18 June 2022 – Current Affairs

Please Follow and Subscribe

18 June 2022- Current Affairs : आगामी सभी परीक्षायें जिनमें कि प्रतिदिन के करेंट अफेयर्स के प्रश्न पूछे जाते है, उन सभी परीक्षाओं के लिये इस पोस्ट ’18 June 2022- Current Affairs’ के माध्यम से महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स उपलब्ध करवाया जा रहा है। (18 June 2022- Current Affairs)

17 जून को मनाया गया विश्व मरूस्थलीकरण और सूखा रोकथाम दिवस

प्रतिवर्ष 17 जून को संयुक्त राष्ट्र द्वारा विश्व मरूस्थलीकरण और सूखा रोकथाम दिवस का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष का थीम एक साथ सूखे से निपटना है।

चीन वर्ष 2028 में अंतरिच में स्थापित करेगा सौर ऊर्जा संयंत्र

हाल ही में चीन ने वष 2028 में निरंतर विद्युत प्राप्त करने के लिये अंतरिक्ष में एक सौर ऊर्जा संयंत्र शुरू करने की योजना प्रस्तुत की है। पहले चीन की यह योजना वर्ष 2030 तक अंतरिक्ष में 1 मेगावाट क्षमता का सौर ऊर्जा स्टेशन स्थापित करने की थी, हालांकि अपडेटेड प्लान के मुताबिक, वर्ष 2028 में एक सैटेलाइट लॉन्च करेगा।

यह उपग्रह 400 किमी. की ऊंचाई से अंतरिक्ष से जमीन तक वायरलेस पावर ट्रांसमिशन तकनीक का परीक्षण करेगा। यह सौर ऊर्जा को माइक्रोवेव या लेजर में बदलेगा। लेजर का उपयोग करते हुए ऊर्जा पुंजो को विभिन्न लक्ष्यों की आरे निर्देशित किया जाएगा, जिसमें गतिमान उपग्रह और पृथ्वी पर निश्चित स्थान शामिल है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में औद्योगिक डीकार्बोनाइजेशन समिट 2022 का किया उद्घाटन

16 जून 2022 को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में औद्योगिक डीकार्बोनाइजेशन समिट 2022 का उद्घाटन किया है। इस उद्घाटन के दौरान, केन्द्रीय मंत्री पर्यावरण, पारिस्थतिकी और विकास के बीच संतुलन बनाए रखने पर जोर दिया।

ऊर्जा की कमी को दूर करने के लिए ’औद्योगिक डीकार्बोनाइजेशन शिखर सम्मेलन 2022’ का उद्घाटन किया गया क्योंकि वैकल्पिर्क इंधन विकसित करना आवश्यक है। उनके मुताबिक सरकार की प्राथमिकता हरित हाइड्रोजन है।

राष्ट्रमंडल खेलों में 37 सदस्यीय टीम की अगुवाई करेंगे ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज

टोक्यो ओलंपकि के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा 28 जुलाई से 08 अगस्त, 2022 तक बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेल 2022 में 37 सदस्यीय भारतीय टीम की अगुवाई करेंगे। 16 जून को एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने इसकी घोषणा की है।

ग्लोबल पीस इंडेक्स, 2022 में भारत 135वें स्थान पर रहा

15 जून, 2022 को जारी वैश्विक शांति सूचकांक/ग्लोबल पीस इंडेक्स, 2022 के अनुसार, भारत 163 देशों में से 135वें स्थान पर है, जबकि वर्ष 2021 में भारत की रैंकिग 138वीं थी।
यह इस सूचकांक का 16वां संस्करण है। सूचकांक के अनुसार आइसलैंड दुनिया का सबसे शांतिपूर्ण और अफगानिस्तान सबसे अशांत देश है।

जस्टिस रंजना प्रकाश देसाईं होगी भारतीय प्रेस परिषद् की अध्यक्ष

उच्चतम न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई को भारतीय प्रेस परिषद् के अध्यक्ष पद के लिए चुना गया है।

उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और भारतीय प्रेस परिषद् के सदस्य प्रकाश दुबे की एक समिति ने पीसीआई अध्यक्ष के रुप में उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी है।

एपीडा द्वारा बहरीन में किया जा रहा मैंगो फेस्टिवल का आयोजन

उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और भारतीय प्रेस परिषद् के सदस्य प्रकाश दुबे की एक समिति ने पीसीआई अध्यक्ष के रुप में उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी है।

एपीडा द्वारा बहरीन में किया जा रहा मैंगो फेस्टिवल का आयोजन

13 जून से 20 जून 2022 तक कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण आम के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए बहरीन मे ‘आठ दिवसीय ’आम उत्सव’ आयोजित किया जा रहा है।
आम की सभी किस्मों को सीधे किसानों और दो किसान उत्पादक संगठनों से खरीदा गया है। बहरीन में मैंगो शो ’मैंगो फेस्टिवल 2022’ तहत भारतीय आमों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजारों का पता लगाने के लिए एपीडा की नई पहल का हिस्सा है।

तमिलनाडु ने शुरू की एनम एझुथम योजना

हाल ही में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने आठ साल से कम उम्र के छात्रों के बीच कोरोना महामारी के कारण सीखने की खाई का पाटने के लिए एनम एझुथम योजना शुरू की है। इस योजना का उद्देश्य 2025 तक मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता सुनिश्चित करना है।

भारत की जीवन प्रत्याशा बढ़कर 69.7 हुई

  • हाल ही में नमूना पंजीकरण प्रणाली द्वारा जारी आंकड़ो के अनुसार वर्ष 2015-2019 के दौरान के समसय भारत की जीवन प्रत्याशा 69.7 तक पहुंच गई है।
  • पांच साल से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर एक कारण हो सकता है, जिसके चलते भारत में जन्म के समय जीवन प्रत्याशा को बढ़ाना मुश्किल हो सकता है। हालांकि भारत की जीवन प्रत्याशा अभी भी वैश्विक स्तर पर 72.6 से नीचे बनी हुर्ह है।
  • सर्वाधिक जीवन प्रत्याशा देश की राजधानी में 75.9 वर्ष और सबसे कम छत्तीसगढ़ 95.3 वर्ष दर्ज की गई है।

इंग्लैंड ने बनाया वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर

17 जून, 2022 को इंग्लैंड की क्रिकेट टीम ने वनडे का सर्वोच्च स्कोर बना दिया है। नीदरलैंड्स के पहले मुकाबले में इंग्लिश टीम ने 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 498 जड़ डाले।
इससे पहले भी वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक स्कोर का रिकॉर्ड भी इंग्लैंड के नाम ही था। चार साल पहले इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 विकेट खोकर 481 रन बनाये थे।


Please Follow and Subscribe

1 thought on “18 June 2022 – Current Affairs”

  1. Pingback: 20 June 2022: Current Affairs - Uttarakhand GK

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *