10 February 2023 Current Affairs

Please Follow and Subscribe

10 February 2023 Current Affairs के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स

क्वाड देशों ने लॉन्च किया ‘क्वाड साइबर चैलेंज’

क्वाड देशों भारत, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और जापान ने हाल ही में साइबर सिक्यूरिटी को मजबूती देने के लिए क्वाड साइबर चैलेंज लॉन्च किया है। इसका मुख्य उद्देश्य इंडो-पैसिफिक रीजन में साइबर सुरक्षा तन्त्र को मजबूत करना है I 

क्या है ‘क्वाड साइबर चैलेंज’:

  • राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय के साथ राष्ट्रीय साइबर समन्वय कार्यालय भारत की ओर से क्वाड साइबर चैलेंज का समन्वय कर रहा है।
  • क्वाड देशों ने इस साइबर चुनौती में भाग लेने के लिए इंडो-पैसिफिक और आस-पास के क्षेत्रों के इंटरनेट उपयोगकर्ताओं को आमंत्रित किया है।
  • ‘क्वाड साइबर चैलेंज’ की मदद से सुरक्षित और जिम्मेदार साइबर आदतों का अभ्यास करने में मदद मिलेगी I 
  • इसकी मदद से एक सुरक्षित और लचीले साइबर पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही ‘क्वाड साइबर चैलेंज’ के माध्यम से साइबर सुरक्षा जागरूकता एवं कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

क्वाड या चतुर्भुज सुरक्षा संवाद:

  • क्वाड या चतुर्भुज सुरक्षा संवाद चार देशों अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया और भारत का एक समूह है।
  • वर्ष 2007 में जापान के पूर्व प्रधान मंत्री शिंजो आबे द्वारा क्वाड की अवधारणा दी गई थी।
  • अब समूह को मुख्य रूप से क्षेत्र में चीनी प्रभाव का मुकाबला करने वाले समूह के रूप में देखा जाता है।
  • 2022 क्वाड शिखर बैठक जापान में आयोजित की गई थी और अगली 2023 में ऑस्ट्रेलिया में आयोजित की जाएगी।

विश्व दलहन दिवस

प्रतिवर्ष 10 फरवरी को विश्व दलहन दिवस के रूप में मनाया जाता है।

  • 20 दिसंबर, 2013 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के संकल्प द्वारा अंतर्राष्ट्रीय दलहन दिवस मनाने का निर्णय लिया गया।
  • ‘अंतर्राष्ट्रीय दलहन दिवस’ पहली बार साल 2016 में मनाया गया था। बाद में, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 10 फरवरी 2019 को विश्व दलहन दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव पारित किया। जिसके बाद से 10 फरवरी को विश्व दलहन दिवस मनाते है।

दिवस मानने का उद्देश्य:

  • सयुक्त राष्ट्र संघ दालों का उत्पादन बढ़ाकर दुनिया में गरीब कुपोषित देशों को पोषक तत्वों से भरपूर खाना उपलब्ध करवाना चाहता है। 

2023 की थीम:

  • इस वर्ष की थीम “सतत भविष्य के लिए दालें” है। 

जम्मू कश्मीर में पहली बार मिला लिथियम का भंडार

देश में पहली बार जम्मू संभाग के रियासी जिले में 59 लाख टन लिथियम के भंडार मिले हैं। 

  • भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने जम्मूकश्मीर के रियासी जिले के सलालहैमाना क्षेत्र में लिथियम के भंडार की खोज की है I 
  • वर्तमान में भारत लिथियम, निकल और कोबाल्ट के लिए आयात पर निर्भर है। इस खोज से भारत की अन्य देशों पर लिथियम की निर्भरता कम होगी I 
  • 62वीं केंद्रीय भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड (CGPB) की बैठक के दौरान लिथियम और गोल्ड समेत 51 खनिज ब्लॉकों पर एक रिपोर्ट राज्य सरकारों को सौंपी गई
  • इन 51 खनिज ब्लॉकों में से 5 ब्लॉक सोने से संबंधित हैं और अन्य ब्लॉक पोटाश, मोलिब्डेनम, बेस मेटल्स से संबंधित हैं।
  • ये खनिज 11 राज्यों के विभिन्न जिलों में पाए गए हैं जिनमें जम्मू और कश्मीर (यूटी), आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडु और तेलंगाना शामिल हैं।

लिथियम:

  • यह एक रासायनिक तत्त्व है जिसका प्रतीक  (Li) है। 
  • यह एक नरम तथा चाँदी के समान सफेद धातु है।
  • मानक परिस्थितियों में यह सबसे हल्की धातु और सबसे हल्का ठोस तत्त्व है।
  • यह क्षारीय एवं एक दुर्लभ धातु है।
  • लिथियम का परमाणु क्रमांक 3 और परमाणु भार 6.941u होता है।
  • लिथियम मोबाइल फोन, लैपटॉप, डिजिटल कैमरा और इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए रिचार्जेबल बैटरी के प्रमुख घटकों में से एक है। 
  • इसका उपयोग कुछ गैर-रिचार्जेबल बैटरी में हृदय पेसमेकर, खिलौने और घड़ियों जैसी चीजों के लिए भी किया जाता है।
  • सर्वाधिक भंडार वाले देश: चिली> ऑस्ट्रेलिया> अर्जेंटीना

क्रिकेट के तीनों प्रारूप में शतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान बने रोहित शर्मा

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा क्रिकेट के तीनों प्रारूप में शतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए है I 

  • रोहित ने यह उपलब्धि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में खेले जा रहे सीरीज के पहले टेस्ट के दूसरे दिन 120 रन की पारी खेल कर हासिल की 
  • अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोहित से पहले तीन कप्तानों ने यह उपलब्धि हासिल की है, जिसमें श्रीलंका के पूर्व कप्तान तिलकरत्ने दिलशान, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम शामिल हैं।
  • रोहित शर्मा का टेस्ट क्रिकेट में यह 9वां शतक है I 
  • रोहित वनडे में बतौर कप्तान तीन और टी20 में दो शतक लगा चुके हैं। जबकि रोहित वनडे क्रिकेट में कुल 30 और टी20 में 4 शतक लगा चुके है I 

ऑपरेशन “दोस्त”

भारत ने तुर्किये में आये भूकम्प के बाद मदद के लिये राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल के कर्मियों, आवश्यक वस्तुओं और चिकित्सा उपकरणों को लेकर एक रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है जिसेऑपरेशन दोस्तनाम दिया गया है।

  • 6 फरवरी, 2023 को रिक्टर पैमाने पर 7.7 की तीव्रता के भूकंप ने तुर्किये और सीरिया को प्रभावित किया था, जिससे दोनों देशों में भारी तबाही के साथ जानमाल की क्षति तथा बुनियादी ढाँचे को नुकसान पहुंँचा।
  • ऑपरेशन दोस्त के तहत भारतीय सेना द्वारा तुर्किये के हटाय प्रांत में एक फील्ड अस्पताल स्थापित किया गया है। 
  • भारतीय वायुसेना के C17 ग्लोबमास्टर विमान को ऑपरेशन में लगाया गया है।

अतीत में भारत सरकार द्वारा चलाये गए अन्य ऑपरेशन:

ऑपरेशन गंगा 2022 

  • भारत सरकार द्वारा मानवीय सहायता प्रदान करने और यूक्रेन पर 2022 के रूसी आक्रमण के बीच भारतीय नागरिकों को यूक्रेन से निकालने के लिए चलाया गया था।

ऑपरेशन देव शक्ति 2021

  • 15 अगस्त 2021 को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर तालिबान द्वारा कब्जा किए जाने के बाद अफगानिस्तान से भारतीयों को वापस लाने के लिए इसे भारतीय वायु सेना और एयर इंडिया द्वारा शुरू किया गया था।

वंदे भारतमिशन

  • भारत सरकार ने वर्ष 2020 में कोरोना वायरस के कारण दूसरे देशों में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए ‘वंदे भारत मिशन’ अभियान चलाया था।

ऑपरेशन राहत 2015

  • यमन गृहयुद्ध में सऊदी अरब के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना के हस्तक्षेप के बाद भारतीय और अन्य देशों के नागरिक को यमन से बचाने और वापस लाने के लिए भारतीय नौसेना, वायु सेना और एयर इंडिया द्वारा इसे आरंभ किया गया था।

ऑपरेशन मैत्री 2015 

  • यह ऑपरेशन नेपाल में साल 2015 में आए भूकंप के बाद भारत सरकार द्वारा चलाया गया था 

बिजली संकट को लेकर दक्षिण अफ्रीका ने ‘आपदा की स्थिति’ घोषित की

हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने केप टाउन में अपने वार्षिक स्टेट ऑफ द नेशन संबोधन के दौरान देश के बिजली संकट के कारण आपदा की स्थिति की घोषणा की है।

  • यह कोविड-प्रेरित “आपदा की स्थिति को हटाए जाने के ठीक 10 महीने बाद हुआ है।
  • वर्तमान में दक्षिण अफ्रीका कई संकटों का सामना कर रहा है, जिनमें बिजली संकट, बेरोजगारी, अपराध और हिंसा में बढ़ोतरी जैसे मुद्दे हैं। 
  • देश में करीब 10 साल से बिजली आपूर्ति करने वाली कंपनी बड़े पैमाने पर लूटपाटभ्रष्टाचार के बीच आर्थिक रूप से कमजोर हुई है, जिसके कारण बिजली संकट पैदा हुआ है। 
  • राष्ट्रपति ने घोषणा की कि इस मामले से अधिक प्रभावी ढंग से और तत्काल निपटने के लिए एक बिजली मंत्री नियुक्त किया जाएगा। 
  • नए मंत्री राष्ट्रीय ऊर्जा संकट समिति समेत बिजली संकट प्रतिक्रिया के सभी पहलुओं की देखरेख की पूरी जिम्मेदारी संभालेंगे। 

दक्षिण अफ्रीका

  • राष्ट्रपति: सिरिल रामफोसा
  • राजधानियाँ: केप टाउन (विधायी), प्रिटोरिया (कार्यकारी), ब्लोमफ़ोन्टेन (न्यायिक)
  • मुद्रा: रैंड

तीसरा खेलो इंडिया विंटर गेम्स जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में शुरू

केंद्रीय युवा कार्य और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने जम्मूकश्मीर के बारामुला जिले के गुलमर्ग में खेलो इंडिया विंटर गेम्स का उद्घाटन किया।

  • प्रतियोगिता का आयोजन 10 – 14 फरवरी 2023 तक किया जाएगा I 
  • इसमें देश के 29 राज्यों के 1500 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
  • खेलो इंडिया विंटर गेम्स युवा मामलों और खेल मंत्रालय द्वारा समर्थित है और इसका आयोजन जम्मू और कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल के साथ-साथ विंटर गेम्स एसोसिएशन, जम्मू और कश्मीर द्वारा किया जा रहा है।
  • यह खेलो इंडिया विंटर गेम्स का तीसरा संस्करण है। इसकी शुरुआत वर्ष 2020 में की गयी थी I 
  • पांच दिवसीय प्रतियोगिता में स्नो शू रेस, आइस स्केटिंग, आइस हॉकी, स्कीइंग, स्नो बोर्डिंग जैसे खेल आयोजित किए जाएंगे। 
  • खेलो इंडिया विंटर गेम्स के पिछले दो संस्करणों में जम्मू और कश्मीर शीर्ष स्थान पर रहा था। 

बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने जॉयदेबपुर-टोंगी रेल लाइन के भारतीय एलओसी वित्त पोषित हिस्से का उद्घाटन किया

10 फरवरी को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने जॉयदेबपुर और टोंगी के बीच रेल लाइन पर यातायात संचालन शुरू किया।

  • भारत की ओर से उपलब्‍ध कराए गए रियायती ऋण के तहत वित्त पोषित ढाकाटोंगीजॉयदेबपुर रेल लाइन परियोजना का यह शुरूआती खंड है। 
  • यह दोनों देशों के बीच ‘मजबूत और स्थायी दोस्ती का प्रमाण‘ है।
  • टोंगी से जॉयदेबपुर तक 11 किलोमीटर लंबे दोहरी लाइन वाले रेल मार्ग के इस खंड पर अधिक संख्या में ट्रेनों का परिचालन संभव हो सकेगा।
  • भारत के कार्यवाहक उच्चायुक्त बिनॉय जॉर्ज भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
  • हसीना ने बांग्लादेश रेलवे के रूपपुर और शशिदल मार्गों पर ट्रेनों के संचालन सहित तीन परियोजनाओं के तहत कुल 69.20 किलोमीटर रेल लाइन का भी उद्घाटन किया।
  • रेलवे का रूपपुर खंड रूपपुर परमाणु ऊर्जा संयंत्र तक माल और उपकरणों के परिवहन की सुविधा प्रदान करेगा।

जॉयदेबपुरटोंगी रेल लाइन परियोजना

  • बांग्लादेश रेलवे (बीआर) ने देश के अधिकांश रेल नेटवर्क के साथ राजधानी को जोड़ने वाले एक महत्वपूर्ण खंड की क्षमता में सुधार के लिए नवंबर 2012 में इस परियोजना की शुरुआत की।
  • ढाका-टोंगी रूट पर तीसरी और चौथी ड्यूलगेज रेलवे लाइन और टोंगीजॉयदेबपुर रूट पर दूसरी ड्यूलगेज लाइन बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई इस परियोजना की लागत Tk 848.60 करोड़ है।
  • 11.09 किमी के टोंगी-जॉयदेबपुर सेक्शन, जो राजधानी को उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र से जोड़ता है, में डुअल-गेज सिंगल लाइन है, जिसमें प्रतिदिन 44 ट्रेनों को संचालित करने की क्षमता है।

भारत और बांग्लादेश के बीच रेल लिंक

  • अगरतला (भारत)- अखौरा (बांग्लादेश)
  • राधिकापुर (भारत)-बिरोल (बांग्लादेश)
  • हल्दीबाड़ी (भारत)-चिल्हाटी (बांग्लादेश)
  • सिंघाबाद (भारत)-रोहनपुर (बांग्लादेश)
  • पेट्रापोल (भारत)-बेनापोल (बांग्लादेश)

प्रसिद्ध अमेरिकी पॉप संगीतकार बर्ट बछराच का 94 वर्ष की आयु में निधन

 और 1970 के दशक के लिए चार्टटॉपिंग साउंडट्रैक बनाने वाले महान अमेरिकी पॉप गीतकार बर्ट बछराच का 9 फरवरी को 94 वर्ष की आयु में लॉस एंजिल्स में निधन हो गया।

  • उनकी रचनाओं में ‘डू यू नो वे टू सैन जोस‘ और ‘रेनड्रॉप्स कीप फॉलिनऑन माई हेड‘ जैसे रॉक क्लासिक्स शामिल थे।
  • उन्होंने अपने दशकों लंबे करियर के दौरान डायोन वारविक और एरेथा फ्रैंकलिन से लेकर डस्टी स्प्रिंगफील्ड और टॉम जोन्स तक कई सितारों के साथ काम किया।
  • उन्होंने तीन ऑस्कर जिसमें “बुच कैसिडी एंड द सनडांस किड” है, एक एमी, आठ ग्रैमी पुरस्कार और दो गोल्डन ग्लोब जीते हैं।

Please Follow and Subscribe

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *