14 January 2023 Current Affairs

Please Follow and Subscribe

14 January 2023 Affairs ( महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स)

  • उत्तराखंड में ‘सोल ऑफ स्टील’ चैलेंज लॉन्च किया गया
  • डॉ जितेंद्र सिंह ने “भू-स्थानिक हैकाथॉन” का शुभारंभ किया
  • प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार 2023
  • इटली के एक व्यक्ति ने प्राचीन भाषाओं में ‘मिरर टाइपिंग’ किताबें बनाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया
  • 7 वां सशस्त्र बल भूतपूर्व सैनिक दिवस
  • यूरोपीय संघ ने पहले मेनलैंड सैटेलाइट लॉन्च पोर्ट का उद्घाटन किया
  • भारतीय रेलवे अयोध्या से जनकपुर के बीच ‘भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन’ शुरू करेगा
  • भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का निधन
  • सुल्तान अल जाबिर 28वें जलवायु सम्मेलन के अध्यक्ष नियुक्त
  • विश्व की पहली डिजिटल पार्टी 

उत्तराखंड में ‘सोल ऑफ स्टील’ चैलेंज लॉन्च किया गया

14 जनवरी को उत्तराखंड में ‘सोल ऑफ स्टील’ चैलेंज लॉन्च किया गया, जिसका उद्देश्य ऊंचाई पर सहनशक्ति का परीक्षण करना है।

  • यह यूरोप में ‘आयरनमैन ट्रायथलॉन‘ लंबी दूरी की ट्रायथलॉन चुनौती की तर्ज पर शुरू किया गया है।
  • इस प्रयास का नेतृत्व  एक उद्यम क्लॉ ग्लोबल द्वारा किया जा रहा है और इसे भारतीय सेना द्वारा समर्थित किया जा रहा है।
  • सोल ऑफ स्टील का उद्देश्य कौशल सेट का पूलिंग करना है और एक चुनौती पैदा करना है जो उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जीवित रहने, स्थिर होने की मानव क्षमता का विकास करेगा।
  • जीवन कौशल प्रशिक्षण और युवा विकास के अलावा यह विश्व स्तर पर उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देंगा।
  • प्रारंभ में, इसमें 12 भारतीय प्रतिभागी और छह अंतर्राष्ट्रीय टीमें होंगी और आवेदन करने के लिए आयु प्रोफ़ाइल 18 से 30 वर्ष है।
  • चुने गए स्थान आम तौर पर नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान के क्षेत्र में हैं, जिसमें कई 7000 फीट से अधिक चोटियां हैं।

डॉ जितेंद्र सिंह ने “भू-स्थानिक हैकाथॉन” का शुभारंभ किया

केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विज्ञान और प्रौद्योगिकी डॉ जितेंद्र सिंह ने 14 जनवरी को भारत के भू-स्थानिक पारिस्थितिकी तंत्र में नवाचार और स्टार्ट-अप को बढ़ावा देने के लिए “भू-स्थानिक हैकथॉन” का शुभारंभ किया।

  • हैकथॉन भारत के भू-स्थानिक पारिस्थितिकी तंत्र में नवाचार और स्टार्टअप को बढ़ावा देगा।
  • इस हैकथॉन का उद्देश्य न केवल सार्वजनिक और निजी भू-स्थानिक क्षेत्रों के बीच साझेदारी को बढ़ावा देना है, बल्कि हमारे देश के भू-स्थानिक स्टार्ट-अप पारिस्थितिकी तंत्र को भी मजबूत करना है।
  • “भू-स्थानिक हैकाथॉन” 10 मार्च, 2023 को समाप्त होगा और इसमें चुनौतियों के दो सेट होंगे- रिसर्च चैलेंज और स्टार्टअप चैलेंज। 
  • इसमें जियोस्पेशियल (भू-स्थानिक) सेलेक्ट प्रॉब्लम स्टेटमेंट्स के सर्वश्रेष्ठ समाधान के लिए 4 विजेताओं का पता लगाया जाएगा।

प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार 2023

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 10 जनवरी 2023 को 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के समापन सत्र पर 27 प्रवासी भारतीयों को प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया।

  • यह प्रवासी भारतीयों को दिया जाने वाला सबसे बड़ा पुरस्कार है, जो विदेशों में उनकी विशिष्ट योगदान एवं उपलब्धियों के लिए दिया जाता है।
  • सम्मान प्राप्तकर्ताओं में मुख्य गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली और सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी को भी यह सम्मान दिया गया। इस सन्दर्भ में कुछ प्रमुख पुरस्कार प्राप्त कर्ता उनके देश तथा संबंधित क्षेत्र का उल्लेख निम्न रूप में किया गया है: 

पुरस्कार प्राप्त कर्ता          देश          क्षेत्र 

अर्चना शर्मा                  स्विट्जरलैंड     विज्ञान और प्रौद्योगिकी

रीना विनोद पुष्करणा         इजराइल      व्यापार और समाज कल्याण

वैकुंठम अय्यर लक्ष्मणन         कनाडा     शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छ प्रौद्यो.    

शिवकुमार नदेसन             श्रीलंका     सामुदायिक कल्याण

जगदीश चेन्नुपति             ऑस्ट्रेलिया     विज्ञान, तकनीक और शिक्षा

संजीव मेहता                  भूटान          शिक्षा

दिलीप लुंडो                 ब्राजील      कला-संस्कृति-शिक्षा

अलेक्जेंडर मालियाकेल जॉन     ब्रूनेई         मेडिसिन 

जोगिंदर सिंह निज्जर             क्रोएशिया      कला और संस्कृति

रामजी प्रसाद                 डेनमार्क      आईटी

कन्नन अंबालम               इथोपिया     सामुदायिक कल्याण

इटली के एक व्यक्ति ने प्राचीन भाषाओं में ‘मिरर टाइपिंग’ किताबें बनाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (GWR) की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक इतालवी व्यक्ति, मिशेल सेंटेलिया ने 81 पुस्तकों की प्रतियां उल्टा टाइप करके एक विश्व रिकॉर्ड बनाया है, जिसे ‘मिरर राइटिंग‘ कहते हैं।

  • सैंटेलिया चार पूरी तरह से खाली कीबोर्ड का उपयोग करते हुए पुस्तकों को उल्टी दिशा की ओर बिना देखे टाइप करते हैं।
  • वह हर पुस्तक को उसकी मूल भाषा में टाइप करते हैं चाहे वह चित्रलिपि, पुरानी हिब्रू, पारंपरिक चीनी, मायन, एट्रस्कैन, क्यूनिफॉर्म या वोयनिच ग्लिफ़ हो।
  • बाइबल, हम्मूराबी की संहिता, गिलगमेश का महाकाव्य, प्राचीन मिस्र से मृतकों की पुस्तक, लियोनार्डो दा विंची के लेखन सभी को उन्होंने उल्टा टाइप किया है।
  • वह अलग-अलग ऊंचाई पर एक साथ स्थित 16 कंप्यूटर कीबोर्ड का उपयोग करके टाइप करने में सक्षम हैं।

7 वां सशस्त्र बल भूतपूर्व सैनिक दिवस

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 14 जनवरी, 2023 को देहरादून छावनी के जसवंत मैदान में सशस्त्र सेना भूतपूर्व सैनिक दिवस समारोह की अध्यक्षता की। 

  • उन्होंने देहरादून से नीती घाटी में स्थित गमशाली तक एक कार खेल पहल ‘सोल ऑफ स्टील एल्पाइन चैलेंज‘ का भी शुभारंभ किया।
  • उन्होंने उत्तराखंड युद्ध स्मारक ट्रस्ट द्वारा विकसित शौर्य स्थल को राष्ट्र को समर्पित किया। 
  • इस वर्ष यह कार्यक्रम तीन सेवा मुख्यालयों द्वारा देश भर में नौ स्थानों– झुंझुनू, जालंधर, पानागढ़, नई दिल्ली, देहरादून, चेन्नई, चंडीगढ़, भुवनेश्वर एवं मुंबई में मनाया जा रहा है।

सशस्त्र बल भूतपूर्व सैनिक दिवस

  • सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस दिनांक 14 जनवरी को मनाया जाता है। इस दिन 1953 में भारतीय सेना के पहले भारतीय कमांडर इन चीफ (सी-इन-सी) फील्ड मार्शल के.एम. करियप्पा औपचारिक रूप से सेवा से सेवानिवृत्त हुए थे। 
  • करियप्पा ने 1947 के युद्ध में भारतीय सेना का नेतृत्व किया था।
  • यह दिन सशस्त्र सेना भूतपूर्व सैनिक दिवस के रूप में मनाया जाता है और यह दिवस सम्मानित भूतपूर्व सैनिकों को समर्पित है।
  • पहली बार यह दिवस 14 जनवरी, 2016 को मनाया गया था और यह निर्णय लिया गया था कि हर साल सशस्त्र बलों के पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के सम्मान में इस तरह के इंटरैक्टिव कार्यक्रमों की मेजबानी करके इस दिन को मनाया जाए।

यूरोपीय संघ ने पहले मेनलैंड सैटेलाइट लॉन्च पोर्ट का उद्घाटन किया

यूरोपीय अधिकारियों और स्वीडिश राजा कार्ल सोलहवें गुस्ताफ ने 13 जनवरी को यूरोपीय आयोग के सदस्यों द्वारा स्वीडन की यात्रा के दौरान यूरोपीय संघ के पहले मुख्य भूमि कक्षीय प्रक्षेपण परिसर का उद्घाटन किया, जो कि 27-राष्ट्र ब्लॉक की कार्यकारी शाखा है।

  • यूरोपीय संघ आर्कटिक स्वीडन में एक नए लॉन्चपैड के साथ छोटे उपग्रहों को अंतरिक्ष में लॉन्च करने की अपनी क्षमता को बढ़ाना चाहता है।
  • इस नई सुविधा का उद्घाटन किरुना शहर के पास एस्रेंज स्पेस सेंटर में किया गया है जो फ्रेंच गुयाना में यूरोपीय संघ की वर्तमान लॉन्चिंग क्षमताओं का पूरक होगा।
  • इस नई सुविधा का उद्घाटन किरुना शहर के पास एस्रेंज स्पेस सेंटर में किया गया है जो फ्रेंच गुयाना में यूरोपीय संघ की वर्तमान लॉन्चिंग क्षमताओं का पूरक होगा।

भारतीय रेलवे अयोध्या से जनकपुर के बीच ‘भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन’ शुरू करेगा

भारतीय रेलवे भारत गौरव डीलक्स एसी पर्यटक ट्रेन “श्री राम-जानकी यात्रा: अयोध्या से जनकपुर” चलाने जा रही है, जो पड़ोसी देशों भारत और नेपाल, के दो सबसे महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों अयोध्या और जनकपुर  को कवर करेगी ।

  • इस पहल का उद्देश्य भारत और नेपाल के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना तथा दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देना है।
  • रेलवे के पीएसयू – आईआरसीटीसी द्वारा इस ट्रेन का संचालन किया जाएगा।
  • अत्याधुनिक भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन 17 फरवरी, 2023 को दिल्ली से 7 दिनों के ऑल इनक्लूसिव टूर के लिए प्रस्थान करेगी ।
  • यह ट्रैन अयोध्या और जनकपुर धाम (नेपाल) के साथ-साथ नंदीग्राम, सीतामढ़ी, वाराणसी और प्रयाग में तीर्थ और विरासत स्थलों को कवर करेगी।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का निधन

पंजाब के फिल्लौर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया I 

  • संतोख सिंह जालंधर(पंजाब) से कांग्रेस पार्टी के सांसद थे I 
  • कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत 7 सितम्बर 2022 को कन्याकुमारी से की थी I 
  • यह यात्रा 12 राज्यों से होकर गुजरेगी I 
  • यात्रा के दौरान करीब 3500 किलोमीटर की दूरी करीब 150 दिनों में तय की जाएगी I 
  • यात्रा का समापन 30 जनवरी को कश्मीर के श्रीनगर में लालचौक पर राहुल गांधी द्वारा तिरंगा फहराकर किया जाएगा I  

सुल्तान अल जाबिर 28वें जलवायु सम्मेलन के अध्यक्ष नियुक्त

सुल्तान अहमद अल जाबेर को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में आयोजित होने वाले संयुक्त राष्ट्र के 28वें जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP28) के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है।

  • COP28 सम्मेलन 30 नवंबर से 12 दिसंबर 2023 तक दुबई में आयोजित किया जाएगा।
  • अल जाबिर वर्तमान में यूएई के उद्योग और उन्नत प्रौद्योगिकी मंत्री (एमओआईएटी) हैं। वह कई वर्षों से जलवायु परिवर्तन के लिए विशेष दूत के रूप में कार्य कर रहे हैं I 
  • वह सीओपी के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त होने वाले पहले सीईओ भी बन गए है I  सुल्तान अल जाबिर दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनियों में शामिल अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी (ADNOC) के प्रमुख हैं। 
  • उन्होंने यूएई के साथ पूरे क्षेत्र में और विश्व स्तर पर नवीकरणीय ऊर्जा को अपनाने में तेजी लाने के लिए कई प्रयास किए हैं।
  • सीओपी 27 
  • सीओपी 27 का आयोजन 6-18 नवंबर, 2022 तक मिस्र के शर्म अल-शेख में किया गया था I 
  • सीओापी-27  सम्मेलन का आयोजन बॉन, जर्मनी स्थित जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (यूएनएफसीसीसी) द्वारा किया गया था I 
  • इस सम्मलेन में भारत का प्रतिनिधित्व केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री, भूपेंद्र यादव ने किया था I 
  • इस अवसर पर पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) ने संयुक्त रूप से 14 नवंबर 2022 को एक कार्यक्रम में “इन अवर लाइफटाइम” अभियान शुरू किया था।
  • सीओापी-27 का विषय: लोगों और ग्रह के लिए उद्धार (Delivering for People and Planet)।
  • पहला सीओपी 1995 में बर्लिन, जर्मनी में आयोजित किया गया था।
  • सीओापी(COP): कांफ्रेंस ऑफ़ पार्टीज (Conference of Parties)

विश्व की पहली डिजिटल पार्टी 

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) दुनिया की पहली पूरी तरह से डिजिटल पार्टी बन गई है, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर बूथ स्तर तक के तीन करोड़ से अधिक पदाधिकारियों का डेटा संगठनात्मक रिपोर्टिंग और विश्लेषण (सरल) नामक ऐप के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है।

  • सरल नाम से तैयार इस एप के माध्यम से आम जनता के लिये पार्टी के अध्यक्ष से बूथ स्तर तक के कार्यकारी सदस्यों तक पहुँच को आसान बनाने के साथ पार्टी के अंदर भी संवाद का एक महत्त्वपूर्ण माध्यम होगा।
  • किसी भी राज्य के किसी भी स्तर के अधिकारी से संपर्क करने के लिए एप पर फोन और एसएमएस दोनों का विकल्प उपलब्ध है।
  • इस ऐप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसकी मदद से किसी भी पदाधिकारी को रियल टाइम मैसेज भेजा जा सकेगा, जिससे किसी भी मुद्दे पर पदाधिकारियों को सक्रिय करने की सुविधा मिलेगी I 
  • इस एप को डाउनलोड करने की सुविधा सभी के पास होगी तथा एप में संगठन के प्रमुख हिस्से तक पहुँच की सुविधा केवल पार्टी से संबद्ध पदाधिकारियों के पास होगी।

उत्तराखण्ड की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रतिदिन के करेंट अफेयर्स व उत्तराखण्ड सामान्य ज्ञान


Please Follow and Subscribe

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *