10 September 2022 Current Affairs – उत्तराखण्ड की UKSSSC/UKPCS द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं तथा देश की सभी परीक्षाओं में जिनमें करेंट अफेयर्स (10 September 2022 Current Affairs ) से सम्बधित प्रश्न पूछे जाते हैं उन सभी परीक्षाओं के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स (10 September 2022 Current Affairs ) हिन्दी में सभी के लिये। तो पढ़िये “10 September 2022 Current Affairs ”तथा तैयारी कीजिए इस पोस्ट के माध्यम से-
गया में फल्गु नदी पर देश के सबसे बड़े डैम का किया गया उद्घाटन
8 सितंबर 2022 को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के गया में फल्गु नदी पर देश के सबसे बड़े रबड़ टाइम का उद्घाटन किया है। इसका नाम गयाजी टाइम रखा है और यह 411 मीटर लंबा और 3 मीटर ऊंचाई और अगर टाइम 312 करोड़ की लागत से बना हुआ है। इसके निर्माण प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर के पास फल्गु में पूरे शहर कम से कम दो फिर चल उपलब्ध रहेगा विराम परंपरागत कंक्रीट एम के स्थान पर बिहार में पहली बार आधुनिक तकनीक पर आधारित रबड़ टाइम का निर्माण कराया गया है। आंध्र प्रदेश के पार्वतीपुरम की झाझावती नदी पर देश का पहला रबड़ डैम 2006 में बना था जिसकी लंबाई 60 मीटर और ऊंचाई 3.5 मीटर है।
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का हुआ निधन
8 सितंबर 2022 को ब्रिटेन की सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया। इसके साथ ही ब्रिटेन के इतिहास में किसी शासक के लंबे समय तक किए गए शासन का अंत हो गया। महारानी एलिजाबेथ के 25 वर्ष की थी जब वह ब्रिटेन की गद्दी पर उनकी ताजपोशी हुई थी तब से लेकर अब तक करीब 7 दशक से वे इस गद्दी पर काबिज थी।
वह ब्रिटेन की सत्ता संभालने वाली सबसे उम्रदराज महिला थी। इसके अलावा विश्व की भी सबसे बुजुर्ग शासकों में महारानी एलिजाबेथ का नाम आता था पूर्णविराम अब उनके बड़े बेटे और उत्तराधिकारी 73 वर्षीय प्रिंस चार्ल्स ब्रिटेन के नए सम्राट होंगे जिन्हें आधिकारिक तौर पर किंग्स चार्ल्स-III के रूप में जाना जाएगा।
महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का जन्म 21 अप्रैल 1926 को लंदन के मेफेयर में हुआ था। यह 1952 में अपने पिता किंग जॉर्ज वि की मृत्यु के बाद उत्तराधिकारी बनी। महारानी एलिज़ाबेथ II ने 70 साल तक शासन किया। महारानी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड सहित 14 राष्टमंडल देशों की प्रमुख थी।
राजस्थान सरकार ने इंदिरा गांधी रोजगार गांरटी योजना की शुरू
09 सितंबर, 2022 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में इंदिरा गांधी शहरी रोजगार योजना गांरटी की शुरूआत की है। इस योजना हेतु राज्य सरकार ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 800 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान रखा है। इस योजना के तहत शहरी क्षेत्र के बेरोजगार लोगों को आजीविका की दृष्टि से हर साल 100 दिन का रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा। इस योजना के लिए जॉब कार्ड धारी परिवार को 18 से 60 वर्ष की आयु के लोग इसके लिए पात्र होंगे।
नीरज चोपड़ा डायमंड लीग फाइनल जीतने वाले पहले भारतीय बने
08 सितंबर, 2022 को ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा प्रतिष्ठित डायमंड लीग फाइनल का खिताब जीता है। इसके साथ ही वह खिताब हासिल करने पहले भारतीय बन गए हैं। यह स्पर्धा स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में हुई। इस स्पर्धा में नीरज चोपड़ा ने 88.44 मीटर थ्रो के साथ शीर्ष स्थान लिया, जोकि उनके करियर का चौथा सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा।
गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में फिट इंडिया फ्रीडम मोटो राइड को रवाना किया
09 सितंबर, 2022 में गृहमंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में ’फिट इंडिया फ्रीडम मोटो राइड’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। यह राइड, एक अखिल भारतीय बाइक सवारी है, जो 75 प्रतिष्ठित स्थानों पर 75 बाइकर्स द्वारा पूरी की जाएगी।
फिट इंडिया मूवमेंट
यह कार्यक्रम 29 अगस्त, 2019 को प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किया गया था। यह अभियान फिटनेस को लोगों के दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने की दृष्टि से शुरू किया गया था।
ऑस्ट्रिया के वोल्कर तुर्क संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के उच्चायुक्त नियुक्त किया गया
