16 January 2023 Affairs ( महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स)
- पीएम ने विकासशील देशों को चिकित्सा आपूर्ति प्रदान करने के लिए ‘आरोग्य मैत्री’ परियोजना की घोषणा की
- उत्तराखंड ने महिला आरक्षण विधेयक पारित किया
- भारतीय सेना दिवस
- राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस 2023
- स्टार्टअप इंडिया नवाचार सप्ताह 2023
- माघ बिहू या भोगली बिहू महोत्सव
- विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक स्विट्जरलैंड के दावोस में शुरू हुई
- भारत की अनाहत सिंह ने ब्रिटिश जूनियर ओपन में लड़कियों का अंडर-15 खिताब जीता
- युकी भांबरी और साकेत माइनेनी ने जीता बैंकॉक ओपन टेनिस खिताब
- राजामौली की फिल्म ‘RRR’ को बेस्ट सॉन्ग के लिए क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड से नवाजा गया
पीएम ने विकासशील देशों को चिकित्सा आपूर्ति प्रदान करने के लिए ‘आरोग्य मैत्री’ परियोजना की घोषणा की
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 जनवरी को एक नई ‘आरोग्य मैत्री’ परियोजना की घोषणा की है जिसके तहत भारत प्राकृतिक आपदाओं या मानवीय संकट से प्रभावित किसी भी विकासशील देश को आवश्यक चिकित्सा आपूर्ति प्रदान करेगा।
- इस परियोजना के तहत, भारत प्राकृतिक आपदाओं या मानवीय संकट से प्रभावित किसी भी विकासशील देश को आवश्यक चिकित्सा आपूर्ति प्रदान करेगा।
- पीएम ने दो दिवसीय वर्चुअल ‘वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट‘ के समापन सत्र में घोषणा की।
- भारत अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और परमाणु ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में अपनी विशेषज्ञता को साझा करने के लिए ग्लोबल साउथ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इनिशिएटिव लॉन्च करेगा।
- भारत विकास समाधानों पर शोध के लिए ग्लोबल साउथ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की भी स्थापना करेगा जिसे दुनिया भर में बढ़ाया और लागू किया जा सकता है।
उत्तराखंड ने महिला आरक्षण विधेयक पारित किया
उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने सार्वजनिक सेवाओं और पदों पर राज्य की अधिवासित महिला नागरिकों के लिए 30% क्षैतिज आरक्षण प्रदान करने वाले एक विधेयक को मंजूरी प्रदान की है।
- उत्तराखंड लोक सेवा (महिलाओं के लिए क्षैतिज आरक्षण) विधेयक 2022 के रूप में जाना जाने वाला विधेयक उत्तराखंड विधानसभा द्वारा 30 नवंबर को शीतकालीन सत्र के दौरान पारित किया गया था।
- यह निर्णय राज्य सरकार में लैंगिक समानता और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
महिलाओं के लिए आरक्षण
- इस विधेयक में 24 जुलाई, 2006 तक भर्ती की जाने वाली रिक्तियों में सार्वजनिक सेवाओं और पदों पर सीधी भर्ती के लिए 20% क्षैतिज आरक्षण का प्रावधान किया गया है।
- उसके बाद, उत्तराखंड में स्थायी रूप से अधिवासित महिला उम्मीदवारों के पक्ष में 30% क्षैतिज आरक्षण प्रदान किया जाएगा।
भारतीय सेना दिवस
भारत में प्रतिवर्ष 15 जनवरी को जवानों और भारतीय सेना की याद में सेना दिवस (Army Day) मनाया जाता है।
खबर का अवलोकन
- इस वर्ष भारत अपना 75वाँ सेना दिवस मना रहा है।
- इस वर्ष सेना दिवस के उपलक्ष्य में पहली बार दिल्ली के बाहर बेंगलुरु में परेड का आयोजन किया गया है।
- यह दिन K9 वज्र सेल्फ प्रोपेल्ड गन, पिनाका रॉकेट, T-90 टैंक, BMP-2 इन्फैंट्री फाइटिंग व्हीकल, तुंगुस्का एयर डिफेंस सिस्टम, 155mm बोफोर्स गन, स्वाति रडार जैसी विभिन्न हथियार प्रणालियों सहित भारतीय सैन्य क्षमताओं को प्रदर्शित करने का अवसर देता है।
15 जनवरी को क्यों मनाया जाता है?
- 15 जनवरी, 1949 को, फील्ड मार्शल कोडंडेरा एम. करियप्पा ने भारतीय सेना के पहले भारतीय कमांडर-इन-चीफ के रूप में पदभार ग्रहण किया था।
- के. एम. करियप्पा फील्ड मार्शल की पाँच सितारा रैंक रखने वाले केवल दो भारतीय सेना अधिकारियों में से एक हैं, दूसरे फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ हैं।
- देश के उन सैनिकों को सम्मान देने के लिए हर साल सेना दिवस मनाया जाता है, जिन्होंने निस्वार्थ सेवा और भाईचारे की सबसे बड़ी मिसाल पेश की है और देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए हैं।
राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस 2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में नए व्यवसायों को बढ़ावा और प्रोत्साहित करने हेतु, 15 जनवरी 2022 को घोषणा किया कि प्रत्येक वर्ष 16 जनवरी को ‘राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस’ के रूप मनाया जाएगा।
- वर्ष 2022 में भारत ने पहला ‘राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस’ मनाया गया।
- इस दिवस के आयोजन के लिए अभी तक कोई निर्दिष्ट विषय का चुनाव नहीं किया गया है।
- इस वर्ष, आज़ादी का अमृत महोत्सव समारोह के भाग के रूप में, स्टार्टअप समुदाय को शामिल करके उद्यमिता और नवाचार की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से देश में 75 से अधिक स्थानों पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
- उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) और वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने 10 से 16 जनवरी के मध्य ‘स्टार्टअप इंडिया इनोवेशन वीक’ का आयोजन किया है।
स्टार्टअप इंडिया नवाचार सप्ताह 2023
- 10 से 16 जनवरी, 2023 तक वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के तहत ‘उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग’ (डीपीआईआईटी) द्वारा ‘स्टार्टअप इंडिया नवाचार सप्ताह‘ का आयोजन किया गया। 16 जनवरी को ‘राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस’ भी मनाया जाता है।स्टार्टअप इंडिया इनोवेशन वीक, के आयोजन का मुख्य उद्देश्य देश में स्टार्टअप इकोसिस्टम के हितधारकों और भारत में उद्यमिता और नवाचार की भावना को बढ़ावा देना है।
- इसमें उद्यमियों, इच्छुक उद्यमियों लिए नॉलेज शेयरिंग सत्रों के आयोजन किया जाता है। इन सत्रों में सरकारी अधिकारियों, इन्क्यूबेटरों, कॉरपोरेट्स और निवेशकों जैसे स्टार्टअप इकोसिस्टम के हितधारकों को भी शामिल किया गया।
राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार
- राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस मनाने के लिए डीपीआईआईटी 16 जनवरी को राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार, 2022 के विजेताओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
- इस सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों, उप-क्षेत्रों और श्रेणियों में स्टार्टअप्स और पारिस्थितिकी तंत्र के समर्थकों द्वारा प्रदर्शित उत्कृष्टता को मान्यता और पुरस्कृत किया गया।
माघ बिहू या भोगली बिहू महोत्सव
केंद्रीय जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने 15 जनवरी को माघ बिहू या भोगली बिहू उत्सव के हिस्से के रूप में गुवाहाटी में पारंपरिक असमिया मेजी (अलाव) जलाई।
माघ बिहू या भोगली बिहू महोत्सव के बारे में
- भोगली बिहू जिसे माघ बिहू के नाम से भी जाना जाता है, असम के हर प्रांत में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है।
- यह किसानों का त्योहार है। यह जनवरी के मध्य में ‘माघ‘ महीने में मनाया जाता है।
