12 October 2022 Current Affairs-: उत्तराखण्ड की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रतिदिन के करेट अफेयर्स के सीरीज में 12 October 2022 Current Affairs के प्रमुख करेंट अफेयर्स। अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस: 11 October। हर साल 11 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। (12 October 2022 Current Affairs)
12 October 2022 Current Affairs
प्रधानमंत्री ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में श्री महाकाल लोक मंदिर परिसर का उद्घाटन किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्री महाकाल लोक का उद्घाटन किया।
महत्वपूर्ण तथ्य
- श्री महाकाल लोक एक ऐसा स्थान है जहां भगवान शंकर की सभी पौराणिक कथाएं एक ही स्थान पर देखने को मिलेंगी।
- इसे देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में बनाया गया है।इसके अलावा कार्यक्रम स्थल को नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है।
- काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर बने श्री महाकाल कॉरिडोर की अनुमानित लागत 800 करोड़ रुपये है।
महाकाल कॉरिडोर के बारे में
- मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में महाकाल कॉरिडोर परियोजना का निर्माण कार्य योजना के अनुसार प्रगति पर है।
- महाकाल मंदिर परिसर विस्तार योजना उज्जैन जिले में महाकालेश्वर मंदिर और उसके आसपास के क्षेत्र के विस्तार, सौंदर्यीकरण और भीड़भाड़ को कम करने की एक योजना है।
- योजना के तहत लगभग 2.82 हेक्टेयर के महाकालेश्वर मंदिर परिसर को बढ़ाकर 47 हेक्टेयर किया जा रहा है, जिसे उज्जैन जिला प्रशासन द्वारा दो चरणों में विकसित किया जाएगा.
- परियोजना में 17 हेक्टेयर की रुद्रसागर झील शामिल होगी।
- यह कॉरिडोर वाराणसी के काशी विश्वनाथ कॉरिडोर से चार गुना बड़ा होने जा रहा है।
महाकालेश्वर मंदिर
- उज्जैन के श्री महाकालेश्वर भारत के बारह प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है।
- हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, मंदिर का निर्माण भगवान ब्रह्मा द्वारा किया गया था और वर्तमान में यह पवित्र क्षिप्रा नदी के किनारे स्थित है।
- अभिलेखों के अनुसार, मंदिर के महाकाल लिंगम को स्वयंभू (स्वयं प्रकट) माना जाता है और देश के किसी भी अन्य ज्योतिर्लिंग के विपरीत, महाकालेश्वर की मूर्ति दक्षिण की ओर है।
झारखंड की अस्मिता दोरजी ने दुनिया के आठवें सबसे ऊँचे पर्वत ‘मनास्लु’ को किया फतह
- नेपाल सरकार द्वारा मनास्लु समिट का आयोजन किया गया था, जिसमें अस्मिता दोरजी ने बिना ऑक्सीजन सप्लीमेंट के 8163 मीटर ऊँचे पर्वत ‘मनास्लु’को फतह किया है। अस्मिता दोरजी ने लगभग 26 दिन की कठिन चढ़ाई के बाद इस समिट को पूरा किया।
- अस्मिता दोरजी से मात्र चार घंटे पहले हिमाचल की बलजीत कौर ने बिना ऑक्सीजन के इस समिट को पूरा किया था।
- उल्लेखनीय है कि अस्मिता दोरजी झारखंड के जमशेदपुर के सोनारी कदमा लिंक रोड की रहने वाली हैं और वह वर्तमान में टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (टीएसएएफ) की सीनियर इंस्ट्रक्टर के पद पर कार्यरत् हैं।
- ज्ञातव्य है कि मनास्लु (जो कुतंग भी कहलाता है) पृथ्वी का आठवाँ सबसे ऊँचा पर्वत है। यह 8,163 मीटर ऊँचा पर्वत मध्योत्तर नेपाल के गोरखा ज़िले में स्थित है।
- विदित है कि अस्मिता इससे पहले माउंट एवरेस्ट जैसे अभियान पर बिना ऑक्सीजन सप्लीमेंट के जा चुकी हैं, लेकिन वह एवरेस्ट समिट को पूरा नहीं कर सकी थीं। उन्होंने एवरेस्ट एक्सपीडिशन के दौरान 8749 मीटर तक की ऊँचाई को बिना ऑक्सीजन सप्लीमेंट के पूरा किया था।
गोवा 2023 में 37वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा
- भारतीय ओलंपिक संघ ने घोषणा की है कि 37वें राष्ट्रीय खेल 2023 की मेजबानी अक्टूबर में गोवा द्वारा की जाएगी। तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी। यह पहली बार है जब गोवा राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा।
- 36वें राष्ट्रीय खेलों को शुरू में 2016 में गोवा में आयोजित किया जाना था, लेकिन इसे कई बार किसी कारणवश स्थगित कर दिया गया था और फिर बाद में इसे गुजरात में स्थानांतरित कर दिया गया।
- 36वें राष्ट्रीय खेल, गुजरात के छह शहरों- गांधीनगर, अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट और भावनगर में 27 सितंबर से 10 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है।
- 35वां राष्ट्रीय खेल 2015 में केरल में आयोजित किया गया था।
- भारत में पहला राष्ट्रीय खेल 1924 में लाहौर में भारतीय ओलंपिक खेलों के रूप में आयोजित किया गया था।
भारत तीसरी वाडा एथलीट जैविक पासपोर्ट संगोष्ठी- 2022” की नई दिल्ली में मेजबानी करेगा
- भारत, 12-14 अक्टूबर 2022 तक नई दिल्ली में तीसरे वाडा (विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी) एथलीट जैविक पासपोर्ट (एबीपी) संगोष्ठी- 2022” की मेजबानी करेगा। केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। ।
- तीसरा वाडा (विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी) एथलीट जैविक पासपोर्ट (एबीपी) संगोष्ठी- 2022” का आयोजन राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) और राष्ट्रीय डोप परीक्षण प्रयोगशाला (एनडीटीएल) द्वारा किया जा रहा है।
- पहला वाडा एबीपी संगोष्ठी 2015 में कतर द्वारा आयोजित किया गया था और दूसरा 2018 में रोम में इटली द्वारा आयोजित किया गया था।
विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा)
- विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) की स्थापना 1999 में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) और दुनिया की सरकारों द्वारा रचित और वित्त पोषित एक अंतरराष्ट्रीय स्वतंत्र एजेंसी के रूप में की गई थी।
- इसका मुख्य उद्देश्य खेल में एथलीटों द्वारा प्रदर्शन बढ़ाने वाली दवाओं (डोप) के अनधिकृत उपयोग के खिलाफ लड़ना है।
- वाडा की प्राथमिक भूमिका सभी खेलों और देशों में डोपिंग रोधी नियमों और नीतियों का विकास, सामंजस्य और समन्वय करना है।
- वाडा एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है। यह अलग-अलग देशों में क्षेत्रीय और राष्ट्रीय डोपिंग रोधी संगठनों को काम सौंपता है।
- मुख्यालयरू लुसान, स्विट्जरलैंड।
- अध्यक्षर: विटोल्ड बैकाक
नितिन गडकरी ने भारत में फ्लेक्सी-फ्यूल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (एफएफवी-एसएचईवी) पर टोयोटा का पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च किया
- केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 11 अक्टूबर 2022 कोभारत में फ्लेक्सी-फ्यूल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (एफएफवी-एसएचईवी) पर टोयोटा की अपनी तरह की पहली पायलट परियोजना का शुभारंभ किया, जो 100ः पेट्रोल के साथ-साथ 20 से 100ः मिश्रित इथेनॉल और विद्युत शक्ति पर चलेगी।
- मंत्री द्वारा अनावरण की गई टोयोटा कार को टोयोटा ब्राजील से आयात किया गया है।फ्लेक्स-फ्यूल वाहन विश्व मेंब्राजील, यूएसए और कनाडा में उपलब्ध हैं।
प्रवीण गिरी ने विश्व कौशल प्रतियोगिता 2022 में जल प्रौद्योगिकी में रजत पदक जीता
- सी.वी. रमन ग्लोबल यूनिवर्सिटी ओडिशा, के मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक अंतिम वर्ष के छात्र, प्रवीण कुमार गिरि ने 10 अक्टूबर 2022 को जर्मनी के स्टुटगार्ट में आयोजित विश्व कौशल प्रतियोगिता 2022 में जल प्रौद्योगिकी में भारत के लिए रजत पदक जीता।
- अश्वस्थ नारायण द्वारा कज़ान, रूस में 2019 में आयोजित जल प्रौद्योगिकी में स्वर्ण पदक जीतने के बाद वह विश्व कौशल प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय हैं।
आईएमएफ ने 2022-23 में भारत की विकास दर को घटाकर 6.8ः कर दिया, लेकिन भारत अभी भी दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बनी रहेगी
- अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने 11 अक्टूबर 2022 को जारी अपने वार्षिक विश्व आर्थिक आउटलुक में 2022-23 में भारत की अपेक्षित विकास दर को 6.8ः तक घटा दिया है, लेकिन फिर भी यह दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था रहेगी ।
- जुलाई 2022 में आईएमएफ ने कहा था कि भारत चालू वित्त वर्ष में 7.4ः की दर से बढ़ेगा। आईएमएफ नवीनतम अंतरराष्ट्रीय एजेंसी है जिसने भारतीय विकास दर में कटौती की है।
- हालांकि, आईएमएफ को अभी भी उम्मीद है कि चीन (4.4ः), सऊदी अरब (3.7ः), और नाइजीरिया (3ः) से आगे दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में, भारतीय आर्थिक विकास सबसे अधिक होगा।
सेना दिवस परेड 2023 बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा
- भारतीय सेना ने घोषणा की है कि राष्ट्रीय राजधानी से महत्वपूर्ण घटनाओं और उत्सवों को स्थानांतरित करने के लिए प्रधान मंत्री के दृष्टिकोण के अनुसार वार्षिक सेना दिवस परेड 2023 15 जनवरी को बेंगलुरु, कर्नाटक में आयोजित किया जाएगा।
- सेना दिवस हर साल 15 जनवरी को मनाया जाता है और आज तक यह नई दिल्ली में आयोजित किया जाता था।
- हाल ही में पहली बार 8 अक्टूबर को चंडीगढ़ में वायुसेना दिवस और फ्लाईपास्ट का आयोजन किया गया।
भारत के मुख्य न्यायाधीश उदय उमेश ललित ने जस्टिस श्डी वाई चंद्रचूड़श् को अपना उत्तराधिकारी बनाने की सिफारिश की
भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) उदय उमेश ललित ने 11 अक्टूबर 2022 को केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री के उत्तराधिकारी के रूप में न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ के नाम की सिफारिश की है। न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ भारत के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश के बाद सर्वाेच्च न्यायालय में सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश हैं
टेली-मानस पहल
10 अक्टूबर, 2022 को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने टेली मेंटल हेल्थ असिस्टेंस एंड नेटवर्किंग अक्रॉस स्टेट्स (टेली-मानस) पहल शुरू की है।
महत्वपूर्ण तथ्य
- मानसिक स्वास्थ्य सहायता तक पहुंच प्रदान करने के उद्देश्य से ‘टेली मानस’ ‘जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम‘ की डिजिटल शाखा के रूप में काम करेगा।
- टेली मानस का उद्देश्य पूरे देश में मुफ्त टेली-मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है।
- कार्यक्रम में तकनीकी सहायता प्रदान करने के लिए उत्कृष्टता के 23 टेली-मानसिक स्वास्थ्य केंद्रों, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बेंगलुरु और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र (एनएचआरएससी) का एक नेटवर्क शामिल है।
- सरकार का लक्ष्य प्रत्येक राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में कम से कम एक टेली-मानस सेल खोलना है।
- पूरे देश में एक टोल-फ्री, 24/7 हेल्पलाइन नंबर (14416) शुरू किया गया है।
उत्तराखण्ड की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रतिदिन के करेंट अफेयर्स व उत्तराखण्ड सामान्य ज्ञान