12 September 2022 Current Affairs – उत्तराखण्ड की UKSSSC/UKPCS द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं तथा देश की सभी परीक्षाओं में जिनमें करेंट अफेयर्स (12 September 2022 Current Affairs ) से सम्बधित प्रश्न पूछे जाते हैं उन सभी परीक्षाओं के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स (12 September 2022 Current Affairs ) हिन्दी में सभी के लिये। तो पढ़िये “12 September 2022 Current Affairs ”तथा तैयारी कीजिए इस पोस्ट के माध्यम से-
10 सितंबर को मनाया गया विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस
प्रतिवर्ष 10 सितंबर को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2022 के लिये विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस की थीम ’’लोगों में अपने काम के जरिये उम्मीद पैदा करना’’ निर्धारित की गयी है। इसका उद्देश्य लोगों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना और आत्महत्या के बढ़ते मामलों को रोकना है। इसकी शुरूआत इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ सुसाइड प्रिवेंशन द्वारा वर्ष 2003 में की गई थी।
भारतीय सेना और वायु सेना ने पंजाब में संयुक्त अभ्यास ’गगन स्ट्राइक’ किया
थ्सतंबर, 2022 में भारतीय सेना और वायुसेना ने पंजाब में संयुक्त अभ्यास ’गगन स्ट्राइक’किया है। यह अभ्यास सेना की खड़गा कोर और वायु सेना के मध्य आयोजित किया गया। इसमें दुश्मन से रक्षा करने और उसकी गहरी पैठ को खत्म करने का अभ्यास किया गया। इस संयुक्त अभ्यास का नेतृत्व खड़गा कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने किया।
गगन स्ट्राइक अभ्यास
यह अभ्यास पंजाब के कई इलाकों में आयोजित किया गया। यह चार दिवसीय अभ्यास था। अभ्यास में शामिल थल सैनिकें के समर्थन के लिए हीमलावर हेलीकॉप्टरों को तैनात किया गया था। अभ्यास में पश्चिमी सीमाओं पर किसी आकस्मिक स्थिति से निपटने हेतु तैयार रहने और ऐसी अवधारणाएं विकसित करने पर जोर दिया गया।
देश के पहले सीडीएस बिपिन रावत के नाम पर अरूणाचल में रखा गया मिलिट्री स्टेशन का नाम
10 सितंबर, 2022 को अरूणाचल प्रदेश के किबिथू में एक सैन्य स्टेशन और सड़क का नाम भारतीय सेना के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ दिवंगत जनरल बिपिन रावत के नाम पर रखा गया। किबिथू सैन्य शिविर का नाम ’जनरल बिपिन रावत मिलिट्री गैरीसन रखा गया है। वहीं सीएम पेमा खांडू ने वालोंग से किबिथू तक 22 किलोमीटर लंबी सड़क का नाम ’जनरल बिपिन रावत मार्ग रखा गया है।
हिमाचल की वंशिका परमार ने जीता मिस अर्थ इंडिया 2022 का खिताब
हाल ही में हिमाचल प्रदेश की बेटी वंशिका परमार ने मिस अर्थ इंडिया 2022 का खिताब जीता है। इस प्रतियोगिता का फाइनल जेएलएन स्टेडियम, नई दिल्ली में हुआ। अब वह नवंबर महाने में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर फिलीपींस में होने वाली प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। फिलींपींस में यह प्रतियोगिता 12 नवंबर से 27 नवंबर तक आयोजित होगी। जिसमें 90 से अधिक देशों की प्रतिभागी हिस्सा लेंगी। 23 नवंबर को इस बड़े इवेंट का गै्रड फिनाले होगा।
द फ्रेजर इंस्टीटयूट ने विश्व आर्थिक स्वतंत्रता सूचकांक 2022 जारी किया
- हाल ही में कनाडाई थिंक टैंक द फ्रेजर इंस्टीटयूट द्वारा विश्व के आर्थिक स्वतंत्रा सूचकांक 2022 जारी किया है। रिपोर्ट में 165 देशों के वर्ष 2020 के आंकड़ो को शामिल किया गया है। इसमें बाजारों में प्रवेश करने की क्षमता, महंगाई, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार की स्वतंत्रता, निजी स्वामित्व वाली संपत्ति की सुरक्षा व कानूनी प्रशासन जैसे कारकों के आधार पर इन देशों को रैंकिंग प्रदान की गई है।
- इस सूचकांक के अनुसार हांककांग विश्व की सबसे मुक्त अर्थव्यवस्था है। हांगकांग को 10 में से 8.59 अंक हासिल हुए हैं। वर्ष 2010 के बाद से यह शीर्ष स्थान पर बना हुआ है। सिंगापुर दूसरे और स्विट्जरलैंड तीसरे स्थान पर है।
- भारत के 6.72 स्कोर के साथ 89वां स्थान मिला है। वर्ष 2019 की तुलना में देश की रैकिंग में सुधार हुआ है। भारती की स्थिति अपने पड़ोसी देशों से बेहतर है। नेपाल 103वें, चीन 116वें, पाकिस्तान 130वें और बांग्लादेश 139वें स्थान पर है।
- शीर्ष देश- हांगकांग, सिंगापुर, स्विट्जरलैंड
- अंतिम पायदान- वेनेजुएला, सूडान, जिम्बावे
आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने ’स्वच्छ अमृत महोत्सव’ का किया शुभारंभ
- 09 सितंबर, 2022 को स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के आठ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ’स्वच्छ अमृत महोत्सव’ नाम कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है। यह कार्यक्रम 17 सितंबर से 02 अक्टूबर, 2022 तक आयोजित किया जाएगा।
- इस सप्ताह लंबे कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता के विषय पर तमाम गतिविधियों आयोजित की जाएंगी। इस दौरान मुख्य तौर पर कचरा मुक्त शहर के निर्माण के दृष्टि के प्रति नागरिक कार्रवाई और प्रतिबद्धता को संगठित करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
भारतीय स्वच्छता लीग
स्के अतिरिक्त प्रधानमंत्र के दृष्टिकोण के अनुरूप युवा शक्ति का उपयोग करने हेतु केंद्रीय मंत्री ने 17 सितंबर को शहरी युवाओं के बीच ’भारतीय स्वच्छता लीग’ नाम से एक प्रतियोगिता शुरू करने की भी घोषणा की है। इस प्रतियोगिता के पहले संस्करण में देशभर से 1,850 से अधिक शहरों की टीमें हिस्सा लेंगी और समुद्र तटों, पहाड़ों तथा पर्यटन स्थलों को कचरा मुक्त बनाने से संबंधित पहलों की शुरूआत करेंगी।
स्वच्छ भारत मिशन (शहरी)
स्वच्छ भारत मिशन को भारत सरकार द्वारा 02 अक्टूबर, 2014 को लॉन्च किया गया था। इसका प्राथमिक उद्देश्य शहरी भारत को खुले में शौच से मुक्त करना तथा देश में सभी सांवधिक कस्बों में नगरी ठोस अपशिष्ट का शत-प्रतिशत वैज्ञानिक प्रबंधन सुनिश्चित करना है।
सिंगापुर में भारत के पूर्व नौसेना प्रमुख सुनील लांबा को ’मेरिटोरियस सर्विस मेडल’ किया प्रदान
भारतीय नौसना के पूर्व प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा को सिंगापुर के प्रतिष्ठित विशिष्ट सेवा पदक ’मेरिटोरियस सर्विस मेडल’ से सम्मानित किया गया है। लांबा को भारतीय नौसेना और ’रिपब्लिक ऑफ सिंगापुर नेवी’ के बीच दीर्घकालिक द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को मजबूत करने में योगदान देने के लिए गुरूवार को सिंगापुर के रक्षा मंत्री एनजी इंग हेन ने रक्षा मंत्रालय में आयोजित समारोह में लांबा को पुरस्कृत किया गया। लांबा के कार्यकाल में दोनों नौसेनाओं ने 2018 में सिंगापुर-भारत समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास की रजत जयंती मनाई और सितंबर 2019 में पहले सिंगापुर-भारत-थाईलैंड समुद्री अभ्यास का सफलतापूर्वक आयोजन किया।
बाबरी मस्जिद के नीचे मंदिर की खोज करने वाले पुरातत्वदि बी.बी. लाल का हुआ निधन
- 10 सितंबर, 2022 को बाबरी मस्जिद के नीचे मंदिर की खोज करने वाले विश्व विख्यात पुरातत्वविद ब्रज बास लाल का 101 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उत्तर प्रदेश के झांसी में जन्मे व 1968-1972 तक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के महानिदेशक रहे बी.बी. लाल को वर्ष 2021 में पद्म विभूषण व 2000 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
- उन्हें एएसआई के सबसे युवा डायरेक्टर जनरल में भी गिना जाता है। कहा जाता है कि बी.बी. लाज ने ही 70 के दशक में अयोध्या में राम मंदिर के सबूत ढूंढ निकाले थे। हालांकि, इस पर कोई आधिकारिक रिपोर्ट नहीं बनाई गई थी।
ओडिशा सरकार ने वर्षा जल संचयन हेतु ’छाता’ योजना की शुरू
हाल ही में ओडिशा राज्य के जल संसाधन विभाग ने छाता योजना शुरू की है। CHHATA का पूरा नाम Community Harnessing and Harvesting Rainwater Artificially from Terrace to Aquifer है। राज्य मंत्रिमंडल ने 270 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी है। इस योजना का उद्देश्य भूजल पर बढ़ते दबाव को दूरकरना और घटते भूजल स्तर में सुधार करना है। पांच साल में 373.53 करोड़ लीटर पानी संचयन का लक्ष्य रखा गया है। इसे पांच साल की अवधि के लिए लागू किया जाएगा।
गुजरात के लोथल में राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर का निर्माण किया जाएगा
पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय द्वारा गुजरात स्थित सिंधु घाटी सभ्यता के ऐतिहासिक शहर लोथल में ’राष्ट्रीय समुद्री विरासत शहर’ का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना के दो चरणों में पूरा किया जाएगा। इसका पहला चरण मार्च 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा। इस परिसर से संबंधित परियोजना के मास्टर प्लान को मार्च 2019 में मंजूरी दी गई थी। यह देश में अपनी तरह का पहला पिरसर होगा, जहां भारत की समृद्ध एवं विविध समुद्री विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा।
Pingback: 13 September 2022 Current Affairs - Uttarakhand GK
Pingback: 15 September 2022 Current Affairs - Uttarakhand GK