- वार्षिक फसल होने के बाद इसे सामुदायिक दावतों के साथ मनाया जाता है।
- इस त्योहार का मुख्य आकर्षण भोजन है। 15 जनवरी को पड़ने वाली ‘भोगली बिहू’ से पहले की रात को ‘उरुका‘ कहा जाता है जिसका अर्थ है दावतों की रात।
- ग्रामीण बांस की झोपड़ियाँ बनाते हैं जिन्हें ‘भेलाघोर’ या सामुदायिक रसोई कहा जाता है जहाँ वे त्योहार की तैयारियों के साथ शुरुआत करते हैं।
- इस त्योहार को मनाने के लिए तिल, गुड़ (गन्ने से काली चाशनी) और नारियल से सब्जियों, मांस और मिठाइयों जैसे पिठा और लारू से बने विभिन्न व्यंजन बनाए जाते हैं।
- यह त्योहार एक सप्ताह तक मनाया जाता है। यह गायन, नृत्य, दावत और अलाव द्वारा मनाया जाता है।
- उत्सव के रीति-रिवाजों के अनुसार, लोग भेलाघोर में दावत के लिए तैयार भोजन खाते हैं और फिर अगली सुबह झोपड़ियों को जला देते हैं।
- इस दिन भारत के विभिन्न हिस्सों में विभिन्न त्योहारों जैसे पोंगल (तमिलनाडु), माघी (पंजाब) और उत्तरायण (गुजरात) के रूप में सूर्य देव की पूजा की जाती है।
विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक स्विट्जरलैंड के दावोस में शुरू हुई
विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की पाँच दिवसीय वार्षिक बैठक स्विट्जरलैंड के दावोस में 16 जनवरी 2023 को शुभारंभ हुआ; यह विश्व आर्थिक मंच का 53वां संस्करण है जिसका आयोजन 20 जनवरी 2023 तक किया जाएगा।
- विश्व आर्थिक मंच का 53वां संस्करण के बैठक की थीम ‘कोऑपरेशन इन ए फ्रैगमेंटेड वर्ल्ड’ (‘विभाजित दुनिया में सहयोग’) है।
- बैठक में चर्चा के मुख्य विषयों जैसे यूक्रेन संकट, वैश्विक मुद्रास्फीति, जयवायु परिवर्तन आदि पर चर्चा की संभावना है।
बैठक में भाग लेने वाले प्रमुख वैश्विक नेता
- इस बैठक में भाग लेने वाले वैश्विक नेताओं में यूरोपियन आयोग के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन, जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज, यूरोपीय संसद के अध्यक्ष रॉबर्टा मेट्सोला, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल एम रामाफोसा, स्पेन के प्रधान मंत्री पेड्रो सांचेज, दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति यून सुक-योल, स्विस राष्ट्रपति एलेन बेर्सेट और फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मारिन आदि मुख्य हैं।
बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व
- विश्व आर्थिक मंच की बैठक में कई भारतीय नेता भाग ले रहे हैं। इनमें मुख्य केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, मनसुख मंडाविया, स्मृति ईरानी और आरके सिंह के अलावा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी भाग ले रहे हैं।
- व्यापार जगत के प्रमुख दिग्गजों में गौतम अदाणी, संजीव बजाज, कुमार मंगलम बिड़ला, एन चंद्रशेखरन, नादिर गोदरेज, सज्जन जिंदल, सुनील मित्तल, रोशनी नादर मल्होत्रा, नंदन नीलेकणि, अदार पूनावाला, रिषद प्रेमजी ने बैठक में शामिल हुए।
विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ)
- डब्ल्यूईएफ एक स्विस गैर-लाभकारी संस्थान है।
- स्थापना: 1971
- मुख्यालय: कोलोग्नी (स्विट्ज़रलैंड)
- संस्थापक और कार्यकारी अध्यक्ष: क्लॉस श्वाब
- अध्यक्ष: बोर्गे ब्रेंडे
भारत की अनाहत सिंह ने ब्रिटिश जूनियर ओपन में लड़कियों का अंडर-15 खिताब जीता
भारत की अनाहत सिंह ने बर्मिंघम, यू के में, सीजन के सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों में से एक, ब्रिटिश जूनियर ओपन में गर्ल्स अंडर-15 स्क्वैश खिताब जीता।
- दिल्ली की अनाहत सिंह ने फाइनल में मिस्र की सोहेला हाजेम को 3-1 से हराया।
- ब्रिटिश जूनियर ओपन हर साल जनवरी में यूके में आयोजित किया जाता है जहां दुनिया भर के सभी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी प्रतिष्ठित खिताब जीतने के लिए प्रतिस्पर्धा करते हैं।
- यह जीत अनाहत को ब्रिटिश जूनियर ओपन में सबसे सफल भारतीय खिलाड़ीबनाती है।
- यह दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित स्क्वैश टूर्नामेंट में उनका तीसरा फाइनल था।
- अनाहत, जिन्होंने अगस्त 2022 में राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था, ब्रिटिश जूनियर ओपन में अपने तीनों प्रदर्शनों में फाइनल में पहुंच गई हैं।
- उन्होंने तीन प्रदर्शनों में दो स्वर्ण पदक और एक रजत जीता है जो सभी श्रेणियों में ब्रिटिश जूनियर ओपन में किसी भी भारतीय द्वारा सर्वोच्च पदक तालिका है।
- उन्होंने लड़कियों की अंडर-17 श्रेणियों में 28-30 दिसंबर, 2022 तक स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग में आयोजित स्कॉटिश जूनियर ओपन भी जीता है।
युकी भांबरी और साकेत माइनेनी ने जीता बैंकॉक ओपन टेनिस खिताब
शीर्ष वरीयता प्राप्त भारत के युकी भांबरी और साकेत माइनेनी की जोड़ी ने बैंकाक ओपन का खिताब अपने नाम किया। एटीपी चैलेंजर टूर पर उनका यह एक साथ छठा खिताब है।
- जोड़ी के रूप में अपना सातवां फाइनल खेल रहे भांबरी-साकेत ने इंडोनेशिया के क्रिस्टोफर रुंगाकट और ऑस्ट्रेलिया के अकिरा सैंटिलन की जोड़ी को 2-6, 7-6, 14-12 से हराया।
- दोनों जोड़ियों के बीच यह मुकाबला एक घंटे 50 मिनट चला।
- पिछले वर्ष भारतीय जोड़ी ने छह चैलेंजर फाइनल में जगह बनाई और इसमें से पांच जीते थे।
राजामौली की फिल्म ‘RRR’ को बेस्ट सॉन्ग के लिए क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड से नवाजा गया
एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ ने बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म और बेस्ट सॉन्ग के लिए 28वां क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स 2023 अपने नाम किया।
- फिल्म ‘राइज, रॉर, रिवोल्ट’ यानी कि आरआरआर (RRR) को हाल ही में सॉन्ग ‘नाटू नाटू’ के लिए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड मिला था।
- फिल्म को बेस्ट सॉन्ग के लिए क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड भी ‘नाटू नाटू’ गाने के लिए ही दिया गया है।
- बेस्ट सॉन्ग के लिए ‘आरआरआर’ का मुकाबला ‘वेयर द क्रॉडैड सिंग’, ‘गुलीमेरी डेल टोरो पिनोचियो’, ‘टॉप गन: मेवरिक’, ‘ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरेवर’ और ‘व्हाइट नॉइस’ जैसे गानों के साथ था।
- आरआरआर ने ‘ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट’, ‘अर्जेंटीना 1985’, ‘बार्डो’, ‘फॉल्स क्रॉनिकल ऑफ ए डैंडफुल ऑफ ट्रुथ्स’, ‘क्लोज’ और ‘डिसीजन’ टू लीव जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ाते हुए बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म के लिए क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड अपने नाम किया है।
- फिल्म ‘आरआरआर’
- एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित ‘आरआरआर’ राष्ट्रवाद और भाईचारे पर आधारित है।
- इसमें मशहूर अभिनेता राम चरण और जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में हैं।
- फिल्म वास्तविक जीवन के भारतीय क्रांतिकारियों अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम के जीवन पर आधारित है।
- ‘नाटू नाटू’ गाने को एमएम कीरावनी ने कंपोज किया है और इसे काल भैरव और राहुल सिप्लिगुंज ने गाया है।