09 January 2023 Current Affairs

Please Follow and Subscribe

09 January 2023 Affairs ( महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स)

  • अहमदाबाद में अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव का शुभारंभ हुआ
  • स्विस पर्यटकों को लेकर लग्जरी क्रूज गंगा विलास यूपी के गाजीपुर पहुंचा
  • पुणे में महाराष्ट्र ओपन टेनिस टूर्नामेंट में नीदरलैंड्स के टैलोन ग्रिकस्पूर ने सिंगल्स खिताब जीता
  • सीजेआई चंद्रचूड़ को हार्वर्ड लॉ स्कूल सेंटर द्वारा ‘वैश्विक नेतृत्व के लिए पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा
  • भारत में निर्मित टीवी के लिए नए बीआईएस विनिर्देश
  • केरल डिजिटल बैंकिंग सेवा को सक्षम करने वाला पहला राज्य घोषित किया गया
  • चुनाव आयोग ने मैथिली ठाकुर को बिहार का स्टेट आइकॉन नियुक्त किया
  • स्कॉटलैंड में बनाया जाएगा ब्रिटिश भारतीय सेना का नया स्मारक
  • भारत ने अर्जेंटीना में दो लिथियम और एक तांबे की खान की पहचान की

अहमदाबाद में अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव का शुभारंभ हुआ

अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव 2023 अहमदाबाद, गुजरात में 8 जनवरी से शुरू हुआ।

  • दो साल के अंतराल के बाद आयोजित हो रहे इस महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने किया।
  • पिछला संस्करण 2020 में 43 देशों के 153 प्रतिभागियों के साथ आयोजित किया गया था।
  • यह महोत्सव गुजरात पर्यटन द्वारा ‘वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर‘ की जी20 थीम पर आयोजित किया जा रहा है।
  • अहमदाबाद के अलावा सूरत, वड़ोदरा, राजकोट, द्वारका, सोमनाथ, धोरडो और केवड़िया में भी अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
  • 2 साल के अंतराल के बाद अहमदाबाद में साबरमती नदी के ऊपर का आसमान रंग-बिरंगी अनोखी पतंगों से सजेगा।

अंतर्राष्ट्रीय पतंग उत्सव

  • अंतर्राष्ट्रीय पतंग उत्सव के कई नाम हैं, इसे गुजरात में उत्तरायण या मकर संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है।
  • यह महोत्सव वर्ष 1989 से प्रति वर्ष 14 जनवरी को मनाया जाता है।
  • पतंगबाजी का नेतृत्व अहमदाबाद से किया जाता है।
  • इसे गुजरात के सबसे बड़े त्योहारों में से एक माना जाता है।

स्विस पर्यटकों को लेकर लग्जरी क्रूज गंगा विलास यूपी के गाजीपुर पहुंचा

स्विस पर्यटकों को लेकर लग्जरी क्रूज गंगा विलास 7 जनवरी को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर पहुंचा।

  • पर्यटकों ने लार्ड कार्नवालिस की समाधि सहित गाजीपुर के प्रसिद्ध स्थलों का भ्रमण किया। क्रूज 8 जनवरी को वाराणसी पहुंचा।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जनवरी को दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज गंगा विलास को हरी झंडी दिखाएंगे। 
  • क्रूज उत्तर प्रदेश के वाराणसी से शुरू होगा और असम के डिब्रूगढ़ में समाप्त होगा। 
  • यात्रा 50 दिनों में 3,200 किमी की दूरी तय करेगी और भारत और बांग्लादेश में 27 नदी प्रणालियों से होकर गुजरेगी।
  • यह क्रूज सुंदरवन डेल्टा और काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान सहित राष्ट्रीय उद्यानों और अभयारण्यों से भी गुजरेगा।

दुनिया की सबसे लंबी नदी क्रूज गंगा विलास

  • गंगा विलास पोत की लंबाई 62 मीटर और चौड़ाई 12 मीटर है।
  • इसमें तीन डेक हैं, 36 पर्यटकों की क्षमता वाले बोर्ड पर 18 सुइट हैं, जिसमें पर्यटकों के लिए सभी सुविधाएं मौजूद हैं।
  • यह प्रदूषण मुक्त तंत्र और शोर नियंत्रण तकनीकों से लैस है।
  • ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व के स्थानों पर पड़ाव के साथ भारत की समृद्ध विरासत को प्रदर्शित करने के लिए गंगा विलास के यात्रा कार्यक्रम को शुरू किया गया है।
  • गंगा विलास क्रूज अपनी तरह की पहली क्रूज सेवा है।
  • नौवहन, बंदरगाह और जलमार्ग मंत्रालय के तहत अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) के समर्थन से, इस सेवा को अन्य हिस्सों में सफल बनाने का प्रयास किया जा  रहा है।

