15 June 2022- Current Affairs – वर्तमान में लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स से सम्बधित प्रश्न पूछे जाते हैं। इस पोस्ट के माध्यम से सभी अभ्यर्थियों को ’15 June 2022- Current Affairs’ के महत्वपूर्ण Current Affairs हिन्दी में उपलब्ध करवाये जा रहें हैं। (15 June 2022- Current Affairs)
12 से 20 जून तक मनाया जा रहा बाल श्रम उन्मूलन सप्ताह

- राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के उपलक्ष्य में बाल श्रम उन्मूलन सप्ताह मना रहा है।
- यह बाल श्रम की समस्या पर ध्यान देने और इसके उन्मूलन के उपाय खोजने के महत्व के रुप में 12 जून से 20 जून, 2022 तक विभिन्न जिलों में ’’भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ समारोह – ’आजादी के अमृत महोत्सव’ के रुप में 75 स्थानों पर मनाया जा रहा है।
- विश्व बाल श्रम निषेध दिवस प्रतिवर्ष 12 जून को मनाया जाता है।
38वीं भारत-इंडोनेशिया कॉर्पेट अंडमान सागर और मलक्का जलडमरूमध्य में हुई शुरु
- 13 से 24 जून, 2022 तक 38वीं भारत-इंडोनेशिया समन्वित गश्त का आयोजन अंडमान सागर और मलक्का जलडमरूमध्य में किया जा रहा है।
- 38वीं कॉर्पेट दोनों देशों के बीच कोविड महामारी के बाद पहली समन्वित गश्त है। इसमें 13 से 15 जून, 2022 तक पोर्ट ब्लयेर में इंडोनेश्यिाई नौसेना की इकइयों द्वारा एएनसी की यात्रा और उसके बाद अंडमान सागर में एक समुद्री चरण तथा 23 से 24 जून 2022 तक सबांग (इंडोनेशिया) में भारतीय नौसेना इकाइयों की यात्रा शामिल है।
बांग्लादेश की रबाब फातिमा बनी संयुक्त राष्ट्र की महासचिव
- हाल ही में संयुक्त राष्ट्र में बांग्लादेश की स्थायी प्रतिनिधि राजदूत रबाब फातिमा को संयुक्त राष्ट्र का अवर महासिचव नियुक्त किया गया है। महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने राजदूत फातिमा रबाब की नियुक्ति की घोषणा की है। वह जमैका के कर्टेने रैट्रे की जगह लेगी जिन्हें शेफ डी कैबिनेट के रुप में नियुक्त किया गया था।
- राजदूत रबाब फातिमा इस पद पर नियुक्त होने वाली बांग्लादेश की पहली महिला राजनयिक हैं। संयुक्त राष्ट्र में सहायक महासचिव के रुप में उनकी नियुक्ति के साथ, रबाब फातिमा के संयुक्त राष्ट्र प्रणाली के तहत बांग्लादेश की सर्वोच्च रैंकिग अधिकरी बन गई है।
केंद्रीय कैबिनेट ने सशस्त्र बलों में युवाओं की भर्ती के लिए ’अग्निपथ’ योजना को दी मंजूरी
14 जून, 2022 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारतीय युवाओं के लिए सशस्त्र बलों में सेवा के लिए एक आकर्षक भर्ती योजना ’अग्निपथ’ को मंजूरी दी। इस योजना के तहत चुने गए युवाओं केा ’अग्निवीर’ कहा जाएगा। यह योजना सैन्य मामलों के विभाग द्वारा कार्यान्वित की जाएगी।
योजना के मुख्य बिन्दु
- अग्निपथ भर्ती योजना के तहत युव 04 साल की अवधि के लिए सेना में शामिल होंगे।
- चार साल के अंत में लगभग 75 फीसदी सैनिकों को डयूटी से मुक्त कर दिया जाएगा और उन्हें आगे के रोजगार के अवसरों के लिए सशस्त्र बलों से सहायता मिलेगी।
