10 January 2023 Current Affairs

Please Follow and Subscribe

10 January 2023 Affairs ( महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स)

  • जोशीमठ ‘भूस्खलन-अवतलन क्षेत्र’ घोषित 
  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा “उत्तर प्रदेश ग्लोबल सिटी” अभियान शुरू किया गया
  • विश्‍व हिन्‍दी दिवस
  • पीएम ने विकास मानकों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम लॉन्च किया 
  • ऑस्कर 2023 के लिए चुनी गई विवेक अग्निहोत्री की ‘द कश्मीर फाइल्स’
  • भारत, जापान अगले सप्ताह से पहला द्विपक्षीय हवाई अभ्यास ‘वीर गार्जियन-2023’ आयोजित करेंगे

जोशीमठ ‘भूस्खलन-अवतलन क्षेत्र’ घोषित 

हेमकुंड साहिब और बद्रीनाथ के प्रवेश द्वार, जोशीमठ को भूस्खलन-अवतलन क्षेत्र घोषित किया गया है।

  • उत्तराखंड का जोशीमठ इस समय भू-धंसाव का सामना कर रहा है। लोगों के घरों व सड़कों के बीच बड़ी-बड़ी दरारें देखने को मिल रही हैं। 
  • लोग घरों के गिरने का डर बने रहने की वजह से अपनी रातें कड़कती ठंड में बाहर गुजार रहे हैं। 
  • जोशीमठ उत्तराखंड के चमोली जिले में ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-7) पर स्थित एक पहाड़ी शहर है।
  • यह शहर एक पर्यटक शहर है क्योंकि यह बद्रीनाथ, औली, फूलों की घाटी, और हेमकुंड साहिब जाने वाले लोगों के लिए विश्राम स्थल के रूप में कार्य करता है।

क्या है जोशीमठ का संकट?

  • जोशीमठ रेत और पत्थर का भंडार है- यह मुख्य चट्टान नहीं है- इसलिए यह बस्ती बसाने के लिए उपयुक्त नहीं था।
  • यहाँ विस्फोट, भारी यातायात आदि से उत्पन्न कंपन से प्राकृतिक कारकों में असंतुलन पैदा हो गया है। उचित जल निकासी सुविधाओं का अभाव भी भूस्खलन का कारण है।
  • सतह के नीचे क्रिस्टलीय चट्टानों में बहुत सारा पानी रिस रहा है, जिससे वे और नरम हो गए हैं।
  • जब पानी को अपने प्राकृतिक मार्ग से बहने नहीं दिया जाता है, तो यह जमीन के ऊपर या नीचे बहुत अधिक दबाव बनाता है।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा “उत्तर प्रदेश ग्लोबल सिटी” अभियान शुरू किया गया

 ‘उत्तर प्रदेश सरकार’ द्वारा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और G-20 समिट से पहले 100 दिवसीय “उत्तर प्रदेश ग्लोबल सिटी” अभियान की शुरूआत की गयी है। 

  • इस अभियान को प्रदेश के सभी 762 नगरीय निकायों में लागू किया जाएगा।
  • अभियान की शुरुआत राज्य के शहरी विकास और ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा द्वारा की गयी है।
  • इस अभियान का उद्देश्य राज्य में शहरी क्षेत्रों को वैश्विक मानकों तक लाना है, जिसमें शहरी सुविधाओं में सुधार, वायु गुणवत्ता, स्वच्छता और सौंदर्यीकरण के साथ-साथ उचित कचरा निपटान शामिल है।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और G-20 समिट को लेकर प्रदेश की तैयारी 

  • उत्तर प्रदेश सरकार G20 शिखर सम्मेलन से पहले “ब्रांड यूपी” लॉन्च करेगी I 
  • सरकार 1 फरवरी से 31 मार्च, 2023 तक डोर-टू-डोर कचरा उठाव अभियान शुरू करेगी।
  • सरकार “स्वच्छ ढाबा” कार्यक्रम के माध्यम से होटल, रेस्तरां और ढाबों पर उचित कचरा निपटान को भी बढ़ावा दे रही है, जो “यूपी ग्लोबल सिटी” पहल के साथ मार्च 2023 तक जारी रहेगा।
  • राज्य द्वारा “स्वच्छ विरासत अभियान”, 14 जनवरी, 2023 को शुरू किया जायेगा जो पर्यटन, ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों की स्वच्छता पर केंद्रित होगा।

विश्‍व हिन्‍दी दिवस

प्रत्येक वर्ष 10 जनवरी को विश्व भर में लोगों में हिंदी भाषा के बारे में जागरूकता फैलाने तथा हिंदी को एक अंतर्राष्ट्रीय भाषा के रूप में प्रस्तुत करने के उद्देश्य से विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है।

खबर का अवलोकन

  • विश्व हिंदी दिवस 2023 की थीम –  ‘हिंदी को जनमत की भाषा बनाना, बगैर उनकी मातृभाषा की महत्‍ता को भूले।’

दिन की पृष्ठभूमि 

  • पहला विश्व हिंदी सम्मेलन 30 देशों से प्रतिनिधियों के साथ 10 जनवरी, 1975 को नागपुर में आयोजित किया गया था।
  • इस सम्मेलन की स्मृति में भारत सरकार ने 2006 से 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाने के निर्णय लिया था।

विश्व हिंदी दिवस, हिंदी दिवस से अलग कैसे?

