16 Jun 2022- Current Affairs – वर्तमान में लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स से सम्बधित प्रश्न पूछे जाते हैं। इस पोस्ट के माध्यम से सभी अभ्यर्थियों को ’16 Jun 2022- Current Affairs’ के महत्वपूर्ण Current Affairs हिन्दी में उपलब्ध करवाये जा रहें हैं। (16 Jun 2022- Current Affairs)
15 जून को मनाया गया विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस
प्रतिवर्ष 15 जून को विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस मनाया जाता है। इस दिवस की वर्ष 2022 की थीम ’डिजिटल इक्विटी फॉर आल एजेज’ (Digital for All Ages) है।
नीरज चोपड़ा ने 89.30 मीटर भाला फेंककर बनाया गया राष्ट्रीय रिकॉर्ड
हाल ही में टोक्यो ओलंपिक के जेबलिन थ्रो ईवेंट में गोल्ड मेडल हासिल करने वाले भारत के नीरज चोपड़ा ने फिनलैंड में पावो नूरमी खेलों में 89.30 मीटर की दूरी पर भाला फेंककर एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। चोपड़ा का इससे पहले राष्ट्रीय रिकॉर्ड 88.07 मीटर था जो उन्होंने पिछले साल मार्च में पाटियाला में बनाया था।
भारत का पहले डिस्प्ले फैब तेलंगाना में किया जाएगा स्थापित
तेलंगाना में भारत का पहला डिस्प्ले फैब स्थापित किया जाएगा। निर्माण इकाई स्मार्टफोन, टैबलेट, कंम्प्यूटर और लैपटॉप के लिए अगली पीढ़ी के डिस्प्ले का निर्माण करेगी। इसके साथ ही यह तेलंगाना में देश की पहली डिस्प्ले फैब सुविधा होगी। इस योजना की लागत 24,000 करोड़ रुपये है।
इसे भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन कार्यक्रम के तहत स्थापित किया जाएगा। इसके लिये तेलंगाना सरकार ने कर्नाटक स्थित इलेस्ट के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है। गौरतलब है कि इलेस्ट, सोने के खुदरा विक्रेता राजेश एक्सपोर्ट्स की सहायक कंपनी है।
हरियाण के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुरू की ‘सुजल’ योजना
हाल ही में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने सरकारी आवास ’’संत कबीर कुटीर’’ से प्रदेश के लिए ’सुजल’ योजना की शुरआत की। जल प्रबंधन की दिशा में आरंभ की गई राज्य की यह अनूठी पहल संरक्षण के क्षेत्र में कारगर साबित होगी।
इस योजना के तहत कार्यालय में बैठकर अधिकारी जल प्रबंधन कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इसे फिलहाल पंचकूला के लिए लागू किया है। अच्छे नतीजे आने पर पूरे प्रदेश में सुजल योजना की शुरूआत की जाएगी।
आसियान देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक आज से नई दिल्ली में होगी शुरू
16-17 जून 2022 को भारत आसियान देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा। भारत की पहली बार बैठक की मेजबानी कर रहा है। इसके साथ दिल्ली डॉयलाग के 12वें संस्करण का भी आयोजन किया जाएगा।
दिल्ली डायलॉग का इस बार विषय हिन्द प्रशांत क्षेत्र को परस्पर जोड़ना है। मंत्रिस्तरीय सत्र में विदेश मंत्री डॉक्टर एस. जयशंकर और आसियान देशों के विदेशमंत्री भाग लेंगे।
आसियान
आसियान की स्थापना 8 अगस्त 1967 को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में की गई थी। वर्तमान में बु्रनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यामांर, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम इसके दस सदस्य देश हैं। इसका मुख्यालय इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में स्थित है।
ओडिशा में मनाया जा रहा रज महोत्सव
- हाल ही में ओडिशा में वार्षिक रज महोत्सव पारंपरिक उल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। तीन दिवसीय उत्सव पृथ्वी माता के प्रतीकात्मक मासिक धर्म को चिन्हित करने के लिए मनाया जाता है।
- इस अवसर पर गांवो और शहरों के सभी लोग नए कपड़े पहनते हैं, झूला झूलते हैं और गीत गाते हैं और स्थानीय व्यंजनों का आनंद लेते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब सूये वृषभ राशि के निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करता है तो उस दिन से वर्षा ऋतु का आगमन माना जाता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे के देहू में संत तुकाराम शिला मंदिर का किया उद्घाटन
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के पुणे जिले के मंदिर शहर देहू में ’संत तुकाराम शिला मंदिर’ का उद्घाटन किया है। शिला मंदिर एक पत्थर के स्लैब (शिला) को समर्पित मंदिर है जिस पर संत तुकाराम ने 13 दिनों तक ध्यान किया।
इराक के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता देश बना रूस
रूस और यूक्रेन जंग की वजह से जहां दुनिया के ज्यादातर देश रूस पर राजनीतिक और आर्थिक प्रतिबंध लगा रहें हैं। वहीं, भारत इस देश के साथ तेल आयात बढ़ा रहा है। इराक के बाद अब रूस भारत का दूसरा सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता देश बन गया है।
विक्टर एक्सेलसेन ने जीता इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट 2022
हाल ही में इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट 2022 (आधिकारिक तौर पर दहात्सु इंडोनेशिया मास्टर्स के रूप में जाना जाता है) में संपन्न हुआ है। ओलंपिक चैंपियन विक्टर एक्सेलसेन और चेन युफेई ने बीडब्ल्यूएफ इंडोनेशिया मास्टर्स 2022 में क्रमशः पुरूष और महिला एकल खिताब जीता है।
Pingback: 18 June 2022 - Current Affairs - Uttarakhand GK