14 September 2022 Current Affairs – उत्तराखण्ड की UKSSSC/UKPCS द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं तथा देश की सभी परीक्षाओं में जिनमें करेंट अफेयर्स (14 September 2022 Current Affairs ) से सम्बधित प्रश्न पूछे जाते हैं उन सभी परीक्षाओं के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स (14 September 2022 Current Affairs ) हिन्दी में सभी के लिये। तो पढ़िये “14 September 2022 Current Affairs ”तथा तैयारी कीजिए इस पोस्ट के माध्यम से-
14 सितंबर को देशभर में मनाया जाता है हिंदी दिवस
भारत में प्रतिवर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रुप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने के पीछे एक कारण देश में अंग्रेजी भाषा के बढ़ते चलन और हिंदी की उपेक्षा रोकना है। देवनागरी लिपि में लिखी गई हिंदी को 14 सितंबर, 1949 को भारत गणराज्य की आधिकारिक भाषा के रुप में अपनाया गया था। इस निर्णय के बाद हिंदी को हर क्षेत्र में प्रसारित करने के लिये राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा के आग्रह पर वर्ष 1953 से पूरे भारत में 14 सितंबर को प्रतिवर्ष हिंदी दिवस के रुप में मनाया जाने लगा। पहला हिंदी दिवस 14 सितंबर, 1953 को मनाया गया था।
विश्व हिंदी दिवस
यह 10 जनवरी को मनाया जाता है। 10 जनवरी, 1975 को नागपुर में संपन्न प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन की वर्षगांठ के अवसर पर हुए आयोजन में 30 देशों के 122 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। पहली बार यह वर्ष 2006 में पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह द्वारा दुनिया भर में हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया गया था। विश्व हिंदी सचिवालय भवन को उद्घाटन 2018 में मॉरीशस में किया गया था।
42 दिनों तक देश विदेश में चलेगा आयुर्वेद दिवस 2022 का कार्यक्रम
12 सितंबर 2022 को अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान ने आयुर्वेद दिवस 2022 कार्यक्रम की शुरुआत की है। 6 सप्ताह तक यह कार्यक्रम 23 अक्टूबर 2022 तक चलेगा। आयुष मंत्रालय ने इस वर्ष आयुर्वेद दिवस के लिए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान को नोडल एजेंसी बनाया है। इसका विषय हर दिन हर घर आयुर्वेद है। आयुष मंत्रालय प्रत्येक वर्ष धन्वंतरी जयंती पर आयुर्वेद दिवस मनाता है। वर्ष 2022 में यह दिवस 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि हर दिन हर कर आयुर्वेद का विषय प्रत्येक घर में समग्र स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद के बारे में जागरूकता पर बल देने के लिए चुना गया है।
खादी इंडिया ने निफ्ट गांधीनगर में एक प्रदर्शनी और फैशन शो अहेली खादी का आयोजन किया
हाल ही में खादी इंडिया द्वारा अहेली खादी फैशन शो का आयोजन राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (NIFT) गांधीनगर में किया गया है। युवा दर्शकों और वैश्विक बाजार तक पहुंचने के उद्देश्य से और खादी को एक कपड़े के रूप में लोकप्रिय बनाने तथा इसके पारंपरिक एवं समकालीन प्रश्न में इसके उपयोग को प्रदर्शित करने के लिए इसका आयोजन किया गया है।
जापान इंडिया मैरिटाइम एक्सरसाइज 2022 बंगाल की खाड़ी में हुआ शुरू
हाल ही में जापान इंडिया मैरिटाइम एक्सरसाइ 2022 बंगाल की खाड़ी में शुरू किया गया है। भारतीय नौसेना द्वारा आयोजित इस अभ्यास का यह छठा संस्करण है JIMEX 22 दोनों देशों के समुद्री पैरों के बीच मौजूद उच्चतर की अंतर क्षमता को मजबूत करने का एक प्रयास है। JIMEX 22, विशाखापट्टनम में दो चरणों समुद्री अभ्यास चरण और बंदरगाह चरण में आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य ध्यान गत प्रक्रियाओं की सामान्य समझ विकसित करना और अंतर संचालन क्षमता को बढ़ाना है।
JIMEX 22
भारतीय नौसेना के जहाजों का नेतृत्व रीयर एडमिरल संजय भल्ला, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग ईस्टन फ्लीट कर रहे हैं। जापान की ओर से JMSDF जहाज इजुमो, एक हेलीकॉप्टर वाहक और निर्देशित मिसाइल विध्वंसक ताकानामी भाग ले रहे हैं। तो वहीं भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व तीन स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित युद्धपोतों सहयाद्री, कदमत और कलवती द्वारा किया जा रहा है।
जापान इंडिया मैरीटाइम एक्सरसाइज (JIMEX)
इस श्रृंखला की शुरुआत जनवरी 2012 में की गई थी। इसका मकसद समुद्री सुरक्षा सहयोग पर विशेष ध्यान देना था। वर्तमान संस्करण JIMEX की दसवीं वर्षगांठ का प्रतीक है साथ ही यह भारत और जापान के बीच राजनीति संबंध स्थापित करने की 70 वीं वर्षगांठ के साथ ईमेल खाता है। गौरतलब है कि JIMEX का पांचवां संस्करण अक्टूबर 2021 में अरब सागर में आयोजित किया गया था।
विश्व बैंक द्वारा प्रस्तावित वित्तीय मध्यस्थ को किया गया लॉन्च
- हाल ही में विश्व बैंक द्वारा प्रस्तावित वित्तीय मध्यस्थ को कोष (Finacial Intermediary Fund-FIF) को औपचारिक रूप से लांच किया गया है। महामारी की रोकथाम, तैयारियों और प्रतिक्रिया के लिए विश्व बैंक द्वारा नवंबर 2022 से निवेश प्रस्ताव को आमंत्रित किया जाएगा। इसको उसका उद्देश्य कोविड-19 जैसे महामारियो को रोकने नियंत्रित करने आदि हेतु निम्न व मध्यम आय वाले देशों में आर्थिक रूप से प्रयासों को बढ़ावा देना है और साथ ही युवा राष्ट्रीय क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर निवेश हो तकनीकी सहायता के जरिए महत्वपूर्ण अंतराल को दूर करने में सहायक होगा।
- यह वैश्विक विकास समुदाय को स्वतंत्र रुप से संचालित बहु-योगदानकर्ताओं सहयोग मंच प्रदान करता है। यह फंड जी20 देशों और कुछ अन्य देशों से वित्तीय सहायता के रुप में जुटाया गया है। इसके तहत 1.4 बिलियन डॉलर से अधिक की वित्तीय प्रतिबद्धताओं की घोषणा की जा चुकी है। एफआईएच वित्तपोषण जूनोटिक रोग निगरानी जैसी क्षेत्रों में महामारी की रोकथाम, तैयारी और प्रतिक्रिया क्षमता को मजबूत करने में मददगार होगा।
गुजरात ने फिल्म उद्योगों के लिए लॉन्च की राज्य की पहली सिनेमा पर्यटन नीति-2022
हाल ही में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने फिल्म निर्माण उद्योगों के लिए एक पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने और विकसित करने और पर्यटन अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य की पहली सिनेमा पर्यटन नीति-2022 की शुरूआत की। इस नीति का उद्देश्य राज्य में निवेश लाने, फिल्म इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को सुगम करने और फिल्म प्रोडक्शन इंडस्ट्री में युवाओं के लिए रोजगार और उद्यमिता की चुनौती को बढ़ाव देना है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15-16 सितंबर को उज्बेकिस्तान के समरकंद में आयोजित एससीओ शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग
दिनांक 15-16 सितंबर, 2022 तक उज्बेकिस्तान के समरकंद में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाग लेंगे। गौरतलब है कि बिश्केक, किर्गिस्तान में 2019 शिखर सम्मेलन के बाद यह पहला व्यक्तिगत शिखर सम्मेलन होगा। इस बैठक में यूक्रेन-रूस युद्ध, अफगानिस्तान में तालिबान शासन समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की उम्मीद है। इसमें एससीओ सदस्य देशों, पर्यवेक्षकों राज्य, एससीओ के महासचिव आदि सहित अन्य आमंत्रित अतिथि शामिल होंगे। 2022 के इस शिखर सम्मेलन के बाद, एससीओ की अध्यक्षता अगले साल सितंबर 2023 तक भारत को सौंपी जाएगी।
लिकिथ वाईपी ने विश्व कौशल प्रतियोगिता 2022 में जीता कांस्य पदक
हाल ही में लिकिथ वाईपी ने विश्व कौशल प्रतियोगिता 2022 में प्रोटोटाइप मॉडलिंग के कौशल में कांस्य पदक जीता है। लिकिथ जनवरी 2022 में इस प्रतियोगिता के लिए प्रशिक्षण ले रहे थे। उन्होंने प्रोटोटाइप मॉडलिंग कौशल में भारत की राष्ट्रीय कौशल प्रतियोगिता इंडिया स्किल्स 2021 भी जीती है।
वर्ल्ड स्किलस प्रतियोगिता 2022 स्पेशल एडिशन
प्रोटोटाइप मॉडलिंग कौशल प्रतियोगिता के चरण-1 के तहत डब्ल्यूएससी 2022 की शुरूआत हुई है। डब्ल्यूएससी 2022 स्पेशल एडिशन, 7 से 10 सितंबर 2022 तक स्विट्जरलैंड के बर्न में आयोजित किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में ’कलम नो कार्निवल’ पुस्तक मेले का किया उद्घाटन
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद में ’कलम नो कार्निवल पुस्तक मेले का उद्घाटन किया है। नवीाारत साहित्य मंदिर हर वर्ष अहमदाबाद में इस पुस्तक मेले का अयोजन करता है। इसके जरिए गुजरात के साहित्य और ज्ञान का विस्तार तो ही रहा है, साथ ही नए युवा साहित्यकारों, लेखकों को भी एक मंच मिल रहा है। ’कलम ना कार्निवल’ गुजराती भाषा के साथ-साथ हिन्दी और अंग्रेजी भाषा की किताबों का भी एक बड़ा सम्मेलन है। इस आयोजन का उद्देश्य ’वांचे गुजरात, वांचनने वधावे गुजरात; है।
मुकुल रोहतगी होंगे भारत के 14वें अटॉर्नी जनरल
केंद्र सरकार ने मुकुल रोहतगी को भारत के 14 वें महान्यायवादी के रुप में नियुक्त किया है। रोहतगी इससे पहले जून 2014 में भी अटॉर्नी जनरल के रुप में नियुक्त किए गए थे और जून 2017 तक सेवा दी थी। मुकुल रोहतगी, केके वेणुगोपाल का स्थान लेंगे जो 30 सितंबर, 2022 को सेवानिवृत्त होंगे।
भारत का महान्यायवादी
भारत एक महान्यायवादी संघ की कार्यकारिणी का एक अंग है। एजी देश का सर्वोच्च कानून अधिकारी है। संविधान के अनुच्छेद 76 में भारत के महान्यायवादी के पद का प्रावधान है। महान्यायवादी की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा सरकार की सलाह पर की जाती है।
28 की जगह, 30 दिनों की वैलिडिटी वाला होगा मोबइल रिचार्ज, ट्राई ने दिए निर्देश
हाल ही में भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को मोबाइल रिचार्ज की वैलिडिटी 28 दिन की बजाय 30 दिनों का करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही टेलीकॉम कंपनी को अपने प्लान में अब एक स्पेशल वाउचर, एक कॉम्बो वाउचर पूरे महीन की वैलिडिटी के साथ लाना ही होगा।
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण
इसकी स्थापना 20 फरवरी, 1997 को भारतीय दूरसंचार नियमाक प्राधिकरण अधिनियम, 1997 द्वारा की गई थी। का मिशन देश में दूरसंचार के विकास के लिये अनुकूल परीस्थितियों का निर्माण करना एवं इसे बेहतर बनाना है।