17 June 2022- Current Affairs

Please Follow and Subscribe

17 June 2022- Current Affairs : आगामी सभी परीक्षायें जिनमें कि प्रतिदिन के करेंट अफेयर्स के प्रश्न पूछे जाते है, उन सभी परीक्षाओं के लिये इस पोस्ट ’17 June 2022- Current Affairs’ के माध्यम से महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स उपलब्ध करवाया जा रहा है। (17 June 2022- Current Affairs)

पहली निजी भारत गौरव रेलगाड़ी कोयम्बटूर-उत्तर से साईं नगर शिरड़ी के लिए हुई शुरू

14 जून, 2022 को भारत गौरव योजना के तहत भारत की पहली निजी ट्रेन कोयम्बटूर उत्तर (तमिलनाडु) से साईं नगर शिरड़ी (महाराष्ट्र) के लिए शुरू हुई। दक्षिण रेल सेलम के मण्डल प्रबंधक गौतम श्रीनिवास ने झंडी दिखाकर इसे रवाना किया।

साउथ स्टार रेल मार्ग पर ट्रेन संचालित करने वाली पंजीकृत सेवा प्रदात्ता कंपनी है। विषय आधारित भारत गौरव रेलगाड़ी का उद्देश्य देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और श्रेष्ठ ऐतिहासिक स्थानों का प्रदर्शन करना है।

भारत गौरव योजना

नवंबर 2021 में शुरू की गई इस योजना के तहत अब ट्रेनों में र्प्यटन के लिये तीसरे अनुभाग स्थापित किया जाएगा। अब तक रेलवे के पास यात्री अनुभाग और माल अनुभाग थे। ये नियमित ट्रेनें नहीं है जो एक समय सारिणी के अनुसार चलेंगी बल्कि आईआरसीटीसी (IRCTC) अनुसार द्वारा चलाई जा रही रामायण एक्सप्रेस की तर्ज पर संचालित की जायेंगी।

भारत ने ओडिशा तट से किया पृथ्वी-2 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण

15 जून, 2022 को भारत ने ओडिशा के चांदीपुर में सतह से सतह पर मार करने में सक्षम कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल पृथ्वी-2 का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है।

जानिए पृथ्वी-2 मिसाइल के बारे में-

पृथ्वी -2 एक स्वदेश में विकसित सतह से सतह पर मार करने वाली शॉर्ट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसकी रेंज लगभग 250-350 किमी. है और यह टन एक पेलोड ले जा सकती है। पृथ्वी-2 वर्ग एकल-चरण तरल-ईंधन वाली मिसाइल है, जिसमें 500-1000 किग्रा. की वारहेड माउंटिंग क्षमता है।

यह मिसाइल प्रणाली बहुत ही उच्च स्तर की सटीकता के साथ लक्ष्य भेदने में सक्षम है। अत्याधुनिक मिसाइल अपने लक्ष्य को भेदने के लिये कुशल प्रक्षेपवक्र के साथ एक उन्नत जड़त्वीय मार्गदर्शन प्रणाली का उपयोग करती है।

मिसाइल को 2003 में पहली बार भारत के सामरिक बल कमान में शामिल किया गया था, यह आइजीएमडीपी के तहत विकसित पहली और विकास संगठन के एकीकृत निर्देशित मिसाइल विकास कार्यक्रम के तहत किया है।

भारत, इजरायल, यूएई और अमेरिका ने बनाया नया ”I2U2 GROUP

टमेरिका के राष्ट्रपति जो बाईडेन के प्रशासन के दुनियाभरत में अमेरिकी गठबंधनों को फिर से सक्रिय एवं पुनर्जीवित करने के प्रयासों के तहत भारत, इजरायल, संयुक्त अरब अमीरात और अमेरिका का नया समह ’I2U2 ’ बनाया है।

आई2यूट अगले महीने अपना पहला ऑनलाइन शिखर सम्मेलन ’I2U2’ आयोजित करेगा। आई2यू2 से तात्पर्य ’इंडिया, इजरायल, यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका और यूएई है।

विश्व प्रतिस्पर्द्धात्मकता सूचकांक 2022 में भारत रहा 37वां स्थान पर

हाल ही में जारी विश्व प्रतिस्पर्द्धात्मकता सूचकांक 2022 में भारत ने 37वां स्थान हासिल किया है। भारत ने पिछले साल यानी 2021 में 43वां स्थान पर था। यह सूचकांक 63 अर्थव्यवस्थाओं को रैंक प्रदान करता है।

वैश्विक परफॉरमर्स

डेनमार्क
स्विटजरलैंड
सिंगापुर
अमेरिका
चीन
भारत
मंगोलिया
अर्जेंटीना
वेनेजुएला

भारत की स्टील स्लैग से निर्मित पहली सड़क का सूरत में किया गया उद्घाटन किया

केंद्रीय इस्पात मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह ने गुजरात के सूरत में शहर के साथ पत्तन को जोड़ने के लिए इस्पात स्लैग (धातु तलछट या मैल) के उपयोग से निर्मित पहली 06 लेन वाली राजमार्ग सड़क का उद्घाटन किया।

यह सड़क केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान, वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद, नीति आयोग, केंद्रीय इस्पात मंत्रालय तथा आर्सेलर, मित्तल-निप्पॉन स्टील द्वारा संयुक्त उद्यम परियोजना के रुप में विकसित किया गया है।

यह सड़क स्टील स्लैग यानी स्टील इंडस्ट्री के वेस्ट मैटेरियल से बनी है। यह सड़क 6 लेन की है, जिसके दोनों ओर तीन लेन है।

आरती प्रभाकर को अमेरिका के राष्ट्रपति के विज्ञान सलाहाकर के रुप में किया गया नियुक्त

भारतीय मूल की भौतिक विज्ञानी आरती प्रभाकर को इस सप्ताह अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन अपने वैज्ञानिक सलाहाकार के रुप में नामित करने जा रहे हैं।
आरती प्रभाकर को व्हाइट हाउस ऑफिस ऑफ साइंस एंड टेक्नोलोजी के निदेशक के रुप में नामित किया जाएगा। आरती प्रभाकर एरिक लैंडर का स्थान लेंगी। लैंडर ने 7 फरवरी, 2022 को राष्ट्रपति के विज्ञान सलाहाकार के रुप में इस्तीफा दिया था।

कैबिनेट ने 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी को दी मंजूरी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जुलाई में 5 जी स्पेक्ट्रम की नीलामी करने के दूरसंचार विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। 20 साल की वैधता अवधि के साथ कुल 72 गीगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम की नीलामी 26 जुलाई, 2022 को होगी। दूरंसचार विभाग ने नीलामी में संभावित बोलीदाताओं के लिए आवेदन आमंत्रित करते हुए एक नोटिस जारी किया है।

बेस प्राइस पर इसकी कीमत 5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। मार्च 2023 तक भारत को 5जी सर्विस मिलने लगेगी जो 4जी से 10 गुना तेज होगी।

मलेशिया सरकार ने अनिवार्य मौत की सजा को किया खत्म

मलेशिया अपनी आपराधिक न्याय प्रणाली में बड़े सुधार करने की ओर कदम उठाती दिख रही है। मलेशियाई सरकार ने हाल ही में अनिवार्य मौत की सजा को खत्म करने और अदालत के विवेक पर इसे दूसरी सजा के साथ बदलने पर सहमति व्यक्त की है।


Please Follow and Subscribe

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *