09 September 2022 Current Affairs – उत्तराखण्ड की UKSSSC/UKPCS द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं तथा देश की सभी परीक्षाओं में जिनमें करेंट अफेयर्स (09 September 2022 Current Affairs ) से सम्बधित प्रश्न पूछे जाते हैं उन सभी परीक्षाओं के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स (09 September 2022 Current Affairs ) हिन्दी में सभी के लिये। तो पढ़िये “09 September 2022 Current Affairs ”तथा तैयारी कीजिए इस पोस्ट के माध्यम से-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्तव्य पथ और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण
8 सितंबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेंट्रल विस्टा के राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट के मार्ग कर्तव्य पथ का उद्घाटन किया है। केंद्र सरकार के प्रति के इस रूप में इस मार्ग के पूर्ववर्ती नाम राजपथ को बदलकर करते पर पर किया गया है। अब यह नाम जनसाधारण की भागीदारी और सशक्तिकरण को दर्शाता है। इस पूरे मार्ग को केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी सेंट्रल विस्ता पुनर्विकास परियोजना के अंतर्गत पुनः निर्मित किया गया है।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण
इस अवसर पर नरेंद्र मोदी ने इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का भी अनावरण किया है। इंडिया गेट के पास छतरी के नीचे 28 फीट ऊंची ग्रेनाइट की प्रतिमाएं स्थापित की गई है। यह प्रतिमा पूरी तरह हस्तनिर्मित और इसके निर्माण में पारंपरिक तकनीकों और आधुनिक उपकरणों का उपयोग किया गया है।
तमिलनाडु सरकार ने छात्राओं के लिए पुधुमाई पेन योजना शुरू की
हाल ही में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने चेन्नई में दूध में ही पहन योजना शुरू की है। पुधुमाई पेन योजना के तहत राज्य के सरकारी स्कूलों में पांचवी से बारहवीं कक्षा तक पढ़ने वाले छात्रों को स्नातक या डिप्लोमा पूरा करने तक ₹1000 की मासिक सहायता का भुगतान किया जाएगा।
पश्चिम बंगाल को संस्कृति के लिए सर्वश्रेष्ठ गंतव्य पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित
यात्रा लेखकों के वैश्विक संगठन ने पश्चिम बंगाल राज्य को संस्कृति के लिए सर्वश्रेष्ठ गंत्वय घोषित किया है पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा पश्चिम बंगाल को इसके लिए 9 मार्च 2023 को बर्लिन में वर्ल्ड टूरिज्म एंड एविएशन लीडर समिट में सम्मानित किया जाएगा। संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन से संबंध प्रशांत क्षेत्र यात्रा लेखक संघ, पश्चिम बंगाल संस्कृति के लिए सर्वश्रेष्ठ गंतव्य का अंतरराष्ट्रीय यात्रा पुरस्कार 2023 प्रदान करेगा।
इंटरनेशनल ट्रैवल अवार्ड सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है जो उन व्यवसायों को यात्रा पर्यटन और अतिथि के क्षेत्र में उनके द्वारा की गई कड़ी मेहनत के लिए पुरस्कृत करता है। इंटरनेशनल ट्रैवल अवार्ड्स की मेजबानी और प्रबंधन गोल्डन ट्री इवेंट ऑर्गेनाइजिंग एंड मैनेजिंग दुबई, यूएई, द्वारा किया जाता है और यह दुनिया भर के यात्रा क्षेत्र में शामिल सभी व्यवसाय पर केंद्रित है।
आज माननीय राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू प्रधानमंत्री टीवी मुक्त भारत अभियान को करेगी शुरू
9 सितंबर 2022 को माननीय राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू प्रधानमंत्री टीवी मुक्त भारत अभियान का वर्चुअल माध्यम से शुरू करेगी। वर्ष 2025 तक देश से तपेदिक उन्मूलन अभियान को फिर से पुनर्जीवित करने के लिए इस अभियान को शुरू किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सतत विकास लक्ष्य वर्ष 2030 से 5 वर्ष पहले से तपेदिक समाप्त करने का आह्वान किया था। इस अभियान में राज्य और जिला स्वास्थ्य प्रशासन कॉर्पोरेट जगत उद्योग जगत नागरिक समाज और गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
DRDO ने क्विक रिएक्शन सर्फेस टू एयर मिसाइल प्रणाली की 6 उड़ानों का किया सफल परीक्षण
अगस्त 2022 में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन और भारतीय सेना ने उड़ीसा के चांदीपुर परीक्षण केंद्र से सतह से हवा में मार करने वाली त्वरित प्रतिक्रिया में शायद प्रणाली के 6 उड़ानों का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। इस परीक्षण में लंबी दूरी की मध्यम ऊंचाई छोटी दूरी की ऊंचाई वाले अभ्यास लक्ष्य और पार करने वाले लक्ष्य के साथ-साथ सरदार वाली हथियार प्रणाली भी शामिल थी।
भारत और यूके ने 26 देशों के लिए काउंटर रैनसमवेयर अभ्यास का आयोजन किया
भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS) और ब्रिटिश सरकार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापक साइबर हमले से निपटने की तैयारी के लिए रैनसमवेयर से निपटने के लिए 26 देशों के रैनसमवेयर ड्रिल का वर्चुअल तरीके से सफलतापूर्वक संचालन किया। यह अभ्यास इंटरनेशनल काउंटर इनिशिएटिव रेजिलिएंस वर्किंग ग्रुप का हिस्सा था जिसका नेतृत्व राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा समन्वय के नेतृत्व में भारत कर रहा है। इस वर्चुअल साइबर अभ्यास को आयोजित करने का उद्देश्य एक देश के भीतर कार्यरत संस्थानो को प्रभावित करने वाली बड़ी व्यापक साईबर सुरक्षा घटना का पता लगाते हुए उससे निपटने का मार्ग तलाश करना है।
भोजपुरी लोक नृत्य के प्रतिपादक रामचंद्र माझी का हुआ निधन
08 सितंबर, 2022 को भोजपुरी लोक नृत्य के प्रतिपादक रामचंद्र माझी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। माँझी ’नाच’ की एक कैटेगिरी ’लौंडा नाच’ के एक प्रसिद्ध कलाकार थे। उन्हें 2017 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और 2021 में पद्म श्री सम्मान प्राप्त हुआ था। इनका जन्म 1925 में बिहार के सारण जिले में हुआ था। ये प्रसिद्ध भिखारी ठाकुर के लोक नृत्य के ’नाच’ रुप के अंतिम वंशज थे। वह भोजपुरी भाषा के शेक्सपियर के रुप में प्रसिद्ध भिखारी ठाकुर की मूल मंडली के सदस्यों में से एक थे। गौरतलब है कि लौंडा नृत्य बिहार के पुराने और बेहद प्रसिद्ध लोक नृत्यों में से एक है। इसमें लड़का, लड़की की तरह मेकअप और कपड़े पहनकर नृत्य करता है।
गायक और संगीतकार भूपेंन हजारिका को गूगल ने खास डूडल बनाकर दी श्रद्धांजलि
08 सितंबर, 2022 को गूगल ने महान गायक भूपेन हजारिका के 96वें जन्मदिवस पर उनके सम्मान में एक डूडल बनाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। भूपेन हजारिका को एक महान गायक, गीतकार, संगीतकार, कवि और फिल्मकार के रुप में जाना जाता है। इसके अलावा वे असम की संस्कृति तथा संगीत के भी काफी अच्छे जानकार थे। इनका जन्म वर्ष 1926 में असम के तिनसुकिया जिले के छोटे शहर सादिया में हुआ था।
यूनडीपी (UNDP) ने मानव विकास रिपोर्ट 2021 की जारी
08 सितंबर, 2022 को संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम द्वारा मानव रिपोर्ट 2021 की जारी की है। इस रिपोर्ट में निम्न सूचकांक जारी की जाते हैं-
मानव विकास सूचकांक 2021
एचडीआई इस बात पर जोर देता है कि किसी देश के विकास आकलन करने के लिये वहां के लोगों तथा उनके क्षमताओं को अंतिम मानदंड माना जाना चाहिए, न केवल आर्थिक विकास। वर्ष 2021 की इस रिपोट में 191 देशों को उनके मानव विकास सूचकांक की स्थिति के आधार पर रैंकिग प्रदान की गई है। मानव विकास तीन बुनियादी आयामों पर आधारित होता है लंबा और स्वस्थ जीवन, ज्ञान तक पहुँच तथा जीने का एक सभ्य मानक।
- शीर्ष स्थान प्राप्तकर्ता
स्विट्जरलैंड
नॉर्वे
आइसलैंड
हॉन्गकॉन्ग
- अंतिम स्थान प्राप्तकर्ता
दक्षिण सूडान
चाड
नइजर
भारत की स्थिति
एचडीआई 0.633 है, जो देश का ’मध्यम मानव विकास’ श्रेणी में तथा 191 देशों में 132वें स्थान पर रखता है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष भारत इस सूचकांक में 131वें स्थान पर था।
असमानता समायोजित मानव विकास सूचकांक
आईएचडीआई असमानता के कारण में प्रतिशत हानि को प्रदर्शित करता है। भारत का आईएचडीआई स्कोर 0.475 है।
लैंगिक असमानता सूचकांक
- लैंगिक विकास सूचकांक में असमानता कौ लैंगिक आधार पर मापता है। भारत का जीडीआई का स्कोर 0.849 है।
- यह तीन आयामों मे महिलाओं और पुरूषों के बीच उपलब्ध्यिों में असमानता को दर्शान वाली एक समग्र माप हैः प्रजनन स्वास्थ्य सशक्तिकरण तथा श्रम बाजार। जीआईआई में भारत 122वें स्थान पर है।
शिक्षा मंत्रालय ने किया शिक्षक पर्व 2022 का उद्घाटन
हाल ही में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और राजकुमार रंजन सिंह ने नई दिल्ली में शिक्षक पर्व 2022 का उद्घाटन किया है। यह पर्व शिक्षकों को सम्मानित करने और नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को आगे ले जाने के लिए मनाया जा रहा है।शिक्षक पर्व की शुरूआत शिक्षा मंत्रलय, सीबीएसई, एआईसीटीई और कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय द्वारा आयोजित एक उद्घाटन सम्मेलन के साथ हुई।