  • हिंदी दिवस प्रतिवर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है क्योंकि इस दिन हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता दी गयी थी।
  • 14 सितम्बर, 1949 को संविधान सभा ने हिंदी भाषा को भारत की अधिकारिक भाषा का दर्जा दिया था।

भारत की राजभाषा हिंदी से सम्बंधित अन्य जानकारी 

  • हिंदी भाषा को अपना नाम फारसी शब्द ‘हिंद’ से प्राप्त हुआ है, जिसका अर्थ है ‘सिंधु नदी की भूमि‘।
  • यह भारत की राजभाषा है, अंग्रेजी दूसरी अन्य राजभाषा है।
  • हिंदी आठवीं अनुसूची में शामिल भाषा भी है।
  • अनुच्छेद 343 के अनुसार संघ की राजभाषा हिंदी और लिपि देवनागरी होगी I 
  • अनुच्छेद 351 ‘हिंदी भाषा के विकास के निर्देश’ से संबंधित है।

पीएम ने विकास मानकों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम लॉन्च किया 

7 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विभिन्न विकास मानकों में पिछड़े जिलों के भीतर ब्लॉकों के प्रदर्शन में सुधार लाने के उद्देश्य से आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम नामक एक नई पहल लॉन्च की है I 

  • आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम (ABP) की घोषणा केंद्रीय बजट 2022-23 में की गई थी।
  • इस कार्यक्रम के तहत, स्वास्थ्य, शिक्षा और पोषण जैसे क्षेत्रों में उनके प्रदर्शन के आधार पर तिमाही रैंकिंग के लिए राज्यों के 500 ब्लॉकों की पहचान की गई है।
  • यह आरंभ में 31 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 500 ज़िलों को कवर करेगा, जिनमें से आधे से अधिक ब्लॉक छह राज्यों- उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में स्थित हैं।
  • ABP के लिए 500 ब्लॉक का चयन पिछले साल सरकार द्वारा स्थापित चार सदस्यीय समिति की सिफारिशों के आधार पर किया गया है।
  • ABP आकांक्षी ज़िला कार्यक्रम (ADP) पर आधारित है।

आकांक्षी ज़िला कार्यक्रम

  • इस कार्यक्रम की शुरुआत देश के कुछ सबसे अविकसित जिलों में तेजी और प्रभावी रूप से बदलाव लाने के उद्देश्य से जनवरी 2018 में की गयी थी।
  • इस योजना को केंद्र और राज्य की योजनाओं के साथ लागू किया गया है।
  • भारत सरकार के स्तर पर कार्यक्रम का संचालन नीति आयोग द्वारा किया जाता है।

सर्वश्रेष्ठ आकांक्षी जिला के लिए पैरामीटर्स

  • इसमें पांच मानकों पर आधारित समग्र सूचकांक के आधार पर चयनित जिलों के तेजी से विकास की परिकल्पना की गई है –

1. स्वास्थ्य और पोषण

2. शिक्षा

3. वित्तीय समावेशन और कौशल विकास

4. कृषि और जल संसाधन

5. बुनियादी ढांचे

ऑस्कर 2023 के लिए चुनी गई विवेक अग्निहोत्री की ‘द कश्मीर फाइल्स’

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स‘ को ऑस्कर 2023 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। अर्थात अब यह फिल्म ऑस्कर पाने के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। 

खबर का अवलोकन 

  • अभिनेता अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार और पल्लवी जोशी को भी सर्वश्रेष्ठ अभिनेता श्रेणी के लिए चुना गया है।
  • ऋषभ शेट्टी की ‘कंटारा’, संजय लीला भंसाली की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी‘, पान नलिन की ‘द छेल्लो शो‘ और एसएस राजामौली की ‘आरआरआर‘ ने भी ऑस्कर की शॉर्टलिस्ट में जगह बनाई है।
  • मूल रूप से 16 करोड़ रुपये से कम के बजट के साथ कन्नड़ में बनी ‘कंटारा‘ बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये के साथ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कन्नड़ फिल्मों में से एक बन गई।
  • मराठी फिल्में मैं वसंतराव, तुझया साथी कही ही, कन्नड़ फिल्म ‘विक्रांत रोना‘ और आर माधवन की ‘रॉकेटरी: द नंबी इफेक्ट‘ को भी ऑस्कर 2023 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

भारत, जापान अगले सप्ताह से पहला द्विपक्षीय हवाई अभ्यास ‘वीर गार्जियन-2023’ आयोजित करेंगे

भारतीय वायु सेना और जापानी वायु आत्म-रक्षा बल (JASDF) के बीच अभ्यास ‘वीर गार्जियन 2023′ 12 से 26 जनवरी तक जापान में हयाकुरी हवाई अड्डे और इरुमा हवाई अड्डे पर आयोजित किया जाएगा।

  • इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों वायु सेनाओं के बीच आपसी समझ और रक्षा संबंधों को मजबूत करना है।
  • भारतीय दल का प्रतिनिधित्व लगभग 150 कर्मियों के एक दल द्वारा किया जाएगा। इसमें भारत का 1 IL-78 मिड-एयर रिफ्यूलर और 4 Su-30MKI लड़ाकू विमान भाग लेंगे।
  • जापान की ओर से इस द्विपक्षीय अभ्यास में 4 F-15s और 4 F-2 फाइटर जेट्स शामिल होंगे।

भारत और जापान से जुड़े अन्य रक्षा अभ्यास

  • धर्म गार्जियन – 27 फरवरी से 10 मार्च 2022 के मध्य लगावी (बेलगाम, कर्नाटक) में आयोजित किया गया था I 
  • ‘जिमेक्‍स (JIMEX)-2022 के छठवें संस्करण का आयोजन अंडमान सागर एवं बंगाल की खाडी में किया गया था I 

उत्तराखण्ड की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रतिदिन के करेंट अफेयर्स व उत्तराखण्ड सामान्य ज्ञान


Please Follow and Subscribe

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *