16 September 2022 Current Affairs

Please Follow and Subscribe

16 September 2022 Current Affairs – उत्तराखण्ड की UKSSSC/UKPCS द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं तथा देश की सभी परीक्षाओं में जिनमें करेंट अफेयर्स (16 September 2022 Current Affairs ) से सम्बधित प्रश्न पूछे जाते हैं उन सभी परीक्षाओं के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स (16 September 2022 Current Affairs ) हिन्दी में सभी के लिये। तो पढ़िये “16 September 2022 Current Affairs ”तथा तैयारी कीजिए इस पोस्ट के माध्यम से-

15 सितंबर को देश भर में मनाया गया अभियंता दिवस

प्रतिवर्ष देशभर में 15 सितंबर को अभियंता दिवस मनाया जाता है। अभियंता दिवस के सुविख्यात इंजीनियर डॉक्टर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या के जन्मदिन के उपलक्ष में मनाया जाता है जिन्हें आधुनिक भारत के विश्वकर्मा के रूप में जाना जाता है। वर्ष 2022 में उनकी 161 वी जयंती मनाई जा रही है।

एम विश्वेश्वरैया

इनका जन्म 15 सितंबर अट्ठारह सौ इकसठ को मैसूर कर्नाटक के मु्द्देनाहली नामक स्थान पर हुआ था। भारत सरकार ने वर्ष 1968 में उनकी जन्मतिथि को अभियंता दिवस घोषित किया था। डॉक्टर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को बांध डिजाइन के मास्टर के रूप में भी जाना जाता था। कृष्णा राजा सागर झील और बांध उनकी सबसे उल्लेखनीय परियोजनाओं में से एक है जो कर्नाटक में स्थित है। उस समय भारत में सबसे बड़ा जलाशय था। 1955 में उनके अभूतपूर्व तथा जनहितकारी उपलब्धियों के लिए उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया था। जब वह 100 वर्ष के पूरे हुए तो भारत सरकार ने उनके सम्मान में डाक टिकट भी जारी किया गया साथ ही उन्हें ब्रिटिश नाइटहुड से भी सम्मानित किया गया था।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सूरत में बायो-इथेनॉल परियोजना कार्य किया शिलान्यास

हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुजरात के सूरत में कृषक भारती कोऑपरेटिव लिमिटेड की बायो इथेनॉल प्रयोजना ‘कृभको’ हजीरा का शिलान्यास किया। कृभको को जैव-इथेनॉल परियोजना, सहकारी क्षेत्र, पर्यावरण सुधार, किसानों की आया को दोगुना करने, भारत के विदेशी मुद्रा के भंडार को बढ़ाने व ग्लोबल वॉर्मिंग की चुनौती का सामना करने की बहुआयामी अभियान की दिशा में एक सार्थक कदम है। इस परियोजना में हरिया में 2,50,000 लीटर की क्षमता वाला बायो-इथेनॉल संयंत्र स्थापित होगा जो 8.25 करोड लीटर जैव ईंधन का उत्पादन करेगा।

विनेश फोगाट विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में 2 पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनी

सरबिया मैं 14 सितंबर 2022 को भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2022 की 53 किलोग्राम वर्ग श्रेणी में कांस्य पदक जीता है। इसी के साथ विनेश फोगाट विश्व कुश्ती चैंपियनशिप की किसी भी श्रेणी में 2 पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। गौरतलब है कि इससे पूर्व विनेश फोगाट ने कजाकिस्तान में विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के 2019 के संस्करण में भी पदक जीता था।

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप

यहां संयुक्त विश्व कुश्ती नामक संगठन द्वारा आयोजित विश्व कुश्ती प्रतियोगिता है। पुरुषों का फ्री स्टाइल कुश्ती टूर्नामेंट वर्ष 1991 में शुरू हुआ जबकि महिला फ्री स्टाइल कुश्ती टूर्नामेंट को पहली बार वर्ष 1987 में आयोजित किया गया था।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रामकृष्ण मिशन के जागृति कार्यक्रम का किया शुभारंभ

15 सितंबर 2022 को केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पहली से पांचवी कक्षा के छात्रों के लिए रामकृष्ण मिशन के जागृति कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह अनूठी पहल नीति 2020 के दर्शन के अनुरूप एक बच्चे के समक्ष तत्व विकास को सुनिश्चित करने की दिशा में एक कदम है।

रामकृष्ण मिशन

19वीं सदी के रहस्यवादी रामकृष्ण परमहंस के मुख्य सचेतक और उन्होंने वर्ष 1997 में रामकृष्ण मिशन की स्थापना की थी। रामकृष्ण मिशन एक ऐसा संगठन है जो मूल्य आधारित शिक्षा संस्कृति स्वास्थ्य महिला सशक्तिकरण एवं आदिवासी कल्याण और राहत तथा पुनर्वास के क्षेत्र में काम करता है।

केंद्रीय मंत्री चंद्रशेखर तिरुपति में आज भारत के पहले लिथियम सेल उत्पादन संयंत्र का करेंगे शुभारंभ

