17 September 2022 Current Affairs – उत्तराखण्ड की UKSSSC/UKPCS द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं तथा देश की सभी परीक्षाओं में जिनमें करेंट अफेयर्स (17 September 2022 Current Affairs ) से सम्बधित प्रश्न पूछे जाते हैं उन सभी परीक्षाओं के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स (17 September 2022 Current Affairs ) हिन्दी में सभी के लिये। तो पढ़िये “17 September 2022 Current Affairs ”तथा तैयारी कीजिए इस पोस्ट के माध्यम से-
16 सितंबर को मनाया गया विश्व ओजोन दिवस
- प्रतिवर्ष 16 सितंबर को विश्व ओजोन दिवस के रूप में मनाया जाता है। विश्व ओजोन दिवस 2022 की थीम मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल@35; पृथ्वी पर जीवन की रक्षा करने वाला वैश्विक सहयोग (Montreal Protocol@35: Global Cooperation Protecting Life On Earth) रखी गई है।
- 19 दिसंबर 1994 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 1987 में 16 सितंबर के दिन मॉनिटरियल प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए जाने के उपलक्ष्य में विश्व ओजोन दिवस मनाने की घोषणा की थी।
- ओजोन दिवस के आयोजन का मुख्य उद्देश्य ओजोन परत में हो रहे क्षरण के बारे में आम लोगों को जागरूक करना है और इसे संरक्षित करने के संभावित समाधनों की खोज करना है। ओजोन ऑक्सीजन के 3 परमाणु से मिलकर बनने वाली एक गैस है जो वायुमंडल में बेहद कम मात्रा में पाई जाती है।
झारखंड में एससी-एसटी और ओबीसी के लिए बड़ा रिजर्वेशन अब 77 फीसदी सीटें रिजर्व
हाल ही में झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने राज्य सरकार की नौकरियों में एससी एसटी पिछड़ा वर्ग ओबीसी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के सदस्यों के लिए 77% आरक्षण देने के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में ओबीसी आरक्षण को मौजूदा 14% से बढ़ाकर 27% कर दिया गया। साथ ही एससी एवं एसटी वर्ग के आरक्षण में 2% की वृद्धि करने का फैसला किया। मंत्रिपरिषद ने अनुसूचित जाति को 12% अनुसूचित जनजाति को 28% आरक्षण को मंजूरी दी है।
महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने की संन्यास की घोषणा
15 सितंबर 2022 को स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर ने टेनिस से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। 20 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन इस साल लंदन में लेवर कप के बाद संन्यास ले लेंगे। इन्होंने 8 विंबलडन चैंपियनशिप, 6 ऑस्ट्रेलियन ओपन, 5 यूएस ओपन और 1 फ्रेंच ओपन खिताब अपने नाम किए हैं। इसके अलावा फेडरर ने ओलंपिक खेलों में 2 पदक भी जीते हैं। उन्होंने बीजिंग 2008 में युगल में ओलंपिक स्वर्ण और लंदन 2012 में एकल में रजत पदक हासिल किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नामीबिया से लाए गए चीतों को मध्य प्रदेश की पूर्व राष्ट्रीय उद्यान में छोड़ेंगे
17 सितंबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीता परियोजना के अंतर्गत नामीबिया से लाए गए 8 चीतों को मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में चीतों को प्राकृतिक वास में छोड़ेंगे। बड़े मांसाहारी जंगली जानवरों के अंतर महाद्वीपीय स्थानांतरण की यह विश्व की पहली परियोजना है। इन चीतों को एक समझौता ज्ञापन के तहत नामीबिया से लाया गया है। यह परियोजना चीतों के प्राकृतिक वास को पुनर्जीवित करने और भारत के वन्य जीवन में विविधता लाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों का हिस्सा है। 1952 में भारत के चीतों की विलुप्त होने की घोषणा की गई थी।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद की 26 वीं बैठक की अध्यक्षता की
हाल ही में केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री सीतारमण ने मुंबई में हुई वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद की 26 वीं बैठक की अध्यक्षता की है। परिषद ने अर्थव्यवस्था के लिए प्रारंभिक चेतावनी संकेत को और उनसे निपटने की तैयारी, मौजूदा वित्तीय एवं क्रेडिट सूचना प्रणाली की दक्षता में सुधार तथा व्यवस्थित रूप से महत्वपूर्ण वित्तीय संस्थानों में शासन और प्रबंधन के मुद्दों पर जोर दिया।
वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद (FSDC)
यहां वित्त मंत्रालय के तहत एक गैर सांविधिक शीर्ष परिषद् है तथा इसकी स्थापना वर्ष 2010 में एक कार्यकारी आदेश द्वारा तय की गई थी। FSDC की स्थापना का प्रस्ताव सबसे पहले वित्तीय क्षेत्र के सुधारों पर गठित रघुराम राजन समिति (2008) द्वारा किया गया था। इसकी अध्यक्षता वित्त मंत्री द्वारा की जाती है तथा इसके सदस्यों में वित्तीय क्षेत्र के सभी नियामको के प्रमुख वित्त सचिव, आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव, वित्तीय सेवा विभाग के सचिव और मुख्य आर्थिक सलाहकार शामिल है।
नई दिल्ली में INSIGHT 2022 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का किया गया आयोजन
15 से 16 सितंबर 2022 तक हरित और स्वस्थ परिवहन हेतु सतत और अभिनव वित्त पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन INSIGHT 2022 का आयोजन नई दिल्ली में किया गया है। इसका आयोजन शक्ति फाउंडेशन द्वारा समर्थित वर्ल्ड रिसोर्स इंस्टिट्यूट इंडिया के साथ साझेदारी में किया गया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने INSIGHT 2022 कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए निजी वाहनों के इस्तेमाल में कमी लाने के प्रयास किए जाने पर बल दिया। इसके लिए उन्होंने सार्वजनिक निजी भागीदारी मोड में बिजली पर आधारित व्यावसायिक प्रबंधन वाली सार्वजनिक परिवहन प्रणाली पर जोर दिया।
छत्तीसगढ़ राज्य ने प्रदेशव्यापी “स्वच्छता ही सेवा” अभियान किया शुरू
हाल ही में छत्तीसगढ़ राज्य ने प्रदेश व्यापी स्वच्छता ही सेवा अभियान शुरू किया है। यह स्वच्छता रथ 15 सितंबर से 2 अक्टूबर 2022 तक राज्य में स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हाट बाजारों एवं गांव का भ्रमण करेगा। उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी 15 सितंबर से 2 अक्टूबर 2022 तक “स्वच्छता ही सेवा” अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य गांव में स्वच्छता हेतु जन जागरूकता लाना है।
भारत के क्षेत्र 76वे ग्रैंड मास्टर बने प्रणव आनंद
बेंगलुरु के किशोर शतरंज खिलाड़ी प्रणाम आनंद भारत के 76 वे ग्रैंड मास्टर बने हैं। उन्होंने रोमानिया के मामाइया में चल रही विश्व युवा शतरंज चैंपियनशिप में 2500 इएलओ रेटिंग के संख्या पार करके यह उपलब्धि हासिल की है। इस 15 साल के खिलाड़ी ने ग्रैंडमास्टर उपाधि हासिल करने के लिए बाकी मानदंडों को पहले ही पूरा कर लिया था। पूर्व में सबसे कम उम्र के भारतीय ग्रैंडमास्टर अभिमन्यु मिश्रा बने थे तथा भारत के प्रथम ग्रैंडमास्टर विश्वनाथ आनंद थे।
BSF नई दुनिया का पहला महिला ऊंट सवार दल किया तैयार
सीमा रक्षक बल (BSF) ने दुनिया का पहला ऊंट सवार तल तैयार किया है। 1 दिसंबर को सीमा रक्षक बल के स्थापना दिवस पर इसे सार्वजनिक किया जाएगा। इसके बाद यह दर राजस्थान और गुजरात से सटी भारत पाकिस्तान के अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात किया जाएगा।
सीमा रक्षक बल (BSF)
भारत का सीमा रक्षक बल पूरी दुनिया में सबसे बड़ा दल है, 1 दिसंबर 1965 को इसका गठन किया गया था। इस का आदर्श वाक्य “जीवन पर्यंत कर्तव्य” है और 1 दिसंबर 2022 को बीएसएफ का 58 वा दिवस स्थापना दिवस मनाया जाएगा।
बाल अधिकारों के उल्लंघन के खिलाफ शिकायतों के निवारण के लिए ऑनलाइन पोर्टल ही बलिदान को नया रूप दिया गया
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) और राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग (SCPCR) के समन्वित कामकाज एवं बाल अधिकार संरक्षण आयोग अधिनियम 2005 की धारा 13 (2) के संदर्भ में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा की गई टिप्पणियों को ध्यान में रखते हुए NCPCR “ई- बाल निदान” की पोर्टल पर सभी SCPCR तक पहुंच प्रदान करेगा। NCPCR राज्य आयोगों को यूजर आईडी और पासवर्ड उपलब्ध कराएगा ताकि वह पोर्टल पर दर्ज शिकायतों को देख सके तथा आवश्यक कार्यवाही कर सके।