनाने तथा कार्यान्वयन का समर्थन करने के लिये एक उपकरण है।
वाराणसी बनी SCO की पहली पर्यटन और सांस्कृतिक राजधानी
16 सितंबर, 2022 का समरकंद (उज्बेकिस्तान) में शंघाई सहयोग संग्ठन के राष्ट्रध्याक्षों की 22वीं बैठक में शंघाई सहयोग संगठन की पहली पर्यटन और सांस्कृतिक राजधनी नामित किया गया है। वर्ष 2022-23 के दौरान वाराणसी में कई सांस्कृतिक आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में एसीओ सदस्य देशों के विद्वान, लेखक, संगीतकार, कलाकार और मेहमानों को भी आमंत्रित किया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स नीति का किया शुभारंभ
17 सितंबर, 2022 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय लॉजिटिक्स नीति का शुभारंभ किया है। नई राष्ट्रीय माल परिवहन नीति का उद्देश्य परिवहन क्षेत्र की चुनौतियों से निपटना और कारोबार में ढुलाई की लागत को 10 प्रतिशत कम करना है। इस नीति का उद्देश्य वस्तुओं की निर्बाध आवाजाही को बढ़ावा देने के साथ ही उद्योग की प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाना है। यह नीति वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा तैयारी की गई है।
स्वाति पीरामल को फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान से किया गया सम्मानित
देश की प्रमुख वैज्ञानिक एवं उद्योगपति डॉ. स्वाति पीरामल को कारोबार एवं उद्योग विज्ञान और चिकित्सा क्षेत्र में उनके योगदान के लिए फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ’नाइट ऑफ द लीजन आफॅ द ऑनर’ से सम्मानित किया गया। फ्रांस की विदेश एवं यूरोपीय मामलों की मंत्री कैथरीन कोलोना ने भारत की अपनी यात्रा के दौराना डॉ. पीरामल को फ्रांस के सर्वोच्च नागरकि सम्मान दिया है। उन्हें इसस पहले 2012 में भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया जा चुका है।
अंडमान निकोबार द्वीप समूह भारत का पहला स्वच्छ सुजल प्रदेश किया गया घोषित
17 सितंबर, 2022 को केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अंडमान निकोबार द्वीप समूह को भारत का पहला स्वच्छ सुजल प्रदेश घोषित किया है। पोर्ट ब्लेयर के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे शेखावत ने एक समारोह में उपराज्यपाल एडमिरल डी.के. जोशी को इनका प्रमाण पत्र सौंपा। अब अंडमान और निकोबाद द्वीप समूह के सभी गांवो को हर घर जल सुविधा और खुले में शौच से मुक्त घोषित किया गया हे। देश के मुख्य भू-भाग से दूर स्थित होने पर भी इस द्वीप की उपलब्धि बाकी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं।
देश की पहली डिजिटल एड्रेस सिटी होगी इंदौर
हाल ही में देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर अब देश का पहला ऐसा शहर बनने जा रहा है, जहां हर आदमी का डिजिटल एड्रेस होगा यानि मात्र एक कोड से पूरा पता और घर की लोकेशन मिल जाएगी। सफाई मे अव्वल इंदौर अब वन नेशन वन एड्रेस के सपने को साकार करने जा रहा है। इंदौर के कुछ युवाओं ने ’पता’ नाम से एक ऐसा ऐप बनाया है, जिससे किसी भी एड्रेस को आसानी से ढूंढा जा सकता है। ’पता’ नाम का यह मोबाइल ऐप छोटे से डिजिटल एड्रेस आपके लंबे और पेचींदा एड्रेस को एक छोटे से डिजिटल एड्रेस कोड में कन्वर्ट कर देगा ताकि जब भी काई इस कोड को डाले तो उसे आपके एड्रेस की सटीक जानकारी उसे मिल जाए।
रुस ने 7वें पूर्वी आर्थिक मंज की मेजबानी की
हाल ही में रुस ने व्लादिवोस्तोक में 7वीं पूर्वी आर्थिक मंच की मेजबानी की है। यह उद्यमियों के लिये रुस के सुदूर पूर्व में अपने कारोबार का विस्तार करने हेतु मंच/फोरम है। रुस के एशियाई व्यापारिक मार्गों से रुस को जोड़ने के उद्देश्य से इस क्षेत्र को रणनीतिक रुप से विकसित किया है।
पूर्वी आर्थिक मंच
EEF की स्थापना वर्ष 2015 में RFE में विदेशी निवेश को प्रात्साहित करने के लिये की गई थी। EEF क्षेत्र में आर्थिक क्षमता, उपयुक्त व्यावसायिक परिस्थितियों और निवेश के अवसरों को प्रदर्शित करता है। चीन, दक्षिण कोरिया, जापान और भारत इस क्षेत्र के प्रमुख अभिकर्त्ता हैं, जहां चीन सबसे बड़ा निवेशक है। चीन RFE इमें चीनी बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव और पोल सी रुट को बढ़ावा देने की क्षमता को देखता है। इस क्षेत्र में चीन द्वारा किया गया निवेश कुल 90प्रतिशत है।
ऑक्सफैम इंडिया ने जारी की इंडिया डिस्क्रिमिनेशन रिपोर्ट 2022
हाल ही में ऑक्सफैम इंडिया द्वारा इंडिया डिस्क्रिमिनेशन 2022 जारी की गयी है। इसमें इस संदर्भ पर प्रकाश डाला कि भारत में महिलाएं और हाशिए के समुदाय कम क्यों कमा पाते हैं।
रिपोर्ट के महत्वपूर्ण बिंदु
भारतीय महिलाओं को नौकरी के क्षेत्र में भदभाव का सामना करना पड़ता है और समान भेदभाव और अनुभव होने पर भी पुरूषों से कम आय अर्जित कर पाती हैं। रोजगार और पुरुषों एवं महिलाओं के बीच कमाई के अंतर के लिए लैंगिक भेदभाव 90 प्रतिशत से आर्थिक जिम्मेदार हैं।
हाशिए पर रहने वाले समुदायों अनुसूचित जाति/जनजाति, जनजाति और मुस्लिम समुदाय के सदस्यों को भी भेदभाव का सामना करना पड़ता है। स्व-नियोजित अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के व्यक्ति, गैर-एससी/एसटी से 5000 रुपये कम कमाते हैं। गैर-मुसलमान से 7,000 रपये अधिक कमाते हैं।
गुजरात में होगी भारत की पहली सेमीकंडक्टर फैक्ट्री
भारत की दिग्गज कंपनी वेदांता और ताइवान की इलैक्ट्रॉनिक्स निर्माता कंपनी फॉक्सवॉन गुजरात में भारत की पहली सेमीकंडक्टर प्रोडक्शन फैक्ट्री स्थापित करेंगे। इससे गुजरात के 1.54 लाख करोड़ का निवेश मिलने वाल है। हाल ही में दोनों कंपनियों ने गुजरात सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। माना जा रहा है कि पहलेक ये फैक्ट्री महाराष्ट्र में लगने वाली थी। महाराष्ट्र में विपक्ष ने सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार को इतने बड़े निवेश को हाथ से निकल जाने देने का आरोप भी लगाया है।
क्या है सेमीकंडक्टर चिप?
सेमीकंडक्टर (अर्धचालक) ऐसी सामग्री है जिसमें कंडक्टर (सुचालक) और इंसुलेटर (कुचालक) के बीच कंडक्टिविटी होती है। सेमीकंडक्टर सामग्री में सिलिकॉन, जर्मेनियम, गैलियम और आर्सेनाइड या कैडमियम सेलेनाइड जैसे शुद्ध तत्व और यौगिक शामिल होते हैं।
Pingback: 20 September 2022 Current Affairs - Uttarakhand GK
Pingback: 21 September 2022 Current Affairs - Uttarakhand GK