16 सितंबर 2022 को केंद्र इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर आंध्र प्रदेश के तिरुपति में भारत के पहले नियम फेल निर्माण संयंत्र के उत्पादन पूर्व चरण का शुभारंभ करेंगे। यह अत्याधुनिक संयंत्र चेन्नई स्थित मुनोथ इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा 165 करोड रुपए के परिव्यय के साथ स्थापित किया जाएगा। यंत्र 2015 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंदिर वाले इस शहर में स्थापित दो इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण समूहों में से एक स्थित है। यहां मोबाइल फोन, सुनने योग्य और पहनने योग्य उपकरणों जैसे अन्य उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक सामानों के सेलों का उत्पादन भी किया जाएगा।

अमृत सरोवर निर्माण में शीर्ष स्थान पर रहा उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश ने अमृत सरोवर के निर्माण में देश के राज्यों में शीर्ष स्थान हासिल किया है। उत्तर प्रदेश में 8,462 अमृत सरोवरो का निर्माण किया गया है। अमृत सरोवर योजना का उद्देश्य भविष्य के लिए पानी का संरक्षण करना है। उत्तर प्रदेश देश का इकलौता राज्य है जहां अमृत सरोवर का विकास कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। मिशन अमृत सरोवर के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश दूसरे, जम्मू कश्मीर तीसरे, राजस्थान चौथे और तमिलनाडु पांचवें नंबर पर स्थित है।

अमृत सरोवर मिशन

अमृत सरोवर  मिशन 24 अप्रैल 2022 को जल संरक्षण के उद्देश्य से शुरू किया गया था। मिशन का उद्देश्य आजादी का अमृत महोत्सव के उत्सव के रूप में देश के प्रत्येक जिले में 75 जल निकायों का विकास और कार्यक्रम करना है।

भारत ने अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब जीता

हाल ही में भारत में अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता 2022 का खिताब जीता है। कोलंबो में हुए फाइनल में भारत ने नेपाल को 4-0 से पराजित किया। बॉबी सिंह गुरु सिंह कप्तान वनलापेका गुत्ते और अमर ने भारत के लिए एक-एक गोल किया। भारत ने चौथी बार यह फाइनल का खिताब जीता है। भारतीय कप्तान वनलापेका गुत्ते को टूर्नामेंट का सर्वाधिक मूल्यवान खिलाड़ी घोषित किया गया जबकि गोलकीपर साहिल को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार प्राप्त हुआ। सैफ अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ द्वारा किया जाता है।

डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में वर्ल्ड वाटर कांग्रेस और प्रदर्शनी 2022 का किया गया आयोजन

11 से 15 सितंबर 2022 तक डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में इंटरनेशनल वाटर एसोसिएशन (IWA) वर्ल्ड वाटर कांग्रेश और प्रदर्शनी 2022 का आयोजन किया गया है। इस आयोजन की थीम Water for Smart Livable Cities रही है। गौरतलब है कि IWA विश्व जल कांग्रेस और प्रदर्शनी जल पेशेवरों के लिए पूर्ण जल चक्र को कवर करने वाले वैश्विक कार्यक्रम है। IWA और डेनमार्क टेक्निकल यूनिवर्सिटी की मेजबानी में next-generation वाटर एक्शन (NGWA) का आयोजन किया जाएगा। NGWA अग्रणी विश्वविद्यालय और नवाचार केंद्रों से युवा प्रतिभाओं को शामिल करने की एक अंतरराष्ट्रीय पहल है।

तेलंगाना में स्थापित होगा भारत का पहला वानिकी विश्वविद्यालय

तेलंगाना विधानसभा ने 13 दिसंबर 2022 को वानिकी विश्वविद्यालय अधिनियम 2022 को मंजूरी दी है। वानिकी विश्वविद्यालय देश में अपनी तरह का पहला विश्वविद्यालय होगा। विश्व स्तर पर केवल रूस और चीन में 1 विश्वविद्यालय होने के नाते वानिकी का तीसरा विश्वविद्यालय होगा। विश्वविद्यालय के उद्देश्य व संसाधनों के संरक्षण और प्रबंधन के लिए योग्य वानिकी पेशेवरों का उत्पादन करना और उद्योग और घरेलू जरूरतों की मांग को पूरा करने के लिए वृक्षारोपण प्रश्नों के प्रचार के लिए अनुसंधान को बढ़ावा देना और उचित तरीके विकसित करना होगा।

तमिलनाडु में स्कूलों में शुरू हुआ सिरपी (SIRPI) कार्यक्रम

हाल ही में तमिलनाडु सरकार राष्ट्रीय कैडेट कोर की तर्ज पर सिरपी  (Student in Responsible Police initiative) नामक एक कार्यक्रम शुरू किया है। इस पहल का उद्घाटन मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने किया है। ग्रेटर चेन्नई पुलिस SIRPI इकाइयां बना रही है। इस परियोजना का उद्देश्य किशोर अपराध के मुद्दे को संबोधित करना है जो सामाजिक आर्थिक स्थिति साथियों के दबाव परिवार के समर्थन की कमी और बेरोजगार जैसे कारकों से प्रेरित है।


Please Follow and Subscribe

3 thoughts on “16 September 2022 Current Affairs”

  1. Pingback: 17 September 2022 Current Affairs - Uttarakhand GK

  2. Pingback: 19 September 2022 Current Affairs - Uttarakhand GK

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *