10 January 2023 Affairs ( महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स)
- हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2023 : जापान ने अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा
- वेल्श फुटबॉलर गैरेथ बेल अंतर्राष्ट्रीय, क्लब फुटबॉल से सेवानिवृत्त हुए
- खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 के मशाल, थीम सांग और मस्कट का अनावरण
- ओडिशा के चांदीपुर में किया गया पृथ्वी-2 का सफल ट्रेनिंग लॉन्च
- भारत की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने संन्यास की घोषणा की
- दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला खिलाड़ी ड्वेन प्रीटोरियस ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की
- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने रायपुर में पारंपरिक ‘चेरचेरा’ महोत्सव मनाया
- आरआरआर के नाटू नाटू ने सर्वश्रेष्ठ मूल गीत के लिए ऐतिहासिक गोल्डन ग्लोब जीता
- गृह मंत्री अमित शाह ने लाल किले में ‘जय हिंद- द न्यू लाइट एंड साउंड प्रोग्राम’ का उद्घाटन किया
- भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी का निधन
- फ्रांस के कप्तान ह्यूगो लोरिस ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से सेवानिवृत्ति की घोषणा की
- पूर्व CJI रंजन गोगोई ने ‘मुख्यमंत्री की डायरी नंबर 1’ नामक पुस्तक का विमोचन किया
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2023 : जापान ने अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा
नवीनतम हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार, जापान ने दुनिया में सबसे अनुकूल पासपोर्ट के रूप में अपना स्थान बरकरार रखा है, जो 193 वैश्विक गंतव्यों में वीजा मुक्त प्रवेश की अनुमति देता है।
- जापान लगातार पांचवें वर्ष शीर्ष पर है।
- सिंगापुर और दक्षिण कोरिया रैंकिंग में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं, उसके बाद जर्मनी और स्पेन और फिर कई अन्य यूरोपीय राष्ट्र हैं।
- स्विट्जरलैंड, न्यूजीलैंड और नॉर्वे की पसंद से मेल खाते हुए 186 स्थानों पर वीजा-मुक्त पहुंच के साथ अमेरिका शीर्ष 22 में शामिल था।
- अगर पिछले साल की तुलना में भारत की स्थिति में दो अंक का सुधार हुआ है। रैंकिंग में भारत 85वें स्थान पर है।
- भारतीय पासपोर्ट धारक 59 देशों में वीजा मुक्त यात्रा कर सकता है, हालांकि 2022 में ये संख्या 60 थी।
- मॉरीशस और उज्बेकिस्तान के पासपोर्ट भारत के पासपोर्ट जितने शक्तिशाली हैं।
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2023 में शीर्ष 10 देश
- जापान – 193 गंतव्य
- सिंगापुर, दक्षिण कोरिया 192 गंतव्य
- जर्मनी, स्पेन 190 गंतव्य
- फ़िनलैंड, इटली, लक्ज़मबर्ग 189 गंतव्य
- ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, नीदरलैंड, स्वीडन 188 गंतव्य
- फ्रांस, आयरलैंड, पुर्तगाल, यूनाइटेड किंगडम 187 गंतव्य
- बेल्जियम, चेक गणराज्य, न्यूजीलैंड, नॉर्वे, स्विट्जरलैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका 186 गंतव्य
- ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ग्रीस, माल्टा 185 गंतव्य
- हंगरी, पोलैंड 184 गंतव्य
- लिथुआनिया, स्लोवाकिया 183 गंतव्य
85. भारत, मॉरिटानिया, उज्बेकिस्तान 59 गंतव्य
वेल्श फुटबॉलर गैरेथ बेल अंतर्राष्ट्रीय, क्लब फुटबॉल से सेवानिवृत्त हुए
वेल्श के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी गैरेथ बेल ने 9 जनवरी को संन्यास की घोषणा की। मात्र 33 साल की उम्र में उन्होंने क्लब और अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का एलान किया है।
- बेल वेल्स के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने अपने देश के लिए रिकॉर्ड मैच खेले और गोल करने के मामले में भी कई रिकॉर्ड बनाए।
- उन्होंने वेल्स को दो यूरोपीय चैंपियनशिप जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके साथ ही उन्होंने अपनी टीम को यूरो 2016 के सेमीफाइनल में पहुंचाया, और 1958 के बाद से पहली बार विश्व कप में भी पहुंचाया।
- लॉस एंजिल्स के फॉरवर्ड खिलाड़ी साउथेम्प्टन, टोटेनहैम और रियल मैड्रिड के लिए खेल चुके हैं।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 के मशाल, थीम सांग और मस्कट का अनावरण
मध्य प्रदेश की मेजबानी में आयोजित होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स के पांचवें संस्करण के लिए राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुभंकर और थीम सांग का लोकार्पण किया।
- खेलो इंडिया यूथ गेम्स2022 का शुभंकर ‘आशा’ है। जबकि थीम सांग ‘हिंदुस्तान का दिल धड़का दो…‘ है जिसको मशहूर गायक शान ने अपनी आवाज दी है।
- खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मशाल को अमरकंटक नाम दिया गया, जिस पर मां नर्मदा की आकृति भी उकेरी गई है।
- इस अवसर पर सीएम शिवराज ने एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और ओलंपिक में पदक जीतकर आने वाले खिलाड़ियों को खेलों के प्रशिक्षण हेतु 5 लाख रुपये दिए जाने और चिन्हित पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को डायरेक्ट डीएसपी पद देने की घोषणा की I
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022
- खेलों की मेजबानी मध्य प्रदेश में 31 जनवरी 2023 से 11 फरवरी 2023 तक की जाएगी।
- पहली बार वाटर स्पोर्ट्स अर्थात् कयाकिंग कैनोइंग, कैनो सलालम और तलवारबाजी खेलो इंडिया गेम्स के इस संस्करण का हिस्सा होंगे।
- यह राज्य के आठ अलग-अलग शहरों में आयोजित किया जाएगा।
- नामित आठ मेजबान शहर भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, महेश्वर, मंडला और बालाघाट हैं।
ओडिशा के चांदीपुर में किया गया पृथ्वी-2 का सफल ट्रेनिंग लॉन्च
10 जनवरी 2023 को ओडिशा तट पर चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज से पृथ्वी-2 का सफल ट्रेनिंग लांच किया गया।
- पृथ्वी-II एक स्वदेश में विकसित सतह-से-सतह पर मार करने वाली शॉर्ट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल (SRBM) है,
- इसकी रेंज लगभग 250-350 किमी है और यह एक टन पेलोड ले जा सकती है ।
- पृथ्वी-II वर्ग एक एकल-चरण तरल-ईंधन वाली मिसाइल है, जिसमें 500-1000 किग्रा. की वारहेड माउंटिंग क्षमता है।
- यह मिसाइल प्रणाली बहुत उच्च स्तर की सटीकता के साथ लक्ष्य भेदने में सक्षम है।
- अत्याधुनिक मिसाइल अपने लक्ष्य को भेदने के लिये कुशल प्रक्षेपवक्र के साथ एक उन्नत जड़त्वीय मार्गदर्शन प्रणाली का उपयोग करती है।
- इसे शुरू में भारतीय वायुसेना के लिये प्राथमिक उपयोगकर्त्ता के रूप में विकसित किया गया था और बाद में इसे भारतीय सेना में भी शामिल किया गया था।
- जबकि मिसाइल को 2003 में पहली बार भारत के सामरिक बल कमान में शामिल किया गया था, यह IGMDP के तहत विकसित पहली मिसाइल थी।
IGMDP के तहत विकसित पाँच मिसाइलें
- इस कार्यक्रम के तहत विकसित 5 मिसाइलें (P-A-T-N-A) हैं:
- पृथ्वी: सतह-से-सतह पर मार करने में सक्षम कम दूरी वाली बैलिस्टिक मिसाइल।
- अग्नि: सतह-से-सतह पर मार करने में सक्षम मध्यम दूरी वाली बैलिस्टिक मिसाइल, यानी अग्नि (1,2,3,4,5)।
- त्रिशूल: सतह से आकाश में मार करने में सक्षम कम दूरी वाली मिसाइल।
- नाग: तीसरी पीढ़ी की टैंक भेदी मिसाइल।
- आकाश: सतह से आकाश में मार करने में सक्षम मध्यम दूरी वाली मिसाइल।
भारत की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने संन्यास की घोषणा की
जनवरी 2023 में भारत की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने संन्यास की घोषणा की है। इस वर्ष का ऑस्ट्रेलियन ओपन और दुबई टेनिस चैंपियनशिप उनका अंतिम टूर्नामेंट होगा।
- वह जनवरी 2023 में कजाकिस्तान की एना डेनिलिना के साथ ऑस्ट्रेलियन ओपन में महिला डबल्स में खेलेंगी, जो किसी भी ग्रैंड स्लैम में उनकी आखिरी उपस्थिति होगी।
- सानिया अपनी कोहनी की चोट के कारण पिछले साल यूएस ओपन में नहीं खेल पाई थीं।
सानिया मिर्जा का अंतर्राष्ट्रीय टेनिस करियर
- सानिया वर्ष 2009 में ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2012 का फ्रेंच ओपन, 2014 का यूएस ओपन के मिक्स्ड डब्ल्स का खिताब जीत चुकी हैं।
- इसके अलावा वह महिला डबल्स में वर्ष 2016 का ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2015 का विलम्बडन, 2015 का यूएस ओपन का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं।
- सानिया मिर्जा अपने करियर में कई खिताब और सम्मान अपने नाम कर चुकी हैं। उन्हें साल 2004 में अर्जुन अवॉर्ड, 2006 में पद्मश्री, 2015 में राजीव गांधी खेल रत्न और 2016 में पद्म भूषण से सम्मानित किया जा चुका है।
दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला खिलाड़ी ड्वेन प्रीटोरियस ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की
दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर ड्वेन प्रीटोरिसय (Dwaine Pretorius) ने 9 जनवरी 2023 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की।
- क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने 2016 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था।
- 33 वर्षीय ड्वेन ने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व किया।
- उन्होंने 30 टी20 इंटरनेशनल, 27 वनडे और तीन टेस्ट मैच खेले। इसमें दो विश्व कप शामिल है।
- प्रीटोरियस ने 2021 में पाकिस्तान के खिलाफ 5-17 के साथ टी20 अंतर्राष्ट्रीय में गेंदबाजी में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने रायपुर में पारंपरिक ‘चेरचेरा’ महोत्सव मनाया
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राजधानी रायपुर के दूधाधारी मठ में पारंपरिक पर्व ‘छेरछेरा’ महोत्सव का आयोजन किया गया।
- छेरछेरा त्यौहार ‘पौष’ हिंदू कैलेंडर माह की पूर्णिमा की रात को मनाया जाता है। यह खेती के बाद फसल को अपने घर ले जाने की खुशी का जश्न मनाने के लिए है।
- यह दान लेने और देने का त्यौहार है। दान देने से मन में उदारता आती है और दान लेने से व्यक्ति के अंदर अहंकार खत्म हो जाता है।
- इस दिन भगवान शंकर ने मां अन्नपूर्णा से भिक्षा मांगी थी, इसलिए लोग इस दिन धान के साथ हरी सब्जियां दान करते हैं।
- इस अवसर पर अन्नदाता (किसान) सहित हर वर्ग के लोग अन्नदान करते हैं।
- छेरछेरा में दान की गई राशि को जनकल्याण में खर्च किया जाता है। किसान समेत हर वर्ग के लोग अनाज दान करते हैं।
आरआरआर के नाटू नाटू ने सर्वश्रेष्ठ मूल गीत के लिए ऐतिहासिक गोल्डन ग्लोब जीता
साउथ सिनेमा की फिल्म आरआरआर ने 80वां ‘गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2023‘ पुरस्कार समारोह में इतिहास रच दिया है, फिल्म के तेलुगू गीत ‘नाटू नाटू‘ को बेस्ट सॉन्ग का पुरस्कार मिला है.
खबर का अवलोकन
- ‘नाटू नाटू’ यह प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतने वाला पहला भारतीय गीत है।
- इस गाने को एमएम कीरावनी ने कंपोज किया है और इसे काल भैरव और राहुल सिप्लिगुंज ने गाया है।
- ‘गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2023’ पुरस्कार में फिल्म ‘आरआरआर’ को दो श्रेणियों में नामांकन मिला था, जिनमें एक ‘सर्वश्रेष्ठ फिल्म- गैर अंग्रेजी‘ और दूसरा ‘सर्वश्रेष्ठ मूल गीत-चलचित्र’ शामिल हैं।
- राजामौली द्वारा निर्देशित ‘आरआरआर‘ राष्ट्रवाद और भाईचारे पर आधारित है।
- इसमें मशहूर अभिनेता राम चरण और जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में हैं।
- फिल्म में इन दोनों ने वास्तविक जीवन के भारतीय क्रांतिकारियों अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम की भूमिका निभाई है।
- यह फिल्म स्वतंत्रता से पहले के दौर की काल्पनिक कहानी पर आधारित है।
- फिल्म ‘आरआरआर’ इस पुरस्कारों में नामांकन पाने वाली दो दशक के बाद पहली भारतीय फिल्म है।
- राजामौली ने हाल ही में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए प्रतिष्ठित न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल का पुरस्कार जीता।
गृह मंत्री अमित शाह ने लाल किले में ‘जय हिंद- द न्यू लाइट एंड साउंड प्रोग्राम’ का उद्घाटन किया
10 जनवरी, 2023 को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली के लाल किले में ‘जय हिंद-नया प्रकाश और ध्वनि कार्यक्रम/लाइट एंड साउंड शो‘ का शुभारंभ किया।
- यह कार्यक्रम हिंदी और अंग्रेज़ी भाषा में प्रस्तुत किया जाएगा।
- लाल किले पर पाँच वर्षों के अंतराल के बाद प्रकाश और ध्वनि कार्यक्रम की शुरुआत हुई है।
- यह कार्यक्रम पहले से आयोजित हो रहे प्रकाश और ध्वनि कार्यक्रम का नया रूप है, जिसमें 17वीं शताब्दी से अब तक भारत के इतिहास एवं बहादुरी की गाथाओं की नाट्य प्रस्तुति की जाएगी।
- इनमें मराठों के उदय, 1857 का स्वतंत्रता संग्राम, आज़ाद हिंद फौज के उद्भव और उसके मुकद्दमों सहित आज़ादी की लड़ाई से जुड़े भारतीय इतिहास के प्रमुख घटनाक्रमों को दिखाया जाएगा।
- इसमें प्रोज़ेक्शन मैपिंग, जीवंत गतिविधियों वाली फिल्में, प्रकाश और ध्वनि, अभिनेता, अभिनेत्रियों, नर्तकों तथा कठपुतलियों के कार्यक्रम होंगे।
- आज़ादी का अमृत महोत्सव के एक भाग के रूप में, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने पहले ही 4 संग्रहालय खोले हैं, ये हैं –
- याद-ए-जलियां संग्रहालय,
- 1857 पर संग्रहालय- भारत का पहला स्वतंत्रता संग्राम,
- आज़ादी के दीवाने और
- लाल किले में नेताजी सुभाष चंद्र बोस संग्रहालय।
- अब नया लाइट एंड साउंड शो दर्शकों के बीच देशभक्ति के गौरव को और मजबूत करेगा।
भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी का निधन
पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी का 88 वर्ष की अवस्था में प्रयागराज में निधन हो गया है।
पंडित केसरीनाथ त्रिपाठी के बारे में
- पंडित केसरीनाथ त्रिपाठी का जन्म 10 नवंबर 1934 को इलाहाबाद में हुआ था।
- इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता के साथ ही साथ वह कई सालों तक यूपी विधानसभा अध्यक्ष के पद पर भी काबिज रहे।
- वह तीन बार यूपी विधानसभा अध्यक्ष रहे। इसके अलावा वह भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश ईकाई के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
- पंडित केसरीनाथ त्रिपाठी ने 2014 से 2019 तक पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में कार्य किया, इसके अतिरिक्त उन्हें बिहार, मेघालय और मिजोरम राज्यों के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया था।
- काव्य संग्रह – मनोनुकृति , आयु – पंख , मौन और शून्य , जख्मों पर शबाब , उन्मुक्त
- सम्मान – भारत गौरव सम्मान, विश्व भारती सम्मान, उत्तर प्रदेश रत्न सम्मान
फ्रांस के कप्तान ह्यूगो लोरिस ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से सेवानिवृत्ति की घोषणा की
फ्रांस टीम के कप्तान ह्यूगो लोरिस ने 9 जनवरी को 36 साल की उम्र में अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की।
खबर का अवलोकन
- उन्होंने यह फैसला 2022 फीफा विश्व कप में अर्जेंटीना के खिलाफ फाइनल हारने के तीन सप्ताह के बाद लिया है।
- लोरिस ने नवंबर 2008 में 21 वर्ष की उम्र में उरुग्वे के खिलाफ एक दोस्ताना मैच में अंतर्राष्ट्रीय पदार्पण किया था। वह विश्व कप में फ्रांस के लिए सबसे अधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी हैं।
- उन्होंने लिलियन थुरम के 142 मैचों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। लोरिस ने 145 मैचों में फ्रांस की टीम का प्रतिनिधित्व किया।
पूर्व CJI रंजन गोगोई ने ‘मुख्यमंत्री की डायरी नंबर 1’ नामक पुस्तक का विमोचन किया
भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश और राज्यसभा सदस्य रंजन गोगोई ने असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा की डायरी ‘मुख्यमंत्री की डायरी नंबर 1‘ पुस्तक का विमोचन किया।
- डायरी को खुद असम के सीएम हेमन्त बिस्वा सरमा ने लिखा है।
- इस डायरी में सीएम बिस्वा के कार्यकाल के पहले साल का पूरा विवरण दिया गया है।
- हेमन्त बिस्वा सरमा ने मुख्यमंत्री के रूप में अपने दिन-प्रतिदिन की विकास गतिविधियों को इस डायरी में गिनाने की कोशिश की है।
उत्तराखण्ड की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रतिदिन के करेंट अफेयर्स व उत्तराखण्ड सामान्य ज्ञान