सितंबर, 2022 में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतरस ने ऑस्ट्रिया के वोल्कर तुर्क को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार ने परिषद के उच्चायुक्त नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति संयुक्त राष्ट्र महासभा की मंजूरी के बाद की गई है। इस समय वे वैश्विक नीति में सहायता के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय में अवर महासचिव के रुप में कार्य कर रहे हैं। वोल्कर तुर्क ने शरणार्थियों पर ऐतिहासिक विश्व समझौते को तैयार करने में अहम भूमिका निभाई थी।
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद
मानवाधिकार परिषद संयुक्त राष्ट्र प्रणाली के भीतर एक अंतर-सरकारी निकाय है जो विश्व भर में मानवाधिकारों के संवर्द्धन और संरक्षण को मजबूती प्रदान करने के लिए उत्तरदायी है। इस परिषद का गठन वर्ष 2006 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा किया गया था। इसने पूर्ववर्ती संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग का स्थान लिया। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय मानव अधिकार परिषद के सचिवालय के रुप में कार्य करता है। इसका मुख्यालय जिनेवा, स्विट्जरलैंड में स्थित है।
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बंगबंधु शुख मुजीबर रहमान छात्रवृत्ति प्रदान की
07 सिंतबर 2022 को नई दिल्ली में एक समारोह के दौरान बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बंगबंधु शुख मुजीबर रहमान छात्रवृत्ति प्रदान की। यह छात्रवृत्ति पहली बार उन सैनिकों के वंशजों और भारतीय सशस्त्र बलों के अधिकारियों को प्रदान की गई, जो 1971 के ऐतिहासिक मुक्ति संग्राम के दौरान शहीद या गंभीर रुप से घायल हो गए थे।
मोदी-जिनपिंग की मीटिंग से पहले लद्दाख मे पेट्रोलिंग पिलर-15 से पीछे हटी सेना
हाल ही में भारतीय और चीनी सैनिकों ने पूर्वी लद्दाख के गोगरा-हॉटस्प्रिंग क्षेत्र में पेट्रोलिंग पिलर-15 से हटना शुरू कर दिया ह। दोनों देशोें की सेनाएं अप्रैल 2020 से इलाके में टकराव की स्थिति में थी। यह कदम उज्बेकिस्तान में शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन से पहले आया है।
हॉट स्प्रिंग्स और गोगरा पोस्ट
यह चांग चेन्मो नदी के उत्तर में हैं और गोगरा पोस्ट उस बिंदु के पूर्व में हैं जहां नदी गलवान घाटी से दक्षिण-पूर्व में आने और दक्षिण-पश्चिम की ओर मुड़ते हुए हेयरपिन मोड़ लेती है। यह क्षेत्र में पहाड़ों की काराकोरम रेंज के उत्तर में है, जो पैंगोंग त्सा झील के उत्तर में और गलवान घाटी के दक्षिण पूर्व में स्थित है। यह क्षेत्र में कोंगका दर्रे के करीब स्थित है, जो मुख्य दर्रों में से एक है, चीन के अनुसार, यह दर्रा भारत और चीन के बीच की सीमा को चिन्हित करता है। अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर भारत का दावा काफी हद तक पूर्व में हैं, क्योंकि इसमें पूरा अक्साई चिन क्षेत्र भी शामिल है। हॉट स्प्रिंग्स और गोगरा पोस्ट, चीन के ऐतिहासिक रुप से दो सबसे अशंात प्रांतो (शिनजियांग और तिब्बत) के बीच सीमा के करीब है।
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बेंगलुरू में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन ’मंथन’ का किया उद्घाटन
08 सितंबर, 2022 को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बेंगलुरू में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन ’मंथन’ का उद्घाटन किया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई 2008 में 91 हजार किलोमीटर से बढ़कर वर्तमान में 1 लाख 41 हजार किलोमीटर हो गई हैं तथा इसके निर्माण की गति 12 किलोमीटर प्रतिदिन से बढ़कर अब 37 किलोमीटर प्रतिदिन हो गई हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ’केंद्र-राज्य विज्ञान सम्मेलन’ का करेंगे उद्घाटन
10 सितंबर, 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ’केंद्र राज्य-विज्ञान कॉन्क्लेव’ का उद्घाटन करेंगे। दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन 10-11 सितंबर 2022 को साइंस सिटी, अहमदाबाद में किया जाएगा है। कॉन्क्लेव में राज्य विशिष्ट नवाचारों और प्रौद्योगिकी को अपनाने और बढ़ाने का परीक्षण किया जाएगा। यह कॉन्क्लेव सहकारी संघवाद की भावना से देश भर में एक मजबूत विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार (एसटीआई) पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करने के लिए केंद्र राज्य समन्वय और सहयोग तंत्र को मजबूत करेगा।