- केवल 25 फीसदी जवानों को चार साल बाद भी मौका मिलेगा। हालांकि यह तभी संभव होगा जब उस समय सेना की भर्तियां निकली हों।
- कई निगम ऐसे प्रशिक्षित और अनुशासित युवाओं के लिए नौकरी आरक्षित करने में भी रुचि लेंगे जिन्होंने देश की सेवा की है।
- चार साल की नौकरी छोड़ने के बाद युवाओं को सेवा निधि पैकेज दिया जाएगा। जो 11.71 लाख रुपये का होगा।
- योजना के तहत इस साल 46 हजार अग्निवीरों की भर्ती की जायेगी।
जानें कितना मिलेगा वेतन
साल | महीनेवार वेतन | केश इन हैंड |
प्रथम वर्ष | 30000 | 21000 |
दूसरे वर्ष | 33000 | 23100 |
तृतीय वर्ष | 36000 | 25580 |
चतुर्थ वर्ष | 40000 | 28000 |
राहुल श्रीवास्तव बने भारत के 74वें ग्रैंडमास्टर
हाल ही में तेलंगाना के राहुल श्रीवास्तव भारत के 74वें गै्रंडमास्टर बने हैं। इन्होंने इटली में 9वें कैटोलिका शतरंज महोत्सव में 2022 के दौरान लाइव फीडे रेटिंग में 2500 की बाधा को तोड़कर खिताब हासिल किया है।
बिम्सटेक प्रौद्योगिकी हस्तांतरण केन्द्र की स्थापना के लिए भारत द्वारा मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन को मंजूरी दी गई
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने श्रीलंका के कोलंबो में ’बिम्सटेक टेक्नोलोजी ट्रान्सफर फैसिलिटी’ की स्थापना के लिए भारत द्वारा एक मेमोरंडम ऑफ एसोसिएशन को मंजूरी दी है।
बिम्सटेक
बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग पहल (बिम्सटेक) एक क्षेत्रीय संगठन है जिसके 7 सदस्यों में से 5 दक्षिण एशिया से हैं, इनमें बांग्लादेश, भूटान, भारत, नेपाल और श्रीलंका शामिल हैं तथा दो म्यामांर व थाईलैंड दक्षिण-पूर्व एशिया से हैं। यह उप क्षेत्रीय संगठन वर्ष 1997 में बैंकॉक घोषणा के माध्यम से अस्तित्व में आया।
सिपरी ईयरबुक 2022 रिपोर्ट जारी, रूस के पास सबसे ज्यादा परमाणु हथियार
- हाल ही में स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीटयूट द्वारा ’सिपरी ईयरबुक 2022’ रिपोर्ट जारी की गई है। यह रिपोर्ट हथियारों, निरस्त्रीकरण और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा की वर्तमान स्थिति का आकलन करती है। रुस और अमेरिका के पास कुल 90 प्रतिशत से अधिक परमाणु हथियार है।
- दुनियाभर में 12705 परमाणु हथियार है। इनमें सबसे ज्यादा रुस के पास 5977 हैं जबकि अमेरिका के पास 5428 है। परमाणु हथियारों के मामले में तीसरे नंबर पर चीन हैजिसके पास 350 परमाणु हथियार है । भारत के पास 160 परमाणु हथियार है। पाकिस्तान के पास 165 परमाणु हथियार है।
ओमनीकार्ड एटीएम से नकद निकासी शुरू करने वाल पहला आरबीआई लाइसेंस प्राप्त पीपीआई
हाल ही में भुगतान समाधान प्रदाता ओमनीकार्ड देश भर में किसी भी एटीएम से संचालित कार्ड का उपयोग करके नकद निकासी शुरू करने वाला पहला आरबीआई लाइसेंस प्राप्त प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट बन गया है।
Pingback: 16 Jun 2022- Current Affairs - Uttarakhand GK
Pingback: 17 June 2022- Current Affairs - Uttarakhand GK