वैश्विक नदी क्रूज बाजार

  • वैश्विक नदी क्रूज बाजार पिछले कुछ वर्षों में ~5% की दर से बढ़ा है और 2027 तक इसका बाजार ~37% तक होने की उम्मीद है।
  • यूरोप दुनिया में नदी क्रूज जहाजों के लगभग 60% हिस्से के साथ सबसे तेजी से विकास कर रहा है।
  • भारत में, कोलकाता और वाराणसी के बीच 8 नदी क्रूज जहाजों का संचालन होता है, जबकि राष्ट्रीय जलमार्ग 2 (ब्रह्मपुत्र) पर क्रूज का आवागमन भी संचालित होता है।
  • NW2 पर 10 यात्री टर्मिनलों का निर्माण चल रहा है जो रिवर क्रूज़ की संभावना को और बढ़ा देगा।

पुणे में महाराष्ट्र ओपन टेनिस टूर्नामेंट में नीदरलैंड्स के टैलोन ग्रिकस्पूर ने सिंगल्स खिताब जीता

 जनवरी को पुणे में नीदरलैंड्स के टालॉन ग्रिक्सपुर ने फ्रेंचमैन बेंजामिन बोन्ज़ी को तीन सेट के फाइनल में हराकर अपना पहला एटीपी वर्ल्ड टूर ख़िताब जीता।

  • सारे जूनियर टेनिस खेले थे, और 2021 सीज़न में, चैलेंजर जीतने की होड़ में थे, ग्रिक्सपुर ने उनमें से आठ खिताब जीते थे, बोन्ज़ी ने छह जीते थे।
  • लगभग एक दशक बाद नीदरलैंड ने किसी टूर पर एकल खिताब जीता है।
  • दक्षिण एशिया का एकमात्र एटीपी 250 महाराष्ट्र राज्य लॉन टेनिस संघ (एमएसएलटीए) द्वारा महाराष्ट्र सरकार के सहयोग से पांचवें वर्ष पुणे में आयोजित किया गया था।
  • इससे पहले, एन श्रीराम बालाजी और जीवन नेदुनचेझियान की भारतीय जोड़ी ने फाइनल में सैंडर गिले और जोरान विलीजेन की चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी के खिलाफ 4-6, 4-6 से हारने के बाद युगल में उपविजेता बने।
  • गिले और वीलजेन ने अपना छठा एटीपी टूर खिताब हासिल किया।

सीजेआई चंद्रचूड़ को हार्वर्ड लॉ स्कूल सेंटर द्वारा ‘वैश्विक नेतृत्व के लिए पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा

भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डी वाई चंद्रचूड़ को राष्ट्रिय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कानूनी पेशे के लिए उनकी आजीवन सेवा के सम्मान में ‘हार्वर्ड लॉ स्कूल सेंटर’ द्वारा “वैश्विक नेतृत्व के लिए पुरस्कार के लिए चुना गया है।

  • यह पुरस्कार सीजेआई चंद्रचूड़ को 11 जनवरी 2023 को एक ऑनलाइन कार्यक्रम में प्रदान किया गया। 
  • चंद्रचूड़ ने संयुक्त राज्य अमेरिका के हार्वर्ड लॉ स्कूल से एलएलएम की डिग्री और ज्यूरिडिकल साइंसेज (एसजेडी) में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त किया है।
  • न्यायमूर्ति चंद्रचूड़, जो अयोध्या भूमि विवाद मामले सहित कई ऐतिहासिक निर्णय देने वाली शीर्ष अदालत की बेंच का भाग रह चुके हैं।

डॉ डी वाई चंद्रचूड़

  • धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ का जन्म 11 नवंबर 1959 को मुंबई में हुआ।
  • उन्होंने सेंट कोलंबस स्कूल से स्कूली शिक्षा ग्रहण की और सेंट स्टीफंस कॉलेज से अर्थशास्त्र में बीए ऑनर्स करने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के ही कैंपस लॉ सेंटर से एलएलबी किया और उसके बाद अमेरिका के हार्वर्ड लॉ स्कूल से एलएलएम और न्यायिक विज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि ग्रहण किया। 

भारत में निर्मित टीवी के लिए नए बीआईएस विनिर्देश

भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने अपनी तकनीकी समिति के माध्यम से बिल्टइन सैटेलाइट ट्यूनर वाले टेलीविजन के लिए एक भारतीय मानक विनिर्देश प्रकाशित किया है। BIS ने इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में तीन महत्वपूर्ण भारतीय मानक प्रकाशित किए हैं।

