उत्तराखण्ड की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रतिदिन के करेंट अफेयर्स व उत्तराखण्ड सामान्य ज्ञान
- पीयूष गोयल ने राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सम्मेलन 2022 के समापन सत्र को संबोधित किया
- रुद्राक्ष पाटिल ने मिस्र में आयोजित आईएसएसएफ विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता, पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया
- ग्लोबल हैंडवाशिंग डे
- 61वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 बेंगलुरु में शुरू
- ग्रामीण महिलाओं का अंतर्राष्ट्रीय दिवस 2022
- वैश्विक भुखमरी सूचकांक 2022
16 October 2022 Current Affairs की महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स (16 October 2022 Current Affairs)
पीयूष गोयल ने राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सम्मेलन 2022 के समापन सत्र को संबोधित किया
- केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री, पीयूष गोयल ने राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सम्मेलन 2022 के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का लक्ष्य ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स (जीआईआई) में शीर्ष 10 देशों में शामिल होना है।
- उन्होंने कहा कि भारत ने 2015 में 81वें स्थान से 2022 में 40वें स्थान पर पहुंच गया है ,जो की एक उल्लेखनीय उपलब्धि है।
- राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सम्मेलन 2022 का विषय: ज्ञान अर्थव्यवस्था के विकास को उत्प्रेरित करने के लिए आईपी पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ बनाना(Strengthening IP Ecosystem for catalysing the growth of Knowledge Economy)
रुद्राक्ष पाटिल ने मिस्र में आयोजित आईएसएसएफ विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता, पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया
- 18 साल के रुद्राक्ष बालासाहेब पाटिल ने 14 अक्टूबर 2022 को आईएसएसएफवर्ल्ड चैंपियनशिप में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
- इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (आईएसएसएफ) विश्व चैंपियनशिप राइफल / पिस्टल का आयोजन मिस्र के काहिरा में 12 -25 अक्टूबर 2022 तक किया जा रहा है।
- स्वर्ण पदक मैच में, उन्होंने इटली के डैनिलो डेनिस सोलाज़ो को 17-15 से हराया और 2024 पेरिस ओलंपिक में भी जगह बनाई।
इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (आईएसएसएफ)
- यह एक अंतरराष्ट्रीय निकाय है जो अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग को नियंत्रित करता है।
- इसकी स्थापना 1907 में इंटरनेशनल शूटिंग यूनियन के रूप में हुई थी और बाद में 1998 में इसका नाम बदलकर आईएसएसएफ कर दिया गया।
- मुख्यालय: म्यूनिख, जर्मनी
- अध्यक्ष : व्लादिमीर लिसिन
ग्लोबल हैंडवाशिंग डे
दुनिया भर में हर साल 15 अक्टूबर को ग्लोबल हैंडवाशिंग डे मनाया जाता है। यह बीमारियों को रोकने और जीवन बचाने के लिए एक आसान, प्रभावी और किफायती तरीके के रूप में साबुन से हाथ धोने के लाभों के बारे में लोगों और देशों के बीच जागरूकता बढ़ाने का एक प्रयास है। सही तरीके से सही समय पर हाथ धोने की आदत डायरिया, कोविड, पेट में संक्रमण और इंसेफेलाइटिस समेत कई तरह की बीमारियों से बचाव करती है। 2022 के ग्लोबल हैंडवाशिंग डे की थीम “यूनाइटफॉरयूनिवर्सलहैंडहाइजीन” है।
61वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 बेंगलुरु में शुरू
- 61वीं सीनियर नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 का उद्घाटन कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने 15 अक्टूबर 2022 को बेंगलुरु के कांतीरवा स्टेडियम में किया। सीनियर नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 का आयोजन एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा किया जा रहा है।
- 15-19 अक्टूबर 2202 तक आयोजित होने वाली पांच दिवसीय चैंपियनशिप में देश भर से 800 से अधिक प्रतिभागी 47 पदक स्पर्धाओं में भाग लेंगे।
एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया
- यह भारत में एथलेटिक्स के लिए शीर्ष खेल निकाय है। यह देश में विभिन्न एथलेटिक्स चैंपियनशिप आयोजित करता है और विश्व एथलेटिक्स और एशियाई एथलेटिक्स का सदस्य है।इसकी स्थापना 1943 में हुई थी
- इसे पहले एमेच्योर एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया कहा जाता था
- अध्यक्ष: आदिल सुमरिवाला
- मुख्यालय: नई दिल्ली
ग्रामीण महिलाओं का अंतर्राष्ट्रीय दिवस 2022
- अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस हर साल 15 अक्टूबर को मनाया जाता है। यह दिन उन लाखों महिलाओं को समर्पित है जो सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में रहती हैं।
- यह दिवस ग्रामीण विकास और कृषि के प्रति उनकी उपलब्धियों और योगदान का जश्न मनाने और उन्हें लोगों को बताने के लिए मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस 2022 का विषय – “ग्रामीण महिलाएं, भूख और गरीबी से मुक्त दुनिया की कुंजी।
भारत ने श्रीलंका को हराकर सातवीं बार महिला क्रिकेट एशिया कप जीता
- फाइनल में श्रीलंका को 8 विकेट से हराकर 7वीं बार जीत हासिल की। फाइनल 15 अक्टूबर 2022 को बांग्लादेश के सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, सिलहट में खेला गया था। बांग्लादेश 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2022 तक आयोजित 8वें महिला एशिया कप क्रिकेट 2022 का मेजबान था।
एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी)
- इसकी स्थापना 1983 में, नई दिल्ली, में एशिया में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए एशियाई क्रिकेट सम्मेलन के रूप में स्थापित किया गया था।1993 में एशियाई क्रिकेट सम्मेलन एशियाई क्रिकेट परिषद बन गया।
- एसीसी के पूर्ण सदस्य देश भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश, हांगकांग, कुवैत, मलेशिया, नेपाल, सिंगापुर, थाईलैंड, संयुक्त अरब अमीरात हैं।
- मुख्यालय: कुआलालंपुर, मलेशिया
- अध्यक्ष: जय शाह
वैश्विक भुखमरी सूचकांक 2022
14 अक्टूबर 2022 को जारी ग्लोबल हंगर इंडेक्स (जीएचआई) 2022 में भारत 121 देशों में से 107 वें स्थान पर है।
भारत का प्रदर्शन
- भारत युद्धग्रस्त अफगानिस्तान को छोड़कर दक्षिण एशिया के सभी देशों से बदतर स्थिति में है।
- भारत में भूख के स्तर को 29.1 के स्कोर के साथ “गंभीर” श्रेणी में रखा गया है।
- पड़ोसी देश पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल और म्यांमार को क्रमशः 99, 64, 84, 81 और 71वां स्थान दिया गया है – सभी देश भारत से ऊपर हैं।
- भारत में बच्चों के वेस्टिंग (wasting) की दर (लम्बाई के आधार पर कम वजन), 19.3% है, जो 2014 में दर्ज किए गए स्तरों (15.1%) से भी बदतर है।
- भारत में अल्पपोषण की व्यापकता 2018-2020 में 14.6% से बढ़कर 2019-2021 में 16.3% हो गई है।
- यह भारत में 224.3 मिलियन लोगों को कुपोषित माना गया है, जो विश्व स्तर पर कुपोषित कुल 828 मिलियन लोगों में से है।
- भारत ने दो संकेतकों में सुधार दिखाया है – 2014 और 2022 के बीच बाल स्टंटिंग 38.7% से घटकर 35.5% हो गया है और इसी अवधि में बाल मृत्यु दर 4.6% से गिरकर 3.3% हो गई है।
- 2021 में भारत 116 देशों में से 101वें स्थान पर था, जबकि 2020 में भारत 94वें स्थान पर था।
ग्लोबल हंगर इंडेक्स के बारे में
- GHI राष्ट्रों में भूख को व्यापक रूप से मापने और ट्रैक करने का एक उपकरण है।
- यह एक वार्षिक रिपोर्ट है जिसे कंसर्न वर्ल्डवाइड और वेल्थुंगरहिल्फ द्वारा संयुक्त रूप से प्रकाशित किया जाता है.
- यह पहली बार 2006 में जारी किया गया था, इसे प्रति वर्ष अक्टूबर माह में जारी किया जाता है। इसका 2022 संस्करण GHI के 17वें संस्करण को संदर्भित करता है।
- इसकी गणना चार संकेतकों के आधार पर की जाती है –
- अल्पपोषण – अपर्याप्त कैलोरी सेवन वाली जनसंख्या
- चाइल्ड वेस्टिंग – पाँच साल से कम उम्र के बच्चे, जिनका वजन उनकी लम्बाई के हिसाब से कम है, यह तीव्र कुपोषण को प्रदर्शित करता है।
- चाइल्ड स्टंटिंग – पाँच साल से कम उम्र के बच्चे, जिनका वजन उनकी उम्र के हिसाब से कम है, यह कुपोषण को दर्शाता है
- बाल मृत्यु दर – पाँच साल से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु दर
प्रधानमंत्री मोदी 17 अक्टूबर को पीएम किसान सम्मान सम्मेलन 2022 का उद्घाटन करेंगे
- प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 17 अक्टूबर, 2022 को नई दिल्ली में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, पूसा के मेला ग्राउंड में पीएम किसान सम्मान सम्मेलन 2022 का उद्घाटन करेंगे।इस अवसर पर प्रधानमंत्री प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से 12वीं किस्त के रूप में पीएम–किसान फ्लैगशिप योजना के तहत 16,000 करोड़ रुपये जारी करेंगे।
- प्रधानमंत्री कृषि स्टार्ट–अप कॉन्क्लेव और प्रदर्शनी का भी उद्घाटन करेंगे।
- वह केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्रालय के 600 पीएम किसान समृद्धि केंद्रों (पीएम–केएसके) का भी उद्घाटन करेंगे।
- इस अवसर पर वह भारत यूरिया बैग, उर्वरकों में भारत का सबसे बड़ा कदम- किसानों के लिए एक राष्ट्र एक उर्वरक योजना का भी शुभारंभ करेंगे।
- इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री एक अंतर्राष्ट्रीय साप्ताहिक उर्वरक ई–पत्रिका इंडियन एज का शुभारंभ करेंगे।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम–किसान)
- इसे 24 फरवरी, 2019 को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा भूमि धारक किसानों की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए लॉन्च किया गया था।
- इस योजना के तहत तीन समान किश्तों में प्रति वर्ष 6000 रुपये का वित्तीय लाभ, प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) मोड के माध्यम से देश भर के किसान परिवारों के बैंक खातों में हर चार महीने में स्थानांतरित किया जाता है।
- यह भारत सरकार द्वारा 100 प्रतिशत वित्त पोषण के साथ एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है।
- इसे कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा क्रियान्वित किया जा रहा है।
- अब तक पात्र किसान परिवारों को पीएम-किसान के तहत 11 किश्तों में 2 लाख करोड़ रुपए से अधिक का लाभ मिल चुका है।
इसरो ब्रिटेन के वैश्विक संचार नेटवर्क वनवेब के 36 उपग्रहों को लॉन्च करेगा
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) 23 अक्टूबर, 2022 को यूके के वैश्विक संचार नेटवर्क वनवेब के 36 उपग्रहों को लॉन्च करेगा।
- रॉकेट का नाम LVM3 है, इसे पहले GSLV Mk III कहा जाता था।
- यह भारत का सबसे भारी उपग्रह है, जिसे स्पेस पीएसयू न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआईएल) द्वारा सुगम बनाया जा रहा है।
- NSIL ने GSLV-Mk3 पर फर्म के LEO (लो अर्थ ऑर्बिट) ब्रॉडबैंड संचार उपग्रहों को लॉन्च करने के लिए वनवेब के साथ दो लॉन्च सेवा अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए हैं।
- इस अंतरिक्ष सार्वजनिक उपक्रम के पास अगले कुछ महीनों में कम से कम छह वाणिज्यिक मिशन की योजना है।
- यह पहली बार है जब भारत के सबसे भारी रॉकेट का व्यावसायिक प्रक्षेपण के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।
उत्तराखण्ड की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रतिदिन के करेंट अफेयर्स व उत्तराखण्ड सामान्य ज्ञान
Pingback: 17 October 2022 Current Affairs - Uttarakhand GK