13 September 2022 Current Affairs – उत्तराखण्ड की UKSSSC/UKPCS द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं तथा देश की सभी परीक्षाओं में जिनमें करेंट अफेयर्स (13 September 2022 Current Affairs ) से सम्बधित प्रश्न पूछे जाते हैं उन सभी परीक्षाओं के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स (13 September 2022 Current Affairs ) हिन्दी में सभी के लिये। तो पढ़िये “13 September 2022 Current Affairs ”तथा तैयारी कीजिए इस पोस्ट के माध्यम से-
किंग चार्ल्स तृतीय बनें ब्रिटेन के नए सम्राट
11 सितंबर, 2022 को किंग चार्ल्स तृतीय ब्रिटेन के नए सम्राट बन गए हैं। 73 वर्षीय चार्ल्स ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद देश के नए राजा घोषित किए गये हैं। इनकी ताजपोशी लंदन के सेंट जेम्स पैलेस में की गई। अब किंग चार्ल्स, राष्ट्रमंडल के प्रमुख और यूके अलावा 14 कॉमनवेल्थ देशों में भी राजा होगें। राजा के रुप में इन्हें ’किंग चार्ल्स तृतीय’ के नाम से जाना जाएगा।
किंग चार्ल्स तृतीय
इनका जन्म 4 नवंबर, 1948 को हुआ था। इनका पूरा नाम चार्ल्स फिलिप आर्थर जॉर्ज है और यह प्रिंस फिलिप तथा महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के बड़े बेटे हैं। यह सबसे लंबे समय तक सिंहासन के उत्तराधिकारी रहने वाले प्रिंस रहे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ग्रेटर नोएडा में अंतर्राष्ट्रीय डेयरी संघ विश्व डेयरी सम्मेलन 2022 का किया उद्घाटन
- 12 सितंबर, 2022 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ग्रेटर नोएडा में स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में ’अंतर्राष्ट्रीय डेयरी संघ विश्व डेयरी सम्मेलन-2022’ का उद्घाटन किया है। चार दिवसीय यह सम्मेलन 12 से 15 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा है।
- इसमें भारत समेत दुनिया भर के डेयरी क्षेत्र के हितधारक हिस्सा ले रहें हैं, जिसमें उद्योग जगत की लीडर, विशेषज्ञ, किसान और नीति निर्माता शामिल है। यह सम्मेलन ’पोषण और आजीविका हेतु डेयरी’ विषय पर केंद्रित है।
- इस सम्मेलन के मौजूदा संस्करण में 50 देशों के करीब 1500 प्रतिभागियों के भाग लेने की संभावना है। यह सम्मेलन इस लिहाज से भी महत्वपूर्ण है कि इस तरह का पिछला सम्मेलन भारत में लगभग आधी सदी पहले 1974 में आयोजित किया गया था।
कार्लोस अल्कराज और इगा स्वियाटेक ने जीता यूएस ओपन 2022 का खिताब
- सितंबर, 2022 में स्पेन का कार्लोस अल्कराज (स्पेन) ने यूएस ओपन 2022 में पुरूष एकल का खिताब जीता है। 19 वर्षीय कार्लोस का यह पहला ग्रैंड स्लम खिताबहै। इसके साथ ही वह नंबर-1 रैंक हासिल करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। अल्कराज ने यूएस ओपन फाइनल में नॉर्वे के कैस्पर रूड को हराकर यह उपलब्धि और 2.6 मिलियन डॉलर की पुरस्कार राशि अपने नाम की है।
- अमेरिकी ओपन टेनिस 2022 मे विश्व की नंबर एक खिलाड़ी पोलैंड की इगा स्वियाटेक ने महिला एकल खिताब जीता है। उन्होंने फाइनल में टयूनिशिया की औंस जब्योर को लगातार सेटों में 6-2, 7-6 से हराया। स्वियाटेक पोलैंड की पहली महिला एकल खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अमेरिकी ओपन का खिताब जीता है। उन्होंने अपने कॅरियर में अब तक तीन ग्रैंड स्लैम सहित दस खिताब जीते हैं।
- मिक्स्ड डबल्स में ऑस्ट्रेलिया की स्टॉर्म सैंडर्स और जॉन पीयर्स की जोड़ी ने क्रिस्टेन फ्लिपकेंस एवं एडवर्ड रोजर-वैस्सेलिन की जोड़ी को 4-6, 6-4, 10-7 से हराकर उन्होंने खिताब जीता है।
- यह यूएस ओपन टेनिस 2022 का 142वां संस्करण था और साल का चौथा एवं अंतिम टेनिस ग्रैंड स्लैम इवेंट था। यह दुनिया की सबसे पुरानी अंतर्राष्ट्रीय टेनिस चैंपियनशिप में से एक है।
राजस्व खुफिया निदेशालय ने हेरोइन की तस्करी को रोकन के लिए ’गियर बॉक्स’ ऑपरेशन शुरू किया
हाल ही में राजस्व खुफिया निदेशालय ने हेरोइन की तस्करी को रोकने के लिये ऑपरेशन ’गियर बॉक्स’ शुरू किया, जिसमें कोलकाता बंदरगाह से 39.5 किलोग्राम प्रतिबंधित पदार्थ जब्त किया गया। स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम के प्रावधानों के तहत हेरोइन की जांच की गई और उसे जब्त कर लिया गया।
ऑपरेशन गियर बॉक्स
गियर बॉक्स/कंटेनर में छिपाई गई दवाओं का पता लगाने के लिये ऑपरेशन गियर बॉक्स चलाया गया है। पुराने और उपयोग किये गये गियर बॉक्स को खोलने के बाद वहां से गियर को हटा दिया गया और उस जगर पर मादक पदार्थों से युक्त प्लास्टिक के पैकेट रखे गए तथा जांच से बचने के लिए गियर बॉक्स केा फिर से फिट कर दिया गया।
राजस्व खुफिया निदेशालय
यह एक भारतीय खुफिया एजेंसी है। यह भारत की प्रमुख तस्करी विरोधी खुफिया, जांच एवं संचालन एजेंसी है। इसके अलावा इस एजेंसी द्वारा सोना, हीरे, इलेक्ट्रॉनिक्स, विदेशी मुद्रा, और नकली भारतीय मुद्रा सहित वस्तुओं की तस्करी पर रोक लगाने का कार्य किया जाता है। राजस्व खुफिया निदेशालय, भारत सरकार के वित्त मंत्रालय, राजस्व विभाग में केंद्रीय अप्रत्यक्ष करों और सीमा शुल्क के तहत कार्य करता है।
भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ स्टील्थ युद्धपोत तारगिरी
11 सितंबर, 2022 को भारतीय नौसेना के प्रोजेक्ट 17A (P17A) के पांचवे स्टील्थ फ्रिगेट (YD 12653) को मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड में लॉन्च किया गया। इस फ्रिगेट का नाम गढ़वाल में स्थित हिमालय में एक पहाड़ी श्रृंखला के नाम पर ’तारागिरी’ रखा गया है। लॉन्च के बाद ’तारागिरी’ मझगांव डॉकयार्ड शिपिबिल्डर्स लि. में अपने दो साथी जहाजों के साथ शामिल हो गया है। इसके बाद उसे सुसज्जित करके भारतीय नौसेना को सौंप दिया जाएगा।
तरागिरी
इसका निमार्ण MDL द्वारा किया गया है। इसे यह नाम ’नेवी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन’ के अध्यक्ष चारू सिंह ने दिया है। इस भारतीय नौसेना के इन हाउस डिजाइन संगठन, ब्यूरो ऑफ नेवल डिजाइन द्वारा डिजाइन किया गया है। ये जहाज पी17 फ्रिगेट्स के उन्नत संस्करण है। यह बेहतर स्टील्थ फीचर्स, अत्याधुनिक हथियार और सेंसर और प्लेटफार्म मैनेजमेंट सिस्टम से लैस है। तारागिरी पूर्ववर्ती तारागिरी लिएंडर क्लास एएसडब्ल्यू फ्रिगेट का नया रुप है।
अमेरिका में 9/11 हमले की 21वीं बरसी मनाई गई
11 सितंबर, 2022 को अमेरिका में वर्ष 2001 को हुए आतंकवादी हमले की 21वीं बरसी मनाई गई। राष्ट्रपति जो बाइडन ने पेंटागन में पुष्पांजलि अर्पित कर हमले में जान गंवाने वाले लोगों के श्रद्धांजलि दी। 11 सितंबर 2001 को अमेरिका में हुए आतंकवादी हमलों में लगभग 3,000 लोग मारे गए थे। इस्लामिक आतंकवादी समूह अल-कायदा के प्रमुख ओसामा बिन लादेन को इसके लिये दोषी माना गया।
नागालैंड में पहला नागा मिर्च महोत्सव 2022 किया गया आयोजित
10 सितंबर, 2022 को नागालैंड में कोहिमा जिले में पहली बार ’नागा मिर्च महोत्सव 2022’ आयोजित किया गया। इस महोत्सव का आयोजन बागवानी विभाग द्वारा किया गया था।
नागा मिर्च
दुनिया की सबसे तीखी मिर्च मानी जाने वाली नागा मिर्च (किंग चिली) को एसएचयू पर आधारित दुनिया की सबसे तीखी मिर्च की सूची में लगातार शीर्ष पांच में रखा गया है। इसे राजा मिर्चा, भूत जोलोकिया या घोस्ट पेपर के नाम से भी जाना जाता है। इसे 2008 में भागौलिक संकेत (जीआई) टैग प्रदान किया गया है। यह सोलानेसी परिवार के जीन कैप्सिकम से संबंधित है।
पूर्वी लद्दाख में भारतीय सेना ने किया पर्वत प्रहार सैन्य अभ्यास
हाल ही में भारतीय सेना ने लद्दाख में पर्वत प्रहार सैन्य अभ्यास किया है। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे इस सैन्य अभ्यास में उपस्थित हुए। यह सैन्य अभ्यास उस समय किया जा रहा है जब गोगरा हाइट्स-स्प्रिंग्स (पेट्रोलिंग पाइंट 15) क्षेत्र में भारत और चीन के सेनाओं की वापसी की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
उत्तर कोरिया ने परमाणु संपन्न देश घोषित किया
हाल ही में उत्तर कोरिया ने ऐसा कानून पास किया है जो उसकी सुरक्षा के लिए परमाणु हमला करने की स्वतः इजाजत देता है। इस कानून के पास होने के बाद उत्तर कोरिया आधिकारिक रुप से परमाणु सम्पन्न देशों की सूची में शामिल हो गया है। यह कानून ऐसे समय में पास किया गया है जब उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के संबंध टूट रहें है।
दुनिया के 9 देशों के पास है परमाणु हथियार
इस समय दुनिया में नौ देशों के पास परमाुण हथियार है। इस राष्ट्रों में भारत, रूस, पाकिस्तान, चीन, अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन, इजराइल और उत्तर कोरिया शामिल हैं। रुस के पास सबसे ज्यादा 6255 परमाणु हथियार है। अमेरिका के पास 5800, ब्रिटेन के पास 225, फ्रांस के पास 290, चीन के पास 350 और भारत के पास 156 परमाणु हथियार हैं।