पहला मानक 

  • इस भारतीय मानक के अनुसार निर्मित टीवी भवन की छत के ऊपर/किनारे की दीवार पर एक उपयुक्त स्थान पर लगे एलएनबी के साथ एक डिश एंटीना को जोड़कर फ्रीटूएयर टीवी और रेडियो चैनलों का स्वागत करने में सक्षम होंगे।
  • इससे सरकारी पहलों, योजनाओं, दूरदर्शन की शैक्षिक सामग्री और भारतीय संस्कृति कार्यक्रमों का देश में प्रसार मिलेगा और देश में बड़े पैमाने पर आबादी तक पहुंचने और लाभान्वित करने में सुविधा होगी।
  • वर्तमान में, देश में टेलीविजन (टीवी) के दर्शकों को विभिन्न पेड और फ्री चैनल देखने के लिए सेटटॉप बॉक्स खरीदने की आवश्यकता होती है।

भारतीय मानक ब्यूरो के बारे में

  • भारतीय मानक ब्यूरो उपभोक्ता मामलों के विभाग, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, भारत सरकार के तहत भारत का राष्ट्रीय मानक निकाय है।
  • मुख्यालय– मानक भवन, पुरानी दिल्ली
  • महानिदेशक– प्रमोद कुमार तिवारी
  • स्थापित– 23 दिसंबर 1986

केरल डिजिटल बैंकिंग सेवा को सक्षम करने वाला पहला राज्य घोषित किया गया

7 जनवरी 2023 को केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने घोषणा की कि केरल देश का ऐसा पहला राज्य बन गया है जहां अब पूरी तरह से बैंकिंग सेक्टर डिजिटल हो गया है।

खबर का अवलोकन 

  • केरल के सभी जिलों में कम से कम एक बचत और चालू खाते को डिजिटाइज करने वाला देश का पहला राज्य है। 
  • इस सन्दर्भ में उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021 में केरल के त्रिशूर में पूर्ण डिजिटल बैंकिंग लागू करने वाला पहला जिला बन गया था। इसके पश्चात राज्य के कोट्टायम जिला ने भी पूर्ण डिजिटल बैंकिंग व्यवस्था लागू की। 
  • इन सभी से प्रोत्साहित होकर रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया और राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के नेतृत्व में संपूर्ण बैंकिंग डिजिटाइजेशन का काम आगे बढ़ाया गया और इसे सफलतापूर्वक सम्पूर्ण राज्य में लागू किया गया है।

केरल फाइबर ऑप्टिक नेटवर्क (K-FON) परियोजना

  • K-FON राज्य में सभी के लिए इंटरनेट सुविधा सुनिश्चित करेगा और 17,155 किमी लंबा ऑप्टिक फाइबर केबल नेटवर्क बिछाया गया है। इसके पूर्ण हो जाने के बाद, राज्य में सभी के लिए किफायती दरों पर या मुफ्त में इंटरनेट उपलब्ध होगा।
  • इस सन्दर्भ में उल्लेखनीय है कि डिजिटल क्षेत्र में उन्नति के लिए केरल को हाल ही में तीन ‘डिजिटल इंडियापुरस्कार प्राप्त हुए हैं।

चुनाव आयोग ने मैथिली ठाकुर को बिहार का स्टेट आइकॉन नियुक्त किया

भारतीय निर्वाचन आयोग ने बिहार की लोक गायिकामैथिली ठाकुर’ को राज्य का नया ‘स्टेट आइकन बनाया है। निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। मैथिली ठाकुर को आइकन बनाने का प्रस्ताव ‘राज्य निर्वाचन कार्यालय’ ने दिया था।

  • मैथिली ठाकुर 2024 लोकसभा चुनाव से पहले मतदाताओं के बीच जागरूकता अभियान चलाएंगी। 
  • इससे पूर्व वर्ष 2019 में मैथिली और उनके दो भाइयों को चुनाव आयोग द्वारा मधुबनी का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया था।
  • मैथिली के साथ उनके दो छोटे भाई ऋषभ ठाकुर और अयाची ठाकुर तबला बजाकर और गायन में उनका साथ देते हैं। 

मैथिली ठाकुर 

  • मूलरुप से बिहार के मधुबनी जिले से ताल्लुक रखने वाली मैथिली बचपन से ही लोक गीत गाती हैं।
  • इन्हें बिहार के लोक गायकी में योगदान के लिए ‘संगीत नाटक अकादमी’ का ‘उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार’ 2021 से सम्मानित किया गया। 
  • मैथिली ठाकुर ने सारेगामा, राइजिंग स्टार सहित कई रियलिटी शो में भी भाग लिया है। 2017 में राइजिंग स्टार में भाग लेने के बाद मैथिली घर-घर में लोकप्रिय हो गई। मैथिली इस शो की पहली फाइनलिस्ट थी। 

स्कॉटलैंड में बनाया जाएगा ब्रिटिश भारतीय सेना का नया स्मारक

दो विश्व युद्धों के दौरान अंग्रेजों के साथ लड़ने वाले लाखों भारतीय सैनिकों के बलिदान की याद में एक नया ब्रिटिश भारतीय सेना स्मारक, स्कॉटिश शहर ग्लासगो में बनाए जाने की मंजूरी दी गई है।

खबर का अवलोकन 

  • स्कॉटलैंड, ग्लासगो की स्थानीय काउंसिल ने मेमोरियल बनाने की योजना को मंजूरी दे दी है। ग्लासो सिटी काउंसिल अब मेमोरियल बनाने की अंतिम तैयारी कर रहा है।
  • यह वॉर मेमोरियल केलविनग्रोव नाम की एक आर्ट गैलरी और म्युजियम के पास बनेगा।
  • मेमोरियल को बनाने वाली संस्था कलरफुल हेरिटेज के अनुसार इस मेमोरियल के जरिए भारत की विविधता को भी दर्शाया जा सकेगा। इसलिए इसमें हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई धर्मों के सभी सैनिकों के योगदान की जानकारी दी जाएगी।
  • मेमोरियल में उन सिख और मुस्लिम सैनिकों का योगदान विशेष रूप से दिखाया जाएगा जो दूसरे विश्वयुद्ध में भाग लिये थे।

भारत ने अर्जेंटीना में दो लिथियम और एक तांबे की खान की पहचान की

हाल ही में भारत ने दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के अर्जेंटीना में दो लिथियम की खानें और एक तांबे की खान की खोज किया है। 

खबर का अवलोकन

  • केंद्र ने लैटिन अमेरिकी राष्ट्र में “संभावित लिथियम डिपोजिट का आकलन करने के लिए पिछले साल नवंबर में तीन भूवैज्ञानिकों की एक टीम भेजी थी।
  • टीम में मिनरल एक्सप्लोरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (MECL), KABIL (खनिज बिदेश इंडिया लिमिटेड) और भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) के एक-एक भूविज्ञानी शामिल थे।
  • KABIL, नेशनल एल्युमीनियम कंपनी (नाल्को), हिंदुस्तान कॉपर (एचसीएल) और एमईसीएल की भागीदारी के माध्यम से स्थापित एक संयुक्त उद्यम है, जिसका उद्देश्य घरेलू बाजार में महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिजों की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करना है।
  • भारत द्वारा अन्य देशों में खनिज पदार्थों की खोज के लिए ‘खनिज विदेश इंडिया लिमिटेड’ का निर्माण अगस्त 2019 में किया; जिसने हाल ही में अर्जेंटीना की एक फर्म के साथ लीथियम जैसे खनिजों की खोज के लिए एक समझौता किया।
  • लीथियम का उपयोग रीचार्जेबल बैटरियों में किया जाता है। ये बैटरियां इलेक्ट्रिक व्हीकल, लैपटॉप और मोबाइल फोन आदि को पावर देने हेतु उपयोग किया जाता है।

खनिज विदेश इंडिया लिमिटेड 

  • इसे तीन सरकारी कंपनियों NALCO, हिंदुस्तान कॉपर और मिनरल एक्सप्लोरेशन लिमिटेड ने मिलकर बनाया है, जिसके जरिए लीथियम और कोबाल्ट जैसे खनिजों को विदेशों से खरीदा जा सके।

विश्व में लिथियम का उत्पादन एवं भण्डारण

  • वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया वैश्विक स्तर पर शीर्ष लिथियम उत्पादक देश है। जबकि अर्जेंटीना विश्व का चौथा सबसे बड़ा उत्पादक देश है।
  • अर्जेंटीना, चिली और बोलिबिया के साथ मिलकर ‘लिथियम त्रिकोण’ का निर्माण करता है।
  • विश्व में लिथियम त्रिकोण के आलावा अमेरिका और चीन भी इसका एक बड़ा उत्पादक देश है। 
  • वर्तमान में भारत इन खनिजों के लिए आयात पर निर्भर है। 

उत्तराखण्ड की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रतिदिन के करेंट अफेयर्स व उत्तराखण्ड सामान्य ज्ञान


Please Follow and Subscribe

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *